thunderstorms in jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देर रात बारिश हुई। इससे सुबह मौसम ठंडा हो गया। हालांकि अब दोपहर में फिर गर्मी बढ़ गई है। वहीं राजस्थान में मई महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत राहत भरी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पहले दो सप्ताह के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे दिन के समय गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम के समय मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 4-5 दिनों तक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 2 मई को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 4 मई तक प्रभावी रहेगा। पिछले 24 घंटों में भी कई इलाकों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, जिससे हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम ने बदली करवट : आधा दर्जन जिलों में आंधी-बारिश जयपुर, हनुमानगढ़ और नागौर में ओले
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार दोपहर बाद जयपुर सहित कई जिलों में अचानक मौसम बदला और धूल भरी तेज आंधी के साथ ही बारिश भी हुई। हनुमानगढ़ और नागौर जिले में आंधी बारिश के साथ ही चने के आकार के ओले भी गिरे। जयपुर में भी दादी का फाटक, बैनाड़ रोड सहित आसपास के इलाकों में आंधी बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। अलवर, सीकर, डीडवाना, कुचामन में भी बारिश हुई। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी जारी रहेगा और रविवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 14 अप्रेल से फिर से प्रदेश में तापमान बढ़ेगा। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया।जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री दर्ज हुआ।

जयपुर में शाम होते होते हुई बारिश, ओले गिरे
राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को पहले तेज हवाओं के  साथ आंधी चली। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ और इस बीच कुछ इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे। इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान कम होने से गर्मी से भी आमजन को राहत मिली।

शहर के कई इलाकों में हुई बिजली गुल
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को आए अंधड़ और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल और ट्रिपिंग की शिकायतें अचानक से बढ़ गई। ज्यादा परेशानी शहर के बाहरी इलाकों में देखने को मिली। झोटवाड़ा, शास्त्री नगर, मुरलीपुरा, प्रताप नगर सहित अन्य इलाकों में आंधी के चलते ट्रिपिंग हुई और इस दौरान मेंटिनेंस टीमें शहर में सप्लाई को दुरुस्त करने में देर रात तक जुटी रहीं।