escape - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, हेलमेट पहनकर आया बदमाश फरार
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। हेलमेट पहने बदमाश पैदल महिला के पीछे आया और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर स्थित उषा कॉलोनी निवासी पवनचंद मुणोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला मुणोत शनिवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच पड़ोस की दो महिलाओं के साथ उषा कॉलोनी की सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक, जिसने पास में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी और हेलमेट पहन रखा था, पैदल उनके पीछे आया।

उसने अचानक उर्मिला मुणोत के गले से सोने की चेन झपटकर तोड़ ली और तुरंत मोटरसाइकिल से फरार हो गया। महिला और उनके साथ मौजूद दोनों महिलाओं ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से भाग निकला। हेलमेट पहने होने और जल्दबाजी में फरार होने के कारण उसका मोटरसाइकिल नंबर भी नहीं देखा जा सका। मालवीय नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

चादर को बनाया रस्सी और फिर....कन्नौज जेल से 2 कैदी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार, जानें पूरा मामला
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक चौकाने वाला और लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां कैदियों ने जेल से निकलने का अनोखा ही तरीका अपनाया है। बताया जा रहा है कि यहां कैदियों ने चादर से रस्सी बनाई और ऊंची दीवारों को फांदकर जेल से फरार हो गए। इस मामले में जिला न्यायाधीश आशुतोष मोहन ​​अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि फरार कैदियों की पहचान अंकित और डिम्पी के रूप में हुई है और दोनों ही पास्को के मामले में जेल में बंद थे।

फिलहाल, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जेल से इस तरह कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस से बचने के लिए किन्नर बना, नाम चेतन से कर लिया चेतना
जयपुर। मालवीय नगर थाना पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस को 17 साल से गच्चा दे रहा था। चोर पुलिस से बचने के लिए किन्नर के भेष में नाम बदलकर इधर-उधर घूम रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर फरारी के दौरान किए गए अपराधों सहित शरण देने वालों का पता लगा रही है। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार नकबजन चेतन सिंघीवाल (37) प्रेम नगर आगरा रोड कानोता का रहने वाला है। उसे चोरी के मामले में मालवीय नगर पुलिस ने 13 फरवरी-2008 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया। आरोपी ने मालवीय नगर इलाके से एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी चोरी की थी। वह लम्बी फरारी काटने के बाद करीब चार साल पहले कानोता इलाके में रहने लगा।

पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर शातिर को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो एक बार वह भी चकरा गई। आरोपी ने पुरुष किन्नर का रूप ले रखा था और उसने अपना नाम चेतन से चेतना किन्नर रख लिया था। आरोपी ने किन्नर समुदाय में शामिल होने के लिए प्रकिया लगभग पूरी कर ली थी और वह ऑपरेशन करवा कर किन्नर बनने की फिराक में घूम रहा था।