global market - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शांति की कोशिश नाकाम : डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषण ; हॉर्मुज़ ज़लड़मरूमध्य की नाकेबंदी के बाद तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि, ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार
मॉस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की घोषणा के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत का उछाल आया और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने सोमवार दोपहर (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) "ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने और वहां से निकलने वाले सभी समुद्री यातायात" की नाकेबंदी शुरू करने का संकल्प लिया। जून का ब्रेंट क्रूड वायदा रविवार रात (भारतीय समयानुसार सोमवार तड़के 3:31 बजे) तक पिछले बंद भाव से 7.76 प्रतिशत बढ़कर 102.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि मई का डब्ल्यू.टी.आई. वायदा 8.2 प्रतिशत बढ़कर 104.51 डॉलर पर पहुंच गया।

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात को ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते की घोषणा की थी, जिसके बाद शनिवार को इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हुई थी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रविवार सुबह घोषणा की कि लंबी बातचीत के बाद भी दोनों देश किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे हैं और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के स्वदेश वापस लौट रहा है।

इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ही घोषणा की कि अमेरिका हॉर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने और वहां से निकलने की कोशिश करने वाले सभी जहाजों की नाकेबंदी शुरू करेगा। उन्होंने अमेरिकी नौसेना को उन सभी जहाजों पर नज़र रखने और उन्हें रोकने का भी निर्देश दिया जिन्होंने जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए ईरान को भुगतान किया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में तेजी: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, गाड़ी का टेंक फुल करवान से पहले जानें क्या है आपके शहर का भाव
नई दिल्ली। देश में सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को अपरिवर्तित रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। सामान्य पेट्रोल-डीजल के मूल्य में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में तेजी रही और लंदन का ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा डेढ़ फीसदी से ज्यादा चढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

कच्चे तेल में तेज उछाल के बाद इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपये बढ़ाया गया था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

रुपया भी इन दिनों डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 20 पैसे लुढ़ककर 93.96 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इससे तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।

मिडिल ईस्ट संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को तेल बिक्री की दी छूट, होर्मुज़ तनाव के बीच 14 करोड़ बैरल बाजार में उतारने की तैयारी,
तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश के बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता कम करने के लिए ईरान को अस्थायी रूप से लगभग 14 करोड़ बैरल कच्चा तेल बेचने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार देर रात जारी इस छूट के तहत तेहरान टैंकरों में संग्रहित तेल को बाजार में उतार सकेगा, जो वैश्विक मांग के करीब डेढ़ दिन के बराबर है। यह फैसला होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा के कारण पैदा हुई आपूर्ति चिंताओं को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

एक ओर राष्ट्रपति ट्रंप ने तनाव कम करने के संकेत देते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों को समेटने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पश्चिम एशिया में अपने सैन्य लक्ष्यों को पूरा करने के "काफी करीब" पहुंच गया है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर और रक्षा औद्योगिक ढांचे को "पूरी तरह कमजोर" कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकना और क्षेत्र में सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि अमेरिका इज़राइल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत जैसे सहयोगियों की सुरक्षा बहाल करने के करीब पहुंच गया है।

होर्मुज़ जलडमरूमध्य के भविष्य के प्रबंधन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इसका नियंत्रण और निगरानी उन देशों को करनी चाहिए जो इसका उपयोग करते हैं। उन्होंने जोड़ा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका सहयोग करेगा। हालांकि, क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है। हजारों अतिरिक्त अमेरिकी मरीन और नौसैनिक कर्मियों की तैनाती की जा रही है, जो सैन्य तैयारी को दर्शाता है। इस बीच, ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया में अमेरिका-ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किया, जिसे अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार विफल कर दिया गया।

बहरीन होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रयासों का समर्थन करने वाला पहला क्षेत्रीय देश बन गया है, जबकि यूरोपीय देशों, जापान और कनाडा ने भी समर्थन जताया है। हालांकि, अब तक किसी देश ने नौसैनिक तैनाती को लेकर ठोस प्रतिबद्धता नहीं दी है।
ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात को चेतावनी दी है कि यदि खाड़ी में उसके कब्जे वाले द्वीपों पर हमला हुआ तो वह रस अल-खैमाह जैसे बंदरगाह शहरों को निशाना बना सकता है। वहीं, कुवैत और सऊदी अरब ने मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम करने की जानकारी दी है।
ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमले किये हैं जिसके जवाब में इजरायल ने बेरूत में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

ट्रम्प के लगाए गए नए पारस्परिक आयात शुल्क ने वैश्विक बाजार में मचा तूफान, ट्रम्प ने कहा- हम पहले की तरह नौकरियां और व्यवसाय वापस ला रहे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने देश लोगों से आयात शुल्क लागू होने पर दृढ़ता से बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा है कि इस आयात शुल्क के लागू होने से देश की आर्थिक क्रांति आएगी। ट्रम्प के लगाए गए नए पारस्परिक आयात शुल्क ने वैश्विक बाजार में तूफान मचा दिया है, हालांकि अमेरिका भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं है। सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा, हम पहले की तरह नौकरियां और व्यवसाय वापस ला रहे हैं। यह आसान नहीं होगा, लेकिन अंतिम परिणाम ऐतिहासिक होगा। हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे। ट्रम्प प्रशासन ने देश में आने वाले सभी आयातों पर 10 प्रतिशत न्यूनतम आयात शुल्क लगाया और अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर और भी अधिक पारस्परिक आयात शुल्क लगाया, जिसमें चीन, कनाडा, मैक्सिको, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, संयुक्त राष्ट्र, वियतनाम, ताइवान, साथ ही आसियान और यूरोपीय संघ जैसे संगठन शामिल हैं।

यूएसए टुडे के अनुसार, आधारभूत आयात शुल्क शनिवार को 12:01 बजे से लागू हो गया, तथा पारस्परिक आयात शुल्क नौ अप्रैल से लागू होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति  ने दो नए आयात शुल्क, सभी अमेरिकी आयातों पर 10 डॉलर का सार्वभौमिक शुल्क और लगभग 90 देशों से आयात पर लागू तथाकथित पारस्परिक आयात शुल्क का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी विनिर्माण को पुनर्जीवित करेंगे, रोजगार पैदा करेंगे और संघीय राजस्व उत्पन्न करेंगे। ट्रम्प ने तर्क दिया है कि दशकों के वैश्वीकरण को पीछे ले जाने वाले नए उपाय देश के गिरते घरेलू विनिर्माण क्षेत्रों को फिर से जीवंत करने और अमेरिकी निर्यात पर उच्च आयात शुल्क लगाने वाले अन्य देशों के साथ समान अवसर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उल्लेखनीय है कि आयात शुल्क अब तक दूसरे ट्रम्प प्रशासन के सबसे साहसिक कदमों में से एक रहे हैं, जिसके कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट आई है। सीबीएस न्यूज के अनुसार, शुक्रवार को एसएंडपी 500 में छह प्रतिशत की गिरावट आई, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 5.5 प्रतिशत  की गिरावट आई और नैस्डैक कंपोजिट में 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से वित्तीय बाजारों का सबसे खराब सप्ताह समाप्त हुआ, जिसने पहले ही अमेरिकी बाजार पर कहर बरसाया था।