Tennis tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रघु सिन्हा मेमोरियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट : पहले पॉइंट्स के लिए विदेश जाना पड़ता, अब 400 पॉइंट का ITF टूर्नामेंट जयपुर में
जयपुर। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) का 400 पाइंट का रघु सिन्हा मेमोलियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट 10 से 14 दिसम्बर तक जयपुर में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में देश-विदेश के 150 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें 18 महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी। रघु सिन्हा मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेन्द्र गोलछा ने बताया कि पुणे के तेजल कुलकर्णी टूर्नामेंट के रेफरी होंगे। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में 40+ से 75+ कैटेगरी तक आठ आयु वर्ग में मुकाबले होंगे, जबकि महिला वर्ग में 30+ और 45+ कैटेगरी होंगी। पहली बाल 30+ और 45+ मिक्स्ड डबल्स के मैच भी होंगे। टूर्नामेंट में पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में सुधीर माथुर, प्रदीप जैन और ललित सिंह तालेड़ा भी मौजूद थे। टूर्नामेंट डायरेक्टर प्रदीप जैन ने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर के चार क्ले कोर्ट्स के साथ ही जय क्लब के कोर्ट्स पर भी खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2023 में हमने 100 पॉइंट्स टूर्नामेंट की मेजबानी की लेकिन इस बार 400 पॉइंट्स का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। ट्रस्ट के ट्रस्टी सुधीर माथुर ने कहा कि पूर्व में हमारे खिलाड़ियों के इंटरनेशनल मास्टर्स के क्वालिफिकेशन के लिए पॉइंट्स हासिल करने विदेशी में टूर्नामेंट खेलने जाना पड़ता था लेकिन अब जयपुर में ही 400 पॉइंट्स का टूर्नामेंट हो रहा है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा होगा।

भारत ने डेविस कप में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, 32 साल बाद पहली बार यूरोपीय देश को पराजित किया
बील। भारतीय पुरुष टेनिस टीम ने डेविस कप 2025 विश्व ग्रुप मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर बील में इतिहास रच दिया। यह 32 वर्षों में किसी यूरोपीय देश के खिलाफ भारत की पहली डेविस कप जीत थी, आखिरी बार 1993 में फ्रांस के खिलाफ आई थी।

सुमित ने हेनरी बर्नेटको हराया :

सुमित नागल ने निर्णायक उलट एकल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के हेनरी बर्नेट पर 6-1, 6-3 से शानदार जीत के साथ जीत सुनिश्चित की। डेविस कप स्टैंडिंग में 37वें स्थान पर काबिज भारत ने नौवीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड (24वें स्थान) को हराकर 2026 विश्व ग्रुप क्वालीफायर के पहले दौर में जगह बनाई।

सुरेश ने पहले एकल में किम को हराया :

पहले दिन भारत ने स्विस टेनिस एरेना में मुकाबले पर नियंत्रण कर लिया था। डेविस कप में पदार्पण करते हुए दक्षिणेश्वर सुरेश ने शुरुआती एकल मुकाबले में घरेलू पसंदीदा जेरोम किम को 7-6(4), 6-3 से हराया। 626वीं रैंकिंग के सुरेश ने उल्लेखनीय धैर्य दिखाया और सीधे सेटों में मैच जीतने से पहले कई ब्रेक प्वाइंट बचाए।  सुमिम ने दो बार के ओलंपियन को हराया  बाद में, भारत के अगुआ सुमित नागल ने दो बार के ओलंपियन मार्क-एंड्रिया ह्यूस्लर को 6-3, 7-6(4) से हराया। नागल ने पहले सेट में दो बार ह्यूस्लर की सर्विस तोड़ी और दूसरे सेट के टाईब्रेक में अपना धैर्य बनाए रखा, जिससे भारत को पहले दिन के बाद 2-0 की बढ़त मिल गई।

जैकब और हेनरी ने जीता युगल मुकाबला :

जैकब पॉल और हेनरी बर्नेट की स्विस जोड़ी ने शनिवार को वापसी करते हुए एन. श्रीराम बालाजी और रित्विक बोल्लीपल्ली को युगल मुकाबले में हराया। शनिवार को पहले उलट एकल में 18 वर्षीय बर्नेट का सामना करते हुए, भारत के नंबर एक खिलाड़ी नागल ने शुरुआत में ही ब्रेक लिया और बेसलाइन से दबदबा बनाया। यह जीत 1993 के बाद से किसी यूरोपीय देश पर भारत की पहली डेविस कप जीत है।

विंबलडन टेनिस : नोवाक जोकोविच 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में, भारत के युकी-गैलोवे की जोड़ी हारी
विम्बलडन। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच विम्बलडन-2025 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार रात को राउंड ऑफ 16 मैच में ऑस्ट्रेलिया के 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनॉर को 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। 38 साल के जोकोविच ने 16वीं बार इस टूनार्मेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल हो गए है। अब उनका मुकाबला इटली के  फ्लावियो कोबोली से होगा।

अल्काराज, फ्रिट्ज और नोरी भी अंतिम आठ में :

जोकोविच के अलावा, अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज, रूस के कारेन खचानोव, ब्रिटेन के कैमरून नोरी और स्पेन के कार्लोस अल्काराज भी अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता की  एरिना सबालेंका, जर्मनी की लौरा सीजमंद, अमेरिका की अमांडा एनिसीमोव, स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेनसिच, रूस की लुडमिला सैमसोनोवा भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

साथ ही भारत के युकी भांबरी को उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ मेंस डबल्स कैटेगरी में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। जोकोविच का क्वार्टर फाइनल मैच इटली की फ्लावियो कोबोली से होगा।

सबालेंका की संघर्षपूर्ण जीत :

महिला वर्ग में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका ने मर्टेनस की कड़ी चुनौती को पार करते हुए 6-4, 7-6 (4) से जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई। छह वरीयता प्राप्त बेलारूस की सबालेंका का अगला मुकाबला जर्मनी की लौरा सीजमंड से होगा। 37 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना की सोलाना सिएरा 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिकी अमांडा अनिसिमोवा ने चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा पर 6-2, 5-7, 6-4 से कड़ी टक्कर के साथ जीत दर्ज की।

सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया, रोजर फेडरर को पीछे छोड़ा, जोकोविच की 99वीं जीत
लंदन। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर डैन इवांस को 6-3, 6-2, 6-0 से हराकर 19वीं बार विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ओपन युग में किसी भी पुरुष द्वारा सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में रोजर फेडरर से आगे निकल गए। विंबलडन में यह जोकोविच की कुल 99वीं जीत थी। 38 साल के जोकोविच अब तक सात विंबलडन खिताब और कुल 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि 19 बार तीसरे दौर में पहुंचना बेहतरीन है। यह संख्या शायद यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज की उम्र जितनी है। गौरतलब है कि पिछले दो विंबलडन फाइनल में जोकोविच को हराने वाले अल्कारेज की उम्र 22 साल है, जबकि दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी सिनर 23 साल के हैं। पुरुष सिंगल्स के अन्य मैचों में आॅस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोर ने फ्रांस के आर्थर केजॉक्स को 4-6, 6-2, 6-4, 6-0 से हराया, जबकि 19वीं वरीयता वाले ग्रेगोर दिमित्रोव ने कोरेनटिन मोटेट को कड़े मुकाबले में 7-5, 4-6, 7-5, 7-5 से मात दी।

तीसरे दौर में ओसाका का सफर समाप्त :

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका शुक्रवार को अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा के खिलाफ 3-6, 6-4, 6-4 से हार के साथ ही विम्बलडन के तीसरे दौर से बाहर हो गई। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका की मौजूदा रैंकिंग में 50 वां स्थान है। उन्होंने अपने सभी ग्रैंड स्लैम खिताब हार्ड कोर्ट (यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन दोनों में दो-दो बार) पर हासिल किए है। ओसाका इस साल ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने पिछले चार में से तीन मैच हारकर पहुंची थीं और उनका करियर रिकॉर्ड वहां 5-4 का था। पाव्लुचेंकोवा तीसरे सेट में 4-ऑल से मैच के अंतिम 10 में से आठ अंक भुनाने में सफल रही।

चीन की वांग शिनयू दूसरे दौर में बाहर :

महिला वर्ग में चीन की वांग शिनयू दूसरे दौर में तुर्किये की जेनेप सोनमेज से 7-5, 7-5 से हार कर बाहर हो गईं। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जब तक कि सोनमेज ने जीत हासिल नहीं कर ली। दूसरे सेट में 5-5 से बराबरी के बाद, सोनमेज ने गुरुवार को जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिक आक्रामक खेल दिखाया। वांग ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि उसने आज असाधारण रूप से अच्छा खेला, खासकर अपने सर्विस रिटर्न और बेसलाइन गेम में। मुझे कोई आसान अंक नहीं मिला।

विम्बलडन टेनिस : दूसरे दिन भी जारी रहा उलटफेर का दौर, 23 नामी खिलाड़ी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सके, जोकोविच चार सेट के कड़े संघर्ष में जीते
लंदन। नोवाक जोकोविच ने पेट की समस्या के बावजूद चार सेट तक चले मैच में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूनार्मेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि पहले ही दौर में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले। तीन बार के ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट और तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहले दौर में बाहर हो गए। वहीं दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिका की ऐमा नवारो के खिलाफ हार के साथ अपने पसंदीदा ग्रैंडस्लैम टूनार्मेंट विंबलडन को अलविदा कह दिया। जोकोविच को पहले दौर के मैच में पेट की समस्या के कारण दो बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी लेकिन आखिर में वह एलेक्जेंडर मुलर को 6-1, 6-7 (7), 6-2, 6-2 से हराने में सफल रहे। रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने बाद में कहा कि मैं 45 मिनट तक पेट की समस्या से परेशान रहा लेकिन डॉक्टरों की चमत्कारिक गोलियों से मैं अपनी ऊर्जा वापस पाने में सफल रहा।

पेर्रिकार्ड ने बनाया रिकॉर्ड :

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने विम्बलडन के पहले दौर के पांच सेट के मैच में जियोवानी म्पेत्शी पेर्रिकार्ड पर 6-7, 6-7, 6-4, 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की। इस मैच में पेर्रिकार्ड ने 153 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्विस की, जो विम्बलडन का नया रिकॉर्ड है। हालांकि वह इस सर्विस पर अंक नहीं बना पाए।

72वीं रैंक के खिलाड़ी से हारे ज्वेरेव :

ज्वेरेव को पहले दौर में 72वीं रैंकिंग वाले आर्थर रिंडरक्नेच से पांच सेटों में चार घंटे 40 मिनट में 7-6, 6-7, 6-3, 6-7, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। रिंडरक्नेच का ऑल इंग्लैंड क्लब में 1-4 का करियर रिकॉर्ड था और वह ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंटों में 18 बार तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनलिस्ट रहे सातवें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें निकोलोज बेसिलशविली ने बाहर का रास्ता दिखाया।

गॉफ भी उलटफेर का शिकार :

विंबलडन में उलटफेर का दौर जारी रहा तथा महिला एकल में खिताब की प्रबल दावेदार गॉफ भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्हें दयाना यास्त्रेमस्का ने 7-6, 6-1 से हराया। इस तरह से विंबलडन में पहले दो दिन में 23 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी (13 पुरुष और 10 महिला) दूसरे दौर में पहुंचने में असफल रहे। दूसरे दिन बाहर होने वाले वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ियों में 18वें नंबर के उगो हम्बर्ट, 27वें नंबर के डेनिस शापोवालोव, 28वें नंबर के अलेक्जेंडर बुब्लिक और 30वें नंबर के एलेक्स मिशेलसन शामिल थे।

नवारो से हारी क्वितोवा :

चेक गणराज्य की 35 साल की क्वितोवा को 10वीं वरीय नवारो के खिलाफ सीधे सेट में 3-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। साल 2011 और 2014 में यहां खिताब जीतने वाली क्वितोवा ने इसके साथ ही विम्बलडन के अलविदा कह दिया। क्वितोवा ने सितंबर में होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद डब्ल्यूटीए टूर को अलविदा कहने की योजना बनाई है।

फ्रेंच ओपन : कार्लोस अल्कराज फाइनल में, संबालेंका और गॉफ महिला वर्ग के फाइनल में
पेरिस। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के चोटिल लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर अपना फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। वही महिला वर्ग का फाइनल वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना, सबालेंका और अमेरिका की कोको गॉफ के मध्य खेला जाएगा।  अल्काराज ने पहला सेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद वह 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे। इसी दौरान इटली के मुसेट्टी ने जांघ की चोट के कारण खेल छोड़ दिया। अल्काराज का रविवार को फाइनल में मुकाबला जैनिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सबालेंका ने गुरुवार को खेले गए विमेंस सिगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6(1), 4-6, 6-0 हराया।

छठे ग्रैंड स्लैम फाइनल में :

सबालेंका पहली बार इस ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। वहीं, उनका कुल छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल है। फाइनल में सबालेंका का सामना वर्ल्ड नंबर-2 अमेरिका की कोको गॉफ से होगा। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इगा स्वियातेक पिछले तीन बार लगातार फ्रेंच ओपन चैंपियन रहीं।

गॉफ ने बाइसन को हराया :

कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन वाइल्ड कार्ड लोइस बॉइसन को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गॉफ भी पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। 21 साल की अमेरिकी खिलाड़ी वर ओपन (2023) के बाद से दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलेंगी। कोको पहली बार फाइनल में हैं। कोको गॉफ पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में झेंग को हराया था।

फ्रेंच ओपन : वाइल्डकार्ड खिलाड़ी बॉइसन भी अंतिम चार में, जोकोविच सेमीफाइनल में, अब मुकाबला सिनर से
पेरिस। सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2025 के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में जोकोविच ने पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की। जोकोविच के अलावा वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में तीसरी सीड एलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों में 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में अपनी 101वीं जीत दर्ज की है। 38 साल के जोकोविच अब सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर से भिड़ेंगे। दोनों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें स्कोर 4-4 है। पिछले तीन मैचों में सिनर ने जीत हासिल की है।

सिनर की ग्रैंड स्लैम में लगातार 19वीं जीत :

इटली के टेनिस स्टार जैनिक सिनर ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक को 1 घंटे 49 मिनट में 6-1, 7-5, 6-0 से हराया। इस जीत के साथ सिनर ने ग्रैंड स्लैम में अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की है और वह अब नोवाक जोकोविच के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगे।

सेमीफाइनल लाइन अप :

पुरुष वर्ग :

नोवाक जोकोविच बनाम जैनिक सिनर
कार्लोस अल्कराज बनाम लोरेंजो मुसेटी

महिला वर्ग :

कोको गॉफ बनाम लोइस बॉइसन
इगा स्वियातेक बनाम आर्यना सबालेंका

गॉफ ने कीज को हराया :

अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन मेडिसन कीज को 6-7(6), 6-4, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में गॉफ का मुकाबला फ्रांसीसी वाइल्डकार्ड खिलाड़ी लोइस बॉइसन से होगा, जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मिरा एंड्रीवा और तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर सभी को चौंका दिया है। 22 वर्ष की बोइसों 1989 के बाद अपने डेब्यू ग्रैंडस्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

फ्रेंच ओपन में दर्ज की 100वीं जीत, नूरी को हरा जोकोविच क्वार्टर फाइनल में
पेरिस। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच ने सोमवार को चौथे दौर में कैमरुन नूरी को हराया जो उनकी रोलां गैरों पर करियर की 100वीं जीत है। 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में जुटे जोकोविच ने नूरी को 6-2, 6-3, 6-2 से हराया।

नडाल की सूची में हुए शामिल :

जोकोविच अपने 24 ग्रैंडस्लैम खिताब में से तीन रोलां गैरों में जीत चुके हैं और उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना तीसरे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। जोकोविच स्पेन के राफेल नडाल के बाद फ्रेंच ओपन में 100वीं जीत दर्ज करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। नडाल ने रोलां गैरों पर 112 मैच जीते हैं।

अल्कराज भी अंतिम 8 में :

गत चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने पुरुष एकल के तीसरे दौर में बेन शेल्टन को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला वर्ग में एलिना स्वितोलिना ने पिछले साल की उपविजेता जैस्मिन पाओलिनी को पराजित किया। दूसरे वरीय और चार बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्कराज ने शेल्टन पर तीन घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (8), 6-3, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में अल्काराज का सामना अमेरिका के 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा।

पेगुला हुईं उलटफेर का शिकार :

महिलाओं के वर्ग में फ्रांस की गैर वरीय 21 साल की लुईस बोइसन ने अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोइसन कभी भी फ्रेंच ओपन में नहीं खेली हैं और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली 361वीं रैंकिंग की इस खिलाड़ी ने पेगुला को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। पेगुला पिछले साल यूएस ओपन की उपविजेता थीं। वहीं, 2023 यूएस ओपन चैंपियन गॉफ ने 20वीं रैंकिंग की इकेटरीना एलेक्सांद्रोवा को 6-0, 7-5 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

फ्रेंच ओपन : जोकोविच ने बरकरार रखा शुरुआती जीत का रिकॉर्ड, दिमित्रोव ने बीच में छोड़ा मैच
पेरिस। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के पहले दौर में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की और इस टूनार्मेंट के शुरूआती दौर में अजेय रहने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा। वहीं पुर्तगाल के टेनिस खिलाड़ी नुनो बोर्जेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त नोर्वे के कैस्पर रूड को हराकर फ्रेंच ओपन से बाहर कर दिया। छठी वरीयता प्राप्त और तीन बार के फ्रेंच ओपन विजेता जोकोविच ने अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।  हाल ही में टूर स्तर पर 100वां खिताब जीत चुके जोकोविच ने रोलां गैरों के पहले दौर में अपने जीत का रिकॉर्ड 20-0 कर लिया है। जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में 2010 के बाद कभी भी एक सेट नहीं गंवाया और लगातार जीत दर्ज की है।

मेदवेदेव बने उलटफेर का शिकार :

गत उपविजेता और तीसरी वरीय जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के लर्नर टिएन को 6-3, 6-3, 6-4 से पराजित किया। बड़ा उलटफेर रूस के 11वीं वरीय डेनियल मेदवेदेव के रूप में हुआ। इंग्लैंड के कैमरन नोरी ने उन्हें 7-5, 6-3, 4-6, 1-6, 7-5 से हराया। रूस के मेदवेदेव ने नोरी के खिलाफ 3-1 की बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार आठ गेम गंवाए और दो सेट हार बैठे। उन्होंने फिर वापसी की और दो सेट जीतकर मुकाबला बराबरी पर ले आए। पांचवें सेट में भी उन्होंने 2-1 की बढ़त बनाई, लेकिन नोरी ने मैच जीत लिया। यह नोरी की मेदवेदेव पर महली जीत है।

बढ़त के बावजूद दिमित्रोव ने मैदान छोड़ा :

बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव भी बाहर हो गए। उन्हें अमेरिका के एथन क्विन के खिलाफ मुकाबला उस वक्त छोड़ना पड़ा, जब वह पहले दो सेट 6-2, 6-3 से जीतने के बाद तीसरा सेट 2-6 से हार गए थे।

400 आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता : जयपुर की कनिका ने मास्टर्स टेनिस में जीते तिहरे खिताब
जयपुर। गुलाबी नगर की टेनिस खिलाड़ी कनिका चौधरी ने जय क्लब कोर्ट्स पर संपन्न हुई 400 आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता में तिहरे खिताब जीते। कनिका ने 30+ कैटेगरी में नोएडा की नेहा मनीषा को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से पराजित कर एकल खिताब जीता। उन्होंने युगल और मिश्रित युगल खिताब भी अपने नाम किए। कनिका ने रानी स्मिता के साथ जोड़ी बनाए हुए फाइनल में चेतना और नेहा मनीषा को 6-0, 6-0 से हरा युगल खिताब जीता और फिर कनिका और विकास चौधरी ने विवेक और सिद्धि को 6-2, 6-2 से हरा मिश्रित युगल खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता में रियाज अहमद और विकास चौधरी ने भी तिहरे खिताब हासिल किए, वहीं लक्ष्मी कांत, रानी स्मिता, जगदीश तंवर और नरेन्द्र चौधरी ने दो-दो खिताब अपने नाम किए।

इंजीनियर प्रीमियर टेनिस लीग सीजन-3 का भव्य समापन, आईएएस महाजन की मेजेस्टिक लायंस बनी चैंपियन
जयपुर। सीनियर आईएएस ऑफिसर नवीन महाजन की टीम मेजेस्टिक लायंस ने लगातार दूसरी बार इंजीनियर प्रीमियर टेनिस लीग (ईपीटीएल) का खिताब अपने नाम किया। मेजेस्टिक लायंस ने जय क्लब कोर्ट्स पर खेले टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में थार स्टार्स को 2-1 से पराजित किया। मेजेस्टिक लायंस की नवीन महाजन और नितिन जैन की जोड़ी ने निर्णायक डबल्स जीतकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। समापन समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ पवन अरोड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। लीग के आयोजक विनय गोधा, वीरेन्द्र सिंह और चारू सुखलेचा ने बताया कि चार दिवसीय लीग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें देशभर से 150 खिलाड़ी शामिल थे।

टीम इवेंट के परिणाम :

पृथ्वी शेखर और गौतम ने कार्तिक और इन्द्रनील को 9-2 से हराया
अर्जुन आर्य और अभिषेक रॉय ने जिग्नेश पटेल और अरुण को 9-5 से हराया
नवीन महाजन और नितिन जैन ने प्रशांत और पुष्पेन्द्र को 9-8 (7-5) से हराया

पृथ्वी शेखर ने जीता ओपन एकल खिताब :

पृथ्वी शेखर ने कार्तिक को 8-0 से पराजित कर ओपन एकल का खिताब जीता। वहीं 30+ एकल में पार्थ ने आमिर को 8-2 से, 40+ एकल में रामकुमार ने सुखबीर को 8-5 से, 50+ एकल में प्रदीप ने इन्द्रनील को 8-7 से, 60+ एकल में अनिल कुमार ने ललित को 8-5 से शिकस्त दे खिताब अपने नाम किया। ओपन डबल्स में पृथ्वी और उत्कर्ष की जोड़ी ने सहज और मधुर्य को 8-2 से, 90+डबल्स में नवीन महाजन और गौरव ने अनिल और संचित को 8-5 से, 110+डबल्स फाइनल में प्रदीप और राजीव ने विकास और भरत को 8-3 से हराया।

महिला वर्ग में जिज्ञासा को दोहरे खिताब :

महिला एकल में जिज्ञासा ने विभा को हरा खिताब जीता। उन्होंने महिला युगल में निमिषा के साथ जोड़ी बनाते हुए विभा और आकांक्षा को 7-3 से हरा खिताब अपने नाम किया।