shri jeenmata temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवक और युवती की मौत, हर्ष पर्वत से 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार
सीकर। जिले में हर्ष पर्वत से रविवार रात एक कार करीब ढाई सौ फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार एक महिला सहित दो लागों की मौत हो गई,वही एक महिला घायल है। घायल महिला दिल्ली की रहने वाली है और जयपुर में नौकरी करती है। सूचना मिलने पर सदर थाना और जीण माता थाना पुलिस समेत सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। हादसा हर्ष पर्वत पर बने वॉच टावर के आंतरी नाला में हुआ था।

कार सवार खाटूश्यामजी में दर्शन करने के बाद जीणमाता पहुंचे थे। जीणमाता दर्शन के करने के बाद ही हर्ष पर्वत आ रहे थे। इसी दौरान हर्ष पर्वत पर बने वॉच टावर के आंतरी नाला के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और पहाड़ियों के बीच गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जयपुर के सोडाला निवासी देवांग उर्फ हर्षित शर्मा (22) और एक युवती की मौत हो गई। वहीं घायल महिला दिल्ली की रहने वाली है। उसका एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायल महिला फाइनेंस कंपनी में जॉब करती है।

पहले दिल्ली गया हर्षित
हर्षित शर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर था। पुलिस के अनुसार युवक पहले दिल्ली गया था और कल सुबह उसने घर पर कॉल कर जयपुर आने की बात कही थी। रात को उसका फोन नहीं लगा। हर्षित के पिता आरटीटीसी में हैं। परिजनों का कहना है कि वे नहीं जानते कि हादसे के समय कार में हर्षित के साथ मौजूद दोनों लड़कियां कौन थीं।

पुजारियों से मारपीट का मामला : श्री जीणमाता मंदिर अनिश्चित काल के लिए बंद का फैसला
सीकर। श्री जीणमाता मंदिर ट्रस्ट, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों एवं जिले के संतों की बैठक में पुजारियों को न्याय दिलाने एवं धर्म की स्थापना के लिए शुक्रवार प्रात: दस बजे से मन्दिर श्री जीनमाता मंदिर को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान मंदिर में नित्य होने वाली सेवा-पूजा जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि गत तीन अप्रेल को मुख्य मेले के आयोजन के समय पुजारियों के साथ मारपीट की गई थी। बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि इस घटना की प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। तय समय के बाद भी प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

सर्वसमाज, संत सान्निध्य एवं मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुजारियों को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार प्रात: 10 बजे से मन्दिर श्री जीणमाता को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर सर्वसमाज के साथ धरना प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान माता जीणभवानी के गर्भगृह में नित्य होने वाली सेवापूजा का कार्य निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर स्वामी अवधेश महाराज, महंत विष्णु प्रसाद शर्मा, लड्डू गोपाल दास महाराज, रवि प्रधान, सुरेश शर्मा, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।