burnt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुरान जलाने वाले इराकी ईसाई सलवान की हत्या, कुरान का करता था बार-बार अपमान
स्टॉकहोम। स्वीडन में साल 2023 में बार-बार कुरान जलाने वाले शख्स सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुरान जलाने की बार बार हरकत ने मुस्लिमों में गुस्सा भर गया था और स्वीडिश मीडिया ने गुरुवार को बताया है कि पुलिस ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने कहा है, कि एक दिन पहले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सलवान मोमिका को उस वक्त गोली मारी गई, जब स्टॉकहोम की एक अदालत गुरुवार को यह फैसला सुनाने वाली थी कि क्या सलवान मोमिका ने कुरान जलाकर जातीय घृणा भड़काया था या नहीं।

कोर्ट ने सलवान मोमिका की हत्या के बाद अब फैसला 3 फरवरी तक के लिए टाल दिया है और कहा है, कि चूंकी सलवान मोमिका की मृत्यु हो गई है, इसलिए फैसला सुनाने के लिए अब ज्यादा समय की जरूरत है। पुलिस ने एक बयान में कहा है, कि उन्हें सोडरटालजे शहर में गोलीबारी की सूचना मिली थी, जहां मोमिका रहता था।

कुरान का करता था बार बार अपमान
सलवान मोमिका ने साल 2023 में कुरान का बार बार सार्वजनिक अपमान किया था, जिसने इस्लामिक देशों में गुस्सा भड़का दिया था। वहीं, इस घटना ने मध्य पूर्व के देशों के साथ स्वीडन के संबंधों को खराब कर दिया। वहीं स्वीडिश प्रॉसीक्यूटर्स ने मोमिका और एक और अन्य व्यक्ति सलवान नजीम पर किसी जातीय या राष्ट्रीय समूह के विरुद्ध घृणा अपराध का आरोप लगाया था। अभियोक्ताओं ने कहा, कि दोनों व्यक्तियों ने चार मौकों पर कुरान को जलाया और मुसलमानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की, जिसमें स्टॉकहोम मस्जिद के बाहर की घटना भी शामिल है। वरिष्ठ प्रॉसीक्यूटर अन्ना हंकियो ने अल जजीरा से कहा, कि दोनों व्यक्तियों पर इन चार मौकों पर मुसलमानों का अपमान करने के इरादे से बयान देने और कुरान का अपमान करने के लिए अभियोग चलाया जा रहा है।

मोमिका ने कहा था, कि वह एक संस्था के रूप में इस्लाम के खिलाफ विरोध करना चाहते थे और उन्होंने इस पवित्र पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया था। स्वीडन की प्रवासन एजेंसी ने उनके निवास आवेदन में गलत जानकारी के कारण उन्हें निर्वासित करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में कहा, कि इराक में उनकी हत्या की जा सकती है, इसलिए उन्हें निर्वासित नहीं किया गया। जून 2023 में ईद के दिन, सलवान मोमिका ने स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर कुरान की एक प्रति पर पैर रखा और बाद में उसमें आग लगा दी थी। इस घटना ने इस्लामिक देशों में गुस्सा भर दिया था। मोमिका के शुरूआती जिंदगी के बारे में काफी कम जानकारी है, लेकिन कुछ तस्वीरें और वीडियो में उसे इराक में मिलिशिया नेता के रूप में काम करता दिखाया गया है। पहले के एक वीडियो में, उसने खुद को एक ईसाई मिलिशिया का प्रमुख बताया था। फ्रांस24 की रिपोर्ट के मुताबिक, उसका समूह इमाम अली ब्रिगेड का हिस्सा था, जो 2014 में बनाया गया एक संगठन है। इमाम अली ब्रिगेड पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के तहत काम करता है, जो समूहों का एक नेटवर्क है, जिनमें से कुछ को इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए इराकी सेना के साथ काम करता है।

म्यांमार में हिंदुओं और बौद्धों पर आफत, 5000 घर जलाए
नेपीडॉ। म्यांमार में महीनों से जारी गृह युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। रखाइन प्रांत में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं, जहां पर जुंटा के नेतृत्व वाले म्यांमार की सेना और जातीय विद्रोही समूहों के बीच जंग भीषण जंग छिड़ी हुई है। सैन्य संघर्ष अब सांप्रदायिक तनाव में बदल गया है, जिसका खामियाजा इलाके में रह रहे समुदाय के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बुथीदौंग में बौद्धों और हिंदुओं के लगभग 5000 घरों को जला दिया गया है। बांग्लादेश की सीमा से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर स्थित इन 5000 घरों को सिर्फ इसलिए आग के हवाले किया गया क्योंकि वे बौद्धों और हिंदुओं के थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष के चलते ज्यादातर लोग पहले ही इलाका छोड़कर सुरक्षित क्षेत्रों में भाग गए हैं। इसके चलते कई घर खाली थे, लेकिन कुछ लोग अभी भी यहां रह रहे हैं। उनके सामने ही घरों को लूटा गया और फिर जलाया गया।

सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि इसके लिए जुंटा सेना द्वारा बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविरों से भर्ती किए गए युवा लड़कों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल के दिनों में जुंटा सेना में सैनिकों की कमी से निपटने के लिए रोहिंग्याओं की भर्ती शुरू की है। ये वहीं रोहिंग्या है जिन्हें सैन्य शासन के दौरान अत्याचार सहना पड़ा था और लाखों रोहिंग्या अपना सबकुछ छोड़कर भाग गए थे।

पत्नी को जिंदा फूंक, ससुर की हत्या कर खुद को उड़ाया गोली से
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में रविवार तड़के एक वहशी व्यक्ति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मारने बाद ससुर की हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

एक साथ तीन हत्याएं होने से इलाके में दहशत फैल गयी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पडताल शुरु कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश राजपूत (41) निवासी मुस्करा का रोजाना विवाद उसकी पत्नी अनुसुइया(39) से होता रहता था। ओमप्रकाश आये दिन पत्नी से मारपीट करता था जिससे पत्नी अनुसुइया अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने पिता नंदकिशोर(56) के पास राठ कस्बे में पांच माह से  रहने लगी थी, अनुसुइया कुछ दिनों अपने पिता की मदद से राठ कस्बे में मकान का निर्माण करा रही थी। ओमप्रकाश आज तड़के  दीवार फांदकर घर में घुस आया,सभी लोग सो रहे थे। उसने सबसे पहले पत्नी अनुसुइया की चारपाई में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे आग की गोला बनी पत्नी चीखते हुए इधर इधर उधर दौडऩे लगी।

बेटी को बचाने के लिये नंदकिशोर जैसे ही आगे बढ़े तभी उसके ओमप्रकाश ने ससुर नंदकिशोर को जमीन में पटक दिया और पत्थरों से कुचल कर मार दिया। हालांकि ओमप्रकाश का मित्र रतनलाल वर्मा जो प्राइमरी में हेडमास्टर है उसने अनुसुइया को बचाने का प्रयास किया जिससे वह भी आग से बुरी तरह झुलस गया।  इसके बाद  ओमप्रकाश अपनी 11 साल की बड़ी बेटी केवीसी व छोटे सात वर्षीय पुत्र प्रिंस को गला दबाकर मारने का प्रयास किया मगर दोनो किसी तरह बचकर घर से बाहर निकल आये और दोनो शोर मचाना शुरु कर दिया। तभी ओमप्रकाश ने अन्य घटना करने में नाकाम समझकर  तमंचे से खुद को गोली मार ली।

जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा व एएसपी मायाराम वर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुुंच कर घटना का जायजा लिया।  घटना को लेकर तरह तरह की अटकलें लगायी जा रहीं हैं। पुलिस का मानना है कि अनुसइया इसके पहले भी पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी जिससे ओमप्रकाश पत्नी को सुलहनामा करने का दबाव भी बनाता रहा है हालांकि पुलिस हेडमास्टर से भी पूछताछ कर रही है।

बेटे ने केरोसिन छिड़ककर पिता को जिंदा जलाया
सरदारशहर। चूरू के भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव बिजरासर में बेटे पर अपने ही पिता को तेल छिड़ककर जलाकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रविवार व सोमवार मध्यरात्रि की है।

मृतक के भाई धनपत मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वो खेत में रहता है। बीती रात उसके भाई के लड़के सोनू का उसके बेटे देवीलाल के पास फोन आया कि मैंने पिता लीलू राम को तेल छिड़ककर जला दिया है। घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत गांव आए और गांव के किशन सिंह व मुखराम पोटलिया को इसकी जानकारी दी। उसके बाद भाई के घर गए तो देखा कि लीलूराम मृत पड़ा है। सूचना के बाद सुबह पुलिस ने आकर मामले की जानकारी ली और शव को सरदारशहर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उल्लेखनीय है कि मृतक लीलूराम के तीन संतान है जिसमें लड़का सोनू 24 व लड़की ममता 20 विवाहित है वहीं राजेंद्र 14 अविवाहित है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। जानकारों के अनुसार दोनों पिता-पुत्र ने साथ में शराब पी थी और किसी बात पर विवाद होने के बाद बेटे ने पिता को जिंदा जला दिया।

गैस सिलेंडर से घर में लगी आग से राख हुई चार बालिकाएं
देहरादून। उत्तराखंड  के देहरादून जनपद में हिमाचल प्रदेश से सटे त्यूनी कस्बे में गुरुवार को  एक मकान में भीषण आग में मृत दो सगी बहनों सहित चार बच्चियां जल गयी, जिनमें से दो के शव अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। आशंका है कि ये दोनो शव आग में  पूरी तरह राख हो गए। राहत एवं बचाव दल 15 घंटे बाद शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देहरादून की जिलाधिकारी  (डीएम) सोनिका और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दलीप सिंह कुंवर ने आज  घटनास्थल के निरीक्षण के बाद बताया कि तहसील मुख्यालय त्यूनी के मुख्य  बाजार में गुरुवार 06 अप्रैल को शाम लगभग 04 बजे आवसीय भवन में रसोई गैस  लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की  मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में ग्राम पराला धारागढ़ी, तहसील  त्यूनी, देहरादून निवासी विकेश कुमार की दो जुड़वां बच्चियां अधिरा और सीजल ( 02 वर्ष 6 माह)  समृद्धि (09 वर्ष)  पुत्री जयलालनिवासी विकराड़, तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश, सोनम (09) पुत्री  त्रिलोक  निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून शामिल हैं।

दोनो  अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना  त्यूनी, फायर सर्विस, त्यूनी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश की टीमों के  अलावा, एसडीआरएफ टीम, मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा लगातार  राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और  निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया जा रहा है। खबर  लिखे जाने तक मात्र दो शव बरामद हुए हैं, जो बुरी तरह जल चुके थे। अभी  अन्य दो की तलाश जारी है। आशंका है कि यह शव पूरी तरह राख हो गए हैं।

इंदौर में छात्र द्वारा जलाई गईं प्राचार्या की मौत
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पांच दिन पहले एक छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्राचार्या की आज तड़के मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले पांच दिन से बेहद गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती प्राचार्या विमुक्ता शर्मा का आज तड़के निधन हो गया।

सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को पांच दिन पहले कॉलेज के ही एक छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। इसके बाद आरोपी छात्र ने भी कथित तौर पर खुद को आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। मामले में आरोपी स्वयं भी कथित तौर पर थोड़ा जल गया था, जिसके बाद उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है आरोपी छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर आक्रोशित था और इसके चलते उसने ये कदम उठाया।

साथ खेल रहे तीन मासूम जिंदा जले
बाड़मेर। सरहदी बाड़मेर जिले से एक मकान में बनी कच्ची झोंपड़ी में आग लगने से तीन मासूमों की जिंदा जलने से मौत हो गई है।
बुधवार को नागाणा थाना इलाके के बादरा गांव में एक ढाणी में बनी कच्ची झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है, कि आग लगने के दौरान तीन मासूम झोंपड़ी के अंदर ही रह गए और तीनों बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतकों में रुकमा और अशोक भाई बहन थे। इनके पिता हिंगोल की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। दोनों का एक और भाई है, जो अपने ननिहाल में रहता है।

बुझे परिवार के चिराग
घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवाया है। सांसियो की बस्ती बांदरा निवासी हाकमसिंह का बेटा सरूपी और मिठडा रुकमा निवासी हिंगोलसिंह का बेटा अशोकसिंह और बेटी रुकमा आपस में एक घास फूस की झोपड़ी में खेल रहे थे। ये सभी अपने-अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर थे।

पेट्रोल बम हमले में झुलसे पुजारी की मौत
उदयपुर। राजस्थान में राजसमंद जिले में देवगढ थाना क्षेत्र में पेट्रोल बम्ब से हमले में घायल पुजारी नवरत्न की आज अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवगढ़ में गत देर रात को बदमाशों ने पुजारी नवरत्न एवं उनकी पत्नी जमना देवी पर दुकान में पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी गई। इस हमले में पुजारी और उसकी पत्नी 80 प्रतिशत झुलस गए थे। जिनको देवगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

गंभीर रूप से झुलसे पुजारी दम्पत्ति को उदयपुर में महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान आज पुजारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उधर पुजारी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग के अलावा पचास लाख रुपए का मुआवजा, परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी आदि की मांग की हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर किया प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का फूंका पुतला
निवाई।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं इडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सीताराम कटारा, पवन सांवलिया, पारस पहाड़ी, प्रभु चौधरी, राजेश भट्ट, सुमेर सिंह राजावत, सुदामा चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामेश्वर तिवारी, कैलाश चौधरी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू लाल मीणा, चैनपुरा सरपंच मदनलाल मीणा, बस्सी सरपंच सांवरमल मीणा, सेदरिया सरपंच कानाराम गुर्जर, सीन्दरा सरपंच देवालाल गुर्जर, नोहटा सरपंच पति मोहन बैरवा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

राहुल-ईडी मामला: कांग्रेस का हल्ला-बोल जारी, आज भी मोदी का पुतला जलाया
जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी नोटिस और पूछताछ के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। जिलों में कांग्रेस मंत्री,विधायकों और नेताओं ने भाग लिया। जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर जयपुर शहर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री महेश जोशी, लाल चंद कटारिया, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, इंद्राज गुर्जर, बृज किशोर शर्मा पूर्व मंत्री, भगवान सहाय सैनी पूर्व विधायक ,अर्चना शर्मा, मुनेश गुर्जर महापौर आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद ,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद ,सचिन पायलट जिंदाबाद ,प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान से जुड़े विवाद के कारण भारत में जले शहर, पाक को दिख रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन
इस्लामाबाद। पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान से जुड़े विवाद के कारण भारत के अलग-अलग हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद बवाल देखने को मिला। पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है। पाकिस्तान ने इस घटना की आलोचना की है। भारत में पत्थरबाजी, आगजनी की घटनाएं पाकिस्तान को शांतिपूर्ण नजर आती है। पाकिस्तान का कहना है कि जो लोग शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे

पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारत के अलग-अलग राज्यों में भारतीय अधिकारियों ने अंधाधुंध और व्यापक रूप से क्रूर बल का इस्तेमाल किया है। रांची में दो निर्दोष मुस्लिम प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। बाद में उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पाकिस्तान में भी शुक्रवार को बवाल को इस घटना के चलते प्रदर्शन हुआ था।
पाकिस्तान भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़ा है

पाकिस्तान ने बयान में आगे कहा कि यह भारत सरकार की दमनकारी हिंदुत्व से प्रेरित बहुसंख्यकवादी नीति का एक उदाहरण है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों को सताना है। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत सरकार मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार कर रही है, जिसकी वह निंदा करते हैं। आगे कहा गया कि पाकिस्तान भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़ा है। बयान में आगे कहा गया कि इस तरह की घटनाएं सांप्रदायिक हिंसा को और भी बढ़ाएंगी।
पाकिस्तान ने एक्शन लेने की मांग की

पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के मामले में भारत सरकार से एक बार भी अपील की है कि वह अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर एक्शन लें। इसके अलावा पाकिस्तान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और भारत को अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिमों के अधिकारों के हनन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

ट्रांसफार्मर से टकराई कार, एक युवक जिंदा जला
कुचामनसिटी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास एक कार ट्रांसफार्मर के खंभों से टकरा गई। हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। इस दौरान एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कार में सवार अन्य तीन युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। उसने लकड़ी से कार के शीशे तोड़ दिए, जिससे तीनों युवक कार से निकलने में कामयाब हो गए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर कोई हादसे को लेकर चर्चा करता नजर आया।

जानकारी के अनुसार कार की सर्विस कराने के बाद चार युवक घूमने निकले। इन युवकों ने इसी वर्ष कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण की थी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास कार की ट्रांसफार्मर के खम्भों से जोरदार टक्कर हो गई। कार टकराते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर ही गिर गया। कार सवार तीन युवक तो जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकल गए लेकिन ड्राइवर सीट के पास बैठे युवक का पैर फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। इस दौरान कार की फाटक भी लॉक हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए और वह जिन्दा जलकर गया। हादसे में सुरेश पुत्र धर्माराम कुमावत (19) निवासी आसनपुरा की मौत हो गई।

संतोष ने दिखाई हिम्मत

दुर्घटनास्थल के पास ही निवास करने वाली महिला संतोष ने जब देखा कि कार में चार युवक फंसे हुए है तो वह तुरन्त मौके पर पहुंची तथा बिना जान की परवाह किए युवकों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। उसने एकलकड़ी उठाई तो कार के शीशों को फोड़ कर युवकों को बाहन निकालने का प्रयास किया। गाड़ी में करंट प्रवाहित है अथवा नहीं, इसकी परवाह किए बगैर महिला ने युवकों को अपने हाथों से खींचकर बाहर निकाल लिया। चौथे युवक को भी बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका पैर गाड़ी में फंसा हुआ था। यही नहीं उसकी फाटक भी लॉक हो गई, जो काफी प्रयास करने के बावजूद नहीं खुली। दो मिनट की समयावधि में ही आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि गाड़ी के पास खड़ा होना भी असम्भव हो गया। कार सवार चारों युवकों ने इसी वर्ष 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आने के बाद कुछ रिलीफ मूड में वे घूमने निकले थे। सभी की आयु करीब 19 वर्ष ही है तथा चारों सहपाठी है। उनका आज घूमने जाने का प्लॉन था। मृतक युवक दो भाइयों में छोटा भाई था। गाड़ी में मनीष कुमावत, पिंटू दादरवाल सहित एक अन्य युवक सवार था।