gyan ahuja - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने दिए संकेत : दंडित हो सकते हैं, आहूजा गलती की मिलेगी सजा
जोधपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंदिर में गंगा जल छिड़क कर विवादों में घिरे पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को दंडित किए जाने के संकेत दिए हैं। सोमवार को जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से बात करते  इस मुद्दे पर पार्टी का मत स्पष्ट करते कहा, भाजपा सदस्य बनने की पहली शर्त यही है कि मैं किसी भी तरह की अस्पृश्यता बर्दाश्त नहीं करूंगा, लिंग, जाति व धर्म का भेदभाव नहीं करुंगा। किसी व्यक्ति ने जो कुछ भी गलत काम किया उस पर तत्काल कदम उठाया और निलंबित कर जवाब तलब किया। जो जवाब आया, उसे अनुशासन कमेटी को सौंप दिया गया है। दंडित किया जाएगा, लेकिन उससे पहले प्रक्रिया पूरी करनी होती है। राठौड़ ने कहा, मुझे लगता है जो गलत काम करेगा उसे दंडित किया जाएगा।

जैसा कि किसी भी दल हो किसी को भी दंडित करने से पहले सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाता है उसके बाद ही निर्णय होता है। कानून में भी ऐसा ही होता है। मुझे लगता है दंडित किया जाएगा लेकिन मैं अध्यक्ष होने के नाते पहले ही कुछ कहूं वो न्यायसंगत नहीं होगा। आहूजा की ओर से दिए जवाब पर चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा, पहले ही दिन उन्होंने आहूजा से बात की थी। तब उन्होंने बताया, उनके घर पर खाना बनाने तक का काम बैरवा समाज का व्यक्ति करता हैं इसलिए मेरा जाति से भेदभाव का प्रश्न ही नहीं उठता।

मंदिर की संपत्ति ठाकुरजी की
भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार की ओर से मंदिर माफी की भूमि से पुजारियों के खातेदारी में नाम होने के बावजूद उन्हें भी बेदखल करने के सवाल पर राठौड़ ने कहा, मंदिर की संपत्ति ठाकुरजी की है और वह उनकी ही रहेगी। हमने कभी पुजारियों का हक नहीं छीना है। हालांकि ऐसे पुजारी जिनके नाम खातेदार के रूप में दर्ज थे, उनके नाम हटाने के सवाल को राठौड़ टाल गए।

पिछड़ों को आगे लाने में अहम योगदान
राठौड़ ने कहा, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का पिछड़ों को आगे लाने में अहम योगदान रहा है। उनकी ही तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। उन दोनों का यही मत रहा, कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का भी भला हो। हमारे विरोधी उनके नाम पर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए बाबा साहब के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, वो उचित नहीं है।

अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझनूं, चुरू, सीकर, कोटपूतली में पुतले फूंके, नेता प्रतिपक्ष जूली के खिलाफ आहूजा के बयान पर सड़क पर उतरी कांग्रेस
अलवर। शहर के राम मंदिर में गंगाजल के छिड़काव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर दिए विवादित बयान के बाद भाजपा ने ज्ञान देव आहूजा की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर दी है। साथ ही ज्ञान देव आहूजा को नोटिस देकर तीन दिन में बयान पर जवाब मांगा है। दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में ज्ञान आहूजा की बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। अलवर में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर सर्किल पर विरोध प्रदर्शन करते चक्का जाम किया। साथ ही राम मंदिर में कांग्रेसियों ने पहुंचकर कीर्तन किया। इस दौरान ज्ञान देव आहूजा के घर के बाहर भारी पुलिस तैनात रही। अंबेडकर सर्किल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और दलित समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने आहूजा के बयान पर कड़ा आक्रोश जताते उनका रावण के रूप में पुतला बनाकर जलाया। हनुमानगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जंक्शन के शहीद भगतसिंह चौक पर विरोध-प्रदर्शन कर पुतला जलाया।

डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन कर कांग्रेसजनों ने मांग की कि राजस्थान की जनता से भाजपा के नेतृत्व को क्षमा मांगनी चाहिए। अलवर में जूली की ओर से भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में के साथ की गई पूजा-अर्चना पर आहूजा की ओर से उस मंदिर को गंगाजल से धोने की बात कहना, न केवल दलित समुदाय का अपमान है, बल्कि यह रामभक्तों की आस्था और सनातन धर्म की मूल भावना पर सीधा प्रहार है। कोटपूतली में आहूजा के विवादित बयान को लेकर जबरदस्त उबाल देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने राजकीय एलबीएस कॉलेज से एसडीएम कार्यालय तक शवयात्रा निकालकर आहूजा का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते सीएम के नाम तहसीलदार रामधन गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। झुंझुनूं में आहूजा के खिलाफ झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली के रूप में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और आहूजा का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सीकर में आहूजा के बयान एवं उनके द्वारा किए गए कृत्य के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर बाबा साहेब अमर रहे के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उसके पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने दलित नेताओं के साथ देवीपुरा बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की और भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। दौसा में जिला कांग्रेस कमेटी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष खेमराज मीणा ने मंगलवार को दौसा कोतवाली में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के खिलाफ टिप्पणी करने तथा द्वेषता फैलाये जाने के पर रामगढ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ परिवाद दिया है। इधर गुस्साये कांग्रेसियों ने गांधी तिराहे पर आहूजा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।