Ajmer incident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केकड़ी में फिर अंगारों की होली : घास भैरू की सवारी में युवाओं ने एक-दूसरे पर फेंके सुलगते पटाखे, पुलिसकर्मी समेत 250 से अधिक घायल
केकड़ी। गोवर्धन पर्व इस बार भी घास भैरू की सवारी भय और बारूद का पर्याय बन गई। अंगारों की होली खेलने की परंपरा ने पूरे शहर को धुएं और बारूद की कालिमा में ढक दिया। बुधवार सुबह 10 बजे से ही शहर के बाजार सहित सवारी के मार्गों पर पटाखों की बरसात शुरू हो गई। युवकों के दल एक-दूसरे पर जलते पटाखे फेंकते नजर आए। दोपहर तक यह खेल और विकराल हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से झुलसे लोगों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया जाने लगा। देर रात तक 250 से अधिक युवक, बच्चे और दर्शक उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से कई गंभीर रूप से झुलस गए थे। स्थिति इतनी बेकाबू थी कि सिटी थाना के हेड कांस्टेबल कालूराम माली को सिर पर जलते हुए पटाखे की चोट लगने से टांके लगाने पड़े। इसी प्रकार कांस्टेबल राकेश यादव का सीना और हाथ जल गया, जबकि कांस्टेबल नीरज सिंह को गंभीर चोटें आईं। सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा और डीएसपी हर्षित शर्मा भी झुलसने से नहीं बच सके। उनकी वर्दियां तक जल गईं।

200 फीट आगे-पीछे रहेगी पुलिस बयान बना विवाद का कारण
घटनाक्रम से पहले हुई सीएलजी बैठक में एडिशनल एसपी श्योराज मल मीणा के उस बयान ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस सवारी से 200 फीट आगे और 200 फीट पीछे रहेगी ताकि लोगों को पुलिस की उपस्थिति अखरे नहीं।

50 से अधिक हिरासत में
पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया और 50 से अधिक युवकों को हिरासत में लिया, जबकि 4 को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया। सवारी के गुजरने वाले रास्तों पर कई जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। खिड़की गेट स्थित एक रद्दी के गोदाम में आग लग गई, जिसे नगरपालिका की दमकल ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया।

केसरगंज लाल कोठी क्षेत्र की घटना : खाद्य सामग्री के गोदाम और मोबाइल फोन शॉप में लगी आग, बाजार में हड़कंप, लाखों का नुकसान
अजमेर। केसरगंज लाल कोठी क्षेत्र में स्थित बंशीराम करतार चन्द फर्म के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी पहुंच गई और एक-एक कर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गर्इं। जिन्होंने करीब ढाई-तीन घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का माल जलने के साथ ही दो बाइक भी जलकर खराब हो गई हैं। गोदाम में सुबह 3 बजे अचानक आग लग गई। जिसमें से तेजी से धुआं निकल रहा था। यह देख एक राहगीर ने क्लॉक टावर थाने जाकर सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। युवक ने दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर पर भी आग लगने की सूचना दी। जिस पर दुकान संचालक मनमोहन सिंह का परिवार पहुंच गया। थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह मय दल के मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। इधर आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगीं। जिसे देख आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग भी घबरा गए। वहीं कुछ ही देर में फायर टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने गोदाम के शटर तोड़ कर देखा तो अन्दर भीषण आग लगी हुई थी। एक-एक कर पांच दमकलें मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने करीब तीन घंटे की भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। संचालक परिवार ने बताया कि उनके पास फॉर्च्यून की एजेन्सी है। इसलिए गोदाम में तेल व खाद्य सामग्री रखी हुई थी। इसके अलावा उनके पास रियलमी कम्पनी के मोबाइल फोन की भी एजेंसी है। गोदाम के एक हिस्से में मोबाइल का भी स्टॉक रखा हुआ था। इसके अलावा वहां पर एक बाइक भी रखी थी। ऐसे में आग से खाद्य सामग्री, मोबाइल जलकर राख हो गए और बाइक जलकर खराब हो गई।

नुकसान का ठीक ठीक अंदाजा नहीं :

फर्म संचालक सिंह ने बताया कि फिलहाल आग से हुए नुकसान का अनुमान नहीं लगाया गया है। उसका आकलन स्टॉक के मिलान से किया जा रहा है। फिर भी मोटे तौर पर नुकसान लाखों में होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आग से भवन को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है।  आग प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से लगना सामने आया है। पुलिस भी मामले में जांच कर रही है।