money - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चंबल सफारी में भ्रष्टाचार का खुलासा, टयूरिस्ट बोट चंबल में और पैसा जेब में
कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व द्वारा राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल सेंचुरी में करवाई जा रही सफारी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पर्यटकों से वसूला जा रहा सफारी का पैसा सरकार के खाते में जमा करवाने के बजाए वन कर्मचारी खुद की जेब में भर रहे हैं। इसका खुलासा चंबल गार्डन स्थित नगर निगम की जेटी शुल्क पर्ची से हुआ है। हैरानी की बात यह है, चंबल में प्रतिदिन ट्यूरिस्ट बोट जा रही है, जिसे मुकुंदरा प्रशासन अपने रिकॉर्ड में नहीं ले रहा। इसकी वजह से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। दरअसल, हाल ही में चंबल घड़ियाल सेंचुरी में मिली अजगर और मगरमच्छ की लाश के मामले में मुकुंदरा डीएफओ द्वारा कहा गया था कि हमारे रिकॉर्ड के अनुसार, गत 10 फरवरी को चंबल सेंचुरी में एक भी ट्यूरिस्ट बोट नहीं गई थी। जबकि, इसी दिन 11 ट्यूरिस्ट को लेकर दो बोट चंबल गार्डन की जेटी से गरड़िया तक गई थी। ऐसे में नगर निगम कर्मचारी ने प्रति ट्यूरिस्ट 60 रुपए की दर से जेटी शुल्क की पर्ची काटी लेकिन वनकर्मियों ने सेंचुरी शुल्क की पर्ची नहीं काटी। इसकी वजह से डीएफओ को सरकारी रिकॉर्ड में 10 फरवरी को बोट जाने का सबूत नहीं मिला।

निगम ने काटी लेकिन फोरेस्ट ने नहीं काटी रसीद
डीएफओ द्वारा गत 10 फरवरी को एक भी ट्यूरिस्ट बोट चंबल सफारी को नहीं जाने का दावा किया तो नवज्योति ने इसकी पड़ताल की। जिसमें डीएफओ के दावे की पोल खुल गई। हुआ यूं, दस फरवरी को दो परिवार के 11 सदस्य सफारी के लिए चंबल गार्डन स्थित जेटी (बोट स्टेशन) पहुंचे थे। जहां तैनात नगर निगम कर्मचारी ने 60 रुपए प्रति व्यक्ति दर से 600 रुपए जेटी शुल्क वसूला। जिसकी रसीद भी दी गई। हालांकि, पर्यटकों में से एक बच्चा था, जिसका किराया नहीं लगता है। इसलिए 10 लोगों की ही रसीद काटी गई। जबकि, मौके पर मौजूद फोरेस्ट कर्मचारी ने प्रति  12 सीटर बोट के 1040 रुपए शुल्क के हिसाब से दो बोट के 2080 रुपए तथा प्रति व्यक्ति 153 रुपए के हिसाब से दस पर्यटकों से 1530 रुपए सेंचुरी प्रवेश शुल्क वसूला। लेकिन रसीद नहीं काटी और बिना रसीद के ही पर्यटकों को सफारी के लिए भेज दिया। यदि, फोरेस्ट कर्मचारी रसीद काटता तो विभाग के रिकॉर्ड में इसका आंकड़ा दर्ज होता। यही वजह है, मुकुंदरा डीएफओ को अपने रिकॉर्ड में गत 10 फरवरी को ट्यूरिस्ट बोट का सफारी पर जाने का रिकॉर्ड नहीं मिला।

बिना शुल्क के सफारी को नहीं जा सकती बोट
मुकुंदरा प्रशासन द्वारा कोटा से गरड़िया महादेव तक पर्यटकों को चंबल सफारी करवाई जाती है। इसके लिए चंबल गार्डन से वन विभाग की जेटी लगती है। जहां से बोट ऑपरेटर पर्यटकों को चंबल सफारी कराते हैं। चूंकी, चंबल गार्डन नगर निगम के अधीन है, इसलिए निगम पर्यटकों से जेटी शुल्क वसूलता है। वहीं, वन विभाग द्वारा सरकार द्वारा तय बोट किराया व पर्यटक शुल्क वसूला जाता है। जिसे सरकार के खाते में जमा कराना होता है। लेकिन, वनकर्मी कभी रसीद काटते हैं तो कभी बिना रसीद के ही बोट सफारी को भेज देते हैं। जबकि, फोरेस्ट का बोट ऑपरेटर्स के साथ हुए अनुबंध की शर्तों के तहत शुल्क लेने की रसीद बोट ऑपरेर्स दिए जाने के निर्देश हैं। इसके बादवजूद आॅपरेटर्स को रसीद नहीं दी जाती।

जांच हो तो खुले कई बड़े घोटाले
चंबल में अजगर-मगरमच्छ के शव मिलने का मामला उजागर हुआ तो भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ। यदि, अब तक के ट्यूरिस्ट बोट व पर्यटकों से वसूले गए सरकारी शुल्क में हेरफेर की जांच करवाई जाए तो कई घोटाले खुल सकते हैं। बता दें, सितम्बर 2024 से अब तक चंबल सफारी के लिए नियमित ट्यूरिस्ट बोट जा रही है और बिना शुल्क जमा करवाए  विभाग बोट को सफारी के लिए जाने की परिमिशन नहीं दी जाती। वन्यजीव प्रेमियों का तर्क है, लंबे समय से बोट व ट्यूरिस्ट शुल्क में गड़बड़ियां की जा रही है। पहले भी शिकायत की थी लेकिन ध्यान नहीं दिया।

पर्यटक बोले-परिवार के साथ गए थे सफारी को
हम परिवार के 7 सदस्यों के साथ गत 10 फरवरी को चंबल सफारी के लिए सुबह 8 बजे करीब ट्यूरिस्ट बोट से गए थे। इस दौरान फिशिंग नेट में लिपटा अजगर का शव देखा था। वहीं, थोड़ा आगे मगरमच्छ की डेड बॉडी तैरती नजर आई थी। मछुआरे चंबल में उतरकर जाल लगाते हैं, जिसमें कई जलीय जीव मर जाते हैं। यह फोरेस्ट का फेल्योर है।
-यूसूफ, पर्यटक चंबल सफारी

हां 10 फरवरी को हम 4 जने चंबल सफारी के लिए ट्यूरिस्ट बोट से गरड़िया महादेव तक गए थे। इस दौरान हमें एक मगरमच्छ नदी किनारे मृत पड़ा हुआ नजर आया था। सफारी के लिए प्रति व्यक्ति 1800 रुपए किराया चुकाया था।
-डॉ. धनंजय, पर्यटक चंबल सफारी

इनका कहना है
एसीएफ को मामले की जांच दे रखी है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला भी अजगर-मगरमच्छ की डेडबॉडी मिलने वाले से ही जुड़ा है।
-सुगनाराम जाट, सीसीएफ मुकुंदरा

हमारे पास भी चंबल सफारी पर्यटकों का रिकॉर्ड होता है। लेकिन, 10 फरवरी को कोई भी ट्यूरिस्ट बोट से सफारी को नहीं गया। इसका डेटा हमारे रिकॉर्ड में नहीं है। यदि, ट्यूरिस्ट सफारी को बोट से जाते तो हमारे रजिस्टर में एंट्री होती।
-मूथूएस, डीएफओ मुकुंदरा टाइगर रिजर्व

चंबल घड़ियाल सेंचुरी में लंबे समय से प्रवेश शुल्क की चोरी हो रही है। मैंने पूर्व सीसीएफ से शिकायत की थी। लेकिन, उन्होंने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया, फिर सूचना का अधिकार के तहत इससे संबंधित सूचना चाही, जो मुकुंदरा डीएफओ ने आज तक उपलब्ध नहीं करवाई। जिम्मेदारों के इस आचरण   से स्पष्ट है कि उनकी न तो गबन की जांच करने में दिलचस्पी है और न ही आरटीआई में पूर्ण दस्तावेज देने की। जबकि, इन दस्तावेजों से बड़े घोटाले उजागर हो सकते हैं। सरकार के राजस्व में गबन करने वाले कर्मचारी को तुरंत निलंबित करना चाहिए।
-तपेश्वर सिंह भाटी, पर्यावरणविद् एवं एडवोकेट

शिक्षा का मतलब अर्थोपार्जन और डिग्रियां प्राप्त करना नहीं : इंदुमति
जयपुर। पुनरुत्थान विश्वविद्यालय के कुलपति इंदुमति ताई काटदरे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल धन कमाना और डिग्रियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन का समग्र विकास होना चाहिए। वे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में आरंभ हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षण में सामाजिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं तथा मनोवैज्ञानिक मुद्दों की समझ भी शामिल होनी चाहिए। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति, डॉ. बिजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और पहलों पर प्रकाश डाला।

महासंघ के अखिल भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन के कार्य और उपलब्धियों को विस्तार से रखा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनील मेहता, महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण, महामंत्री शिवानंद सिंधनकेरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Online Fraud : रकम अपने खाते में लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने क्रूरड ऑयल मशीनरी के कलपुर्जे बेचने के नाम धोखाधड़ी का पैसा अपने अकाउंट में लेने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दस प्रतिशत कमीशन पर धोखाधड़ी का पैसा अपने अकाउंट में लेते थे और बाद में दस प्रतिशत कमीशन काट कर शेष राशि नकद लौटा देते थे। हालांकि, पुलिस अभी तक धोखाधड़ी करने वाले मूल आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि नई दिल्ली निवासी किशनलाल गर्ग ने जरिए इस्तगासा से परिवाद दर्ज कराया कि मशीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 25 लाख, 13 हजार रुपए ले लिए, लेकिन मशीनें नहीं भेजी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि ऑनलाइन रकम सोनाराम उर्फ सोनू माली (26) निवासी चितलवाना जिला सांचोर और विकास कल्बी (28) मूल निवासी जुतानियों की ढाणी आलपुरा बाड़मेर हाल निवास अजमेर रोड के खाते में आती हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी कुमार ने बताया कि आरोपी विकास कल्बी की रायसर प्लाजा में मोबाइल की दुकान है, जो ठगी गिरोह को ठगी की रकम के लिए अपनी फर्म का बैंक खाता उपलब्ध कराता है। राशि आने के बाद कल्बी उसमें से दस प्रतिशत राशि काटकर बाकी राशि नकद लौटा देता है। सोनाराम कुमावत भी पहले रायसर प्लाजा में मोबाइल की दुकान करता था, लेकिन व्यापार में घाटा होने पर उसने दस प्रतिशत कमीशन पर अपना बैंक खाता ठगी के लिए उपलब्ध करना शुरू कर दिया।

ढाई महीने बाद मिला ऑनलाइन ठगी का पैसा
कोटा। शहर में इन दिनों साइबर ठग सक्रिय होते जा रहे हैं ऐसा ही एक साइबर ठगी का मामला सामने आया। शहर में पिछले दिनों रामपुरा निवासी पीयूष नामा पुत्र रघुनंदन नामा के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला हुआ था। उसने बिना समय गवाए तुरंत कोटा साइबर पुलिस थाने में ठगी के मामले की कंपलेन दर्ज करवाई। साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके साथ हुई 33 हजार रुपए की ठगे के पैसों को ढाई महीने में वापस लौटाया। कांस्टेबल बुद्धि प्रकाश ने बताया कि 27 जून 2023 को पीयूष नामा ने कंपलेन दी थी जिसमें बताया कि उसने एक महीने पूर्व डीबीएस बैंक से एक क्रेडिट कार्ड बनाया था। उसका खाता एसबीआई बैंक में है। उसके पास क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी के लिए कॉल आई ।  उसने अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए कहा तो उसे एक टोल फ्री नंबर 18602676789 पर कॉल करने के लिए कहा गया। उसने कॉल किया तो उन्होंने एक ओटीपी नंबर मांगा उसने अपना ओटीपी नंबर दे दिया। इसके तुरंत बाद ही उसके खाते से 33 हजार 428 रुपए ऑनलाइन कटने का मैसेज आया। उसने समय गंवाए बिना तुरंत ही साइबर पुलिस थाने में  कंपलेंन डाल दी।

साइबर पुलिस ने की कार्रवाई
साइबर पुलिस थाने के कांस्टेबल बुद्धि प्रकाश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेस किया तो पता चला कि पैसा नौ ब्रोकर के जरिए नवी मुंबई स्थित फिनो पेमेंट बैंक में गया है। खाता लुधियाना (पंजाब) के रणजीत सिंह का है। इसके बाद उस बैंक को पुलिस ने ई- मेल कर पेमेंट को रुकवाया। फिनो बैंक ने पीयूष से पूरी जानकारी मांगी और बैंक ने समय भी मांगा था। बैंक पेमेंट को रोक लिया और पूरी जानकारी जुटाने के बाद बैंक ने एक सितंबर को डीबीएस बैंक क्रेडिट कार्ड के खाते में 33 हजार रुपए वापस किए। बाद में पूरे मामले में जानकारी जुटाने के बाद पीयूष के एसबीआई बैंक खाते में 10 अक्टूबर की रात को 33 हजार रुपए ऑन लाइन ठगी के वापस आ गए।

इनका कहना है
साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है तथा इससे  बचने का सबसे बड़ा मूल मंत्र केवल जागरुकता है। फिर भी आमजन किसी अननोन कॉल से बचे तथा किसी से ओटीपी, अननोन एप को डाउनलोड नहीं करें  तथा अज्ञात लिंक पर भी क्लिक नहीं करें। साथ ही  खाते से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं करें। बैंक कभी कोई जानकारी नहीं मांगता है, यह ध्यान रखें।

- लोकेन्द्र पालीवाल, डिप्टी एसपी, साइबर क्राइम थाना कोटा

शार्टकट के चक्कर में जल्द पैसा कमाने के लिए लोग अपराध की दुनिया में जाते हैं मिश्रा
बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम रामपुर में विगत 31 मार्च की रात्री जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा अपनी बोलेरो गाड़ी से रात करीब 12 बजे अपने गांव रामपुर आ रहे थे। उसी समय पीछे से दो मोटरसाइकिल पर आए 5 बदमाशों ने बहराम का बास तिराहे पर उन पर पीछे से फायरिंग कर दी थी। गनीमत यह रही की जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा बाल-बाल बच गए थे। फायरिंग में जिला पार्षद की गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया था।जिसको लेकर जिला पार्षद प्रतिनिधि ने 1 अप्रैल को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के बताए अनुसार नरेश यादव निवासी कल्याण पूरा कोठी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे देर शाम 7 बजे घटना स्थल रामपुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर लेकर गए और आरोपी युवक को पैदल घुमाया गया। आरोपी से घटना स्थल की तस्दीक करवाई।गांव में आरोपी की तस्दीक की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को देखने के लिए रामपुर बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान डीएसपी ने युवाओं और ग्रामीणों से कहा कि युवा अपराध की दुनिया से दूर रहें। जिंदगी में कभी शार्टकट नहीं होता और जो लोग शार्टकट के चक्कर में पड़ कर जल्द पैसा कमाना चाहते हैं वो लोग अपराध की दुनिया में जाते हैं और वो जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंच जाते हैं। डीएसपी मिश्रा ने युवाओं से अपील की युवा अपराध के बजाए पढ़ लिख कर आगे बढ़े और  अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करें।

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च की रात 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 5 लोगों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। जिसको लेकर आज एक आरोपी नरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी नरेश यादव तीन मामलों में वांछित अपराधी है। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि बाकी चार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मजदूरी के पैसे दिलाने मांग, पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
राजसमंद। घर व खेती बाड़ी का काम करने का मेहनताना दिलाने की मांग को लेकर खमनोर क्षेत्र के मचीन्द पंचायत के रेबारियों की ढा़णी कराई निवासी हजारीलाल रेबारी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।

ज्ञापन में हजारीलाल ने बताया कि उसका छोटा भाई शम्भु लाल  रेबारी जो की वर्तमान में 66 वर्षका वृद्ध हो चुका है। आज से 40 वर्ष पूर्व शम्भुलाल ने झालों की मदार निवासी भैरूलाल जैन पुत्र कालुलाल ने घर पर काम करने के लिए रखा था। वहां पर शंभूलाल से खेती बाड़ी, घर का काम, भैंस चराई, घास कटाई और भैरूलाल के भाई हुडलाल जो मानसिक रूप से विकृत था जिसका वह सेवा करता था। इस पर शम्भुलाल के परिजनों ने मासिक वेतन की बात कही तो उन्होंने प्रति माह 100 रुपए देना तय कयिा था। उसके पश्चात 15 वर्ष पूर्व मानसिक हुडलाल की मृत्य हो जाने पर परिजनों ने शम्भूलाल के हिसाब की बात कही तो भैरूलाल ने कहा मै इसके पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में डाल दूंगा तकि शम्भूलाल के वृद्धावस्था में पैसे काम आएगा। भैरूलाल ने परिजनों को विश्वास में लेकर न तो शम्भूलाल का पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाया और न ही उसको पैसे दिए। साथ ही शम्भूलाल का भोलेपन का फायदा उठाकर भैरूलाल की पत्नी कमला बाई आए दिन मारपीट करती थी और शम्भूलाल को खाना एक टाइम का देती थी ।

इसके बाद 8 वर्ष जब भैरूलाल को लकवा हो गया तो परिजन और गांव के कुछ लोग भैरूलाल के पास पहुंचे तभी भैरूलाल के पुत्र प्रकाश व धीरज भी घर पहुंच गए जो कि मुम्बई में रहते थे। उस दौरान शम्भूलाल के पैसे की बात कही तो भैरूलाल के दोनों पुत्रों ने शम्भूलाल के भाई हजारीलाल को पीट दीया। भैरूलाल के सभी परिवार के लोगों ने शम्भूलाल को दो दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और परिवार वाले जाते तो उसे मिलने नहीं देते। दो दिन तक खाना नहीं देने से शम्भूलाल का तबीयत काफी खराब हो गई। इसके बाद भैरूलाल के परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। इस संबंध परिजनों ने झालों की मदार के मौतबीर ग्रामीणों के समक्ष भैरूलाल परिवार वालों ने पांच लाख रुपए देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक मजदूरी के पैसे नहीं दिए। नवंबर वर्ष 2020 को घर से भगा दिया खमनोर थाने में मामला दर्ज कराया अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया शम्भूलाल के भाई हजारीलाल ने एसपी सुधीर चौधरी को ज्ञापन सोंपकर न्याय की गुहार लगाई।

ट्रेप होने से बचने के लिए राशि ले भागे पुलिसकर्मी
मसूदा । पुलिस थाने में जब्त वाहन छुड़वाने व अन्य मामले में रियायत दिलाने के नाम पर परिवादी से दो कांस्टेबलों द्वारा 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। जाल बिछाकर ट्रेप करने पहुंची एसीबी की टीम को देखकर वे कार में सवार होकर वहां से भाग छूटे। पीछे लगी एसीबी की टीम से भागते-भागते उनकी कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई तो दोनों पुलिसकर्मी वहां से एक ग्रामीण की बाइक लेकर भाग छूटे। हालांकि, भागम-भाग के बीच रिश्वत के रूप में ली गई 40 हजार की नगदी में से 20 हजार रुपए कार में ही छोड़कर भाग छूटे। एसीबी की सूचना पर मसूदा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली वहीं एसीबी की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

बताया जाता है कि पुलिस थाने में जब्त वाहन को छुड़वाने व अन्य मामले में रियायत दिलाने के नाम पर परिवादी पर कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी व चालक भंवराराम लगातार दबाव बना रहा था। लगातार दबाव के बीच 40 हजार रुपए में सौदा तय हो गया था। परिवादी ने एसीबी को मामले की जानकारी दी। जिस पर एसीबी की टीम ने मामले की पुष्टि करने के बाद ट्रेपिंग की योजना बनाई। एसीबी के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मसूदा में जाल बिछाते हुए परिवादी को कलर लगे नोटों की गड्डी देकर भेजा। परिवादी से जैसे ही पुलिसकर्मियों ने राशि ली तो उन्हें एसीबी की कार्रवाई की भनक लग गई और टीम की दबिश कार्रवाई से पूर्व ही वे कार में सवार होकर वहां से निकल गए। रिश्वत की राशि लेकर भागे पुलिसकर्मियों के पीछे ही एसीबी की टीम भी लग गई। रफ्तार के साथ भागे पुलिसकर्मियों की कार कानपुरा के समीप नीम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को वही लावारिस छोड़कर पुलिसकर्मी वहां से एक ग्रामीण की बाइक लेकर फरार हो गए। भागम-भाग के बीच पुलिसकर्मी रिश्वत के रूप में ली गई 40 हजार रुपए में से 20 हजार रुपए वहीं कार में छोड़ गए। पीछे लगी एसीबी की टीम कानपुरा पहुंची तो उन्हें लावारिस कार की तलाशी के दौरान उक्त नगदी बरामद हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश वर्मा की सूचना पर मसूदा थानाधिकारी दिनेश जानवानी ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने पहुंचाया। एसीबी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी हुई है वहीं एसीबी की टीम भी फरार हुए पुलिसकर्मियों की तलाश में लगी हुई है।

प्रवर्तन निदेशालय का धन शोधन मामले में सोनिया, राहुल को नोटिस, 8 जून को हो सकती है पूछताछ
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित धन शोधन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस दिया है।सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय एजेन्सी ने कांग्रेस नेताओं को ये नोटिस कुछ दिन पहले जारी किये। इन दोनों नेताओं से आगामी आठ जून को पूछताछ की जा सकती है।

7 वर्ष पहले ही बंद कर दिया था मामला:कांग्रेस

इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि यह मामला जांच एजेन्सी ने सात वर्ष पहले ही बंद कर दिया था लेकिन अब इसका इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं को डराने तथा परेशान करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु ङ्क्षसघवी ने नोटिस भेजे जाने की पुष्टि करते हुए  कहा कि आजादी से पहले ब्रिटिश सरकार ने नेशनल हेराल्ड की आवाज दबाने की कोशिश की थी और अब मोदी सरकार भी प्रवर्तन निदेशालय की आड में कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार नेशनल हेराल्ड मामला कथित रूप से 2000 करोड़ रुपये की राशि के दुरुपयोग से संबंधित है।

नेशनल हेराल्ड की आड़ में हमारी आवाज दबाना चाहते हैं मोदी : कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से नोटिस भिजवा कर डराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस इस तरह के हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला और वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नेशनल हेराल्ड की आवाज को दबाने का काम आजादी से पहले अंग्रेजों ने किया था और आज फिर उस अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा 'आजादी के आंदोलन की आवाज' दबाने का षडयंत्र कर रही है। इस षडयंत्र के मुखिया स्वयं मोदी हैं और इसके लिए वह ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा ''भाजपा जिस विचारधारा से आती है उस मानसिकता ने अंग्रेजों का साथ दिया था और आज भी 'गुलामी की प्रतीक' वह मानसिकता 'आजादी की कुर्बानियों' से प्रतिशोध ले रही है। इस बार उन्होंने एक 'कायराना तथा डरपोक साजिश' रची है। नेशनल हेराल्ड मामले में अब मोदी ने गांधी और राहुल गांधी को ईडी से नोटिस जारी करवाया है।''

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की जड़ उखाडऩे के लिए कांग्रेस ने 1937 में 'नेशनल हेराल्ड' समाचार पत्र शुरु किया था जिसके प्रणेता महात्मा गांधी, पंडित नेहरु, सरकार पटेल, पुरुषोत्तम दास टंडन, आचार्य नरेंद्र देव, रफ़ी अहमद किदवई जैसे कई बड़े नेता थे। अंग्रेजों को इस अखबार से खतरा था इसलिए उन्होंने  'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान नेशनल हेराल्ड पर प्रतिबंध लगा दिया और यह प्रतिबंध 1945 तक जारी रहा।

चंद्रा अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद नहीं कर रहे: रमेश मीणा
जयपुर। राज्यसभा चुनाव में सुभाष चंद्रा के राज्यसभा का नामांकन भरने के सवाल पर मंत्री रमेश मीणा ने कहा है कि वो अपना समय और पैसा बर्बाद नहीं करें।

मीणा ने चंद्रा को नसीहत देते हुए कहा है कि वे भाजपा के झांसे में आ गए हैं। वे पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। मेरा सुझाव है कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। मीणा ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का एक भी वोट कम नहीं होगा, बल्कि एक दो वोट जरूर बढ़ेंगे। कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। राजस्थान चुनाव में किसी भी स्थानीय को टिकट नहीं देने के सवाल पर रमेश मीणा ने कहा कि यह सब पार्टी आलाकमान तय करता है और पार्टी उसी को स्वीकार करती है।

जनआधार से रजिस्ट्रेशन तो 15 दिन में खाते में आएंगे पैसे
जयपुर। शहरी क्षेत्र के निवासियों को सौ दिन के रोजगार की गारंटी के तहत रोजगार पाने के लिए जनआधार से रजिस्ट्रेशन करना होगा। योजना पर 800 रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के क्रियान्वयन के लिए नए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है।  मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। स्थानीय निकाय क्षेत्र निवासियों में 18 से 60 वर्ष के सदस्य का जनआधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन होगा। योजना में अनुमत कार्य करवाने के लिए राज्य, जिला या निकाय स्तर पर कमेटियों के जरिए काम मंजूर होंगे। सामान्य प्रकृति के काम मंजूरी और कराने की सामग्री, लागत व पारिश्रमिक लागत का अनुपात 25:75 तथा विशेष प्रकृति के कार्यों के लिए सामग्री लागत तथा पारिश्रमिक भुगतान का अनुपात 75:25 होगा।

जल जीवन मिशन के तोड़े नियम: पानी की गुणवत्ता जांच का पैसा स्लोगन-वॉल पेटिंग पर बहाया
जयपुर। प्रदेश में जल जीवन मिशन में एक करोड़ से ज्यादा घरों में हर घर नल का काम चल रहा है। पानी की गुणवत्ता जांच की लैब्स और जागरूकता पर भी पैसे का अलग मद रखा है, लेकिन मिशन का पैसा अफरशाही की भेंट चढ़ रहा है। 2021-22 बजट में 2 फीसदी पैसा आईईसी गतिविधियों और पानी की गुणवत्ता पर खर्च करने का केन्द्र सरकार ने नियम को तोड़कर अफसरों ने 13.93 करोड़ की जगह 32.08 करोड़ रुपए का बजट करवा लिया।  हद तो तब हो गई जब इस पैसे को पानी की गुणवत्ता जांच पर 1815.37 करोड़ रुपए की भी कटौती कर दी। इस पैसे से पानी की जांच को जिलों में लैब्स को अपग्रेडेशन पर खर्च करना था। साथ ही पानी जांच के किट खरीदने थे ताकि गुणवत्ता युक्त पानी पिलाया जा सके। लैब्स अपग्रेडेशन के 1641.37 लाख और जांच किट खरीदने के 174.18 लाख बजट से कम कर दिए। अन्य मदों से भी पैसा काटा गया। 2.10 करोड़ की जगह 20.83 करोड़ तो केवल दीवारों पर स्लोगन-वॉल पेंटिंग में खर्च किए और अधिकारियों ने चहेती फर्मों को स्लोगन लिखने, सनबोर्ड, डिजिटल पेटिंग को ठेके दे दिए।

घर तक जलापूर्ति में नहीं दिखी फुर्ती : 18500 करोड़ हर-घर नल में खर्च नहीं कर पाए
मिशन में अगस्त, 2019 से अब तक जलदाय विभाग को 22 हजार करोड़ रुपए केन्द्र से आवंटित हुए, लेकिन अफसरों ने हर घर नल कनेक्शन कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने में फुर्ती नहीं दिखाई। केवल 3500 करोड़ रुपए ही खर्च किए, इसके चलते 18500 करोड़ रुपए का बजट लैप्स हो गया।

मिशन के फंड से 2% पैसा इन कामों पर खर्च होने का ही नियम है। जलदाय विभाग की इकाई वॉटर सैनिटेशन सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक स्तर से फाइल चली थी। अफसरों से निर्देश मिला तो बजट बढ़ाया। -दिनेश गोयल, चीफ इंजीनियर, जलजीवन मिशन, राजस्थान

सब इंस्पेक्टर ने पैसों से भरा सूटकेस लौटकर दिखाई ईमानदारी, सूटकेस में रखे थे 1 लाख 20 हज़ार
मेहंदीपुर बालाजी। मेहंदीपुर बालाजी थाने के सब इंस्पेक्टर गिरार्ज प्रसाद ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सूटकेस में रखे एक लाख बीस हज़ार की नगदी सहित क़ीमती दस्तावेज लौटकर ईमानदारी की मिसाल क़ायम की है । थाना प्रभारी ने बताया कि तायल धर्मशाला के पास दुकान पर संदिग्ध सूटकेस की सूचना मिली, जिस पुलिस ने सूटकेस की तलाशी में 1 लाख 20 हज़ार की नगदी सहित क़ीमती दस्तावेज थे। एएसआई मुकेश ने ड्राइविंग लायसेंस के आधार पर व्यक्ति की तलाश की। जिसमें यह सूटकेस एक दुकान पर छूटना बताया। पुलिस ने राजकुमार निवासी तनौदा हरियाणा के परिजनों को पैसे और क़ीमती दस्तावेज लौटकर ईमानदारी की मिसाल क़ायम की। हरियाणा से आये लोगों ने पुलिस की इस ईमानदारी की प्रशंसा की