government recruitment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Congress का BJP पर हल्लाबोल: छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा, Rahul ने कहा- अपने भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्र आंदोलन को लेकर कहा है कि हजारों छात्र शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर हैं और इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम से उनका टूट चुका भरोसा है। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि केंद्र हो या राज्य, भाजपा सरकार से हर छात्र त्रस्त है। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रावासों में अमानवीय हालात, खराब भोजन और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) में धोखाधड़ी जैसी समस्याओं से छात्र परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्जा कर उसकी विश्वसनीयता भी बर्बाद कर दी गई है। कांग्रेस नेता ने कहा, “अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज है। सरकार उनकी आवाज सुनकर तुरंत कार्रवाई करे, वरना न्याय मिलने तक ‘छात्रों की गूंज’ बढ़ती ही जाएगी।”

लोकसभा में गूंजा सरकारी भर्ती का मामला : प्रतिदिन बढ़ रही शिक्षित बेरोजगारों की संख्या, देलकर ने कहा- युवाओं भविष्य अंधकार में जा रहा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)की कलाबेन मोहनभाई देलकर ने गुरुवार को लोकसभा में सरकारी भर्ती का मामला उठाते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र दादरा नगर हवेली में वर्षों से सरकारी भर्तियां रुकी हुई है। देलकर ने शून्यकाल के दौरान कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र दादरा नगर में सरकारी भर्तियाँ वर्षों से रुकी हुई है। प्रशासन की ओर से भर्ती की अधिसूचना जारी की जाती है लेकिन परीक्षाएं नहीं होती हैं जिसके कारण शिक्षित बेरोजगारों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की उम्र की सीमा समाप्त हो रही है और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। जो भी भर्ती हो रही वह भी निविदा के आधार पर हो रही है और उन्हें भी कई महीनों वेतन नहीं मिले हैं। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर इसका समाधान करना चाहिए। जेडीयू के दिलेश्वर कामत ने कहा उनके संसदीय क्षेत्र समेत पूरे उत्तर बिहार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है जिससे यहां हर साल भारी जानमाल का नुकसान होता है। उन्होंने बाढ़ पर चिंता जताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मामला है। उन्होंने नेपाल में ऊंचा बांध बनाने की मांग की ताकि उनके संसदीय क्षेत्र समेत पूरे उत्तर भारत को बाढ़ से बचाया जा सके। जनसेना पार्टी टी उदय श्रीनिवास ने अपने संसदीय क्षेत्र काकीनाड़ा में अस्पताओं में सुविधाओं के आभाव का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

भाजपा के रामबीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि वर्ष 2012 दक्षिणी दिल्ली के जौनापुर गांव में विश्वस्तरीय स्किल्ड विश्विद्यालय बनाने बनाने पर सिंगापुर के साथ समझौता हुआ था। विश्विद्यालय का काम तेजी से चल रहा था जिसे तत्कालीन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने रुकवा दिया था। उन्होंने कहा कि यह काम जल्द शुरू करके इसे पूरा किया जाए ताकि दिल्ली देहात के लोगों को लाभ मिल सके। अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि बाहरी शक्तियों द्वारा पंजाब की शांति को भंग करने की साजिश की जा रही है। सरकार को इसे गंभीरता लेकर समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “ हमारे संविधान के पिता बाबा साहब की प्रतिमा पर पिछले 3 महीने से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस मामले में बाहरी ताक़त सिख फॉर जस्टिस ने ऐसे सारी प्रतिमा को तोड़ने का एलान किया है। पंजाब सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में जाँच करे और दोषियों को सजा दिलाई जाए ताकि पंजाब अमन शांति बनी रहे।

निर्दलीय पप्पू यादव ने कहा कि कालाबाजारी के कारण उनके संसदीय क्षेत्र इलाके में किसानों कों समय पर यूरिया नहीं मिल पाती है। किसानों ना बिजली मिल पाती ना पानी ऐसा लगता है किसानों की किसी को चिंता नहीं है। उन्होंने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने माँग करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को सस्ते दामों पर यूरिया और डीएपी मुहैया कराने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के राजीव राय ने हर घर नल से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा कि सरकार उनके क्षेत्र मऊ में जांच कराए कि हर घर नल से जल के आंकड़े कहां से गलत दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके प्रश्न के जवाब में जो आंकड़े दिए गए वह सही नहीं है इसलिए उसकी जाँच कराई जाए।