Poornima University - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी : डिजिटल युग में बदलती स्टोरी टेलिंग शैली पर चर्चा, ‘फैक्ट्स एंड फ्रेम्स विजुअल एंड डिजिटल स्टोरी टेलिंग’ विषय पर विशेष सेशन
जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में ‘फैक्ट्स एंड फ्रेम्स विजुअल एंड डिजिटल स्टोरी टेलिंग’ विषय पर विशेष सेशन आयोजित हुआ। सेशन के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय पत्रकार एवं मीडिया विशेषज्ञ डॉ. डेविड डंकले गाइमा ने जर्नलिज्म एनीमेशन और गेम डिजाइन के स्टूडेंट्स से संवाद करते हुए डिजिटल युग में बदलती हुई स्टोरी टेलिंग की शैली पर प्रकाश डाला।

सेशन फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड आर्ट्स तथा फैकल्टी ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. आस्था सक्सेना ने मुख्य वक्ता डॉ. डेविड का स्वागत किया। डॉ. डेविड ने मल्टीमीडिया प्रजेंटेशन और केस स्टडी के माध्यम से बताया कि एआई, एथिक्स और क्रॉस प्लेटफॉर्म कंटेंट आज के मीडिया परिदृश्य को किस प्रकार प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में मीडिया की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं। सच्चाई को किस रूप में प्रस्तुत किया जाए, यह केवल तकनीकी नहीं बल्कि नैतिक निर्णय भी होता है। सेशन में स्टूडेंट्स की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही और उन्होंने विशेषज्ञ वक्ता से संवादात्मक शैली में सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में जनरेटिव एआई पर एफडीपी, विशेषज्ञों के हुए सत्र
जयपुर। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के डिजाइन एंड आर्ट्स डिपार्टमेंट तथा प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट द्वारा क्राफ्टिंग द फ्यूचर : क्रिएटिव आर्ट्स, डिज़ाइन, मीडिया, आर्किटेक्चर और अर्बन प्लानिंग के लिए जनरेटिव एआई विषय पर एक सप्ताह का नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया गया।

इसमें देश के डिजाइन, आर्किटेक्चर, मीडिया एवं रचनात्मक क्षेत्रों के फैकल्टी मेंबर शामिल हुए। फैकल्टी मेंबर्स को जनरेटिव एआई के टूल्स और तकनीकों से परिचित कराना और इन्हें शिक्षण, अनुसंधान व रचनात्मकता में समाहित करने के तरीकों पर मार्गदर्शन देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।

इस एफडीपी में एआई टूल्स की व्यावहारिक कार्यशालाएं, पाठ्यक्रम नवाचार, दृश्य सामग्री निर्माण तथा एआई के नैतिक पहलुओं पर विशेषज्ञों के सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव सेशन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से एआई की संभावनाओं को समझने में मदद मिली। रिसोर्स पर्सन के तौर पर वीएफएक्स व क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ मयूर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। एफडीपी ने फैकल्टी मेंबर्स में इनोवेशन, डिजिटल लिटरेसी और भविष्य के प्रति सजग सोच को बढ़ावा दिया।

34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता : राजस्थान ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, एसएससीबी दूसरे व एसएसबी तीसरे स्थान पर रही
जयपुर। मेजबान राजस्थान टीम ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में सम्पन्न 34वीं सीनियर राष्ट्रीय (पुरुष एवं महिला) वुशू प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीत अपना परचम लहराया।

राजस्थान के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 8 रजत, एवं 6 कांस्य पदक सहित कुलन 24 पदक जीत राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप (तालु व शवांसु) का खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व राजस्थान टीम उत्तराखंड (वर्ष 2024) में आयोजित 33 वीं सीनियर नेशनल में शवांसु में प्रथम स्थान पर रही थी। राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने बताया कि गत वर्ष की चैंपियन एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) 8 स्वर्ण, 4 रजत व 4 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ दूसरे व एसएसबी 7 स्वर्ण, 4 रजत व 6 कांस्य पदक सहित 17 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री प्रेम सिंह बैरवा व राहुल सिंघी को-फाउण्डर पूर्णिमा युनिवर्सिटी एवं विनोद सिंह शेखावत संरक्षक, राजस्थान वूशु संघ ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अंत में उन्होंने सभी आगंतुको एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स से रूबरू हुए श्रीकांत बोल्ला, कहा- अपने हीरो आप खुद हो, हमेशा बड़े सपने देखो
जयपुर। मेरे पास भले ही साइट नहीं है, लेकिन 100 परसेंट विजन है, यह दिखता नहीं माइंड में होता है। दृष्टिबाधित होने से मुझे हर जगह चुनौतियां झेलनी पड़ी, लेकिन हर बाधा ने मुझे और बेहतर बनने में मदद की। यह कहना था बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक व अध्यक्ष श्रीकांत बोल्ला का। वे पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। उन्होंने जीवन की चुनौतियां साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने इन पर जीत प्राप्त की। श्रीकांत बोल्ला ने पूर्णिमा पैंथर्स के इंडोर स्पोर्ट्स एरिना का उद्घाटन भी किया।

स्टूडेंट अविका अगल व अक्षक गुप्ता के साथ इंटरेक्शन के दौरान श्रीकांत ने कहा कि मैंने साइंस पढ़ने के लिए अप्लाई किया तो लोगों ने बोला दृष्टिबाधित हो, आर्ट्स ले लो, लेकिन यह कोई और तय नहीं कर सकता था कि मेरे लिए क्या उपयुक्त है। इसके लिए आंध्र प्रदेश सरकार के खिलाफ 10 महीने केस लड़कर जिस रास्ते कोई नहीं गया वह रास्ता चुना। फिर हायर एजुकेशन के लिए आईआईटी वालों ने रिजेक्ट किया तो दुनिया के बेस्ट इंस्टीट्यूट में पढ़ने की ठानी और रिजेक्ट करने वालों को बोला कि एक दिन आप ही मुझे आईआईटी में लेक्चर देने बुलाओगे। यह मेरे लिए टर्निंग पॉइंट था, क्योंकि तभी मैंने निश्चय किया कि मुझे वॉइसलेस कम्यूनिटी की आवाज बनना है। इसके बाद इंजीनियरिंग के लिए दुनिया के टॉप फाइव इंस्टीट्यूट में अप्लाई किया, जिनमें से मुझे एमआईटी, यूएसए मिला। इसमें चुना जाना मेरे लिए भारत और कम्युनिटी की जीत थी। यहीं से मेरे लिए सब कुछ चेंज हुआ और मैंने अनुभवात्मक सीख की महत्ता समझी।

अपनी बायोपिक 'श्रीकांत' पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह फिल्म नहीं, बल्कि वास्तविकता है, जिससे मेरी सोच लोगों तक पहुंची। मेरे लिए जीवन का यह हैप्पीएस्ट मोमेंट था कि मैं भी लोगों को प्रेरित कर सकता हूं। इस मूवी की सबसे अच्छी सीख यह है कि डिसेबल्ड व्यक्ति भी आम लोगों की तरह सब कुछ कर सकता है। हमने हमारी कंपनी बोलैंट इंडस्ट्रीज में भी डिसेबल्ड लोगों को हायर किया और उन्होंने स्वयं को साबित भी किया। श्रीकांत बोल्ला ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कहा कि सिंपैथी की चाह कभी ना रखें, क्योंकि यह आपको लेजी बनाती है। अपने आप के सबसे बड़े हीरो स्वयं आप ही हो, हमेशा बड़े सपने देखो, यह फ्री है, इस पर कोई जीएसटी नहीं लगता।