hands - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक संयम लोढ़ा के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर, अफसर किसी के सगे नहीं, कुर्सी बचाने के लिए विपक्षी दलों से मिला लेते हाथ: धीरज गुर्जर
जयपुर। सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के विशेषाधिकार हनन नोटिस देने के बाद कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर उनके समर्थन में सामने आए हैं। धीरज गुर्जर ने ब्यूरोक्रेसी पर सवाल उठाते हुए सरकार को उनसे आगाह किया है।
धीरज गुर्जर ने संयम लोढ़ा के विशेषाधिकार हनन से जुड़ी एक मीडिया की खबर को हुए ट्वीट किया है कि अधिकारी कभी किसी सरकार के नहीं होते वो सत्ता के और खुद के होते है और जब अपनी कुर्सी को बचाये रखने के लिये विपक्षी दलों से हाथ मिला लेते है तब वो सरकार की कब्र खोद रहे होते है। समय पर इनकी पहचान ना करने से किसी भी सरकार को गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ते है। धीरज गुर्जर का यह ट्वीट राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ा रहा है। विधायकों की अफसरों को लेकर बढ़ रही नाराजगी के मामले पहले भी खूब सामने आ चुके हैं। गहलोत सरकार पर भी कुछ अफसरों के खिलाफ कार्यवाही करने का दवाब बढ़ रहा है।

करधनी थाना इलाके में अपहरण कर युवक की हत्याः हाथ पैर तोड़े, गोलियां दागी और रॉड से किए वार
जयपुर। करधनी थाना इलाके में बोयतावाला क्षेत्र में सौ फीट रोड पर एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह एक युवक का लहुलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान सनी निवासी झोटवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से दी गई नामजद रिपोर्ट के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएसल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में अब झोटवाड़ा और करधनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी बीएल मीना ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बोयतावाला क्षेत्र में सौ फीट रोड पर एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है, जिसकी उम्र 30-32 साल है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो पता चला कि मृतक झोटवाड़ा निवासी सनी है। सनी का सोमवार को झोटवाड़ा से कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए। परिजनों ने इस संबंध में रिपोर्ट कराई और पुलिस ने तलाश शुरू की थी। जिन लोगों ने हत्या की है वे विरोधी गुट के बताए जा रहे हैं।

यातनाओं के बाद की हत्या
पुलिस का मानना है कि अपहरण करने वाले बदमाशों ने सनी को पहले जमकर यातनाएं दीं। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। कपड़ों से उसके पैर बंधे मिले हैं। शरीर पर कई घाव के निशान हैं। रॉड से वार किया गया और गोली मारकर उसे मौत के घाट उतारा गया। मृतक सनी झोटवाड़ा का पेशेवर बदमाश है। मृतक के खिलाफ झोटवाड़ा समेत विभिन्न थानों में नौ आपराधिक मामले भी दर्ज पाए गए हैं।

अब तीसरी गैंगवार

जयपुर में पिछले कुछ समय में यह तीसरी गैंगवार होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले दौसा से एक बदमाश का अपहरण कर उस बस्सी इलाके में लाकर मारा गया। उसकी भी नृशंस हत्या की गई थी। उसके बाद जयपुर ग्रामीण इलाके में नागौर के नांवा निवासी साहिल की हत्या कर दी गई थी। नावां से साहिल जयपुर के मोजमाबाद क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने आया था।

टी-20 बल्लेबाजी का ताज पाक के हाथ: बाबर आजम नंबर 1 पर बरकरार
दुबई। मार्च महीने के लिए आईसीसी 'पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथन का पुरस्कार जीतने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि 2021 के आईसीसी 'पुरुष टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर' रहे पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक पायदान नीचे खिसक कर नंबर तीन पर आ गए हैं। इसके अलावा एक अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहीन आफरीदी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में 21 रन पर दो विकेट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में प्रवेश किया है। वह 634 रेटिंग अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जो पाकिस्तान के खिलाफ यह टी-20 मैच नहीं खेले थे, एक स्थान नीचे खिसक कर नंबर तीन पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ऊपर की बढ़ते हुए नंबर दो पर आ गए हैं। वहीं नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीएनजी और मलेशिया के खिलाफ  त्रिकोणीय श्रृंखला में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। सीरीज के फाइनल में नाबाद 54 रन और 18 रन पर चार विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने दीपेंद्र बल्लेबाजी रैंकिंग में 13 स्थानों की छलांग से 38वें, गेंदबाजी रैंकिंग में 47 स्थानों के फायदे से 135वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 10 स्थानों की छलांग से 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में नामीबिया के जेजे स्मिट को छह स्थानों का फायदा हुआ है और वह नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने युगांडा के खिलाफ हाल ही में समाप्त सीरीज में बल्ले के साथ 35 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद गेंद के साथ हैट्रिक समेत 10 रन पर छह विकेट लिए थे। टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के करीश्माई लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज को बड़ा फायदा हुआ है। बंगलादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने की बदौलत केशव गेंदबाजी रैंङ्क्षकग में सात स्थानों की छलांग से 21वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 13वें स्थान पर आ गए हैं। उनके हमवतन स्पिनर साइमन हार्मर भी गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थानों की लंबी छलांग से 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह केशव महाराज (16) के बाद 13 विकेटों के साथ इस सीरीज में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने गेंदबाजी रहे थे।

फिर उठा खेल परिषद कर्मचारियों को पेंशन का मुद्दा, चार माह से नहीं मिल रहा है 150 कर्मचारियों को पेंशन लाभ
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से 2004 के बाद के कर्मचारियों को पेंशन लाभ की घोषणा के साथ ही राजस्थान खेल परिषद के कर्मचारियों को पेंशन का मुद्दा फिर उठ गया है। परिषद के 2004 से पूर्व के कर्मचारियों को भी चार माह से पेंशन नहीं मिल रही है। राज्य के वित्त और खेल विभाग ने भी अब परिषद को राय दी है कि कर्मचारियों को पेंशन और अन्य लाभ के भुगतान के लिए अपनी निजी आय में वृद्धि करें। वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव वृद्धिचंद बुनकर ने पिछले दिनों खेल विभाग को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियां अब सामान्य होने लगी हैं और खेल गतिविधियां नियमित रूप से आरंभ हो गई हैं। इसलिए विभाग निजी आय में वृद्धि कर पेंशन के मासिक भुगतान और भावी पेंशन दायित्वों के भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करे। वित्त विभाग का यह पत्र खेल विभाग ने परिषद को भेज दिया है।

सरकार ने दी 6.70 करोड़ की राशि
साल की शुरुआत में राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को पेंशन भुगतान के लिए खेल परिषद को 6.70 करोड़ रुपए जारी किए गए लेकिन उनसे दिसम्बर माह तक की पेंशन और सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के अन्य पेंशन लाभों का भुगतान ही संभव हो सका।

डेढ़ सौ कर्मचारी ले रहे हैं पेंशन
राजस्थान खेल परिषद में कर्मचारियों को 1991 से पेंशन लाभ दिया जा रहा है। पुरानी पेंशन योजना के तहत करीब 150 कर्मचारी या उनका परिवार वर्तमान में पेंशन लाभ प्राप्त कर रहा है। पुरानी पेंशन योजना के तहत नियुक्त लगभग सभी कर्मचारी 2024 तक रिटायर हो जाएंगे।

राजस्थान खेल परिषद के निजी आय के स्रोत अत्यंत सीमित हैं और दो साल कोरोना महामारी के कारण खेल गतिविधियां पूरी तरह बन्द रहीं। परिषद बिना सरकार की मदद के कर्मचारियों को पेंशन और अन्य परिलाभ का भुगतान नहीं करने में सक्षम नहीं है। परिषद की ओर से पहले भी सरकार को यह बताया गया है और अब फिर पत्र लिखकर और मदद के लिए मांग करेंगे।
-राजूलाल, सचिव, खेल परिषद

ंकर्मचारियों को पिछले चार माह से पेंशन नहीं मिल रही है। हमारे कुछ साथी बीमार हैं और कई आर्थिक बदहाली में रह रहे हैं। पेंशन ही रिटायर कर्मचारी का एकमात्र सहारा है। हमने सरकार के हर स्तर पर अपनी आवाज पहुंचाई है। अब उम्मीद मुख्यमंत्री जी से है, जिन्होंने कर्मचारियों के हित में कई फैसले लिए हैं।
-गजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, कर्मचारी संघ

गन्ने की चरखी में आए बालक के दोनों हाथ
कोटा। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में गन्ने की चरखी पर काम करते समय एक 10 वर्ष के बालक के दोनों हाथ चरखी के अंदर आ गए, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया । गंभीर हालत में परिजनों ने बालक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार हिंडोली थाना क्षेत्र के निवासी घनश्याम सोमवार सुबह अपने पिता के साथ गन्ने की चरखी पर काम कर रहा था।

चरखी में गन्ना लगाते समय गन्ने के साथ बालक के दोनों हाथ भी आ गए इससे बालक के दोनों हाथ खून में लहूलुहान हो गए। बालक को बूंदी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर कोटा रेफर कर दिया। बालक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जिनके पास राजनीतिक आका, उनकी भर गई ‘झोली’, दरी पट्टी बिछाने वाले दशकों बाद भी खाली हाथ
जयपुर। राजनीतिक नियुक्ति सूचियों में कांग्रेस के आम कार्यकर्ता बरसों बाद भी छलावे का शिकार हुए। राजनीतिक आकाओं के सिर पर हाथ वालों की झोली भर गई और बरसों से दरी पट्टी बिछाने और पार्टी झंडा बुलंद करने वाले दशकों बाद भी खाली हाथ हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो हाल ही में 58 और 74 की सूची में शामिल नामों में बड़े खेमों से जुड़े लोग ही जगह हासिल कर पाए। सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और दिल्ली नेताओं की नजदीकियों वालों को खूब तोहफा मिला। कई दशकों से पार्टी का झंडा बुलंद करने और दरी पट्टी बिछाने वाले ऐसे कई कांग्रेसियों को आज तक सरकार में भागीदारी नहीं मिली। दर्जनों कांग्रेसी तो सरकार में तोहफा मिलने की आस में ही दुनिया से अलविदा हो गए।

प्रदेशभर में ऐसे दर्जनों कांग्रेसी
इकरामुद्दीन खान पहलवान जयपुर, आरआर तिवाड़ी जयपुर, हफीज जयपुरी जयपुर, दिनेश शर्मा जयपुर, बृजमोहन खत्री जयपुर, क्रांति तिवाड़ी कोटा, भुवनेश शर्मा कोटा, अनिल टाटिया जोधपुर, श्याम खींचड लूणी, भरत आमेटा उदयपुर, बिशनाराम सिहाग बीकानेर, संजीव सहारण गंगानगर, नेतराम झुंझुनूं, समशेर खोकर नागौर, रवि पटेल लाडनू, महेश जोशी पाली, कन्हैयालाल शर्मा करौली, अनिल पोरवाल झालावाड़ आदि।

बड़े नेताओं से नजदीकी और बैकग्राउंड की कमी
पार्टी के लिए खून पसीना बहाने वाले इन कांग्रेसियों के पास बड़े नेताओं की नजदीकी और मजबूत पॉलिटिकल बैकग्राउंड की कमी खल रही है। कई तो कांग्रेस के लिए 30 साल से ज्यादा समय से कार्य कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता मानते हैं कि ऊपरी सिफारिश और धनबल की कमी जैसे कारणों के चलते उन्हें तवज्जो नहीं मिलती। ऐसे धरातल वाले कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए पार्टी को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, नहीं तो समर्पित कांग्रेसियों का मनोबल टूट जाने से पार्टी को ही नुकसान होगा।

प्रदेश में पहली बार चार जिलों की कमान पति-पत्नियों के हाथों में
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो आईएएस दंपती पर भरोसा जताया है। इन चारों को जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो दंपती को चार जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य सरकार ने रविवार को 52 आइएएस के तबादले किए। इनमें 23 कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें चार जिलों चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और झालावाड़ की कमान कलेक्टर पति-पत्नी के हाथ में आई है।  इनमें आशीष मोदी-डॉ. भारती दीक्षित और सिद्धार्थ सिहाग और रुक्मिणी रियार हैं। 2014 बैच के आशीष को भीलवाड़ा और उनकी पत्नी डॉ. भारती को झालावाड़ कलेक्टर लगाया गया है। 2012 बैच के सिद्धार्थ को चूरू और उनकी पत्नी रुक्मिणी को श्रीगंगानगर कलेक्टर लगाया गया है। यह तीसरा मौका होगा जब एक ही संभाग में दोनों अपना-अपना प्रशासनिक दायित्व संभालेंगे। इससे पहले हाड़ौती संभाग में रुक्मिणी रियार बूंदी कलेक्टर की कमान संभाल चुकी हैं। इसी संभाग के झालावाड़ में सिद्धार्थ सिहाग कलेक्टर रह चुके हैं। यह दंपती पहले उदयपुर संभाग में प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। रुक्मिणी रियार बांसवाड़ा में एसडीएम और मेगा प्रोजेक्ट की इंचार्ज रही हैं। इसके साथ ही डूंगरपुर जिला परिषद में सीईओ रह चुकी हैं। उन्होंने बांसवाड़ा में टीएडी में प्रोजेक्ट आॅफिसर का भी एडिशनल चार्ज संभाला है। उनके पति सिद्धार्थ सिहाग उदयपुर नगर निगम में आयुक्त रहे हैं। इनमें सिद्धार्थ सिहाग पंचकुला के मूल निवासी हैं और बीए एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त है। इसी प्रकार सिहाग की पत्नी रुक्मिणी होशियारपुर की मूल निवासी हैं तथा वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं। आशीष मोदी मूल रूप से मुम्बई के निवासी हैं और बीटेक हैं। उनकी पत्नी भारती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और एमबीबीएस हैं।

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
जयपुर/बगरू। भांकरोटा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक बाल अपचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियो के पास से चुराई गई 14 बाइक भी बरामद की है। थानाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के शातिर बदमाश नवल सिंह निवासी फागी जिला जयपुर और गजानंद जाट निवासी मालपुरा जिला टोंक को गिरफ्तार किया है साथ ही इस वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को निरोध किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से जयपुर शहर के विभिन्न थाना इलाकों से चुराई गई 14 बाइक जप्त की है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी गजानन बाइक रिपेयरिंग का काम करता है, जो चुराई गई बाइकों के पार्ट्स निकाल कर कबाड़ी को औने-पौने दाम पर भेज देता है। आरोपियों ने पिछले 3 महीने में जयपुर शहर के भांकरोटा बगरू सदर मानसरोवर और विश्वकर्मा थाना क्षेत्र से यह दुपहिया वाहन चुराया है। फिलहाल

कांग्रेस कार्यकर्ता रघु शर्मा के हाथ मजबूत करेंगे ताकि गुजरात में जीत मिल सके- जोशी
जयपुर। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को गुजरात प्रभारी बनाए जाने पर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बधाई देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रघु शर्मा के हाथ मजबूत करने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए महेश जोशी ने कहा कि मंत्री डॉ रघु शर्मा को गुजरात, दमन, दीव के चुनाव के लिए AICC इंचार्ज बनाये जाने पर बधाई देता हूँ। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मिल कर रघु शर्मा के हाथ मजबूत करेंगे। गुजरात सहित अन्य सभी जगह कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। गुजरात प्रभारी बनाए जाने पर मंत्रिमंडल से रघु शर्मा के हटने के सवाल पर कहा कि अभी ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विचार विमर्श के बाद ही रघु शर्मा की जिम्मेदारियां तय होंगी।

प्रदेश में बिजली संकट पर मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत चिंतित और गंभीर हैं। प्रदेश सरकार बिजली संकट का हल निकालने की हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने नारा दिया था कि पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ाओ। इसके तहत हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम पानी, बिजली का अपव्यय नहीं करें।

ABVP का अनूठा प्रदर्शन : टाई पहन मांगी भीख : हाथों में हथकड़ी
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की ओर से अनूठा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का विरोध किया।  विद्यार्थी परिषद के इस प्रदर्शन में छात्रों ने टाई पहनी और भीख मांगी।  साथ ही पेन से  पढ़े लिखे युवाओं ने हाथों में हथकड़ी लगाकर चौपाटी पर मजदूरी करने का भी प्रदर्शन किया।  इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप शिक्षा मंत्री डोटासरा के पुतले को पैसों की माला पहनाई और उसका दहन किया।  विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री होशियार मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से हाल ही में आयोजित की गई शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट और एस आई सहित अन्य भर्तियों में धांधली हुई है। इसके बावजूद भी सरकार इन भर्तियों को निरस्त नहीं कर रही है और बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।  इन भर्तियों में धांधली के साथ ही नकल भी बड़े मामले सामने आए हैं।  इसके बावजूद भी सरकार इन परीक्षाओं को बेहतर तरीके से करवाने की बात कह रही है। जबकि बेरोजगार युवा इन भर्तियों की जांच करने की मांग कर रहे हैं जिसकी तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।