tourists - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिक्स सम्मेलन : दक्षिण अफ्रीका ने भारत से रखा एक लाख पर्यटकों का लक्ष्य, टियर-2 शहरों पर विशेष फोकस और सीधी उड़ान का मिला मजबूत आश्वासन
जयपुर। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन (साउथ अफ्रीकन टूरिज्म) ने भारत के साथ अपने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को ऐतिहासिक ऊंचाई पर ले जाने का एक बड़ा रोडमैप साझा किया है। जयपुर के 'राजमहल पैलेस रास' में आयोजित एक विशेष बातचीत में दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इस्माइल डोकराट ने घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत से 1 लाख पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने भारतीय बाजार की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिससे दोनों देशों के बीच पर्यटन के साथ-साथ द्विपक्षीय व्यापार में भी भारी बढ़ोतरी होगी।सीधी उड़ान के लिए उच्च स्तर पर मिला मजबूत आश्वासनभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यात्रा को बेहद सुगम और कम समय में पूरा करने के लिए विमानन क्षेत्र से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

इस्माइल डोकराट ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान (डायरेक्ट फ्लाइट) शुरू करने के लिए उच्च स्तर पर एक मजबूत आश्वासन मिला है। सीधी हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, कॉरपोरेट बैठकों (माइस) और आम पर्यटकों के समय और धन दोनों की बड़ी बचत होगी, जिससे इस पर्यटन गलियारे को एक नई गति मिलेगी।महानगरों के बाद अब टियर-2 शहरों पर दक्षिण अफ्रीका की नजरदक्षिण अफ्रीकी पर्यटन ने भारत में अपने विस्तार के लिए एक रणनीतिक बदलाव किया है। अब कंपनी का मुख्य ध्यान भारत के बड़े महानगरों के साथ-साथ टियर-2 शहरों (छोटे और उभरते शहरों) पर केंद्रित है। इन शहरों में रहने वाले आधुनिक भारतीय यात्रियों की क्रय शक्ति और घूमने की इच्छा तेजी से बढ़ रही है। इन पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप से बड़ी उम्मीदेंखेल पर्यटन के लिहाज से अगले साल (वर्ष 2027) दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाला आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप दोनों देशों के संबंधों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

इस्माइल डोकराट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को इस मेगा इवेंट से बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। क्रिकेट के प्रति भारतीयों की दीवानगी को देखते हुए इस दौरान रिकॉर्ड संख्या में भारतीय प्रशंसकों और पर्यटकों के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने का अनुमान है।आसान वीजा प्रणालियां और बदलता भारतीय यात्रीवर्ष 2025 में लगभग 70,000 भारतीय पर्यटकों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। इस यात्रा को और अधिक सरल बनाने के लिए 'ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम' (टीटीओएस) और 'इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन' (ईटीए) जैसी आधुनिक तकनीकों पर तेजी से काम चल रहा है। इनसे कागजी कार्रवाई की बाधाएं दूर होंगी। साथ ही, अब का भारतीय यात्री पारंपरिक पर्यटन से आगे निकलकर वन्यजीव (वाइल्डलाइफ), साहसिक खेल (एडवेंचर), आलीशान यात्रा (लक्जरी), विशिष्ट खान-पान (गैस्ट्रोनॉमी) और सांस्कृतिक अनुभवों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है, जिसके लिए दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह तैयार है।

5 देशों के पर्यटकों ने लिया राजस्थानी आतिथ्य का अनुभव, गांधी नगर स्टेशन पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत अभिनंदन
जयपुर। प्रदेश की लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 19वें फेरे के तहत गुरुवार सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां देश-विदेश से आए पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार तिलक लगाकर एवं मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

स्टेशन परिसर में लोक संस्कृति की झलक के साथ पर्यटकों का अभिनंदन किया गया। राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत से अभिभूत पर्यटकों ने इस आत्मीय आतिथ्य की सराहना की और गुलाबी नगरी के सांस्कृतिक माहौल का आनंद लिया। लोक कलाकारों की ओर से कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान पर्यटक भी जमकर थिरकते हुए नजर आए।

इस फेरे में भारत के 12, अमेरिका के 12, यूनाइटेड किंगडम के 5 तथा फ्रांस और नॉर्वे से दो-दो पर्यटक शाही यात्रा पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को बस के जरिए शहर के आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर मंतर स्मारक सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए ले जाया गया।

फर्जी किन्नर बनकर ट्यूरिस्ट से मारपीट व पैसे छीनने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फर्जी किन्नर बनकर ट्यूरिस्ट से मारपीट व रुपये छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वांछित माल-मशरूका भी बरामद किया है।

घटना ऐसे हुई
मुम्बई निवासी पर्यटक स्वप्निल पोटले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने दोस्तों के साथ जयपुर घूमने आए थे और होटल चन्द्रगुप्त में ठहरे हुए थे। रात में होटल से बाहर निकलने पर एक किन्नर उनके पास आया और पैसे मांगने लगा। शिकायतकर्ता ने उसे खुशी-खुशी 150 रुपये दिए, लेकिन उसने शराब पीने के लिए 500–1000 रुपए की मांग की और इंकार करने पर गालियां देने लगा। आरोपी ने बैग से लोहे जैसी वस्तु निकालकर जान से मारने की धमकी दी और शिकायतकर्ता पर अभद्र हरकतें कीं। इसके साथ ही उसने दोस्त के चश्मे व छाते को तोड़ने की कोशिश की तथा जबरन पैसे भी छीन लिए।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम शहदाब अली उर्फ कमना उर्फ आशु उम्र 24 वर्ष निवासी शेखो का मोहल्ला, पुरानी टोंक जिला टोंक है। वर्तमान में वह नागतलाई थाना गलतागेट, जयपुर में किराए पर रहता था। आरोपी असल में पुरुष है जो खुद को किन्नर बनाकर राहगीरों व ट्यूरिस्ट को डरा-धमकाकर रुपये छीनता था।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 6 अगस्त 2025 को स्टेशन रोड पर भी एक डॉक्टर के साथ इसी तरह मारपीट कर रुपये छीन लिए थे। आरोपी के खिलाफ अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पर्यटन स्थलों पर लगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें, पर्यटक भी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी
जयपुर। शहर के पर्यटन स्थलों पर हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से इन पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें लगाई गई हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल सहित अन्य स्मारकों पर इन्हें लगाया गया है। इस पर पर्यटक गाइडों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि इस मशीन को स्मारक के द्वितीय चौक में लगाया गया है। वहीं अल्बर्ट हॉल संग्रहालय अधीक्षक महेन्द्र कुमार निम्हल ने बताया कि संग्रहालय परिसर में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से यह मशीन लगाई गई है। दूसरी ओर पर्यटक भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पानी की खाली बोतलों को प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन में डालते दिखे। ज्ञातव्य है कि दैनिक नवज्योति ने 11 अप्रैल को सबसे पहले ‘आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल स्मारक पर लगेगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें, जगह कर रहे चिन्हित’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

प्रदेश के सभी पर्यटन स्थनों पर हो पहल
पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि इस तरह की पहल शहर और प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर होनी चाहिए। ताकि पर्यटकों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अच्छा संदेश जाए। कहा जाए तो प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। शहर के मॉन्यूमेंट्स पर इस तरह की मशीन लगना एक अच्छी पहल है।

विद्याधर नगर थाने के मालखाने से प्राप्त पुरा सामग्रियों को ‘विरासत संग्रहालय’ में किया जाएगा प्रदर्शित
जयपुर। जयपुर आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को किशनपोल बाजार स्थित विरासत संग्रहालय में जल्द ही नया डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके लिए संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य चल रहा हैं। यहां तीन मंजिला इमारत में करीब छह से अधिक गैलरीज बनाई जाएगी, जिसमें विद्याधर नगर थाने के मालखाने से प्राप्त की गई पुरा सामग्रियों को डिस्प्ले किए जाने की योजना हैं।

विरासत संग्रहालय की इमारत में रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा। साथ ही यहां आने वाले समय में पर्यटकों को लिफ्ट की सुविधा भी मिल सकेगी। पुरातत्व विभाग के अधीक्षक सोहन लाल चौधरी ने बताया कि विरासत संग्रहालय में विभिन्न गैलरियां बनाई जाएंगी। इसके लिए यहां कार्य चल रहा है। यहां कई पुरा सामग्रियों को भी प्रदर्शित किए जाने की योजना हैं। विद्याधर नगर थाने से प्राप्त विभिन्न पुरा वस्तुओं को भी यहां प्रदर्शित किए जाने की योजना पर कार्य चल रहा हैं। साथ ही आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विरासत संग्रहालय विजिट कर इसे वर्ल्ड क्लास म्यूजियम बनवाने के लिए पुरातत्व और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

जनवरी और फरवरी में तीन करोड़ अठहत्तर लाख उन्नीस हजार नौ सौ सत्तर घरेलू पर्यटक आए राजस्थान घूमने
जयपुर। राजस्थान में रोड ट्रिप टूरिज्म का चलन तेजी से बढ़ा है। अब पर्यटक अपनी कारों और बाइक्स से लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेने के लिए जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर,माउंट आबू, रणथंभौर, कुम्भलगढ़ जैसे रूट को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पर्यटन सचिव रवि जैन का कहना है कि राजस्थान अपने विविध पर्यटन उत्पादों और आधुनिक बुनियादी ढांचे के कारण घरेलू यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रोड ट्रिप टूरिज्म, कॉन्सर्ट टूरिज्म, वीकेंड गेटवे, धार्मिक पर्यटन और एमआईसीई इवेंट्स के बढ़ते प्रभाव से प्रदेश का पर्यटन उद्योग लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है।नए साल के शुरुआती दौर में ही पिछले दो महीनों जनवरी व फरवरी में तकरीबन 3,78,19,977 घरेलू पर्यटक राजस्थान घूमने आ चुके हैं। जबकि पिछले साल 2024 के दौरान प्रदेश में 23 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों ने भ्रमण किया था।

पर्यटन के नए ट्रेंड : धार्मिक पर्यटन और वीकेंड गेटवे की बढ़ती मांग

पर्यटन सचिव जैन का कहना है कि कोविड के बाद से घरेलू पर्यटन में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। धार्मिक पर्यटन और वीकेंड गेटवे की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। चार धाम यात्रा, शिल्पग्राम पर्यटन, आयुर्वेदिक व वेलनेस टूरिज्म, ईको-टूरिज्म और विलेज टूरिज्म जैसे नए थीम पर आधारित यात्राएं तेजी से बढ़ रही हैं।

एमआईसीई और कॉन्सर्ट टूरिज्म में नई संभावनाएं :

राजस्थान मीटिंग, इन्सेंटिव कॉन्फ्रेंस व एग्जीबिश्नस (एमआईसीई) टूरिज्म के क्षेत्र में भी उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है। बड़े कॉर्पोरेट इवेंट, बिजनेस समिट और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस राजस्थान के विभिन्न शहरों में हो रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान अब कॉन्सर्ट टूरिज्म का भी हब बन रहा है जो युवा यात्रियों को आकर्षित कर रहा है।

राजस्थान दिवस के अवसर पर संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय में पर्यटकों को दिया जा रहा निशुल्क प्रवेश, पर्यटकों का मन मोह रही लोक कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियां रही
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर रविवार को पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। राजस्थानी लोक कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियां पर्यटकों का मन मोह रही हैं।

शहर के आमेर महल, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग, जंतर मंतर सहित अन्य स्मारकों में पर्यटकों की रौनक़ देखने को मिल रही है। आमेर महल के अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने बताया कि राजस्थान दिवस के मौक़े पर यहां पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। लोक कलाकारों की ओर से लोक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि आज यहां पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है।