news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्या अब अमेरिका का हिस्सा बनेगा वेनेजुएला? ट्रंप ने 51वां राज्य बताते हुए मानचित्र किया शेयर, दुनियाभर में बढ़ी हलचल
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक मानचित्र साझा किया है जिसमें वेनेजुएला को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाया गया है। ट्रंप ने मजाक में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की ओर संकेत तब दिया जब उन्होंने मार्च में विश्व बेसबॉल क्लासिक सेमीफाइनल में इटली को हराने पर वेनेजुएला की राष्ट्रीय बेसबॉल टीम को बधाई दी थी। उन्होंने इस जीत का श्रेय वेनेजुएला के अमेरिका के साथ सहयोग को दिया।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सोमवार को इस दक्षिण अमेरिकी देश के अमेरिका का 51वां राज्य बनने की कभी भी संभावना को खारिज कर दिया। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने के लिए जनवरी की शुरुआत में वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई के बाद अमेरिका और वेनेजुएला ने राजनयिक संबंधों को बहाल करना शुरू कर दिया था। ट्रम्प ने वेनेजुएला के तेल पर नियंत्रण करने के अपने इरादे की भी घोषणा की थी।

शादी की सालगिरह के दिन पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार: मेडिकल जांच के बाद ACB कोर्ट में पेश, एजेंसी ने मांगा पुलिस रिमांड
जयपुर। पूर्व मंत्री महेश जोशी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए Jaipuria Hospital लाया गया, जहां जांच पूरी होने के बाद दोबारा ACB मुख्यालय ले जाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें ACB कोर्ट में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की है। गिरफ्तारी के दौरान महेश जोशी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, “मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं है।” खास बात यह रही कि ACB ने उन्हें उनकी शादी की 49वीं सालगिरह के दिन गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आज विभिन्न मंदिरों में उनके दर्शन और पूजा का कार्यक्रम भी निर्धारित था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ACB की टीम महेश जोशी के निवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। इस दौरान जोशी ने स्नान और भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति मांगी। टीम ने उनकी धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए उन्हें पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी, जिसके बाद वे ACB अधिकारियों के साथ मुख्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले ED की कार्रवाई के दौरान महेश जोशी की पत्नी का निधन हो गया था। मेडिकल जांच के बाद जोशी को फिर से ACB मुख्यालय लाया गया। उनकी कोर्ट में पेशी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।

अखिलेश का केंद्र पर हमला: 2027 चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर सरकार अपना रुख साफ करें, बंगाल में मिली प्रंचड़ जीत पर साधा निशाना
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की स्पष्ट मांग है कि संसद में पारित महिला आरक्षण को उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में लागू करने की तत्काल घोषणा की जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह विधेयक समस्त विपक्ष के सहयोग से पारित हुआ है, ऐसे में अब केंद्र सरकार को अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए। यदि सरकार इस पर घोषणा नहीं करती है, तो उसे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केंद्र सरकार और उसके सहयोगी दल महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।

उन्होने कहा कि जब तक इस मुद्दे पर सरकार की ओर से स्पष्ट घोषणा नहीं की जाती, तब तक उनकी पार्टी इस मांग को लगातार उठाती रहेगी। पार्टी हर सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और महिला आरक्षण लागू कराने के लिए दबाव बनाएगी। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि प्रदेश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाना समय की मांग है।

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली पार्टी कार्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण का विरोध किया था लेकिन महिलायें उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। आने वाले समय में महिलायें समाजवादी पार्टी को सबक सिखाएगी।

तोशाखाना केस: इमरान-बुशरा को मिली 17-17 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 17-17 साल की सजा सुनाई है। यह मामला विदेशी सरकार से मिले महंगे तोहफों को नियमों के खिलाफ बेचने से जुड़ा है। दोनों पर करोड़ों रुपए का जुमार्ना भी लगाया गया है।

क्या है मामला?

रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में स्थित विशेष अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। जज शाहरुख अरजुमंद ने इमरान खान और बुशरा बीबी को कुल 17 साल की सजा दी। अदालत ने उन्हें पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की अलग-अलग धाराओं में 7 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने उम्र और महिला होने को देखते हुए सजा में कुछ नरमी बरतने की बात कही। यह मामला 2021 में सऊदी अरब सरकार से मिले महंगे तोहफों से जुड़ा है। आरोप है कि इनमें महंगी घड़ियां, हीरे और सोने के गहनों के सेट शामिल थे, जिन्हें नियमों के अनुसार तोशाखाना में जमा नहीं किया गया।

सरकार का कहना है कि इन तोहफों की असली कीमत करीब 7 करोड़ रुपए थी, लेकिन उनका मूल्यांकन सिर्फ 58-59 लाख रुपए दिखाया गया। आरोप है कि इमरान खान और बुशरा बीबी ने इन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदने की कोशिश की। तोशाखाना कैबिनेट डिवीजन के तहत आने वाला विभाग है, जहां विदेशी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मिले तोहफे जमा किए जाते हैं। तय नियमों के तहत इन्हें बाद में खरीदा जा सकता है।

कोर्ट की कार्यवाही

इस केस में कुल 21 गवाहों ने अदालत में बयान दिए। फैसले के समय इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों अदालत में मौजूद थे। इमरान खान ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया। इससे पहले अक्टूबर 2024 में बुशरा बीबी और नवंबर में इमरान खान को इस केस में जमानत मिली थी। हालांकि, दोनों पहले से ही अल-कादिर ट्रस्ट केस में सजा काट रहे हैं। दोनों दोषी हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनसे मुलाकात पर पिछले एक महीने से रोक लगी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने भी उनकी जेल में हालत को लेकर चिंता जताई है।

वियतनाम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल, बचाव राहत कार्य जारी
हनोई। मध्य वियतनाम के डाक लक प्रांत में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट घायल हो गया। वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह हुए इस हादसे में पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया हालांकि, उसे चोटें आईं है जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

किसान आत्महत्या मामला: दो उप निरीक्षक निलंबित, अन्य 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
रूद्रपुर। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले के किसान की आत्महत्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर लगे गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया और एसएसपी ने आईटीआई थाना के साथ ही पेगा चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि 10 अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है।

ऊधम सिंह नगर जिले के पेगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने सोमवार को नैनीताल से लौटते वक्त काठगोदाम थाना के अंतर्गत गौला पार में बेहद कड़ा कदम उठाते हुए एक होटल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत ने एक वीडियो बना कर उसके साथ जमीन खरीदने के नाम पर चार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसने वीडियो में धोखाधड़ी करने वालों के नाम भी उजागर किये हैं। यही नहीं ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मिश्रा और आईटीआई और पेगा चौकी के पुलिस कर्मियों पर स्पष्ट तौर पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं।

वीडियो में सुखवंत ने आरोप लगाया गया कि वह एसएसपी के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों से मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। उलटा उसे ही पुलिस कर्मियों ने डांटा और फटकार कर भगा दिया। उसने एसएसपी पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाये।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आज एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और उप निरीक्षक प्रकाश बिष्ट पर किसान मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोनों को निलंबित करने के आदेश दे दिये, जबकि शेष 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। आईटीआई थाना और पेगा चौकी के जिन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है उनमें पेगा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, अतिरिक्त उप निरीक्षक सोमवीर सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, आरक्षी दिनेश तिवारी, मुख्य आरक्षी शेखर बनकोटि, आरक्षी सुरेश चंद्र, आरक्षी राजेन्द्र गिरी, आरक्षी दीपक प्रसाद और आरक्षी संजय कुमार शामिल हैं।

रूस ने पुतिन को अगवा करने को लेकर ब्रिटिश अधिकारी के बयान की निंदा की, जानें पूरा मामला
मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को ब्रिटिश रक्षा सचिव जॉन हीली के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अगवा करेंगे।

मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रूसी टीवी चैनल टीवी एत्सेंटर पर एक कार्यक्रम के दौरान इन टिप्पणियों को ब्रिटिश विकृत लोगों की अभद्र कल्पनाएं कहा।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेनी मीडिया ने शुक्रवार को जॉन हीली से पूछा था कि वह किस विश्व नेता को किडनैप करना चाहेंगे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह पुतिन को हिरासत में लेंगे और उन्हें युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराएंगे।

चालू वित्त वर्ष में शैक्षणिक संस्थानों की आय 11-13 प्रतिशत बढऩे की संभावना: रिपोर्ट
मुंबई। नामांकन और फीस वृद्धि के कारण चालू वित्त वर्ष में देश के शैक्षणिक संस्थानों की आमदनी चालू वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत से 13 प्रतिशत के बीच बढऩे की संभावना है। बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। इसमें कहा गया है कि आय बढऩे के बावजूद कंपनियों का परिचालन लाभ 27-28 प्रतिशत पर स्थिर रहेगा। इसके पीछे नये कर्मचारियों की नियुक्ति, उनके वेतन और अन्य मदों में संबंधित खर्च को मुख्य कारण बताया गया है।

क्रिसिल का तर्क है कि लोगों के पास अब खर्च योग्य आय पहले से अधिक है और वे बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। यह लगातार पांचवां साल होगा जब शैक्षणिक संस्थानों की आमदनी की वृद्धि दर दहाई अंक में रहेगी। वहीं, ज्यादा छात्रों के लिए संस्थानों को अपनी क्षमता में भी विस्तार करना होगा।

एजेंसी ने किडर गार्टन से 12वीं तक (के-12) और उच्च शिक्षा के कुल 107 संस्थानों की वित्तीय स्थितियों के आंकलन के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। इन संस्थानों की सम्मिलित सालाना आय 26 हजार करोड़ रुपये है। इसमें के-12 संस्थानों की आय में नौ से दस प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है।

क्रिसिल रेटिग्स के निदेशक हिमांक शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में कुल आय में दहाई अंकों की स्वस्थ वृद्धि अपेक्षित है। इसमें मुख्य योगदान फीस में बढ़ोतरी का है। इसके साथ ही नामांकन बढऩे का असर भी होगा, हालांकि इसकी रफ्तार कम रहेगी। इसके बावजूद कर्मचारियों के वेतन और अन्य सुविधाओं पर खर्च के कारण परिचालन लाभ में सुधार नहीं दिखेगा।

भारत की भूमिका व्यापक तथा बड़ी होनी चाहिए : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व में भारत की स्थिति और कद को देखते हुए उसकी भूमिका व्यापक तथा बड़ी होनी चाहिए। मोदी ने अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर रवाना होने से पहले वॉल स्ट्रीट जनरल को दिये साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका और भारत के नेताओं के बीच परस्पर भरोसा बढा है और दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को किसी को उसके स्थान से हटाना नहीं चाहता है। हम चाहते हैं कि भारत को दुनिया में उसका उचित स्थान मिले। भारत की भूमिका बड़ी तथा व्यापक होनी चाहिए। आज के युग में दुनिया परस्पर जुड़ी हुई है और एक दूसरे पर पहले से कहीं अधिक निर्भर है। मजबूत आपूर्ति व्यवस्था बनाने के लिए आपूर्ति श्रंखला में और विविधता लाये जाने की जरूरत है।

चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाये जाने से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति तथा मैत्री का माहौल जरूरी है। हमारा मजबूती से मानना है कि सभी की संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान होना चाहिए, नियमों का पालन होना चाहिए तथा मतभेद और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि भारत अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार तथा प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सभी देशों को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। विवादों का समाधान कूटनीति तथा संवाद से हाेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि हम तटस्थ हैं लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं। हम शांति के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को पूरा भरोसा है कि भारत की प्राथमिकता शांति ही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में श्री मोदी ने कहा कि परिषद की मौजूदा सदस्यता का आंकलन होना चाहिए और दूनिया से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह चाहती है कि भारत को इसमें जगह मिले। उन्होंने कहा कि भारत टकरावों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए वह सभी प्रयास करेगा जो वह कर सकता है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंन कहा कि मैं आजाद भारत में जन्म लेने वाला देश का पहला प्रधानमंत्री हूं और इसीलिए मेरे विचार , व्यवहार , मैं क्या कहता हूं , क्या करता हूं, वे मेरे देश की परंपराओं से प्रभावित तथा प्रेरित हैं । मुझे इससे ताकत मिलती है। मैं दुनिया के समक्ष अपने देश को वैसा ही पेश करता हूं जैसा मेरा देश है और अपने आप को भी वैसे ही पेश करता हूं जैसा मैं हूं।

पीएम की ईमानदार सरकार अब पहुंच रही जनता के द्वार
जमवारामगढ़। केंद्रीय कपड़ा व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जमवारामगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गठवाड़ी के लाम्बी धाम आश्रम में रविवार रात्रि को आदिवासी किसान चौपाल में कहा कि नरेंद्र मोदी की ईमानदार सरकार अब जनता के बीच पहुंच रही है। हम जनता से आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं। मोदी सरकार का डंका आज विदेशों में भी बज रहा है। जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार के बाद भारत अब मजबूत राष्ट्र बन गया है। अतिथियों ने मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गोयल पीएमजेवाई के लाभार्थियों से भी मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान का निरीक्षण कर लाभार्थी से जानकारी ली। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के करीब दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने लोक गीत में केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका बखान किया। इसके बाद मंत्री गोयल व सांसद राठौड़ जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ लाम्बी धाम आश्रम पहुंचे। कार्यक्रम में मदन दिलावर, महेंद्र पाल मीणा, जगदीश नारायण मीणा, दीपक शर्मा बोबाड़ी, जितेन्द्र शर्मा, रामस्वरूप मीणा, गुलाबचंद मीणा, महेन्द्रपाल मीणा, समदरसी मीणा आदि उपस्थित थे।

कर्नाटक में सत्ता की साझेदारी को लेकर फिर से शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला
बेंगलुरू। कर्नाटक में सत्ता के साझेदारी को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के बीच फिर से आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के मंत्री एच.सी. महादेवप्पा और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई एवं सांसद डीके सुरेश के बीच इस मुद्दे पर टकराव के बाद यह मामला नये रूप में सामने आया। मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान महादेवप्पा के सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री बने रहने संबंधी दावे पर सुरेश ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन पर अपने विभाग से संबंधित काम पर ध्यान केंद्रित नहीं करने का आरोप लगाया।

सुरेश ने कहा कि मुझे नहीं पता कि महादेवप्पा ने ऐसा बयान क्यों दिया। वह एक वरिष्ठ एवं परिपक्व नेता हैं तथा उनकी अपनी विचारधाराएं हैं। मुझे लगता है कि वह मंत्री के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान देने के बजाय अन्य चीजों पर बोलने के लिए अधिक उत्सुक हैं।

दूसरी तरफ दावणगेरे में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली यह कहते हुए मैदान में कूद पड़े कि सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण के किसी फॉर्मूले पर सहमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह पार्टी का फैसला भी है। संवाददाताओं के सिद्दारमैया से इस संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने  महादेवप्पा सवाल करने को कहा।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता आर अशोक ने शिवकुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना सपना ही रहेगा, क्योंकि सिद्दारमैया बहुत चतुर राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि सिद्दारमैया ने एचडी देवेगौड़ा एवं एचडी कुमारस्वामी को संभाला है तथा पांच साल तक सीएम के रूप में बने रहेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सिद्दारमैया और शिवकुमार दोनों सड़क पर लड़ते रहेंगे जैसा कि राजस्थान में हो रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले शिवकुमार के सहयोगियों ने पिछले महीने सत्ता-साझाकरण समझौते पर मंत्री एमबी पाटिल की बयानबाजी पर नाराजगी जतायी थी। इस बीच पार्टी के अंदरुनी सूत्रों ने दावा किया है कि 21 जून को दिल्ली में आहूत बैठक में इस मुद्दे को उठाया जायेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के लिए कर्नाटक के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। संभावना है कि आलाकमान मंत्रियों को सत्ता-साझाकरण समझौते पर कोई भी टिप्पणी करने से बाज आने तथा प्रशासन पर ध्यान केंद्रित करने और 5-गारंटी को लागू करने के वादे को पूरा करने पर ध्यान देने के लिए कहेगा।

कांग्रेस के मंत्री-विधायक ही लगा रहे अपनी भ्रष्टाचार के आरोप : राज्यवर्धन
जयपुर। सेवा माह के उपलक्ष में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा की ग्राम पंचायत पीथावास स्थित लालचंदपुरा ग्राम में लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गांव-गांव सुविधाएं पहुंच रही हैं, जिससे देश मजबूत बन रहा है। वहीं, कांग्रेस के मंत्री विधायक ही अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। ऐसी भ्रष्ट सरकार को जनता माफ  नहीं करेगी। पिछले नौ सालों में देश की दशा और दिशा बदली है। इस बदलाव को सभी ने महसूस भी किया है। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को जो जिम्मेदार दी थी, उसे पूरा नहीं किया। प्रदेश की इस सरकार को प्रधानमंत्री की ओर से 29 हजार करोड़ देने के बावजूद जनता को पानी नहीं पिला सकी।