protest traders - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परकोटा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों पर संकट : व्यापारियों में रोष व्यापार बंद कर किया प्रदर्शन, व्यापारियों ने जौहरी बाजार में निकाली विरोध प्रदर्शन रैली
जयपुर। परकोटा क्षेत्र में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर मंडरा रहे संकट को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हाई कोर्ट द्वारा 19 परिसरों की दुकानों को सील करने का आदेश जारी किया गया, जिसे व्यापारी समुदाय एक गंभीर शुरुआत मान रहा है।
जयपुर व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज, परकोटा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील बक्शी उपाध्यक्ष पवन कानूनगो, महामंत्री प्रदीप गुप्ता वह से मंत्री मनोज गोयल का कहना है कि इन 19 परिसरों को आधार बनाकर पूरे परकोटा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित करने की साजिश रची जा रही है।

गोयल ने कहा कि परकोटा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, जहां सदियों से व्यवसाय फल-फूल रहा है। रियासत काल से ही यह क्षेत्र व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी यहां विश्वस्तरीय व्यापार संचालित हो रहा है। व्यापारी संगठन इसे पूरे परकोटा क्षेत्र को निष्क्रिय करने की साजिश मान रहे हैं और इसे लेकर व्यापक विरोध की तैयारी कर रहे हैं।

व्यापारियों की एकजुटता की अपील
परकोटा विकास संघर्ष समिति ने सभी व्यापारियों और निवासियों से अपील की है कि वे इस संघर्ष में एकजुट होकर अपनी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करें। संगठन का कहना है कि यदि आज व्यापारियों ने साथ दिया, तो भविष्य में आने वाली किसी भी समस्या से निपटा जा सकेगा।

"जागो, हमारा साथ दो!"
परकोटा विकास संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों के सहयोग से ही इस समस्या का समाधान संभव है। समिति ने कहा कि यदि सभी व्यापारी एकजुट होते हैं, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी परकोटा क्षेत्र का व्यावसायिक महत्व बना रहेगा।