abvp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बवाल : एबीवीपी ने किया कुलगुरु का सांकेतिक श्राद्ध, बोले- श्राद्ध का मकसद मेवाड़ के प्रति नकारात्मक सोच वालों को चेतावनी
उदयपुर।  मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु के विवादित वक्तव्य का विरोध रविवार को भी जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा का सांकेतिक श्राद्ध कर प्रशासनिक भवन के बाहर ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को खीर-पूडी का भोज कराया।  इधर, सुविवि के सेल्फ फाइनेंस एडवाइजरी बोर्ड के कर्मचारियों ने उदयपुर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सर्किट हाउस में मुलाकात कर उनसे कुलगुरु द्वारा वेतन रोकने, महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने जैसे  मामलों की शिकायत दर्ज कराई। अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ ने भी कुलगुरु पर वित्तीय और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है।

कुलगुरु की कार्यशैली व विचारधारा का विरोध
सांकेतिक श्राद्ध के दौरान एबीवीपी के पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि यह आंदोलन केवल कुलपति की कार्यशैली तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके उस विचारधारा के विरोध में भी है जो मेवाड़ की गौरवशाली धरोहर और युद्ध इतिहास की उपेक्षा करती है और यह संघर्ष मेवाड़ की ऐतिहासिक धरोहर और छात्रहितों की रक्षा के लिए है और कुलगुरु को पद से हटाने तक जारी रहेगा। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का कदम उठाता है तो उसे इसकी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए। इकाई अध्यक्ष प्रवीण टांक ने कहा कि कुलगुरु विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण में मेवाड़ की परंपराओं और वीरता के इतिहास को दरकिनार कर रही हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और उग्र होगा।

आपबीती सुनाते फफक पड़ीं किरण-बेबी
पूर्व सीएम से मुलाकात के दौरान एसएफएबी कर्मचारी बेबी गमेती और किरण तंवर रो पड़ी। किरण ने तो यह तक कह दिया कि उन्हें नौ माह से बेवजह वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। दोनों महिलाओं ने बताया कि कुलगुरु ने उन्हें गाली गलौच व मारपीट की। उसके बाद भी बात नहीं बनी तो नौ माह से वेतन रोक दिया है। एसएफएबी संघ अध्यक्ष नारायणलाल सालवी ने बताया कि गहलोत ने मामले में आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में वे पूरा सहयोग करेंगे।

कांग्रेसियों को उनके वर्तमान नेता से मिले भाषा के संस्कार : ऐसी भाषा पर कांग्रेस करें आत्ममंथन, शेखावत ने कहा- अगर नहीं करेंगे तो जनता चुनाव में इसका जवाब देगी
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि कांग्रेसी नेता जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, उनको यह संस्कार वर्तमान में जो उनके नेता हैं, उनसे मिले हैं। शेखावत ने शनिवार को यहां अपने आवास पर जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में जोधपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर टिप्पणी से संबंधित सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में इस तरह की भाषा को मान्यता नहीं दी। उन्होंने लोकतंत्र में शुचिता और पवित्रता बनी रहे, ये बात कही। महात्मा गांधी, जिनके आदर्शों पर भारत के लोकतंत्र की नींव रखी गई, उन्होंने जीवन में संयम और वाणी में संयम की बात कही। शेखावत ने कहा कि बाबा साहब और महात्मा गांधी के नाम की सौगंध लेकर राजनीति करने वाले लोग इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। उनको यह संस्कार वर्तमान में जो उनके नेता हैं, ये उनसे मिले हैं।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता सुपारस भंडारी का धन्यवाद करना चाहेंगे कि उन्होंने साहस के साथ में जो गलत है, उसको स्वीकार करते हुए क्षमा वीरस्य से भूषण का उदाहरण देते हुए अपने जिलाध्यक्ष से कहा कि इस तरह की भाषा के लिए उनको क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को बस इतना कहना चाहेंगे कि ऐसी भाषा पर कांग्रेस को आत्ममंथन जरूर करना चाहिए। अगर नहीं करेंगे तो जनता चुनाव में इसका जवाब दे ही देगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) छात्रसंघ चुनाव में जीत पर श्री शेखावत ने कहा कि भाजपा का एबीवीपी से प्रत्यक्ष रूप से संबंध नहीं है लेकिन वैचारिक रूप से हम सब एक साथ हैं। यह राष्ट्रवादी विचारधारा, सोच और विकसित भारत के संकल्प एवं सपने की जीत है।

एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मुखौटे पहनकर जताया विरोध
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के मुखौटे पहनकर विरोध जताया।

उनका कहना था कि राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर रोक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में, विशेष रूप से अशोक गहलोत के शासनकाल में लगाई गई थी। प्रदर्शनकारियों ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की।

एबीवीपी ने जारी किया विद्यार्थी स्थापना दिवस का पोस्टर
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) विद्यार्थी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करेगा। पोस्टर राजस्थान विश्वविद्यालय में जारी किया गया। इस मौके पर एबीवीपी के विभाग संयोजक भरत भूषण एवं महानगर मंत्री ट्विंकल शर्मा ने बताया कि आयोजित होने वाले रन फॉर रा. वी. कार्यक्रम में अल्बर्ट हॉल से राजस्थान विश्वविद्यालय तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

मैराथन के प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी और विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों की उपस्थिति रहेगी, जो इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बनाएगी।

CM ने की युवा सशक्तिकरण व छात्र कल्याण से संबंधित बिंदुओं पर की चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के संकल्प के अनुरूप हमारी सरकार 'शिक्षित और समृद्ध' प्रदेश के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति के समग्र उन्नयन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य सशक्त युवा, विकसित राजस्थान... 'ज्ञान-शील-एकता' के मंत्र के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना है। मुख्यमंत्री और एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल की इस भेंट के दौरान 'युवा सशक्तिकरण व छात्र कल्याण' से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

NEET-UG Exam के दौरान हुई गड़बड़ियों का बढ़ता मामला
जयपुर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2024 में गड़बड़ी का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विद्यार्थियों की ओर से विरोध किया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा को सही माना है।
इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नीट परीक्षा-2024 के आयोजन के दौरान राजस्थान के सवाई माधोपुर में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र देने, राजस्थान के ही भरतपुर में डमी कैंडिडेट पकड़े जाने, बिहार की राजधानी पटना में कथित पेपर लीक, विभिन्न राज्यों के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर सॉल्वरों के पकड़े जाने जैसी घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। विद्यार्थी परिषद्, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से मांग करती है कि नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन के संबंध में उपजी आशंकाओं पर उचित तथा स्पष्ट जांच द्वारा सही स्थिति स्पष्ट करे।

जांच कर शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने की मांग
देश में सभी परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शी, नकलमुक्त तथा निर्धारित समय पर होना चाहिए। एबीवीपी ने नीट-यूजी के आयोजन के दौरान की अव्यवस्था अत्यंत शर्मनाक तथा दुखद है। नीट-यूजी के आयोजन संबंधी जो प्रश्न उठे हैं, उनकी जांच कर शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने की मांग विद्यार्थी परिषद करती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा भविष्य में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं के व्यवस्थित तथा पारदर्शी आयोजन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

एबीवीपी ने किया आरयू में विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने बाहर निकाला
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर आरयू में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने एडम ब्लॉक और कुलपति सचिवालय का घेराव किया और कुलपति सचिवालय में घुसकर धरने पर बैठ गए। जिन्हें पुलिस ने वहां से बाहर निकल दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कई बार बहस भी हो गई। जिसके बाद छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष रोहित मीणा ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा पेट प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है। जिससे गरीब और जरूरतमंद छात्र एडमिशन से वंचित रह रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले वक्त में एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी।

पुलिस ने किया बल प्रयोग, एबीवीपी कार्यकर्ताओं को लगी चोट, 8 गिरफ्तार
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय कैंपस में तीन दिन से धरना दे रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बुधवार को पुलिस ने हटा दिया, लेकिन छात्र फिर से वहां पर आकर धरना देने लगे। पुलिस ने छात्रों को बलपूर्वक धरनास्थल से घसीटते हुए लाठीचार्ज किया और गिरफ्तार कर गांधी नगर थाने ले गई। इस हंगामे में कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एबीवीपी कार्यकर्ता सात सूत्री मांगों को लेकर कुलपति सचिवालय के बाहर धरना दे रहे थे। बुधवार को छात्रों ने सचिवालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो छात्रों को समझाया, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो उन्हें बल प्रयोग करके वहां से हटा दिया। बता दें कि महिला प्रोफेसरों और शोधार्थी छात्राओं के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न जैसे मामलों में विवादों में चल रहे सोशल साइंस विभाग के डीन व एचओडी को पद से कार्यमुक्त करने, कैंपस में वाईफाई सुविधा शुरू करने, कैंपस में जंगली जानवर आने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, सेंट्रल लाइब्रेरी का डिजिटलाइजेशन समेत अन्य मांगों को लेकर छात्र धरना दे रहे हैं।

जमानत पर छोड़ा
थाना प्रभारी बलवीर कस्वां ने बताया कि आठ लोगों को शांतिभग में गिरफ्तार किया, जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया है। आरयू प्रशासन ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया।

एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। एबीवीपी के अमृत महोत्सव के तहत 7 से 10 दिसंबर के बीच होने जा रहे 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा, कार्यकर्ता आशुतोष सिंह, हर्ष अत्री और मीनाक्षी खनाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मीणा ने बताया कि विद्यार्थी परिषदÞ की 75 वर्षों की संगठनात्मक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों से विद्यार्थियों को परिचित कराने, छात्र आंदोलन की प्रमुख शक्ति के रूप में परिषद के योगदान के बारे में बताया जाएगा।

विद्यार्थी परिषद् अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (सील) के तहत पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा पांच नवंबर को असम के गुवाहाटी से शुरू करने जा रही है। इसमें अलग-अलग राज्यों के 75 विद्यार्थी पूर्वोत्तर राज्यों की प्राकृतिक विविधता, पारिवारिक व सामाजिक संरचना आदि को समझने के लिए वहां भ्रमण करेंगे।

प्रतापगढ़ में महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: एबीवीपी
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रतापगढ़ के धरियावद में जनजातीय महिला को निर्वस्त्र कर दुर्व्यवहार करने की घटना की निंदा की। एबीवीपी ने इस घटना को शर्मनाक बताया।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रोकने में फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद राजस्थान के उच्च न्यायालय से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग करती है। चित्तौड़ के प्रांत मंत्री हर्षित नानोमा ने बताया कि राजस्थान सरकार की विफलताओं के चलते महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। राजस्थान सरकार अपराधियों को संरक्षण देना बंद करें।

एबीवीपी ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का घेराव
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को पीछे छोड़ अब महिला सुरक्षा, प्रवेश परीक्षा और परिणाम का एकेडमिक कैलेंडर जारी करने और नई शिक्षा नीति लागू कर पाठ्यक्रम जारी करने जैसे मुद्दों को उठाते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने नवनियुक्त रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते हुए विश्वविद्यालय के खराब हालातों से भी अवगत कराया। साथ ही कैंपस की शैक्षणिक स्थिति को सही करने की मांग की। राजस्थान विश्वविद्यालय में अब तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। विश्वविद्यालय के छात्रों से लेकर कर्मचारी, शिक्षक सभी आंदोलनरत हैं। कुलपति सीट पर बैठते नहीं। यूनिवर्सिटी में अभी तक नई एजुकेशन पॉलिसी लागू नहीं हो पाई। आखिर कुलपति कैसा माहौल यूनिवर्सिटी में बनाना चाहते हैं। ये सवाल उठाते हुए एबीवीपी के छात्रों ने राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन किया। उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा
एबीवीपी के प्रांत मंत्री शौर्य जैमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। कुलपति अयोग्य है, जिसे तीन साल में न्यू एजुकेशन पॉलिसी समझ में ही नहीं आई। अब केंद्र सरकार ने कहा कि यदि न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू नहीं होती, तो विश्वविद्यालय का बजट लैप्स कर दिया जाएगा। तब आनन-फानन में नीति लागू करने के लिए तैयार हुए।

एबीवीपी का विधानसभा कूच, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जयपुर। करौली में महिला की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया। पुलिस प्रशासन ने एबीवीपी छात्रों को लालकोठी से पहले ही रोक लिया और लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के आधा दर्जन छात्रों को चोट भी आई, जिन्हें अस्पताल भेजा। महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में एबीवीपी ने पहले विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां से विधानसभा के लिए कूच किया।

विधानसभा से पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया गया। राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के लिए छात्रों ने दंडवत प्रणाम करते हुए गुहार लगाई और फिर बेरिकेडिंग क्रॉस करने के कोशिश की। इस दौरान पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा सहित कुछ छात्र घायल हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों में से 7 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया और घायल होशियार मीणा और मनु दाधीच को अस्पताल भेजा है।