information - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यमुना नदी में रसायन डालने की सूचना अत्यंत गंभीर : अखिलेख यादव ने सरकार से की संज्ञान लेने की मांग, कहा- यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के नाम पर बिना वैज्ञानिक जांच किए केमिकल डाले जाने की सूचना को अत्यंत गंभीर बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व से ठीक पहले यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य दोनों से जुड़ा हुआ है। यादव ने एक्स पर लिखा कि यमुना नदी केवल जलधारा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं और संस्कृति से जुड़ी जीवन रेखा है। बिना यह जांचे कि प्रयोग किए गए रासायनिक पदार्थों का मनुष्य के शरीर और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस तरह के कदम अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना हैं।

यमुना का यह प्रदूषित जल जब मथुरा, वृंदावन होते हुए प्रयागराज में गंगा से संगमित होता है, तो यह प्रदूषण गंगा नदी तक पहुँच जाता है और फिर काशी सहित पूर्वी भारत के अनेक जनपदों को प्रभावित करता है।

भाजपा सरकारें यमुना और गंगा जैसी पवित्र नदियों को अविरल और निर्मल बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही हैं। नमामि गंगेÞ जैसी योजनाओं पर अरबों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद गंगा और यमुना का जल प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। नदियों की सफाई के लिए आबंटित किए गए अरबों रुपये आखिर कहाँ बह गये। इसकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में नदियाँ केवल जल का प्रवाह नहीं, बल्कि संस्कृति, श्रद्धा और जीवन का प्रतीक हैं। छठ पर्व जैसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यमुना और गंगा के जल की शुद्धता की त्वरित जांच कराई जाए, ताकि आस्था पर कोई आंच न आए।

स्टेट क्राइम ब्रांच की सूचना पर फेफाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3 तस्कर गिरफ्तार, लाखों की अफीम और डोडा पोस्त जब्त
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईडी क्राइम ब्रांच मुख्यालय से प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 770 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है, जिसकी बाज़ार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

क्राइम ब्रांच की सूचना पर की गई नाकाबंदी
एडीजी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व अपराध दिनेश एम.एन. के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सिद्धांत शर्मा तथा नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रामसिंह नाथावत कर रहे थे। टीम को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से राजस्थान में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद स्थानीय थाना फेफाना पुलिस को सतर्क किया गया, जिन्होंने मंगलवार सुबह फेफाना कस्बे में नाकाबंदी कर तस्करों को धर दबोचा।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
नाकाबंदी के दौरान नोहर से फेफाना आ रही एक स्लीपर कोच बस से तीन व्यक्ति अचानक उतरकर भागने लगे। पुलिस को संदेह हुआ और सक्रियता दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान इस प्रकार हुई।

गोविंद कुमार पुत्र प्रभु दयाल (31), निवासी वार्ड नंबर 9, कोलीखेड़ा, तहसील पिड़ावा, झालावाड़, दिलीप कुमार पुत्र कालूराम (35), निवासी सरकनिया, तहसील पंचपहाड़, जिला झालावाड़, कालूराम पुत्र शंभूलाल (25), निवासी पीपलिया मोहम्मद, तहसील गरोठ, जिला मंदसौर (म.प्र.)

तलाशी में मिला नशीला ज़खीरा
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के बैग से भारी मात्रा में नशीला माल बरामद हुआ। गोविंद कुमार के पास से 260 ग्राम अफीम व 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त, कालूराम के पास से 530 ग्राम अफीम, दिलीप कुमार के पास से 980 ग्राम अफीम और 45 ग्राम खसखस (पोस्ता बीज) बरामद हुआ। कुल जब्ती में 1 किलो 770 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त शामिल है। तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एलएसजी शासन सचिव रवि जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं और जमीनी चुनौतियों की ली जानकारी
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग के नव नियुक्त शासन सचिव रवि जैन ने आज मुख्यालय के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं एवं चुनौतियों की व्यापक जानकारी प्राप्त करना तथा भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन देना था।

जैन ने अधिकारियों से कहा कि शहरी जनजीवन से जुड़ी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना, शहरों की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, नालों की सफाई, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं आदि पर धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निकायों की क्षमता बढ़ाने, पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान उन्होंने प्रमुख चुनौतियों जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलभराव, स्ट्रीट वेंडर ज़ोन का सुव्यवस्थित संचालन, राजस्व वृद्धि एवं नगरीय निकायों में ई-गवर्नेंस को विस्तार देने की दिशा में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचना ही विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जैन ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि सभी नगरीय निकाय जनसुनवाई तंत्र को और अधिक संवेदनशील बनाएं तथा समयबद्ध सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता को आधार बनाकर ही सुशासन की स्थापना संभव है।

हमले की पहले सूचना देना कूटनीतिक विफलता, पहलगाम हमले का न्याय नहीं मिल पाएगा क्योंकि देश का नेतृत्व चीन और अमेरिका से डरता है : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पहलगाम हमले के बाद की सैन्य कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को सूचना देने को कूटनीतिक विफलता बताते हुए कहा है कि ऐसा कर भाजपा सरकार ने दूसरी बार आतंकवादी हाफिज सईद को बचाया है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विदेश मंत्री एस जयशंकर को इसका जवाब देना चाहिए।

खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि युद्ध सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं लड़े जाते, बल्कि राजनीतिक रणनीति से भी लड़े जाते हैं। सेना बहादुरी से सीमा पर अपना काम करती हैं तो युद्ध में उन रणनीतिकारों की बहुत अहम् भूमिका हो जाती है, जो राजधानी में बैठे होते हैं। इन तमाम लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और यह रणनीति सेनाओं के पराक्रम को या तो बढ़ा सकती है या नुकसान पहुंचा सकती है।

उन्होंने कहा “पहलगाम हमले का न्याय नहीं मिल पाएगा क्योंकि देश का नेतृत्व चीन और अमेरिका से डरता है। इस युद्ध में चीन और अमेरिका की भूमिका सबको मालूम है। अमेरिका ख़ुद युद्ध रोकने में अपनी भूमिका बढ़-चढ़कर बता रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का मुंह नहीं खुलता। ऐसे कौन से राज हैं कि कभी अमेरिका और चीन के आगे इनके मुंह नहीं खुलते। जब भी मुंह खुलता है तो इससे देश को सीधा नुकसान पहुंचता है।

जयशंकर ने ख़ुद मीडिया को बताया है कि हमने हमला करने से पहले पाकिस्तान को सूचित कर दिया था। अब ये सूचित करने का क्या मतलब होता है। क्या विदेश मंत्री को भरोसा है कि पाकिस्तान के कहने पर आतंकी चुपचाप बैठेंगे। सवाल है कि विदेश मंत्री ने पहले पाकिस्तान को क्यों बताया।”
कांग्रेस नेता ने इसे सरकार की विफलता बताया और कहा कि “दरअसल, इसे कूटनीति नहीं बल्कि मुखबिरी कहा जाता है। विदेश मंत्री ने जो बोला उसे सबने सुना- फिर भी इस पर लीपापोती की जा रही है। क्या इसी मुखबिरी की वजह से मसूद अज़हर ज़िंदा बच गया और हाफिज सईद ज़िंदा भाग गया।”

उन्होंने कहा कि देश को जानने का हक़ है कि पाकिस्तान को हमले की सूचना देकर मसूद अज़हर को दोबारा क्यो बचाया गया। इससे पहले मसूद अज़हर को कंधार हाईजैक के समय छोड़ा गया था। विदेश मंत्री का यह बयान संवेदनशील है, क्योंकि इस बयान से तो यही लगता है कि आतंकी अपने ठिकानों से भाग गए होंगे। ऐसा क्यों किया इस पर मोदी तथा जयशंकर को जवाब देना होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा “जनता जानना चाहती है कि सैन्य कार्रवाई के दौरान देश ने कितने विमान खोए। देश को क्या नुकसान हुआ। इस करवाई में कितने आतंकी बचकर भाग गए। इसमे हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था लेकिन अचानक से डोनाल्ड ट्रंप आए और उन्होंने सीजफायर करा दिया। हमें सिंदूर से समझौता मंजूर नहीं है। देश से गद्दारी मंजूर नहीं है- चाहे वो कोई भी, किसी भी पद पर हो- हम सवाल पूछेंगे।”

गर्भवती महिलाओं को दी बच्चों के पालन पोषण की जानकारी
जयपुर। गर्भवती महिलाओं में बाल पालन पोषण के लिए संपूर्ण जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर के एक अस्पताल में विशेष बेबी शॉवर कार्यक्रम हुआ, इसमें गर्भवती महिलाओं को सीखाने, समझाने और हर कंफ्यूजन को लेकर उसका उत्तर देने के लिए डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

इस दौरान हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हिमानी शर्मा ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, सामान्य समस्याएं, सुरक्षित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ.शर्मा ने कहा कि गर्भ में पल रहा बच्चा बाहरी उत्तेजनाओं का जवाब देता है। मधुर संगीत, जोर से पढ़ना और तनाव-मुक्त वातावरण भ्रूण के विकास पर शांत प्रभाव डाल सकता है। ध्यान और माइंडफुलनेस भी मां की भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

माओवादियों के मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, इलाके में जारी ऑपरेशन
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 नक्सलियों को मार गिराया।  मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए गए हैं। तोड़का के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। माओवादियों के मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर के तोड़का व कोरचोली के जंगल रवाना हुई थी।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुठभेड़ में जवाब दिया। इलाके में गोलीबारी जारी है। इस सफलता को सुरक्षाबलों ने अपनी महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा है, जो नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में किए प्रमुख संशोधन, एमआईबी एलसीओ के लिए पंजीकरण प्राधिकरण होगा
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को स्थानीय केबल ऑपरेटर ( एलसीओ) पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 (नियम) में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। आज से प्रभावी, एलसीओ पंजीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे और मंत्रालय ही उनका पंजीकरण प्राधिकारी होगा। आवेदक के आधार, पैन, सीआईएन, डीआईएन आदि विवरणों के सफल सत्यापन के बाद, एलसीओ पंजीकरण प्रमाणपत्र वास्तविक समय में जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, एलसीओ पंजीकरण के लिए पंजीकरण या नवीनीकरण से मना करने के मामले में अपील का प्रावधान भी जोड़ा गया है। इससे पहले, एलसीओ पंजीकरण प्रक्रिया, एलसीओ कार्यालय क्षेत्र के स्थानीय प्रधान डाकघर में ऑफलाइन मोड में की जाती थी और प्रधान डाकपाल उनके पंजीकरण प्राधिकारी होते थे। मैन्युअल पंजीकरण प्रक्रिया बोझिल थी और इसमें काफी समय लगता था और साथ ही, पंजीकरण प्राप्त करने पर परिचालन का क्षेत्र विशिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित था।

एलसीओ पंजीकरण के सम्बंध में संशोधित नियमों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं : -
एलसीओ को एमआईबी के प्रसारण सेवा पोर्टल पर नए पंजीकरण या पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पंजीकरण प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। एलसीओ पंजीकरण पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रदान या नवीकृत किया जाएगा।
पंजीकरण या नवीनीकरण के लिए प्रसंस्करण शुल्क केवल पांच हजार रुपए है।एलसीओ पंजीकरण पूरे भारत में परिचालन के लिए वैध होगा।
पंजीकरण के नवीकरण के लिए आवेदन पंजीकरण की समाप्ति से कम से कम 90 दिन पहले किया जाना चाहिए। एलसीओ पंजीकरण प्राधिकारी अर्थात नामित अनुभाग अधिकारी द्वारा पंजीकरण या पंजीकरण के नवीकरण से मना किए जाने के निर्णय के खिलाफ अपीलीय प्राधिकारी अर्थात अवर सचिव (डीएएस) के समक्ष 30 दिनों के भीतर अपील कर सकते हैं।

मौजूदा एलसीओ पंजीकरण, पंजीकरण प्रमाणपत्र में उल्लेख की गई अवधि के लिए वैध रहेगा। ऐसे मामले में जहां एलसीओ का मौजूदा पंजीकरण 90 दिनों से कम समय के लिए वैध है, नवीनीकरण के लिए आवेदन, यदि कोई हो, तो पोर्टल पर तुरंत किया जाएगा।
पंजीकरण प्रदान करने/नवीनीकरण के लिए डाकघरों में किए गए आवेदन, जो आज की तिथि तक लंबित हैं, उन्हें वापस लेना होगा तथा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यदि किसी सहायता की आवश्यकता हो तो पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है या ’lco.das@gov.in  पर ईमेल भेजा जा सकता है। पंजीकरण/नवीकरण प्रमाणपत्र आवेदकों के विवरण के ऑनलाइन सफल सत्यापन के बाद वास्तविक समय के आधार पर तैयार किया जाएगा जो पंजीकरण और नवीकरण प्रक्रिया सरकार की व्यापार को आसान बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, यातायात नियमों और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी दी जानकारी
जयपुर। जयपुर द्वितीय प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, विद्याधर नगर द्वारा बुधवार को मेहता कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन निरीक्षक दिनेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुस्कान फाउंडेशन के समीर नैनावत ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक रमेश शर्मा व राजेश शर्मा और प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सोनी ने निरीक्षक दिनेश सिंह को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सरकारी कॉलेज की छात्राओं को मिलेगी स्टार्टअप और इनक्यूबेशन की जानकारी
जयपुर। एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गंगापोल और राजस्थान विश्वविद्यालय के उद्यमिता करियर हब (ईसीएच) इनक्यूबेशन सेंटर जयपुर के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं और फैकल्टी राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रों और फैकल्टी के समान सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी। अब कॉलेज की छात्राएं और शिक्षक ईसीएच इनक्यूबेशन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं और अपने स्टार्टअप के लिए इनक्यूबेट के रूप में नामांकन कर सकते हैं।

यह समझौता छात्राओं के बीच उद्यमिता के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्राओं को उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने का अवसर मिलेगा। इस एमओयू पर हस्ताक्षर प्रो. सुमिता कच्छवाहा, समन्वयक, ईसीएच इनक्यूबेशन सेंटर, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर और प्रो. हेमंत पारीक, प्राचार्य, एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गंगापोल, जयपुर द्वारा किए गए। इस अवसर पर महाराजा कॉलेज, जयपुर के प्राचार्य प्रो. जी. पी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह समझौता एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के लिए नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत करेगा।

शैक्षणिक सत्र शुरू, लेकिन सार्वजनिक नहीं कर रहे कर्मचारियों की जानकारी
कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में प्रवेशोत्सव भी चल रहा है। जिसमें अभिभावकों को विद्यालय के बारे में समस्त जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। लेकिन कोटा के कई विद्यालय ऐसे हैं जिनमें शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं है। जिससे अभिभावकों के बीच भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

क्या था नियम
दरअसल शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वो विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों और शिक्षकों के बारे में जानकारी सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करेंगे। साथ ही समय समय पर उसी जानकारी को शाला दर्पण पोर्टल पर भी अपडेट करना होगा। जिससे अभिभावक विद्यालय के बारे में जागरुक रहें और विद्यालय प्रशासन के साथ सामंजस्य बिठा सकें। ऐसा होने पर अभिभावकों को यह जानकारी रहती है कि कौनसा शिक्षक किस विषय को पढ़ाता है और किस कर्मचारी के पास कैसा कार्य है।

और विद्यालयों में ये है स्थिति
शिक्षा विभाग के निर्देश के विपरित कोटा में कई विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक रुप से उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते अभिभावकों को विद्यालय में किसी तरह के कार्य के सपांदन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जानकारी सार्वजनिक होने से अभिभावकों को इस बारे में जानकारी होती है कि जिस शिक्षक या कर्मचारी के बारे में जानकारी उपलब्ध है वो यहां कार्यरत है। कोटा शहर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामनगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर, राजकीय बालिक उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर द्वितीय सहित कई विद्यालय ऐसे हैं। जहां शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी स्पष्ट रुप से उपलब्ध नहीं है।

अभिभावकों का कहना है
विद्यालय में गए तो शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए। जो शिक्षक और अभिभावक के बीच सामंजस्य बनाने में जरूरी है।
- दिनेश कुशवाह, छावनी

विद्यालय में जाते समय कर्मचारी के बारे में जानकारी नहीं होती है, विद्यालय परिसर में केवल स्कूल समिति के बारे में जानकारी है बाकि विद्यालय में कौन कौन शिक्षक कर्मचारी हैं इसकी कहीं जानकारी नहीं है।
- अनिता गुर्जर, प्रेमनगर द्वितीय

इनका कहना है
विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित करने के लिए निर्देशित किया हुआ है। जिन विद्यालयों में ऐसा नहीं है उन्हें निर्देशित करेंगे।
- के के शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

आखिर लंदन की तिजोरियों में क्यों रखा है भारत का 400 टन सोना
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अहम जानकारी दी। यह सोने से जुड़ी थी। केंद्रीय बैंक ने बताया कि उसने वित्त वर्ष 2023-24 में ब्रिटेन में स्टोर 100 टन सोने को घरेलू वॉल्ट या तिजोरियों में ट्रांसफर किया है। यह कदम भारत की ओर सोने के सबसे बड़े ट्रांसफर में से एक है। बेशक, 100 टन सोना काफी मात्रा में है। लेकिन, अभी फइक के पास 822 टन सोना है। यानी यह आरबीआई के कुल सोने की केवल 10% से थोड़ी अधिक मात्रा है। चिंता की बात यह है कि अभी भी 400 टन से अधिक सोना ब्रिटेन में है। तो सवाल उठता है कि क्यों? क्यों इसे ब्रिटेन में रखा गया और यह सोना वहां किस काम का है? तिजोरियों में स्टोर सोना किसी के भी खास काम का नहीं होता। यह जगह लेता है, पैसा खर्च कराता है और अंधेरे कमरे में सोता रहता है। सोने की असली ताकत तभी दिखती है जब आप इसे बेचते हैं। हालांकि, सोने को बेचना एक चुनौती हो सकती है। यह थोड़ी अजीब बात लग सकती है, खासतौर से यह देखते हुए कि सोना लगभग विश्व स्तर पर सभी जगह स्वीकार्य है। लेकिन, यहां कुछ तार्किक चुनौतियों की बात की जा रही है। जब आप बड़ी मात्रा में सोने का लेनदेन करते हैं तो एक पारदर्शी, लिक्विड बाजार में काम करना जरूरी हो जाता है। यह एक ऐसा बाजार होना चाहिए जहां कई खरीददार और विक्रेता हों। एक ऐसा बाजार जो प्रतिस्पर्धात्मक हो और सुरक्षा का कुछ स्तर प्रदान करे।

लंदन हर तरह से मुफीद
सच पूछिए तो लंदन ऐसा ही एक बाजार है। यह सबसे तरल बाजारों में है, जहां ज्यादातर खरीददार और विक्रेता फिजिकल गोल्ड का व्यापार करना पसंद करते हैं। सहायक इंफ्रास्ट्रक्चर इसे बलवान बनाता है। इस सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में वॉल्ट, विशेष परिवहन कंपनियां, बीस्पोक बीमा कंपनियां और कस्टम हैंडलिंग फर्में शामिल हैं। मसलन, बैंक आॅफ इंग्लैंड वॉल्ट जहां फइक कुछ सोना रखता है, वहां अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियां हैं। इनमें बायोमेट्रिक स्कैनर, मोशन डिटेक्टर, 24/7 सर्विलांस शामिल हैं। यहां से कभी सोना चोरी नहीं हुआ है। इसके अलावा यहां एलबीएमए यानी लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन भी है। यह संगठन लंदन में सोने और चांदी के बाजारों की देखरेख करता है। सुनिश्चित करता है कि सोना खराब न हो और सबके पास एक समान अवसर हो। यानी अगर आरबीआई को कभी वैश्विक बाजारों में सोने का भंडारण या व्यापार करना हो तो लंदन सबसे अच्छा स्थान है। सवाल उठता है कि कोई अन्य देश क्यों नहीं जो समान सहायक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर सके? या फिर भारत खुद को सोने के वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित क्यों नहीं कर सकता? दरअसल, इसके पीछे कुछ चुनौतियां हैं।

सोने का व्यापार केंद्र बनने में लगे सैकड़ों साल
लंदन रातोंरात सोने के व्यापार का केंद्र नहीं बना। इसके पीछे सैकड़ों साल की मेहनत है, जो 1600 के दशक और ईस्ट इंडिया कंपनी तक जाती है। सोने और कीमती धातुओं से लदे जहाज लंदन आते थे। इस तरह यहां एक सोने का बाजार विकसित होने लगा। जल्द ही यहां रिफाइनर, बैंक और व्यापारी इस सोने का व्यापार करने लगे। इस पर आरबीआई का कहना है कि इसमें कुछ भी खास नहीं है। लेकिन, शायद केंद्रीय बैंक विदेश में अपने 50% से अधिक सोने की होल्डिंग रखने के बारे में बहुत उत्सुक नहीं है। अमेरिका और ब्रिटेन ने अतीत में अपने बैंकों में रखे रूसी सोने को जब्त कर लिया था। यह कुछ देशों को डरा सकता है। अगर यह रूस के साथ हो सकता है तो किसी और के साथ क्यों नहीं? शायद इसलिए आरबीआई जोखिम कम करने की कोशिश कर रहा है। लंदन में इतना सोना रखना (सुविधा और व्यापार की आसानी के लिए) वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए बहुत चतुराई भरा काम नहीं है। ऐसे में आरबीआई ने अब कुछ सोना भारत वापस लाने का फैसला किया है।

पूनम पांडे ने स्वयं फैलाई अपनी मौत की झूठी सूचना
मुंबई। पूनम पांडे के कथित निधन की सूचना 2 फरवरी हो आई थी। अब सूचना मिली है कि पूनम ने ऐसा स्वयं किया। उन्होंने केवल सर्वाइकल के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए ऐसा किया। रिपोर्ट के अनुसार पूनम पांडे ने सर्वाइकल की दवाई को प्रमोट करने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी।

रिपोर्ट में बतया कि ऐसा लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए किया गया। इसकी दवाई को लेकर हाल ही में घोषणा की गई थी। उसे ही प्रमोट करने के लिए पूनम ने ऐसा किया। बताया गया है कि पूनम बिल्कुल स्वस्थ है।