roadways - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोडवेज के दो परिचालक सेवा से बर्खास्त, बिना टिकट यात्रियों को लेकर सख्त कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान रोडवेज ने बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने के मामलों में सख्ती दिखाते हुए दो परिचालकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। हनुमानगढ़ आगार की परिचालक सरोज कुमारी और सरदारशहर आगार के परिचालक सुनील कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। दोनों पर करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप प्रमाणित पाए गए थे।

इस संबंध में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने आदेश जारी किए। आदेशों के अनुसार, दोनों परिचालकों को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही निलंबन अवधि का वेतन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों पर की गई।

बताया गया कि सरोज कुमारी को वर्ष 2020 में बहाल कर जॉइनिंग के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने आज तक ड्यूटी जॉइन नहीं की। वहीं सुनील कुमार पर भी लगातार अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोप थे। निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के साथ धोखाधड़ी और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने वाले कई परिचालकों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जा चुकी है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

दशहरा पर रोडवेज बसों के रूट में बदलाव, व्यवस्था दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी लागू
जयपुर। दशहरा पर्व को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोडवेज बसों के रूट बदले गए हैं। यह व्यवस्था आज दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान दिल्ली रोड से आने वाली बसें चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14, सीकर रोड, चौमू तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्री होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी। वहीं, सिंधी कैम्प से दिल्ली जाने वाली बसें गवर्मेंट हॉस्टल, चौमू हाउस चौराहा, स्टेच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शांति पथ और जवाहर नगर बाईपास होकर आगे बढ़ेंगी।

आगरा रोड से आने वाली बसें रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास, रॉयल्टी तिराहा, केवी-3 तिराहा, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा, लक्ष्मी मंदिर, सहकार मार्ग और 22 गोदाम से गुजरेंगी। इसी तरह, सिंधी कैम्प से आगरा जाने वाली बसों का रूट भी बदला गया है। अब यह बसें गवर्मेंट हॉस्टल से होकर चौमू हाउस सर्किल, स्टेच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह सर्किल, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शांति पथ और जवाहर नगर बाईपास से रवाना होंगी। सिंधी कैम्प मुख्य प्रबंधक राकेश राय ने इस संबंध में सभी डिपो को जानकारी भेज दी है।

रोडवेज को मिलीं 12 नई वोल्वो बसें, 1 अगस्त से होगा संचालन शुरू
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन को 12 नई वोल्वो बसें मिली हैं। रोडवेज की ओर से खरीदी गई कुल 300 नई बसों में से यह 12 सुपरलग्जरी वोल्वो बसें हैं, जो दिल्ली, शिमला, उदयपुर और माउंट आबू जैसे लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी। इससे पहले रोडवेज प्रशासन ने स्कैनिया बसें खरीदी थीं, लेकिन अब एक बार फिर वोल्वो ब्रांड की बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जा रही हैं।

फिलहाल, रोडवेज प्रशासन इन बसों के उद्घाटन की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि इन बसों को मुख्यमंत्री स्तर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार, इन वोल्वो बसों का संचालन 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा।

निजी बसों को परमिट के विरोध में उतरे रोडवेजकर्मी, परिवहन मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
जयपुर। प्रदेश में राजस्थान रोडवेज की बसों के रूटों पर निजी बसों को जारी किए जा रहे परमिट के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने परिवहन मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रदेश के यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने में राजस्थान रोडवेज का प्रथम स्थान है और सरकार इसको प्रोत्साहित करने के स्थान पर निजी बसों को मुख्य मार्गों पर परमिट जारी करने की तैयारियों में जुट गया है, जिससे राजस्थान रोडवेज की आय भी प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर की ओर से 6 वर्ष बाद फिर से लोक परिवहन वाहनों को परमिट जारी किए जा रहे हैं, जो रोडवेज कर्मचारी एवं जनता के हित में नहीं है।

रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों के अधिकारों में बदलाव, नियुक्ति अधिकारी की शक्तियां समाप्त
जयपुर। रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों और मुख्य उत्पादन प्रबंधकों के अधिकारों में बदलाव किए गए हैं। अब नियुक्ति अधिकारी की शक्तियां समाप्त कर दी गई हैं। मुख्य प्रबंधक 17 सीसीए नियमों के तहत नोटिस दे सकेंगे और स्थाई कार्मिकों के लघु प्रकृति दुराचरण मामलों में अनुशासनिक अधिकारी रहेंगे।

हालांकि, पे मेट्रिक्स लेवल 8 से ऊपर के मामलों को मुख्यालय में विभागाध्यक्ष को भेजा जाएगा। कार्यमुक्ति आदेश, ग्रेच्युटी प्रकरण, अवकाश स्वीकृति और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की अनुमति देने के साथ-साथ विभागीय जांच हेतु जांच अधिकारी की नियुक्ति का अधिकार मुख्य प्रबंधकों के पास बना रहेगा। रोडवेज प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

अपहरण की गई बच्ची को रोडवेज कंडक्टर ने पहुंचाया सुरक्षित घर, डोटासरा ने कहा- नेमीचंद को सम्मानित करें सरकार
जयपुर। अपहरण कर ली बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुंचाने वाले रोडवेज कंडक्टर नेमीचंद की तारीफ करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने राज्य सरकार से मांग की है कि नेमीचंद को सरकार सम्मानित करे। डोटासरा ने कंडक्टर का वीडियो साझा करते हुए कहा है कि आपके जब्बे, तत्परता और साहस को सलाम। जहां एक ओर राजस्थान में महिला अपराध और अत्याचार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सीकर से आई यह ख़बर मन को शांति और संतोष प्रदान करती है।

राजस्थान रोडवेज के कंडक्टर नेमीचंद मुवाल द्वारा एक छात्रा को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाना, उनकी बहादुरी और साहस का अद्भुत उदाहरण है। नेमीचंद के इस साहसिक कार्य को जितने शब्दों में सराहा जाए, उतना कम है। उनका यह कदम न केवल दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि सुरक्षित समाज और भयमुक्त वातावरण में अहम योगदान देता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह है कि नेमीचंद को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया जाए।