support - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल
इलास। डलास में खेले गए फीफा विश्व कप के ग्रुप-एफ मुकाबले में जापान और नीदरलैंड के बीच रोमांचक मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के बाद एक बार फिर जापानी समर्थकों ने अपनी अनूठी संस्कृति का परिचय दिया और स्टेडियम की सफाई कर दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर जापानी समर्थकों का ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल तस्वीरों और वीडियो में आप जापानी फैंस के द्वारा मैच खत्म होने के बाद स्टैंड्स से कचरा उठाते साफ़ देख सकते हैं।

सिर्फ स्टैंड्स में ही नहीं बल्कि मैदान पर भी जापान ने शानदार जज्बा दिखाया। नीदरलैंड ने वर्जिल वैन डाइक और क्रिसेंसियो समरविले के गोल की बदौलत दो बार बढ़त बनाई, लेकिन जापान ने दोनों बार वापसी की। मैच के 88वें मिनट में दाइची कामादा ने हेडर से गोल कर टीम को हार से बचा लिया। जापानी प्रशंसकों ने सफाई को अपनी संस्कृति और जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों, दर्शकों और स्टेडियम सभी का सम्मान करते हैं। जापान की टीम अब अगले मुकाबले में ट्यूनीशिया से भिड़ेगी, जबकि नीदरलैंड का सामना स्वीडन से होगा।

RBI पॉलिसी से पहले रुपया मजबूत: 95.18 प्रति डॉलर पर खुला, कच्चे तेल में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 95.18 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले गुरूवार को रूपया 1.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.7450 रुपये पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।

कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज लगभग तीन फीसदी उतरकर 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रह गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की 0.3 प्रतिशत की नरमी से भी भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है।

सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी (यूजी) 2026 के दौरान आज कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। एनटीए ने कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी टीसीएस ने अपने स्तर पर आई तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी थी। एनटीए ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो। इसके लिए प्रभावित केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जा रहा है।

उन्होंने दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जबकि परीक्षा अब शाम 4:00 बजे शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 3:00 बजे शुरू होनी थी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि सुबह सत्र के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा की पूरी अवधि उपलब्ध कराई गई है और उन्हें निर्धारित समय पूरा होने के बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पलाइन 91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। सीयूईटी(यूजी) से संबंधित नवीनतम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है

तमिलनाडु में विजय सरकार ने हासिल किया विश्वास मत: फ्लोर टेस्ट में टीवीके को मिले 144 वोट, विरोध में केवल 22 मत
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार ने बुधवार को 234 सदस्यीय विधानसभा में सहयोगी दलों और अखिल भारतीय अन्न द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के समर्थन के साथ आसानी से विश्वास मत जीतकर बहुमत साबित कर दिया। विजय को यह सफलता तब मिली जब 59 सदस्यीय मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने सदन से बर्हिगमन किया, जबकि अन्नाद्रमुक की सहयोगी चार सदस्यीय पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

सीएम विजय द्वारा अपनी सरकार में विश्वास व्यक्त करने का प्रस्ताव पेश करने और विभिन्न दलों के नेताओं के बोलने के बाद प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। हालांकि दो विकल्प थे लेकिन अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने ध्वनि मत के बजाय सरकार का समर्थन करने वालों की गिनती करने का विकल्प चुना। सदन के 232 सदस्यों में से 171 सदस्य मौजूद रहे। विजय ने एक सीट से इस्तीफा दिया था और मद्रास उच्च न्यायालय ने एक टीवीके विधायक को विश्वास मत में भाग लेने से रोक दिया था। सदन में विजय ने अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों सहित 144 सदस्यों के समर्थन के साथ आसानी से शक्ति परीक्षण जीत लिया, जबकि इसके विरोध में 22 सदस्यों ने मतदान किया और पांच तटस्थ रहे।
प्रस्ताव का समर्थन करने वाले 144 विधायकों में टीवीके के 104 विधायक (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अदालत द्वारा रोके गए एक विधायक को छोड़कर), पांच समर्थक दलों के 13 सदस्य, अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) का एक और शेष अन्नाद्रमुक के बागी विधायक शामिल थे।

सीएम विजय के नेतृत्व वाली चार दिन पुरानी सरकार के लिए यह पहली और शानदार जीत है, जिनकी पार्टी 108 विधायकों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी लेकिन बहुमत से पीछे थी। राज्यपाल आर. वी. अर्लेकर द्वारा सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद उन्होंने निर्देशानुसार आवश्यक संख्या जुटाकर अपनी शक्ति साबित की। विजय द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), विदुथलाई चिरूथैगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) सहित समर्थक दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री के पक्ष में बोलते हुए अपना समर्थन दिया ताकि भाजपा को दूर रखा जा सके।

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी एएमएमके के निष्कासित एकमात्र विधायक कामराज ने कुछ बाधाओं के बीच विजय को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया। इसके बाद एक अन्य सहयोगी पीएमके की नेता सौम्या अंबुमणि ने मुख्यमंत्री द्वारा दो सप्ताह के भीतर राज्य के स्वामित्व वाली 717 शराब दुकानों को बंद करने के आदेश सहित कुछ उपायों की सराहना की और घोषणा की कि पीएमके के चार विधायक मतदान से दूर रहे हैं।

विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सरकार से सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करने का आग्रह किया और कहा कि द्रमुक के 59 सदस्य विधानसभा से बाहर इसलिए बाहार जा रहे हैं कि 'मुझे पता है कि यह सरकार जीत जाएगी'। उन्होंने सरकार से जनता के विश्वास को पूरा करने का आह्वान किया और अपने पार्टी सदस्यों के साथ सदन से बाहर चले गए। विजय ने अपना संगठन बनाने के दो साल के भीतर चुनावी राजनीति में पहली बार 108 सीटें जीतकर शानदार प्रवेश किया, जिससे द्रविड़ क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई और द्रमुक तथा अन्नाद्रमुक के छह दशक पुराने वर्चस्व का अंत हुआ। अभिनेता से नेता बने विजय ने स्वयं दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

वर्तमान 107 विधायकों में से, विजय के एक सीट छोड़ने के बाद, मद्रास उच्च न्यायालय ने उनके एक विधायक श्रीनिवास सेतुपति को मतदान में भाग लेने से रोक दिया है। उनके निर्वाचन को पूर्व द्रमुक मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन ने चुनौती दी थी और डाक मतपत्रों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने हालांकि द्रमुक के सहयोगियों से संपर्क साधा था और पांच दल अपना समर्थन देने के लिए आगे आ गये थे। कांग्रेस ने द्रमुक से अलग होकर टीवीके के साथ गठबंधन किया और अपने पांच विधायकों का समर्थन दिया, जबकि भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल ने दो-दो विधायकों के साथ बिना शर्त बाहर से समर्थन दिया, जिससे संख्या 119 तक पहुंच गई।

इस संदर्भ में विजय की जीत की संभावनाओं को तब बड़ा बढ़ावा मिला जब अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों ने टीवीके सरकार का समर्थन करने के अपने निर्णय की घोषणा की। अन्नाद्रमुक के कुल 47 विधायकों में से 22 सदस्यों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया जबकि 25 बागी विधायकों ने इसका समर्थन किया, हालांकि दूसरे गुट का कहना था कि सभी विधायकों को पार्टी सचेतक के आदेश का पालन करना चाहिए।
तमिलनाडु के राज्यपाल आर. वी. अर्लेकर ने इससे पहले उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हुए तीन दिनों के भीतर अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। रविवार को उनके शपथ लेने के साथ ही 1967 के बाद पहली बार राज्य में गैर-द्रमुक और गैर-अन्नाद्रमुक शासन की शुरुआत हुई है।

कार्यभार संभालने के एक दिन बाद सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने सदन के सदस्यों के रूप में शपथ ली और अगले दिन अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए, जिसके बाद आज सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाया गया। विश्वास मत से पहले सत्तारूढ़ टीवीके ने अपने विुगामबक्कम के विधायक आर. सबरीनाथन को सरकार का सचेतक चुना है।

शिक्षा के विकास में श्याम धणी इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान, 20 लाख की नई लाइब्रेरी का शिलान्यास
जयपुर। शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में श्याम धणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कंपनी की ओर से ग्राम पंचायत कानपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डेहरा में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान 13.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित टिनशेड का लोकार्पण किया गया, वहीं विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई लाइब्रेरी का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में ग्रामीणों और ग्राम पंचायत की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान स्वरूप 51 किलो की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा राजस्थानी परंपरा के अनुसार 100 फीट लंबे साफे से सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए कंपनी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्य ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देंगे। नई लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं टिनशेड से विद्यालय परिसर में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। श्याम धणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से कहा गया कि कंपनी आगे भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत शिक्षा, विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देती रहेगी।

तमिलनाडु में विजय के राज्याभिषेक पर सस्पेंस: वीसीके पर टिकी सबकी निगाहें, आईयूएमएल का यू-टर्न, समर्थन देने से किया इनकार
चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर वी अर्लेकर से तीन बार मुलाकात करने के बावजूद टीवीके के संस्थापक और मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार विजय के सरकार बनाने को लेकर जारी असमंजस और सस्पेंस जारी है। अब सभी की निगाहें द्रमुक के सहयोगी वीसीके के संस्थापक और लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन पर टिकी हुई है। नवगठित पार्टी को समर्थन देने का उनका निर्णय शनिवार को राज्य में अगली सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपनी पार्टी के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद उन्होंने कहा था कि वीसीके ने शुक्रवार रात विजय को समर्थन देने का फैसला लिया है और आवश्यक संख्या (234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से दो अधिक, यानी 118 से अधिक) पूरी हो गई है, जिससे स्थिति नाटकीय रूप से बदल गई। द्रमुक की एक अन्य सहयोगी पार्टी आईयूएमएल ने पहले तो टीवीके को समर्थन देने से इनकार कर दिया लेकिन अचानक अपना समर्थन देने का वादा किया फिर एक और यू-टर्न लेते हुए टीवीके को समर्थन देने से इनकार कर दिया। दो विधायकों वाली वीसीके द्वारा भी अपना समर्थन वापस लेने और श्री रुमावलवन के लिए उपमुख्यमंत्री पद सहित कई मुद्दों पर सौदेबाजी करने की खबरों के बाद, राज्य में स्थिति अचानक बदल गई और विजय द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना कम ही नजर आ रही है क्योंकि राज्यपाल ने अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित नहीं किया है।

इस संदर्भ में, सभी की निगाहें वीसीके पर टिकी हुई है क्योंकि थिरुमावलवन किंगमेकर बनकर उभरे हैं। वह आज दोपहर मीडिया से मिलकर अपने फैसले का खुलासा कर सकते है, जो विजय के भाग्य का फैसला करेगा, जिन्होंने चुनावी मैदान में शानदार शुरुआत करते हुए 108 सीटें प्राप्त की हैं। चूंकि विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की इसलिए तकनीकी रूप से टीवीके की ताकत 107 है और कांग्रेस ने पांच विधायकों के साथ द्रमुक के नेतृत्व वाले मोर्चे से अलग होकर विजय के साथ गठबंधन करके समर्थन देने का वादा किया है और वामपंथी दल सीपीआई और सीपीआई-एम ने भी दो-दो विधायकों के साथ टीवीके को समर्थ दिया है जिससे विधायकों की संख्या बढ़कर 116 हो गई।
आईयूएमएल और वीसीके के दो-दो विधायकों के समर्थन से विजय को 120 वोट मिल सकते हैं, जो आवश्यक संख्या 118 से दो अधिक हैं लेकिन उनके अचानक रुख बदलने और वीसीके नेता द्वारा निवर्तमान मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन से मुलाकात करने, उच्च स्तरीय बैठक के बाद अपने फैसले का खुलासा न करने और समर्थन वापस लेने से विजय की राह में बाधा उत्पन्न हो रही है।

राज्यपाल ने विजय को बहुमत को साबित करने के लिए 10 मई तक का समय दिया है, इसलिए वीसीके के मीडिया मुलाकात में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि क्या टीवीके पर्याप्त समर्थन जुटाने में सक्षम होगा और क्या यह वीसीके या आईयूएमएल या दोनों के निर्णय पर निर्भर करेगा। मामले को और पेचीदा बनाते हुए अन्नाद्रमुक की सहयोगी टीटीवी दिनाकरन की एएमएमके ने टीवीके के खिलाफ तीखा आरोप लगाया है कि टीवीके ने उनकी पार्टी के इकलौते विधायक के समर्थन का जाली पत्र प्रस्तुत किया है और कार्रवाई की मांग की है। मन्नारगुडी से निर्वाचित विधायक कामराज कुछ समय के लिए लापता हो गए लेकिन बाद में सामने आए और कल रात राज्यपाल से मिलने के लिए टीटीवी के साथ गए। श्री दिनाकरन ने विजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पर्दे के पीछे कई तरह की जोड़-तोड़ चल रही है जिससे विधायकों की खरीद-फरोख्त भी शामिल है। ऐसे में वीसीके का वह फैसला और उसके बाद अर्लेकर की कार्रवाई तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य को तय करेगी कि विजय के नेतृत्व में सरकार बनती है या तमिलनाडु राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ेगा।

तमिलनाडु सरकार गठन पर सियासी घमासान: मणिकम टैगोर का पलटवार ; बोले-कांग्रेस ने टीवीके को दिया था समर्थन, विपक्ष कर रहा गठबंधन तोड़ने और एकता कमज़ोर करने की कोशिश
नई दिल्ली। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पर लगाये जा रहे आरोपों का सांसद मणिकम टैगोर ने पलटवार करते हुए कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कुछ मीडिया समूह कांग्रेस पर गठबंधन तोड़ने और विपक्षी एकता कमजोर करने का गलत आरोप लगा रहे हैं। टैगोर ने कहा कि अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह बहुमत के जादुई आंकड़े 118 से दूर है और कांग्रेस ने उसे समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कांग्रेस के इस फैसले का बचाव किया और कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की थी और सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन भी किया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने टीवीके का समर्थन जनता के जनादेश का सम्मान करने और स्थिर सरकार देने के लिए किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर "मीडिया" कांग्रेस को दोष दे रहा है, वहीं दूसरी ओर द्रमुक समर्थक मीडिया भी कांग्रेस पर निशाना साध रहा है। टैगोर कहा कि द्रमुक खुद अन्नाद्रमुक के साथ बातचीत कर रही है और यह सब केंद्र की शह पर हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस राजग को सत्ता में आने में मदद करती?" उन्होंने यह भी कहा कि विजय की टीवीके शुरू से केंद्र सरकार विरोधी रही है और कांग्रेस ने उसी राजनीतिक सोच के साथ उसका समर्थन किया है। कांग्रेस को अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

अबकी बार "विजय सरकार": बहुमत का आंकड़ा पार, कांग्रेस के बाद इन 3 दलों ने दिया समर्थन, आज करेंगे राज्यपाल से मुलाकात
चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा राजनीतिक असमंजस अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, सीपीआई(एम), सीपीआई और वीसीके ने थलापति विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है। इन दलों के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा मिल गया है।

234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है, जो अब टीवीके के पक्ष में बताया जा रहा है। पार्टी के पास पहले से 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस समेत अन्य सहयोगी दलों का समर्थन भी उसे प्राप्त है। सूत्रों के अनुसार, विजय आज शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। वहीं, समर्थन देने वाले दल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की औपचारिक घोषणा भी कर सकते हैं। टीवीके नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी के पास स्थिर सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

निर्धन अनाथ बच्चों को वितरण की गई शिक्षण सामग्री
जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में भांकरोटा स्थित आई इंडिया जयपुर द्वारा बी.पी.एल. एवं अनाथ बच्चों के लिए संचालित प्रेम पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। समिति द्वारा इन आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है।

पाक अटैक के बीच पंजाब दिल्ली आईपीएल मैच रद्द : खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन के जरिए धर्मशाला से निकाला, प्रशंसकों ने मैदान में लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
धर्मशाला। पाकिस्तान के अटैक के कारण धर्मशाला के एचपीसीए मैदान पर खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच को रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद धर्मशाला हवाई अड्डों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया। इसलिए खिलाड़ियों और  सपोर्ट स्टाफ को स्पेशल ट्रेन के जरिए धर्मशाला से निकाला गया है। पाकिस्तान के अटैक के बाद मैदान की सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गई हैं और सभी प्रशंसकों को मैदान से बाहर निकाल दिया गया है। बाहर निकलते हुए प्रशंसकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पंजाब किंग्स ने बनाए एक विकेट पर 122 रन
मैच रोके जाने से पहले पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर नाबाद लौटे। प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों लपकवाया।

बीसीसीआई ने बुलाई आज आपातकालीन बैठक
धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने आपातकालीन ऑनलाइन मीटिंग बुलाई है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष  राजीव शुक्ला के अनुसार  बैठक में आईपीएल के शेष मैचों के आयोजन पर चर्चा करने के लिए रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह निर्णय लिया जाएगा कि शेष आईपीएल होगा या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा  कि हम स्थिति को देख रहे है। हम सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे।

करौली हादसा: मृतक आश्रितों को 4 लाख देगी सरकार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि करौली जिले में करौली-मंडरायल मार्ग पर डूंडापुरा मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

सीएम ने कहा कि अथाह दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनशील सरकार की ओर से प्रदेश के पीड़ित प्रति मृतक आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 4-4 लाख रुपए  व घायलों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ है और उन्हें हर सम्भव संबल प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है।

उसके नयनों का पानी है खारा ,‘मां’ है गंगा की निर्मल धारा
कोटा । चाहे तेज धूप हो या हो काली अंधियारी, मां का आसरा धूप को छाया में अंधेरे को उजाले में बदल देता है।  गमों के साए हो या हो जिंदगी के तूफान, मां का आसरा गम को खुशी में और तूफानों में साहिल बन जाता है। आज 12 मई को दुनियाभर में मातृ दिवस  या मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है । प्रत्येक वर्ष मई महीने में हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। हर मां को समर्पित होता है यह स्पेशल डे।  वैसे तो हर दिन ही मां का दिन होता है।  हर किसी के जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊपर होता है। मां के बिना एक बच्चे की जिंदगी या यूं कहे कि दुनिया अधूरी है, मां है तो जहान है ।  मदर्स डे के अवसर पर दैनिक नवज्योति ने शहर के कुछ प्रबुद्धजनों से उनकी मां के बारे में जाना कि किस तरह उन्होंने उनके जीवन में मार्ग दर्शन किया कि आज वो  कामयाबी की इबारत लिख समाज के लिए प्रेरणा की मिसाल बनें। जानते हैं उन्हीं की जुबानी।

मेरी मां, मेरी ही नहीं मेरी बेटी की भी रोल मॉडल
जीवन के अनमोल पाठ हमें हमारी मां ही सिखाती है। मेरी मां तपती सेनरॉय मेरे लिए शक्ति स्वरूपा है।  आज जिस मुकाम पर मैं पहुंची हूं उसमें मेरी मां का बहुत सहयोग  रहा है। वह हाउस वाइफ है  जॉब के कारण पिता का ट्रांसफर होता रहता था। मेरी कुछ स्कूलिंग दिल्ली से हुई। दिल्ली से ही लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से मेडिकल किया।  मेरी जॉब के लिए भी मां  न्यूज पेपर पढ़कर विज्ञापन बताती थी कि यहां-यहां अप्लाई करो। मां मेरे लिए सब कुछ हैं। नाइट ड्यूटी लगती थी तो वहीं बेटी को  संभालती । जब कुछ समय के लिए लंदन  गई तब भी बेटी मां के पास रही। बेटी के जन्म के बाद मैंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया। मेरी वर्ष 2010 में दिल्ली में पोस्टिंग हुई तब नाइट ड्यूटी हर अल्टरनेट डेज पर होती थी । शहर से बाहर अन्य कई शहरों में भी जाना होता था । ऐसे में मेरी बेटी की देखभाल मेरी मां करती थी । बेटी की 12 वीं बोर्ड की पढ़ाई के दौरान भी उसका ध्यान रखा । आज भी हर दिन शाम को मां से बात करती हूं क्योंकि वह दिल्ली में हैं । मेरी मां मेरी ही नहीं मेरी बेटी की भी रोल मॉडल है।
-डॉ.सुपूर्णा सेनरॉय, चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेट, मेडिकल डिपार्टमेंट, कोटा डिविजन

मां की कमी आज भी महसूस होती है
दुर्भाग्यवश अब मेरी मां नहीं है। मेरी मां रूक्मणी देवी  स्वयं पढ़ी लिखी नहीं थी  पिताजी भी बहुत अधिक पढ़े लिखे नहीं थे। लेकिन हम सभी भाई बहनों को बहुत अच्छी शिक्षा दी। अब से 33 साल पहले जब बताया कि आरएएस कॉम्पटीशन देगें क्योंकि बहुत टफ कॉम्पटीशन होता है तो उनका सपोर्ट था कि जो प्रतियोगी परीक्षाओं में जाना चाहती हो जाओ। आरएएस में पहली बार में ही सलेक्शन हो गया था। शुरू से उनका कहना था कि आप जो करना चाहती हो वो करो कभी उन्होंने हमें पढ़ाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए नहीं रोका । पिता राजस्थान से दिल्ली रोजगार के सिलसिले में माइग्रेट हो गए थे। उन्होंने काफी संघर्ष किया फिर वहां सैटल हो गए  मां का हमेशा  प्यार व सपोर्ट रहा। वह मेरी  प्रबल पक्षधर थी। जीवन के हर स्टेज पर मां का बहुत सपोर्ट रहा । मेरी मां बिल्कुल पढ़ी लिखी नहीं थी वह सिर्फ  साइन करना जानती थी । मां से मायका होता है। जब भी सालों बाद, 6 महीने बाद अगर  पेरेन्ट्स के घर जाती थी तो मां की मौजूदगी का बहुत सुखद अहसास होता था वो कमी अब बहुत लगती है।
-उर्मिला राजौरिया, संभागीय आयुक्त कोटा

आज भी मां मेरी प्रेरणास्त्रोत है
मां बच्चे के जीवन की रीढ़ की हड्डी  होती हैं। आपको खड़ा रखने में मां की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है कि आप कितना मजबूती के साथ खड़ा रहती हैं। मेरी मां डॉ. सरला दुहन हरियाण में कॉलेज प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड हुई है। पढ़ाई के मामले में मेरी मां  काफी सख्त रहती थी। उन्होंने मेहनत करने की आदत इस तरह हम में डाली कि एक-एक नंबर हमारे लिए मैटर करता था और उसी आदत की वजह से आज हम यहां है।  उन्होंने जीवन जीना सिखाया और हमारे नेचर में एक बात डाली  कि सही नीयत से मेहनत करने का  यह ऐसा मूल्यवान बीज दिया कि उसके कारण आज तक जीवन में मात नहीं खानी पड़ी। मां हमेशा से सपोर्टिव रहीं वही सबसे बड़ी स्ट्रेंथ रहा है। आज भी वह मेरे लिए प्रेरणास्त्रोत है। कभी भी मुझे लगता है कि मैं लो फील कर रही हूं  तो देखती हूं कि उन्होंने भी अपने जीवन में इतनी मेहनत की है। जीवन में किसे आसानी से सब मिलता है गांव से निकलकर उन्होंने अपने बच्चों को इतना आगे बढ़ाया मेरा छोटा भाई आईएएस और मैं आईपीएस अधिकारी हूं। पिताजी व माताजी की जब शादी हुई दोनों ने ही शादी के बाद पढ़ाई को जारी रखा और आगे पढ़े व आगे बढ़े। हमें उन्होंने एज्यूकेशन का महत्व समझाया। मां शादी के बाद पढ़ाई पूरी करके प्रोफेसर बनीं। माता पिता दोंनो ने मिलकर हमें मेहनत  व कामयाबी की राह दिखाई और काबिल बनाया।
-डॉ. अमृता दुहन, एसपी कोटा शहर

कभी किसी का नुकसान करके आगे नहीं बढ़ना
मां की सिखाई एक-एक चीज ऐसी होती है, जो व्यक्ति को व्यक्तित्व निर्माण में सहायता करती है। यही वजह है कि बचपन में सिखाए सबक, ताउम्र दिमाग और दिल में छप से जाते हैं। हम चार भाई है और चारों भाई अच्छे पदों पर पहुंचे और समाज में नाम किया। इसका श्रेय मां अंजौरा देवी  को  जाता है वह  हाउस वाइफ थी पर मां ने शुरू से हमें यही सिखाया कि शॉर्ट कट नहीं चलना है। हमेशा सही रास्ते पर चलना और सत्य के साथ रहना है। ऐसा कोई काम नहीं करना जिससे दूसरों को नुकसान हो। कभी किसी का नुकसान करके आगे नहीं बढ़ना है यह उनकी बात आज भी हम फॉलो करते हैं।  जीवन में कभी भी  हिम्मत नहीं हारना, हार नहीं माननी है। लाइफ में पास-फेल होते रहते है। दूसरों से अलग करने का जज्बा होना चाहिए।  वर्ष 2008 में मां  नहीं रहीं । वाइस चांसलर के पद पर तो वह हमें नहीं देख पाई  लेकिन जब आईआईटी की परीक्षा पास कर 1982 में  बीएचयू में एडमिशन मिला तो मुझे आज भी वह पल याद आता है कि वह बहुत खुश हुई थी और उन्होंने  मोहल्ले में सभी को बुलाकर मिठाइयां बांटी थी। हम सबको सफल बनाने का श्रेय मां को ही है क्योंकि उन्हीं की गाइडेंस व संरक्षण में रहे पिता का तो रहता ही है पर मां का ज्यादा योगदान रहता है।
-प्रो. एस के सिंह, वाइस चांसलर, राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी कोटा

मां की प्रेरणा- जो काम करो उसमें टॉप लेवल तक जाओ
मां को हर बच्चे का पहला गुरु कहा जाता है। मेरी मां मधुबाला सक्सेना गवर्नमेंट टीचर थी और प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुई। वह टीचर थी तो उनमें यह खूबी थी कि किस तरह बच्चों को गाइड करते हुए आगे ले जाना है। टीचिंग की बेसिक शुरूआत उन्होंने घर से ही देनी शुरू की थी। वह शिक्षा के क्षेत्र ही नहीं हर फील्ड में माहिर थी। उनका सपना था कि डॉक्टर बनकर अपना  हॉस्पिटल बनाए। मैं डॉक्टर भी बना, हॉस्पिटल भी बनाया  लेकिन मम्मी उस समय तक सर्वाइव ही नहीं कर पाई । दो साल पहले वह हमारे बीच नहीं रही। उन्होंने हॉस्पिटल बनते हुए  तो  देखा पर पूरा  बना हुआ नहीं देख पाई। यह मेरे मन में मलाल रहा। उनका ड्रीम यहीं था कि  डॉक्टर बनकर मरीज का बेहतरीन इलाज करना है। किसी का पैसों के कारण इलाज नहीं रूके अगर कोई मरीज अस्पताल में आया है तो उसको बेहतरीन चिकित्सा उपलब्ध हो और समय पर इलाज शुरू हो जाए ।  जो भी काम करो उसमें टॉप लेवल तक जाओ वह इस बात की प्रेरणा शुरू से देती थी। मैंने हॉस्पिटल का नाम मधुवन  पेरेन्ट्स के नाम पर ही रखा है । मां की पोस्टिंग दूर दराज गांवों में भी रही वह डेली अपडाउन करती थी पर कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटीं। हम पांचो भाई बहनों को काबिल बनाया ।
-डॉ. विवेक सक्सैना, डायरेक्टर, मधुवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोटा

मां ने सिखाया - कोई काम छोटा या बड़ा नहीं
मेरी मां पुरबी भट्टाचार्य का 59 की उम्र में देहांत हो गया था। वह बहुत क्वालीफाइड थीं हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहीं। उन्होंने हमें श्रम का महत्व समझाया, जीवन मूल्य, सामाजिक मूल्य सभी का सम्मान करने की शिक्षा दी। जब हम टीनऐज में थे तब बहुत अच्छे से साथ निभाया। मेरे पिताजी डॉक्टर थे आर्थिक रूप से सम्पन्न थे लेकिन कभी किसी दिन घर में काम करने वाली बाई नहीं आती थी तब मां हम तीनों भाइयों को एक-एक दिन करके बर्तन धोने को बोलती थी। इसके पीछे उनकी बहुत बड़ी सीख थी कि मन के अंदर कोई ईगो पैदा ना हो कि ये छोटा काम है या बड़ा काम । हर काम का अपना महत्व होता है।
- शांतनु भट्टाचार्य, सीओओ, केईडीएल कोटा