jp nadda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नड्डा की अगवानी करने जोधपुर पहुंचे सीएम : मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी आए
जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोधपुर आगमन से पूर्व सीएम भजनलाल विशेष विमान से गुरुवार शाम जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जेपी नड्डा की आगवानी की। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी में छूट देने के लिए आभार जताया और कहा, प्रधानमंत्री ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है। राजस्थान में हाल ही में हुई अच्छी बारिश को लेकर भी मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की। हालांकि अतिवृष्टि को लेकर कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने बताया, सभी प्रभारी मंत्रियों, सचिवों और कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। प्रत्येक जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने बताया, शपथ लेने के बाद ही एसआईटी का गठन किया था और अब तक कई बड़ी मछलियों और मगरमच्छों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले का सच अब सामने आ चुका है। मुख्यमंत्री के साथ राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी आए।

दिल्ली को नहीं मिला 1700 करोड़ का लाभ : नड्डा ने ठहराया पुरानी सरकारों को दोषी,कहा- राजनीति में फैसले अपने-पराए के आधार पर नहीं होते
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा का खामियाजा दिल्लीवालों को भुगतना पड़ा है। नड्डा ने आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ यहां विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूववर्ती सरकारों ने सभी क्षेत्रों में उदासीनता दिखाई और स्वास्थ्य क्षेत्र तो पूरी तरह उपेक्षित रहा। इसी कारण दिल्ली के लोगों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत हमने 2021 से फरवरी 2025 के बीच दिल्ली को 1700 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ और अब जन कल्याण के लिए इस निधि के खर्च की जिम्मेदारी रेखा के कंधों पर आ गई है।” उन्होंने परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि राजनीति में फैसले अपने-पराये के आधार पर नहीं होते, बल्कि इस आधार पर होते हैं कि कौन आपके हितों की रक्षा कर सकता है। सितंबर 2017 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 40 लाख गरीब दिल्लीवासियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने को तैयार थे, लेकिन आपने लोटा ही उल्टा किया हुआ था।

उन्होंने कहा कि “20 फरवरी को आपने लोटा सीधा किया, और आज आपको आयुष्मान भारत मिल गया। 1997 में एक स्वास्थ्य नीति लाई गई, जो कहती थी, पहले तुम बीमार बनो, फिर मैं तुम्हारा इलाज करुंगी। लेकिन 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने, तो उनके नेतृत्व में पूरे देश में परामर्श किया गया और 2017 में हम एक नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लेकर आए।”

उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत हम सुनिश्चित करेंगे कि बीमारी ही न हो, फिर अच्छे स्वास्थ्य को हम बढ़ायेंगे ताकि लोग स्वस्थ रहे ,फिर जरूरत होगी तो इलाज करेंगे और बाद में ठीक भी करेंगे। हमने स्वास्थ्य को अब समावेशी और व्यापक बना दिया है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में टीबी के मामलों में करीब 17.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह गिरावट मात्र आठ प्रतिशत रही है।

जेपी नड्डा के निर्देश के अनुसार आगामी एक्टिविटी में जुटी भाजपा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिन पहले ही जयपुर दौरे पर आए थे। उन्होंने यहां अहिल्याबाई होलकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बैठक की थी। जिसमें उन्होंने संगठन की मजबूती सरकार के कामकाज और प्रदेश की वर्तमान राजनीति के परिस्थितियों को लेकर सभी से फीडबैक लेने के साथ ही आगामी पार्टी की रणनीति पर सुझाव भी दिए थे। इन सुझावों को अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई मूर्त रूप देने में लगी है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क दिया है। नड्डा के निर्देश के अनुसार आगामी एक्टिविटी में जुटी भाजपा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिन पहले ही जयपुर दौरे पर आए थे।

उन्होंने यहां अहिल्याबाई होलकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बैठक की थी। जिसमें उन्होंने संगठन की मजबूती सरकार के कामकाज और प्रदेश की वर्तमान राजनीति के परिस्थितियों को लेकर सभी से फीडबैक लेने के साथ ही आगामी पार्टी की रणनीति पर सुझाव भी दिए थे। इन सुझावों को अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई मूर्त रूप देने में लगी है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर जेपी नड्डा का बयान : जब तक पाकिस्तान की निगाहें गलत रहेंगी, ऑपरेशन चलता रहेगा
जयपुर। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है। उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत पर आंख उठाएगा, तो उसे घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। चार दिनों में पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की ताकत है।"

जेपी नड्डा ने बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित महसूस करता है और ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक पाकिस्तान की नीयत में खोट रहेगा। नड्डा ने राजस्थान को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि यह प्रदेश देश का प्रहरी है। उन्होंने कारगिल युद्ध और पूर्व के युद्धों का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया।

कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "गर्मी और धूप में जोश दिखाना बीजेपी कार्यकर्ताओं के समर्पण और राष्ट्रहित में काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन : जेपी नड्डा ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
जयपुर। लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जेपी नड्डा ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मुझे वीरों की भूमि राजस्थान आने का अवसर मिला। अहिल्याबाई ने समाज सुधार और भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, जिनसे अहिल्याबाई 300 साल पहले जूझ रही थीं।"

जेपी नड्डा ने "डबल इंजन सरकार" की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं, जैसे लखपति दीदी योजना और लाडो प्रोत्साहन योजना, पूरे देश में एक उदाहरण बन चुकी हैं। उन्होंने इस सम्मेलन को एक सार्थक पहल बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

नड्डा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि "हमारी पुरानी स्वास्थ्य नीति बीमार पड़ने के बाद इलाज पर केंद्रित थी, लेकिन 2017 में लागू नई स्वास्थ्य नीति में हमने यह सुनिश्चित किया कि व्यक्ति को बीमार होने से पहले ही उसका निदान हो। देशभर में 1,77,000 आयुष्मान आरोग्य केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर व्यक्ति के 30 साल की उम्र तक उसकी हेल्थ हिस्ट्री तैयार की जाएगी।"

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तालमेल की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि राजस्थान को स्वास्थ्य क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह डबल इंजन सरकार के कामकाज का परिणाम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, "अब देश में वह दौर खत्म हो गया है, जब नेता एक-दूसरे पर दोषारोपण करते थे। अब हर सरकार को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड जनता को देना होता है। यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली का परिचायक है।"
कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि सामाजिक विकास के नए आयाम भी स्थापित कर रही हैं।

भाजपा विधायकों- सांसदों की आज से गुजरात में गुड गर्वनेंस और परफार्मेंस सुधार की क्लास, जेपी नड्डा करेंगे कैम्प का उद्घाटन
जयपुर। भाजपा के विधायक और सांसद आज से आगामी 3 दिन तक गुजरात के केवडिया में रहेंगे। कैम्प का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम 7 बजे करेंगे। विधायकों-सांसदों का यहां तीन दिन तक ट्रेनिंग कैम्प रहेगा जिसमें विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कैम्प में विधायकों आमजन को गुड गर्वनेंस देने और अपने क्षेत्र में बेहतर परफोर्मेंस देने के गुर सिखाए जाएंगे। कैम्प में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्र में अलग अलग विषयों पर अपना अनुभव और काम करने के तौर तरीकों की टिप्स देंगे। जिसमें जनता से बेहतर संवाद कायम करने, सरकार की योजनाओं को जनता को फायदा पहुंचाने, अधिकारियों से कोर्डिनेशन रखने इत्यादि के बारे में बताया जाएगा।

शिविर में नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, विनय सहास्त्रबुद्धे भी अपनी बात विधायकों के समक्ष रखेंगे। कैम्प में विधायकों-सांसदों को सत्ता में काम करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए भी गुर ज्ञान दिया जाएगा। शिविर में भाजपा के प्रदेश में मौजूद 119 विधायक और लोकसभा, राज्यसभा के 19 सांसद मौजूद रहेंगे। कैम्प के प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कैम्प में विधायकों को केन्द्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी देने, इनका जनता को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य योजना, संगठन को मजबूती के लिए उनकी गतिविधियों, व्यवहार इत्यादि के बारे में बताया जाएगा।

जे.पी. नड्डा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर किया पार्टी मुख्यालय में ध्वाजारोहण, कहा- हम वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रही हैं, बल्कि सरकार का लक्ष्य बस यह सुनिश्चित करना है कि इसे प्रबंधित करने वाले लोग कानून के दायरे में काम करें और स्थापित नियमों का पालन करें। नड्डा ने रविवार को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में ध्वाजारोहण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम भाजपा का 46वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। मेरी ओर से और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से आप सभी को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज राम नवमी भी है, आप सभी को राम नवमी की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस विश्वास से प्रेरित होकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था कि एक देश, दो कानूनों और दो संविधानों के तहत काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा 1951 में शुरू हुई, और 1953 में उन्होंने सत्याग्रह में भाग लिया तथा श्रीनगर की जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी माँ द्वारा उनकी मृत्यु की जांच के लिए अपील के बावजूद नेहरू ने उनके अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया। हालाँकि, हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं ने लड़ाई को आगे बढ़ाने की कसम खाई।

उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में हमारी राजनीतिक आंदोलन की यात्रा शुरू हुई। राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए 1977 में कुछ समय के लिए हम जनता पार्टी में शामिल हुए और 1980 में अपने वैचारिक वैशिष्ट्य को लेकर 'भारतीय जनता पार्टी' के रूप में इस आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि हम वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य बस यह सुनिश्चित करना है कि इसे प्रबंधित करने वाले लोग कानून के दायरे में काम करें और स्थापित नियमों का पालन करें। वक्फ बोर्ड की संपत्ति और धन मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शाह बानो मामले में राजीव गांधी सरकार मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों के दबाव में आकर तुष्टिकरण की राजनीति के आगे झुक गई। उच्चतम न्यायालय द्वारा मुस्लिम महिलाओं की मुक्ति का आह्वान करने के बावजूद किसी में निर्णायक कार्रवाई करने का साहस नहीं था। दिलचस्प बात यह है कि अधिकांश मुस्लिम बहुल देशों ने पहले ही तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर दिया था, फिर भी यह भारत में जारी रहा। उन्होंने कहा कि आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने तीन तलाक को खत्म करके एक ऐतिहासिक कदम उठाया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सशक्त और स्वतंत्र बनाया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कई ऐतिहास निर्णय लिए हैं, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि 1987-88 में पालमपुर के अधिवेशन में आडवाणी जी की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित हुआ कि हम राम जन्मभूमि मंदिर बनने के रास्ते को प्रशस्त करेंगे। आपने देखा लंबी लड़ाई के बाद आज भव्य राम मंदिर बना। 1965 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानवदर्शन का व्याख्यान दिया था। उन्होंने कहा हमारा उस समय मजाक उठता था क्योंकि कार्ल माक्र्स के चश्मे से देखने वाले लोग एकात्म मानववाद सोच सके ये कल्पना से बाहर था और कांग्रेस का धीरे-धीरे वैचारिक पतन शुरू हो चुका था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाया और मोदी के नेत्तृव में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के रूप में अंत्योदय को आगे बढ़ाया गया। हम वोट के खातिर इधर से उधर डिगे नहीं, सत्ता पाने के लिए हमने विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली राजनीतिक पार्टी है, जिसने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है और उसी की ताकत से आगे बढ़ रही है। हम सब लोग राष्ट्र के पुनर्निर्माण में एक राजनीतिक आंदोलन के रूप में इस सफर में अपने-आप को शामिल करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा किसी व्यक्ति या विशेष हितों के पक्ष में काम किए बिना राष्ट्र को हर चीज से ऊपर रखा है।