oppositions - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा में पेपर लीक पर विपक्ष का हंगामा : सदन में काम ठप, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में नीट यूजी परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक होने के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और कार्यवाही नहीं चलने दी, जिससे सदन की कार्यवाही 5 बार के स्थगन के बाद ढाई बजे दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। 5 बार के स्थगन के बाद जब छठी बार कार्यवाही शुरू हुई तो उप सभापति हरिवंश ने पेपर लीक के मुद्दे पर आसन के निकट शोर शराबा कर रहे विपक्ष के सदस्यों से सदन को चलने देने की अपील करते हुए कहा कि वह कार्यसूची के अनुरूप सदन को चलने दें। उन्होंने कहा कि सुबह से सदन में कोई काम काज नहीं हुआ है। कृपया सदस्य अपनी अपनी सीटों पर चले जायें और सदन चलने दें। उन्होंने कहा , मैं सभी से अनुरोध करता हूं आप सदन चलाने के लिए माहौल बनाइये। यह उच्च सदन है, इसकी मर्यादा बनाये रखें और नियमों का पालन करें।

सदस्यों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और वे नारेबाजी करते रहे जिसे देखते हुए उप सभापति ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले भी इसी मुद्दे पर कार्यवाही पांच बार स्थगित करनी पड़ी थी।  विपक्ष ने सुबह से ही पेपर लीक मामले तथा इसके विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों तथा अन्य कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से लाठीचार्ज का मुद्दा उठाने की मुहिम शुरू कर दी थी। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सुबह जरूरी विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने तथा अन्य विधायी कामकाज के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने का मौका दिया।

खड़गे ने कहा कि नीट यूजी पेपर घोटाला छात्रों का मामला है और इससे लाखों बच्चों का भविष्य जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर हजारों छात्र आये हैं लेकिन वहां लाठी चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा, सरकार मारने की कोशिश कर रही है। सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है। खड़गे के इतना कहते ही सभापति ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी । विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया लेकिन तब तक सभापति ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही इसी मुद्दे पर दूसरी बार साढे बारह बजे तक, तीसरी बार 12 बजकर 50 मिनट तक, चौथी बार दो बजे तक और पांचवीं बार ढाई बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इस तरह मानसून सत्र के पहले दिन कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका और पूरी कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ गयी। इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने नौ नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सदन ने दिवंगत सदस्यों तथा कतर के पूर्व अमीर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा।

एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा : दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज, सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चर्चा कराने की मांग पर विपक्ष के हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। 2 बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कहा कि सदन चर्चा के लिए है जो भी मुद्दा है उस पर चर्चा करायी जायेगी और आपको इसमें हिस्सा लेने के लिए मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता सदन की कार्यवाही को देख रही है। आप जिम्मेदार विपक्ष है। इसलिए अपने स्थान पर बैठें और सदन को चलाने में सहयोग करें। यह तरीका जनता पसंद नहीं करती है। आप लोग बार बार सुनियोजित तरीके से सदन को बाधित कर रहे हैं।

सैकिया ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा किया जा रहा  हैं जबकि बिहार में एसआईआर हुआ और आपने परिणाम देखा। बिहार की जनता ने एसआईआर का समर्थन किया है। पीठासीन अधिकारी के बार बार आग्रह करने के बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा नहीं रूका, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। इससे पहले एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही बारह बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर के मुद्दे पर फिर शोरगुल शुरू कर दिया। पीठासीन पी सी मोहन ने हंगामे के दौरान ही जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाये। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चुनाव सुधारों समेत सभी मुद्दों पर नियमों के अनुसार चर्चा कराने के लिए तैयार है। वह विपक्षी दलों के नेताओं के संपर्क में हैं, उन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया है। विपक्षी दलों के नेताओं से बातचीत करके इसका कोई रास्ता निकाला जायेगा इसलिए विपक्षी सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर जाकर सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों को ठंडे दिमाग से चर्चा में शामिल होना चाहिए। देश में अनेक मुद्दे हैं, उन पर चर्चा होनी चाहिए। वह किसी भी मुद्दे को छोटा या बड़ा नहीं मानते। सिर्फ एक मुद्दे के कारण सभी मुद्दों को छोड़ा नहीं जा सकता। सदन में कई छोटे-छोटे दलों के एक या दो सदस्य हैं, उनकी भी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों को चुनावी हार की भड़ास यहां नहीं निकालनी चाहिए। चुनावों में हार-जीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी चुनाव हारे थे, लेकिन उन्होंने कभी इस तरह का व्यवहार नहीं किया। रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दलों के लगातार इस तरह का व्यवहार करने से वे जनता का विश्वास खो देंगे।

विपक्षी सदस्यों पर हालांकि रिजिजू के आग्रह का कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद श्री मोहन ने भी विपक्षी सदस्यों से अपने-अपने स्थानों पर जाकर शून्य काल की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने का अनुरोध किया, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य नारे लगाते हुए हंगामा करते रहे। कई सदस्य सदन के बीचोबीच आकर भी शोरगुल कर रहे थे। इस पर मोहन ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। इससे पहले आज पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही श्री बिरला ने विशेष दीर्घा में बैठे जार्जिया के प्रतिनिधिमंडल के बारे में सदन को अवगत कराया। बिरला ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल को चलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सदस्य जिस तरह का आचरण सदन में कर रहे हैं और सदन के बाहर संसद के लिए जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह देशहित के लिए ठीक नहीं है।

विपक्ष का एसआईआर के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : संसद में चर्चा कराने की दोहराई मांग, कहा- इस प्रक्रिया के तहत लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा
नई दिल्ली। विपक्ष के सदस्यों ने संसद भवन परिसर के सामने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और सरकार से इस बारे में संसद में चर्चा करने की मांग दोहराई। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उपनेता गौरव गोगोई, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और हाथों में तख्तियां तथा बैनर लेकर एसआईआर पर चर्चा करने के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

विपक्षी दल इस मुद्दे पर लगातार चर्चा की मांग कर रहे हैं। शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष ने लोकसभा में इसको लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन नहीं चल पाया और दो बार के स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही भोजन अवकाश के तत्काल बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले सर्वदलीय बैठक में भी विपक्ष के सदस्यों ने इसे अहम मुद्दा बताते हुए कहा था कि इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कई लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

सोनिया गांधी के बयान की लोकसभा में निंदा, विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक को मनमाने तरीके से पारित कराये जाने के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुये लोकसभा में उसकी निंदा की गयी और इस पर विपक्ष के हंगामें के कारण सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी। इससे पहले अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्वाह्न हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही मध्याह्न 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी थी। मध्याह्न 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर बिरला की अनुमति से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोक सभा की सदस्य रह चुकीं एक वरिष्ठ सदस्य जो अब दूसरे सदन की सदस्य हैं, उन्होंने संसद भवन परिसर में कहा है कि इस सदन में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 (सरकार की मनमानी) करके पारित कराया गया है। इस पर अध्यक्ष को व्यवस्था देनी चाहिये।

रिजिजू ने कहा कि वह देर रात तक चली वक्फ संशोधन विधेयक पर चली चर्चा में शामिल होने वाले सदस्यों को  धन्यवाद करना चाहते हैं, लेकिन विधेयक को पारित कराने के बारे में विपक्ष के वरिष्ठ नेता का बयान उचित नहीं है। इस पर बिरला ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर 13 घंटे 53 मिनट चर्चा की गयी और विधेयक नियमपूर्वक पारित कराया गया। विधेयक पर तीन-तीन बार मत विभाजन कराया गया। अध्यक्ष ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि इस सदन की सदस्य रह चुकीं और अब दूसरे सदन की एक वरिष्ठ सदस्य का इस सदन की कार्यवाही पर प्रश्न उठाना उचित नहीं है। यह संसदीय परम्परा नहीं है।

बिरला ने कहा कि हम अठारहवीं लोक सभा के चौथे सत्र की समाप्ति की ओर आ गए हैं। इस सत्र में हमने 26 बैठकें की तथा कुल उत्पादकता लगभग 118 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में 173 माननीय सदस्यों ने भागीदारी की। केन्द्रीय बजट पर चर्चा में 169 सदस्यों ने भाग लिया। सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक पुर:स्थापित किए गए तथा वक्फ संशोधन विधेयक सहित कुल 16 विधेयक पारित किए गए। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को शून्यकाल में 202 सदस्यों ने लोक महत्व के विषय सदन में उठाये, जो अब तक इस सदन में एक दिन में शून्य काल के दौरान उठाए जाने वाले विषयों का रिकॉर्ड है। मैं सभा की कार्यवाही को पूरा करने में सभापति तालिका में शामिल अपने माननीय साथियों, माननीय प्रधानमंत्री, संसदीय कार्य मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न दलों के नेताओं और माननीय सदस्यों, लोकसभा सचिवालय के महासचिव और सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों एवं सम्बद्ध एजेंसियों को भी उनके द्वारा प्रदान की गयी सहायता के लिए धन्यवाद देता हूँ।

बिरला के वक्तव्य के दौरान विपक्ष के सदस्य हंगामा करते रहे। इसी बीच बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने की घोषणा कर दी। संसद के बजट कालीन सत्र के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सत्र का आज आखिरी दिन था। सदन में सामान्यत: अपराह्न की कार्यवाही के दौरान सदस्यों के निजी संकल्पों पर चर्चा करायी जाती है।