gave - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की तारीफ, गहलोत-पायलट की तस्वीर साझा कर दिया सियासी सन्देश
जयपुर। राहुल गांधी ने एक बार फिर फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों की तारीफ की है। तारीफ के साथ खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ तस्वीर साझा की है, जिसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर राजस्थान सरकार के बेहतरीन कामों को बताते हुए उस तस्वीर को पोस्ट किया है, जिसमें वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ हाथ उठाए हुए खड़े हैं। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ये सचिन पायलट को कोई जिम्मेदारी मिलने का इशारा है। राहुल गांधी की यह पोस्ट इसलिए अहम हो जाती है, क्योंकि राहुल गांधी ने इस पोस्ट में राजस्थान सरकार के बेहतरीन कामों का बखान किया है, लेकिन तस्वीर में मौजूद सचिन पायलट न तो सरकार और न हीं संगठन का हिस्सा हैं। ऐसे में राहुल गांधी की यह पोस्ट सचिन पायलट के आगे आने वाले समय में रोल को लेकर इशारा कर रहा है कि पायलट को जल्द ही कांग्रेस पार्टी में कोई भूमिका मिलने वाली है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने जब यह पोस्ट की तो उसके बाद सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक भी बनाया गया है। खास बात यह है कि इस पोस्ट में सबसे नीचे यह भी लिखा है, 'आइए हम सब भारत को जोड़ें' और इस तस्वीर में इशारा राजस्थान में गहलोत और पायलट को जोड़ने की तरफ भी माना जा रहा है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में यह लिखा:
'जो कहा, सो किया' राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता से किया अपना एक और वादा निभाया है। प्रदेश में चल रही निशुल्क दवा योजना में 824 और दवाइओं को शामिल किया गया है। राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां लगभग 1795 दवाइयां बिल्कुल मुफ्त मिल रही हैं। इनमें से कई महंगी जीवनरक्षक दवाइयां भी मुफ्त मिलेंगी, जिससे लाखों लोगों की जिंदगी बचेगी। कांग्रेस सरकार, राजस्थान की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य जनता के जीवन को बेहतर बनाना है। सभी अस्पतालों में मुफ्त में अच्छा इलाज, जांच, दवाइयां उपलब्ध करा कर अमीर और गरीब के बीच की गहरी खाई को कम करना हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां सब बराबर हों, सबको सामान अधिकार, अच्छा जीवन, अच्छी सुविधाएं मिले, ताकि हमारा देश तरक्की कर सके। आइए, हम सब मिल कर भारत जोड़ें।

ब्रेन डेड युवक ने अंगदान कर चार को दी नई जिंदगी
जयपुर। सवाईमानसिंह अस्पताल में शुक्रवार को चौथा हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में ब्रेन डेड मरीज के अंगदान के बाद ये ट्रांसप्लांट किया गया। हार्ट के अलावा मरीज की दोनों किडनी और लिवर भी डोनेट किए गए, जिससे कुल चार लोगों की जिंदगी बचाई गई। प्रदेश में किया गया यह 11वां हार्ट ट्रांसप्लांट है। ब्रेनडेड 36 वर्षीय राजेन्द्र शिंदे मूलत: महाराष्टÑ के पुणे का रहना वाला था और यहां सीकर रोड पर गोविंदगढ़ में काम करता था। सड़क हादसे में घायल होने के बाद राजेन्द्र को फोर्टिस लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर्स ने अंगदान के लिए राजेन्द्र की पत्नी से समझाइश की जो अंगदान के लिए तैयार हो गई। एक किडनी और हार्ट को ग्रीन कोरिडोर से ट्रांसप्लांट के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में लाया गया जबकि एक किडनी व लिवर महात्मा गांधी हॉस्पिटल में जरूरत मंद मरीजों को लगाया गया।

आठ घंटे चला ट्रांसप्लांट
एसएमएस हॉस्पिटल के सीनियर प्रोफेसर और सिटी सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. राजकुमार यादव और आचार्य डॉ. रामगोपाल यादव ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे हार्ट को एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया और शाम 6.30 बजे तक सर्जरी चली। जहां अलवर निवासी 40 साल की महिला धोली देवी को हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। महिला की तबीयत अब ठीक है और उसे आईसीयू में रखा गया है। महिला को करीब चार साल से हार्ट की समस्या थी और पांच दिन पहले ही उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। ऐसे में अब हार्ट ट्रांसप्लांट ही अंतिम उपाय था। जैसे ही शुक्रवार सुबह डोनर मिला तो महिला का आॅपरेशन करके उसे दूसरा हार्ट लगाया गया। इस दौरान सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया। इस दौरान टीम में डॉ. रामस्वरूप सैन, डॉ. राजेन्द्र महावर, डॉ. देवी प्रसाद सैनी, डॉ. राजेश शर्मा के अलावा एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट से डॉ. रीमा मीणा, डॉ. अंजुम सैयद, डॉ. अरूण और नर्सिंग स्टाफ  संतोष, रोशन यादव, विश्वनाथ शर्मा समेत अन्य स्टाफ  मौजूद रहे!

पहली बार पुरुष का हार्ट महिला को लगाया
सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पुरुष का हार्ट महिला मरीज को लगाया गया है। एक पुरुष का हार्ट बड़ा होता है और महिला का छोटा और पुरुष के मुकाबले थोड़ा कमजोर होता है। ऐसे में पुरुष का हार्ट महिला को लगाए जाने से ट्रांसप्लांट के रिजल्ट अच्छे रहते हैं।

हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी लगातार दूसरी शिकस्त
कटक। हेनरिक क्लासेन की 46 गेंदों पर 81 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी- 20 मुकाबले में रविवार को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

भारत ने बनाए 6 पर 148 रन
नई दिल्ली में पिछले मैच में 211 रन बनाने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को दूसरे टी-20 मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी और 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन का स्कोर ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 149 रन  बनाकर जीत अपने नाम की।

भुवनेश्वर ने झटकें 4 विकेट
प्लेयर ऑफ  द मैच बने क्लासेन ने ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट पर 29 रन की नाजुक स्थिति से उबारते हुए 46 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 81 रन की मैच विजयी पारी खेल कर भारत की वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 30 गेंदों में 35 और डेविड मिलर ने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाये। भारत की तरफ से भुवनेश्वर  कुमार ने चार ओवर में 13 रन में चार विकेट लिए।  पावरप्ले में तीन झटके मिलने के बाद भी भारतीय टीम ने इस मुकाबले पर अपनी पकड़ को खो दिया। भुवनेश्वर की धारदार स्पेल के बाद मध्य ओवरों में क्लासेन और कप्तान बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाल लिया। जब तक चहल बावुमा को आउट करते तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि ऐसा नहीं था कि मैच पूरी तरह से समाप्त हो गया था लेकिन क्लासेन ने चहल के ओवर में तीन बड़े प्रहार कर कर मैच को दक्षिण  अफ्रीका के पलड़े में पूरी तरह से झुका दिया।

स्कोर बोर्ड

भारत पारी :

रन

गेंद

4

6

रुतुराज को. महाराज बो. रबादा

1

4

0

0

इशान को. डुसेन बो. नार्त्जे

34

21

2

3

श्रेयस को. क्लोसन बो. प्रिटोरियस

40

35

2

2

पंत को. डुसेन बो. महाराज

5

7

0

0

हार्दिक बो. पॉर्नेल

9

12

1

0

अक्षर बो. नार्त्जे

10

11

1

0

कार्तिक अविजित

30

21

2

2

हर्षल अविजित

12

9

2

0

अतिरिक्त                                                                                                         7

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन।

विकेट पतन : 1-3 (रुतुराज), 2-48 (इशान), 3-68 (पंत), 4-90 (हार्दिक), 5-98 (श्रेयस), 6-112 (अक्षर).

गेंदबाजी : रबादा 4-0-15-1, पॉर्नेल 4-0-23-1, नार्त्जे 4-0-36-2, प्रिटोरियस 4-0-40-1, शम्सी 2-0-21-0, महाराज 2-0-12-1.

स्कोर बोर्ड

दक्षिण अफ्रीका पारी :

रन

गेंद

4

6

बवुमा को. चहल

35

30

4

1

हेंडरिक्स बो. भुवनेश्वर

4

3

1

0

प्रिटोरियस को. आवेश बो. भवुनेश्वर

4

5

1

0

डुसेन बो. भुवनेश्वर

1

7

0

0

क्लासेन को. स्थां. बो. हर्षल

81

46

7

5

मिलर अविजित

20

15

1

1

पॉर्नेल बो. भुवनेश्वर

1

4

0

0

रबादा अविजित

0

0

0

0

अतिरिक्त :                                                                                                           3

कुल : 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन।

विकेट पतन : 1-5 (हेंडरिक्स), 2-13 (प्रिटोरियस), 3-29 (डुसेन), 4-93 (बवुमा), 5-144 (क्लासेन), 6-147 (पॉर्नेल).

गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-13-4, आवेश 3-0-17-0, हार्दिक 3-0-31-0, चहल 4-0-49-1, हर्षल 3-0-17-0, अक्षर 1-0-19-0, श्रेयस 0.2-0-2-0.

प्लेयर आॅफ द मैच : हेनरिक क्लासेन (केकेआर)

सेना में भर्ती तैयारियों के लिए रैली निकाली, नौजवानों ने दिया ज्ञापन
टोडारायसिंह। उपखण्ड क्षेत्र के नौजवानों को सेना में भर्ती तैयारियों के लिए सोमवार को सैकड़ों युवकों ने रैली निकाल कर एसडीएम रूबी अंसार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के युवा सेना में भर्ती सहित पुलिस व अन्य परीक्षाओं की लिए तैयार कर रहे है, ऐसे में स्थानीय राउमावि के खेल मैदान को रनिंग ट्रेक के रूप तैयार करने की मांग की है। इस सम्बंध में पूर्व में 23 नवम्बर 21 को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ट्रेक के अभाव में युवा सड़क पर दौड़ लगाते हैं, जिससे कभी हादसा होने का भय बना रहता है। वहीं पूर्व में भी हादसे हो चुके है।

ज्ञापन में बताया कि उपखण्ड क्षेत्र से सेना में बहुत कम युवाओं की भर्ती होती है, जिसका मुख्य कारण ट्रेक नहीं होना है। उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राउमावि के खेल मैदान में पर्याप्त जगह होने से इसी रनिंग ट्रेक के रूप से तैयार किया जाने से बेरोजगार युवाओं को भारतीय सेना सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भर्ती के अवसर मिल सकेगे। प्रतिवर्ष सैना में सैकड़ों की संख्या में भर्तियां की जाती है, लेकिन तैयारियों की कमी के चलते सेना में भर्ती नहीं हो पाते है। ज्ञापन में उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राउमावि के खेल मैदान को ट्रेक के रूप में विकसित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इससे पूर्व बडी संख्या में युवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए उपखण्ड अधिकार कार्यालय पहुंचें।

सब्जी मण्डी बाजार में पेयजल की किल्लत, महिलाओं ने SDM को दिया ज्ञापन
टोडारायसिंह। जलदाय विभाग के कार्मिकों की लापरवाही के चलते कस्बे में लगातार पेयजल व्यवस्था चरमरा रही है। कस्बे के  सब्जी मण्डी बाजार में पेयजल की किल्लत को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने वार्ड पार्षद मीना जैन की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन दिया।

पार्षद सहित महिलाओं ने बताया कि गत एक पखवाड़ा से सब्जी मण्डी बाजार में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे पेयजल संकट खड़ा हो रहा है। इस सम्बंध में जलदाय विभाग के कार्मिकों को अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। महिलाओं ने प्रशासन को चेताया कि पेयजल नियमित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद महिलाएं जलदाय विभाग कार्यालय भी सप्लाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने वाली महिलाओं मे घीसी साहू, संतरा, कांता, ममता, कैलाशी, आशा, निरमा, मंजू, पिंकी, पीरी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई है।

फैंस के साथ अपनी वीकली मीटिंग फिर से शुरू करने का अमिताभ ने दिया हिंट
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से संडे मीट शुरू कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई स्थित घर 'जलसा' के गेट पर फैंस के साथ अपनी वीकली मीटिंग को फिर से शुरू करने का हिंट दिया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यदि मुलाकात फिर से शुरू होती है, तो भी यह सभी सावधानियों का पालन करते हुए की जाएगी। उन्होंने मुंबई में कई कोविड-19 प्रोटोकॉल में मिली ढील को एक आशीर्वाद भी बताया है।

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''मुंबई सिटी की ताजा खबर यह है कि कोरोना को लेकर अब मुंबई में मास्क समेत कोई भी प्रोटोकॉल्स नहीं रह गए हैं। यह एक आशीर्वाद की तरह है। अब इंटरनेशनल फ्लाइट््स को भी राहत मिल गई है। अब दूर से लोग आ भी सकते हैं और जा भी सकते हैं। अब जलसा में होने वाली संडे मीट भी पहले की तरह फिर से शुरू कर दी जाएगी। जो भी प्रिकॉशन्स सरकार द्वारा आगे जारी किए जाते रहेंगे उसे फॉलो करते रहना है। फिर से जलसा में होने वाली संडे मीट को लेकर एक्साइटेड हूं। अब रिकवर होने की जरूरत है।''

4 लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर CM गहलोत ने दी शाबासी, नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर दी पदोन्नति
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में अपना कर्तव्य निभाते हुए चार लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें शाबासी दी। गहलोत सरकार ने  नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय किया है। गहलोत ने कहा कि अपनी जान की परवाह ना कर कर्तव्य निभाने वाले नेत्रेश का कार्य प्रशंसनीय है।

दरअसल, करौली जिले में जहां बीते शनिवार को नव संवत्सर पर हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद हुई आगजनी ने हर किसी को हिला दिया। शनिवार को इस घटना की भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने लगी, जिसमें एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई,  जिसे देखकर लोग खाकी की तारीफ करने लगे। यह तस्वीर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की थी, जिस तस्वीर में कांस्टेबल नेत्रेश आग की लपेटों के बीच से एक मासूम बच्चे को सीने से चिपकाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह नजारा कैमरे में तब कैद हुआ, जब हिंसा के बाद आगजनी के दौरान कई दुकानों- मकानों को बाजार में खरीदारी करनी आई दो महिलाएं बचने के लिए पास के एक मकान में छुप गईं। मकान भी चारों ओर से आग की लपटों में घिर गया तो महिलाएं व उनके साथ मौजूद बच्चा रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर कॉन्स्टेबल नेत्रेश दौड़े और बच्चे को गोद में लेकर बाहर की तरफ भागे। पीछे-पीछे महिलाएं भी दौड़ पड़ीं। इस तरह तीनों बच गए।

सवाई माधोपुर पहुंचे जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं ने किया भव्य स्वागत
जयपुर/ सवाईमाधोपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को  सवाईमाधोपुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री  अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, सांसद जसकौर मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सांसद मनोज राजोरिया, सांसद किरोड़ी लाल मीणा एवं प्रदेश पदाधिकारी, व जिला पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर होटल टाइग्रेस तक आठ जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाईमाधोपुर आने पर रेलवे स्टेशन, हम्मीर सर्किल, कुण्डेरा बस स्टैण्ड, होटल राजपैलेस, होटल हिलव्यू, विवेकानंदपुरम आदि आठ स्थानों पर एसटी मोर्चा द्वारा कन्हैया दंगल आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद दोपहर को होटल टाइग्रेस पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा जनजाति के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सवाईमाधोपुर, रणम्भौर रोड़ स्थित होटल टाइग्रेस में अनुसूचित जनजाति विशिष्ट जन सम्मेलन और भरतपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अभी से संभाग वार रणनीति तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। सवाई माधोपुर के बाद भाजपा की दूसरे बड़े संभाग मुख्यालयों पर भी इस तरह की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। भरतपुर के जिलों के अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबुद्धजनों तथा भाजपा  पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे।

10वीं बोर्ड की परीक्षा में बिजली गुल, गर्मी-अंधेरे में बच्चों ने दी परीक्षा
राजस्थान में बिजली संकट की बानगी गुरूवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान भी नज़र आया।  जहां  बिजली गुल होने की वजह से बच्चों को परीक्षा केंद्रों पर गर्मी और अंधेरे में परीक्षा देना पड़ा। दरअसल 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आज पहला दिन था।  कोरोना संक्रमण की वजह से 2 सालों से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पा रही थी।  लेकिन कोरोना संक्रमण के केस कम होते ही इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन शुरू हुई, लेकिन पहला ही दिन अव्यवस्थाओं के भेंट चढ़ा नजर आया।

CM गहलोत ने ओलावृष्टि से फसल खराबे के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने 8 मार्च को हुई ओलावृष्टि एवं बेमौसम वर्षा के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में रबी 2021-22 (संवत् 2078) में बोई गई फसलों को हुए नुकसान की आवश्यकतानुसार विशेष गिरदावरी शीघ्र करवाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।

गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि फसल खराबे का आकलन कर प्रभावित काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा देेने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में फसलों में हुए नुकसान की शीघ्र विशेष गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 8 मार्च को हुई ओलावृष्टि एवं बेमौसम वर्षा से फसल खराबे के संबंध में राज्य में कार्यरत 7 बीमा कंपनियों को अभी तक कुल 2546 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें प्रमुख रूप से भीलवाड़ा से 174, बूंदी से 229, चित्तौड़गढ़ 694, झालावाड़ से 238, जोधपुर से 527, कोटा से 249 तथा टोंक से 297 इंटीमेशन प्राप्त हुई हैं। योजना के प्रावधानों के अंतर्गत सर्वेक्षण के दौरान पात्र पाई गई इंटीमेशन को बीमा क्लेम का भुगतान संबंधित बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, पाली, भीलवाड़ा एवं जोधपुर जिलों में 8 मार्च को हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की प्रारम्भिक सूचना मिली थी। इसके आधार पर मुख्यमंत्री ने विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

CM ने 74 लोगों को ओर दी राजनीतिक नियुक्तियां, नियुक्तियों में विरोध की गर्मी, राजेश चौधरी, सुनील आसोपा ने छोड़ा पद, पद छोड़ने वालों की बढ़ेगी संख्या
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीतिक नियुक्तियों के दूसरे दौर में सोमवार को 74 लोगों को नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों में पायलट खेमे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। नीमकाथाना के विधायक सुरेश मोदी को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड और बांदीकुई के विधायक गजराज खटाणा को भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति तथा डॉ. अर्चना शर्मा को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है।

पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष, सुचित्रा आर्य को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड की उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह गुर्जर को राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग का उपाध्यक्ष और अवधेश दिवाकर बैरवा को राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा राजस्थान राज्य महिला आयोग में तीन, अनुसूचित जाति में एक, वक्फ विकास परिषद में चार, मदरसा बोर्ड में सात, बीसूका में दो, समाज कल्याण बोर्ड में तीन, जन अभियोग निराकरण समिति में तीन, युवा बोर्ड में आठ, खादी एवं ग्रामोद्योग में चार, राज्य क्रीड़ा परिषद में छह, धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण में दो, व्यापार कल्याण बोर्ड में दो, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड में दो, स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड में चार, विप्र कल्याण बोर्ड में पांच, चारागाह विकास बोर्ड में चार, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड में तीन और पशुधन विकास बोर्ड में चार सदस्य नियुक्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने पहले दौर में नौ फरवरी को 44 आयोगों, निगमों और बोर्डों में 58 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां दी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 74 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां देने के साथ ही विरोध शुरू हो गया है। इस सूची के जारी होते ही पायलट समर्थक दो प्रमुख नेता राजेश चौधरी और सुशील आसोपा शामिल ने अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए पद लेने से इनकार कर दिया है।

राजेश चौधरी को बीसुका में सदस्य  और सुशील आसोपा को बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। आसोपा ने पद को ठुकराते हुए कहा है कि नियुक्ति से पहले मेरी कोई सहमति नहीं ली गई। उन्होंने ट्वीट जारी कर  लिखा है कि मैं 42 महीने की नौकरी छोडकऱ पदों के लिए कांग्रेस में नहीं आया। दूसरी तरफ राजेश चौधरी ने अपरिहार्य कारण बताते हुए असमर्थता प्रकट की है और कहा है कि मेरी जगह किसी अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को मौका दे दिया जाना चाहिए। हालांकि दोनों ने ही कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि वे कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता वशिष्टका ने इस बात पर नाराजगी प्रकट की कि ऐसे लोगों को पद दे दिया गया जो कि सक्रिय नहीं थे ऐसे में उन्होंने महिला कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने भी ट्वीट करिए जानकारी दी है कोबरा।

गहलोत सरकार ने दी राहत: भूतपूर्व महिला सैनिक और शहीद महिला सैनिक के पति को नहीं देना होगा यूडी टैक्स
जयपुर। प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों और उनकी पत्नियों के साथ-साथ भूतपूर्व महिला सैनिक और शहीद महिला सैनिक के पति को भी नगरीय विकास कर से राहत दी गई है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक हृदेश कुमार शर्मा ने इसके आदेश जारी कर दिए है।

राज्य सरकार ने 24 सितंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक गृह कर और नगरीय विकास कर जमा कराने पर छूट का प्रावधान तय कर रखा है। जिसके अनुसार पूरा बकाया गृह कर आवासीय, व्यवसायिक भूखंड, भवनों की गृह कर राशि एकमुश्त जमा कराने पर मूल गृह कर की राशि पर 50% की छूट और शास्ति पर शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान तय किया गया है। इसी तरह वर्ष 2021-22 तक का एकमुश्त नगरीय विकास कर की राशि जमा कराने पर ब्याज और शास्ति पर शत-प्रतिशत छूट का प्रावधान तय है. वहीं जिन प्रकरणों में वर्ष 2011-12 से पूर्व का नगरीय विकास कर बकाया है, उन प्रकरणों में एकमुश्त जमा कराने पर उस अवधि के नगरीय विकास कर में ब्याज पेनल्टी की छूट के साथ मूल बकाया में 50% की छूट दी गई है। विभाग ने अब भूतपूर्व सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों की पत्नियों के साथ की भूतपूर्व महिला सैनिक/ शहीद महिला सैनिक के पति को नगरीय विकास कर नहीं देना पड़ेगा। अधिसूचना में यूडी टैक्स में लेवी से छूट के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 107 (4) के अंतर्गत नगरीय विकास कर से संबंधित विभागीय अधिसूचना में ये संशोधन किया है।