hawa mahal memorial - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हवामहल के झरोखों का आकर्षण कायम, 19 वर्षों में 1.33 करोड़ से अधिक पर्यटकों का दीदार
जयपुर। हवामहल प्रशासन ने 2015 से 12 जुलाई 2026 तक इन 11 सालों के दौरान 691 पर्यटकों को उनका खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित वापस लौटाया है। खासबात ये देखने को मिली कि यूएसए के पर्यटक को जब अपना खोया कीमती सामान वापस मिला तो उन्होंने इस बात की खुशी खोया-पाया रजिस्टर में रोचक तरीके से बयां की। उन्होंने लिखा 'थैंक्यू सो मच फॉर हैल्प मी, आप अमेजिंग और अच्छे व्यक्ति हैं'। इसके साथ ही उन्होंने यूएसए लिखकर सांकेतिक तौर पर अपने देश के झण्डे का चित्र भी बनाया। दिलचस्प बात ये है कि हवा महल के रतन मंदिर और द्वितीय चौक ऐसे स्थान है, जहां सबसे अधिक सामान गुम होता है।

देश-विदेश के पर्यटकों का मिला सामान- हवामहल में घूमने आए गुरुग्राम, पुणे, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, भीलवाड़ा, कर्नाटक, पंजाब, पटना, पश्चिम बंगाल, जोधपुर, मुंबई, सूरत, मध्यप्रदेश, नागपुर तथा यूएसए से आए पर्यटकों का सामान सुरक्षित लौटाया गया।
क्या-क्या मिला- परिसर में अब तक मिले सामान में बैग, मोबाइल फोन, पर्स, जैकेट, हेलमेट, एटीएम व डेबिट कार्ड, कैमरे, चश्मे, लैपटॉप व टैबलेट, सोने-चांदी के आभूषण, सहित लाखों रुपए की नकदी सहित अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

पर्यटकों को लौटाया जाता है गुम सामान
स्मारक में 19 सालों में 1,33,66,531 पर्यटक आए है। कई बार पर्यटक यहां अपना कीमती सामान रखकर भूल जाते हैं। जिन्हें उन्हें वापस लौटाया जाता है।
सरोजनी चंचलानी, अधीक्षक, हवामहल।

सामान भूलने के प्रमुख कारण
टिकट लेते समय जल्दबाजी में पर्स काउंटर पर छोड़ देना। बैंच पर बैग या मोबाइल रखकर भूल जाना। फोटो खींचते समय सामान यहां-वहां रख देना।

पर्यटकों का कहना...
हैदराबाद के पवन कुमार वर्मा का 42 हजार रुपए नकद और अन्य सामान से भरा बैग बैंच पर छूट गया था, जो उन्हें सुरक्षित वापस मिला। उन्होंने हवामहल प्रशासन की ईमानदारी की प्रशंसा की। जयपुर की आभा कुमारी का करीब 70 हजार रुपए मूल्य का सोने का झुमका रतन मंदिर क्षेत्र में खो गया था। प्रशासन की मदद से वह सुरक्षित मिल गया। रांची (झारखंड़) की प्रीति रानी बैंच पर पर्स भूल गई थीं। बाद में कार्यालय से उन्हें उनका पर्स तीन हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेजों सहित सुरक्षित वापस मिला।

19 वर्षों में पर्यटकों की
संख्या (2006-07 से 2024-25)
घरेलू पर्यटक : 1,27,03,016
विदेशी पर्यटक : 6,63,515
कुल पर्यटक : 1,33,66,531

इनका कहना :

हवामहल स्मारक में 19 सालों के दौरान 1,33,66,531 पर्यटकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। खाय बात यह है कि स्मारक परिसर में पर्यटकों के खोए कीमती सामानों को भी पर्यटकों को वापस दिए गए है।

-      - सरोजनी चंचलानी , अधीक्षक, हवामहल स्मारम

आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल स्मारक पर लगेगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें, जगह कर रहे चिह्नित
जयपुर। शहर के पर्यटन स्थलों पर हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। नई पहल करते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के जयपुर के संरक्षित स्मारकों पर जल्द ही प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन लगाई जाएगी। इस संबंध में पॉल्यूशन बोर्ड ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था। अब स्मारकों में जगह चिन्हित कर ये मशीन लगाने का कार्य किया जाएगा। संबंधित स्मारकों के अधीक्षकों को जगह चिन्हित करने के लिए कहा गया हैं।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पॉल्यूशन बोर्ड ने आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल स्मारक में प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें लगाए जाने की योजना है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह की मशीनें लगाने से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

सैनेटरी पैड मशीनें लगाई
पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारक परिसर पर एक निजी फाउंडेशन की ओर से महिला कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओटीपी आधारित डिजिटल वेडिंग सैनेटरी पैड मशीनें लगाई गई हैं। इसके तहत शहर के हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, आमेर महल, अल्बर्ट हॉल में सैनिटरी पैड मशीनें लगाई गई हैं।

इस संबंध में पॉल्यूशन बोर्ड ने हमें पत्र लिखा गया था। अब स्मारकों के अधीक्षकों को इसके लिए जगह चिन्हित करने के लिए कहा गया है, ताकि आगे की कवायद शुरू की जा सके।
-डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग