baba ambedkar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश
शिक्षा सबसे बड़ी मुक्ति है
बाबा साहब का पहला और सबसे बड़ा संदेश यह है कि शिक्षा केवल नौकरी का साधन नहीं, आत्मसम्मान और मुक्ति का औजार है। विपरीत परिस्थितियों, अपमान और अभावों के बीच उन्होंने पढ़ाई को हथियार बनाया। आज की पीढ़ी के लिए यह सीख है कि ज्ञान से बड़ी कोई वंशपरंपरा नहीं।

अन्याय को सामान्य मत मानो
अंबेडकर ने जीवन भर यह सिखाया कि अपमान, भेदभाव और अन्याय को भाग्य कहकर स्वीकार करना सबसे बड़ी हार है। उन्होंने व्यवस्था से सवाल किए, तर्क दिया, संघर्ष किया और रास्ते बनाए। युवाओं के लिए संदेश साफ है—चुप्पी सुविधा दे सकती है, लेकिन सम्मान नहीं दिला सकती।

मेहनत से प्रतिभा का आधार बनाओ
बाबा साहब विलक्षण बुद्धि के धनी थे, पर उनकी असली शक्ति अनुशासन, अथक परिश्रम और अध्ययन की निरंतरता थी। उन्होंने अपने जीवन से बताया कि कठिन परिश्रम प्रतिभा को दिशा देता है। आज की पीढ़ी, जो त्वरित सफलता चाहती है, उसे धैर्य, श्रम और तैयारी का मूल्य समझना चाहिए।

लोकतंत्र वोट नहीं, व्यवहार भी है
उन्होंने संविधान रचा, पर साथ ही चेताया कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक अधूरा है जब तक सामाजिक लोकतंत्र न बने। समानता, बंधुत्व और न्याय केवल किताबों के शब्द नहीं, रोजमर्रा के आचरण के मूल्य हैं। युवा पीढ़ी को लोकतंत्र को सोशल मीडिया बहस नहीं, जीवन-पद्धति बनाना होगा।

अपनी आवाज खुद बनो
अंबेडकर का जीवन बताता है कि जो समुदाय, व्यक्ति या पीढ़ी अपनी बात खुद नहीं कहती, उसके बारे में दूसरे निर्णय लेने लगते हैं। उन्होंने प्रतिनिधित्व, आत्मविश्वास और वैचारिक स्वतंत्रता पर जोर दिया। आज के युवाओं के लिए यह संदेश अमूल्य है—अपनी चेतना, भाषा और भविष्य के स्वामी स्वयं बनो।

दलित वोटों के लिए कांग्रेस बाबा अम्बेडकर का नाम जपती रही : मदन राठौड़
जयपुर। भाजपा की ओर से डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती सम्मान अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को विधानसभा के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि बाबा साहब के कारण हमारे संविधान में लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय विचार के अनुकूल सर्वे भंवतु सुखिने के भावों का समावेश हो पाया है। कांग्रेस और वामपंथियों ने उनका जीवन पर्यन्त सम्मान नहीं किया। उन्हें उनके देहावसान के बाद सम्मानित किया। केवल दलित वोट बैंक के लिए उनके नाम को जपते रहे। नेहरू के मन में तो उनके प्रति थोड़ा सा भी सम्मान नहीं था। होेता तो संसद में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित करवाते, ना कि हराने के लिए षडयंत्र रचते। गांधी, नेहरू परिवार के कारण उन्हें भारत रत्न देने में देरी हुई। भाजपा ने उनका सम्मान किया। संसद में पहली बार बाबा साहब का चित्र अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से लगा। भाजपा समर्थित सरकार के कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न दिया गया। पंचतीर्थों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है।

भाजपा अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने में लगी है: डॉ. प्रेमचंद बैरवा
कार्यशाला के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भाजपा और डॉ. अंबेडकर के विचार में साम्यता है। चाहे बात राष्ट्रवाद की हो या सामाजिक न्याय की, समता मूलक समाज की हो या फिर महिलाओं को अधिकार देने की, भाजपा अम्बेडकर के सिद्धांतों का अनुसरण करती है। देश में एवं प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। अम्बेडकर कहते थे कि हम भारतीय हैं, यही हमारी पहली और आखिरी पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है राष्टÑ प्रथम है।

गांधी-नेहरू परिवार ने दलितों का भला नहीं किया अम्बेडकर का अपमान किया: अभिनव प्रकाश
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी आज कल बाबा साहब तथा संविधान की बातें करते र्है। समाज को गलत तथ्य सक बरगलाने की कोशिश करते है जबकि सच यह है कि कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार ने ना कभी दलितों का भला किया, ना बाबा साहब का सम्मान किया। संविधान सभा में बाबा साहब शामिल ना हो, इसके लिए षडयंत्र रचे गए। राजीव गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आरक्षण का विरोध किया।