Sports academy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वार्ड 150 को जल्द मिलेगी स्पोर्ट्स एकेडमी की सौगात, सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास
जयपुर। शहर में खेलकूद एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर के वार्ड 150 में रवींद्र मंच के पास स्पोर्ट्स एकेडमी बनाई जाएगी। सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ ने शुक्रवार को निगम ग्रेटर मुख्यालय में इसका शिलान्यास किया।

इस अवसर पर महापौर डॉ. सौम्या ने बताया कि स्वस्थ जयपुर की तर्ज पर मालवीय नगर जोन में रवीन्द्र मंच के पास स्पोर्ट्स एकेडमी बनाई जाएगी। इससे बच्चे, युवा, महिलाएं यहां आकर खेलों में अपना कौशल दिखा सकते हैं। इस स्पोर्ट्स एकेडमी में बैडमिंटन के दो, टेनिस के दो, बास्केटबॉल का एक, क्रिकेट बॉक्स के तीन और वॉलीबाल के दो खेल मैदान बनाए जाएंगे।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित :

निगम ग्रेटर मुख्यालय में निर्माण शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने वार्डों में किए जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा करने के साथ ही प्रत्येक वार्ड में कराए गए 50-50 लाख रुपए के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इसके साथ ही रामनिवास बाग में स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित करने, उद्यान के विकास कार्यं करने, नालों की सफाई एवं मरम्मत कराने, निगम मुख्यालय के कैंपस गार्डन एरिया में डबल बेसमेंट पार्किंग को लेकर अधिकारियों ने जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य हुआ करार, खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से नेशनल टीम तक का लक्ष्य
जयपुर। गुलाबी नगर की काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और बेंगलुरु की प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य बैडमिंटन के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के करार की औपचारिक घोषण की गई।प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमितंटन के संस्थापक प्रकाश पादुकोण ने  के देश से बाहर होने के कारण वीडियो जारी कर काउंटी स्पोर्ट्स से जुड़ने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब राजस्थान के बैडमिंटन खिलाड़ियों को हमारे प्रशिक्षक नवीनतम तकनीक एवं कड़ी मेहनत से तराश कर भविष्य के चैंपियन तैयार करेंगे।

पांच वर्ष का करार हुआ :

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन की आपरेशन हेड डॉ. निर्मला कोटनीस ने रविवार को यहां कहा कि वैशाली नगर स्थित काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी के साथ 5 वर्षीय करार हुआ है। हमारा मिशन है कि  प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं इनफ्रॉस्ट्रक्चर प्रदान कर प्रदेश की जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को नेशनल टीम तक ले जाने का है। निर्मला कोटनीस ने बताया कि काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी जयपुर का पहला सेंटर है जिससे हमारा करार हुआ है। राजस्थान में हमारा एक सेंटर उदयपुर में पहले से संचालित है। हमारे पास करीब 180 क्वालीफाइड कोच है जो देश भर में हमारे 60 केन्द्रो पर बैडमिंटन खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दे रहे है।

तीन वर्गों में देंगे कोचिंग :

उन्होंने कहा कि जनवरी से हमारे तीन कोच काउंट स्पोर्ट्स एकेडमी में कोचिंग दे रहे हैं। इनमें लेवल-3 कोच अब्दुल अमन हेड कोच है। जबकि लेवल-2 कोच हेमंत अत्री और लेवल-1 कोच मयंक सिसोदिया सहायक कोच की भूमिका निभा रहे है। कोटनीस ने कहा कि हम खिलाड़ियों को बी-1, बी-2 ओर बी-3 कैटेगरी में बांटकर उन पर कार्य करते हैं। 6 साल की नन्ही प्रतिभाओं को बी-1 में रखकर उन्हें कोचिंग कराते है। बी-2 श्रेणी में 13-14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को शामिल करते है। बी-3 में वे खिलाड़ी शामिल होते है जो राष्टÑीय स्तर पर अपने आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।

खेल परिषद एकेडमियों के लिए ट्रायल : फुटबॉल में आए 437 खिलाड़ी
जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की 22 खेल एकेडमियों में प्रवेश के लिए ट्रायल शुरू किए गए। पहले दिन फुटबाल, साइक्लिंग और कुश्ती एकेडमी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की गई। चयन ट्रायल सुबह एथलेटिक्स ट्रेक पर शुरू किए गए लेकिन सोमवार को अचानक बढ़ी गर्मी को देखते हुए इसे दस बजे तक ही इंडोर स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि वहां भी ट्रायल देने आए खिलाड़ी भारी गर्मी से परेशान नजर आए।

सबसे ज्यादा रुचि फुटबाल में: चयन स्पर्धा में सबसे ज्यादा 437 खिलाडी फुटबाल एकेडमी की चयन स्पर्धा में भाग लेने आए। इसमें 353 बालक और 84 बालिका खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। साईक्लिंग एकेडमी के लिए 30 और कुश्ती एकेडमी के लिए 50 खिलाड़ियों ने चयन स्पर्धा में हिस्सा लिया। इस प्रकार पहले दिन कुल 517 बालक और बालिकाओं ने ट्रायल में शिरकत की।

कड़ी मेहनत से सफलता कदम चूमेगी : राजेन्द्र सिंह

परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने ट्रायल के लिए आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रायल में बिना किसी डर और परेशानी के भाग लें और कोशिश करें कि इस बार ही अकादमी में चयन हो जाए। जिन खिलाड़ियों का चयन अकादमी में नहीं हो पता है तो वह और अधिक मेहनत करें ताकि अगले साल उनका नम्बर भी आ जाए। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि मेहनत से ही सफलता मिलती है और यदि आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर आपके कदमों में होगी।

एकेडमियों की चयन समितियों की बैठक, सचिव ने दिए अनुशासन में रहने और निष्पक्ष चयन के निर्देश
जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की खेल एकेडमियों के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी। इस संबंध में परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने चयन ट्रायल के लिए बनाई विभिन्न खेलों की चयन समितियों की बैठक ली। राजस्थान खेल परिषद द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न खेलों की 22 खेल अकादमियों का संचालन किया जाता है। इनमें प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 7 से 21 अप्रैल होंगे। इस दौरान स्टेडियम में आईपीएल मैचों की गतिविधियां भी रहेगी।

बैठक में परिषद सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी ट्रायल के दौरान समय पर उपस्थित हों, अनुशासन बनाए रखें और चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर किया जाए, ताकि एकेडमियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे। चयन ट्रायल के सुचारु संचालन के लिए परिषद सचिव राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति भी बनाई गई है। इसमें एफए महावीर मीणा, स्पोर्ट्स मैनेजर रणविजय सिंह और नरेन्द्र भूरिया, पीआरओ तेजराज सिंह, खेल अधिकारी करण सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी रफीक अहमद शामिल हैं। फुटबाल चयन समिति का संयोजक भरत सिंह का बनाया है, वहीं रामनिवास को कुश्ती समिति, श्रवण कुमार भामू को साइक्लिंग, वीरेन्द्र पूनिया को एथलेटिक्स एकेडमी और पैरा गेम्स की एथलेटिक्स और पॉवरलिफ्टिंग कमेटी, राजेश कुमार ओला को वालीबाल, धनेश्वर मईडा को तीरन्दाजी, धर्मदेव सिंह को हॉकी, सीमा सोनी को कबड्डी और करण सिंह को हैंडबाल और अशोक ढाका को बास्केटबाल एकेडमी की चयन समिति का संयोजक बनाया है।