nahargarh police station - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में नकबजनी की वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए शातिर आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को मोहन नगर, नाहरगढ़ रोड निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पिता 11 मई को जयसिंहपुरा खोर गए हुए थे। शाम करीब 8 बजे वापस लौटने पर कमरे में रखी अलमारी का ताला खुला मिला तथा उसमें रखे करीब 70 हजार रुपये गायब थे। रिपोर्ट में बताया गया कि दोपहर करीब 3:45 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए) एवं 331(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी इब्राहिम उम्र 22 वर्ष, निवासी पेंटर कॉलोनी, नाहरी का नाका, थाना शास्त्रीनगर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिन के समय सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है।

तेज रफ्तार का कहर: नाहरगढ़ थाने के पास लग्जरी कार ने मचाई तबाही, तीन की मौत
जयपुर। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात को परकोटे क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने तबाही मचा दी। नाहरगढ़ थाने के पास शुरू हुए इस हादसे का सिलसिला आधा किलोमीटर तक फैला रहा। बेकाबू कार ने स्कूटी और बाइक सवारों सहित पैदल राहगीरों को भी रौंद दिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर मची चीख-पुकार और भगदड़ के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।

एक के बाद एक वाहन को टक्कर मारती गई
एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार कार चालक ने सबसे पहले नाहरगढ़ थाने के पास एक स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी पर सवार तीन लोग घायल हुए। इसके बाद 200 मीटर आगे एक और स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी। फिर संतोषी माता मंदिर के पास पैदल चल रहे लोगों को भी कुचल दिया। हादसों की शृंखला करीब आधे किलोमीटर तक चली, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा आरोपी चालक को
तेज आवाज और हादसे की भयावहता देख हजारों लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने कार का पीछा किया और फूटा खुर्रा के पास जाकर उसे रोक लिया। चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान और ड्राइविंग की स्थिति की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि इसी कार द्वारा एमआई रोड के पास भी एक एक्सीडेंट किया गया था, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

मृतकों की पहचान, घायलों का इलाज जारी
हादसे में व्यास कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी ममता कंवर (50) और लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक (24) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में मोनेश सोनी, दीपिका सैनी, विजय नारायण, अंशिका, जेबुन्निशा, मोहम्मद जलालुद्दीन व वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। सभी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

भीड़ में गुस्सा, पुलिस ने संभाली कानून व्यवस्था
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो उठी। भीड़ को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती भी की गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।