final - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जैनिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच होगा पुरुष वर्ग का फाइनल, कोको गॉफ ने जीता फ्रेंच ओपन ताज
पेरिस। वर्ल्ड नंबर-2 कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है। 21 साल की अमेरिकन स्टार ने शनिवार को विमेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 टेनिस स्टार आर्यना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराया। दो घंटा 38 मिनट चले मुकाबले में सबालेंका ने पहला सेट 7-6 से जीत लिया था। गॉफ ने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता है। वे 2023 में यूएस ओपन चैंपियन बनी थी।

10 साल बाद अमेरिकी खिलाड़ी जीती
इस टूनार्मेंट में 10 साल बाद अमेरिका की खिलाड़ी चैंपियन बनी हैं। गॉफ से पहले यहां सेरेना विलियम्स 2015 में चैंपियन बनी थी। पेरिस के फिलिप-चेट्रीर कोर्ट में गॉफ ने पहला सेट 7-6 से गंवाया। फिर अगले दो सेट 6-2, 6-4 से जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

शायद मेरा आखिरी मैच :नोवाक
सेमी फाइनल मैच में हार के बाद नोवाक जोकोविच ने कहा- 'शायद यह मेरा आखिरी मैच था। मुझे नहीं पता, इसलिए मैं आखिर में थोड़ा अधिक भावुक हूं। अगर यह फ्रेंच ओपन में मेरे करियर का आखिरी मैच था तो दर्शकों ने जिस तरह से मेरा समर्थन किया उसे देखते हुए यह अद्भुत था।' जोकोविच अगले साल फ्रेंच ओपन तक 39 वर्ष के हो जाएंगे।

सिनर ने तोड़ा नोवाक जोकोविच का सपना
विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर और स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्कारेज के बीच रविवार को फ्रेंच ओपन की खिताबी भिड़ंत होगी। दूसरे सेमीफाइनल में इटली के जैनिक सिनर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराया। सिनर की जोकोविच के खिलाफ लगातार चौथी जीत है। इसी हार के साथ जोकोविच के रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया है। पहले सेमीफाइनल में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने शुक्रवार को इटली के चोटिल लोरेंजो मुसेट्टी के मैच के बीच में हटने के बाद फाइनल में जगह बना ली थी। मैच की शुरुआत में अल्कारेज ने पहला सेट गंवाया लेकिन इसके बाद वह वापसी करते हुए 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे। इसी दौरान इटली के मुसेट्टी ने जांघ की चोट के कारण खेल छोड़ दिया।

चैंपियन्स ट्रॉफी : न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला आज, रोहित सेना 12 साल पुराना इतिहास दोहराने उतरेगी, उम्मीदें हैं विराट पर
दुबई। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में 2013 की जीत के इतिहास को दोहराने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम तीसरी बार बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है जहां उन्हे मजबूत न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है जो अपने पहले खिताब के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार है। न्यूजीलैंड विश्व क्रिकेट में लगातार एक ताकत रहा है, जिसने हाल के टूर्नामेंटों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

विराट मैच जिताऊ, राहुल पर भी रहेगी नजर
दबाव वाले मैचों में अपने कौशल के लिए प्रसिद्ध विराट कोहली ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बल्लेबाजी के महारथी अकेले आईसीसी नॉकआउट इवेंट में एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी ने उनकी चेज मास्टर के रूप में प्रतिष्ठा को फिर से पुख्ता किया। केएल राहुल ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। बल्ले और दस्ताने दोनों से, राहुल भारतीय अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुए हैं।

न्यूजीलैंड की ताकत विलियम्सन और रचिन रवीन्द्र

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की ताकत रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें ग्लेन फिलिप्स मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रवींद्र के सभी पांच वनडे शतक आईसीसी इवेंट््स में आए हैं। अगर वह चले तो  न्यूजीलैंड भारत को एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। कप्तान मिशेल सेंटनर का नेतृत्व और दबाव में संयम कीवियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत, तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है, जो 2013 की जीत को दोहराने और अपने इतिहास में एक और आईसीसी खिताब जोड़ने के लिए उत्सुक होगी।  दूसरी ओर न्यूजीलैंड, जिसने अपने पिछले चार आईसीसी फाइनल गंवाए हैं, इस टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला तोड़ने और 2000 की जीत के गौरव को फिर से हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगा।

विश्व चैंपियनशिप : पहली बार 4X400 मीटर रिले के फाइनल में भारत
बुडापेस्ट। मोहम्मद अनस यहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की भारतीय टीम ने नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुष 4X400 मीटर रिले फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है।

भारतीय टीम पहले चरण के बाद छठे स्थान पर थी लेकिन अमोज की अछ्वुत दौड़ ने भारतीय टीम को दूसरे स्थान तक पहुंचाया, जबकि अजमल और राजेश ने दौड़ का शानदार अंत करते हुए दो मिनट 59.05 सेकंड का नया एशियाई रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

इससे पहले एशियाई रिकॉर्ड जापान (दो मिनट, 59.51 सेकंड) के पास था, जो उसने विश्व चैंपियनशिप 2022 में बनाया था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में तीन मिनट 0.25 सेकंड में पिछला एशियाई रिकॉर्ड बनाया था और एक बार फिर जापान को पछाड़कर महाद्वीप में अपना वर्चस्व कायम किया।

हीट 1 की दौड़ में भारतीय टीम कुछ क्षण के लिए सबसे आगे भी रही लेकिन अंतत: अमेरिका ने दो मिनट और 58.47 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। ग्रेट ब्रिटेन ने दो मिनट 59.42 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रत्येक दो हीट में शीर्ष तीन पर रहने वाली टीमें और अगले दो सबसे तेज फिनिशर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।

Fifa Women World Cup 2023: मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में इंग्लैंड
सिडनी। इंग्लैंड ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर पहली बार फाइनल का टिकट कटा लिया। स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया पर इंग्लैंड का पहला गोल एला टून ने 36वें मिनट में किया। सैम कर ने 63वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिये बराबरी का गोल किया, लेकिन लौरेन हेम्प (71वां मिनट) और एलिसा रूसो (86वां मिनट) ने इंग्लैंड का दूसरा और तीसरा गोल जमाकर मेजबान टीम का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

इंग्लैंड अब रविवार को होने वाले फाइनल में स्पेन का सामना करेगा, जबकि तीसरे स्थान के लिये ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला स्वीडन से होगा। पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का सपना लेकर उतरीं दोनों टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की, हालांकि कुछ देर बाद ही इंग्लैंड ने अपने खिलाडिय़ों के मजबूत समन्वय से मैच पर दबदबा बना लिया। इंग्लैंड ने कई मौकों पर गोल करने का अंदेशा दिया, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस ने विपक्षी टीम को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। रूसो ने टून की सहायता से 19वें मिनट में गोलपोस्ट पर एक निशाना भी लगाया लेकिन उनका कोण सही न होने के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर को परेशान नहीं कर सकीं।

कनाडा ओपन : लक्ष्य फाइनल में, सिंधु बाहर
कैलगरी। युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन रविवार को कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में जापान के केंटा निशिटमोटो को हराकर 15 महीने बाद अपने पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में पहुंच गये। अल्मोड़ा से आने वाले 21 वर्षीय लक्ष्य ने 44 मिनट चले सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त निशिमोतो को 21-17, 21-14 से मात दी। बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट के फाइनल में उनका सामना चीन के ली शी फेंग से होगा।

लक्ष्य ने अपना आखिरी फाइनल अगस्त 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में खेला था। बीते कुछ महीनों से खराब फॉर्म के कारण विश्व रैंकिंग में 19 पायदान फिसले लक्ष्य का इस सीजन का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन थाईलैंड ओपन में आया था, जहां वह सेमीफाइनल में हारकर तीसरे स्थान पर रहे थे। लक्ष्य ने जीत के बाद कहा कि मेरी शुरुआत अच्छी नहीं थी। जब मुझे नेट पर लय हासिल हुई तब स्थिति थोड़ी बेहतर हुई। नेट पर सटीक खेल खेलना जरूरी था और हम दोनों वही करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अंतत: मैं नेट पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा। स्मैश शॉट भी काम कर रहा था। कुल मिलाकर यह बेहद ही चतुराई से खेला गया मुकाबला था और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।

इस बीच, अनुभवी शटलर पी.वी. सिंधु महिला एकल सेमीफाइनल में विश्व नंबर एक अकाने यामागुची के हाथों 14-21, 15-21 से हार गयीं। मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ सिंधु की यह लगातार दूसरी हार थी। सिंधु सिंगापुर ओपन के शुरुआती दौर में भी यामागुची से हारी थीं।

हाल ही में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर होने वाली सिंधु बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर पर लगातार खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। सिंधु का आखिरी खिताब अगस्त 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में आया था, लेकिन वहां टखने में चोट लगने के कारण वह छह महीने के लिये कोर्ट से दूर हो गयी थीं। जनवरी में चोट से वापसी करने के बाद उन्होंने कोई खिताब नहीं जीता है। सिंधु मार्च में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में उपविजेता और मलेशिया मास्टर्स में तीसरे स्थान पर रही थीं।

एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से रौंदा
चैन्नई। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हरा दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली।  क्वालिफायर-2 में मुंबई का मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता गुजरात टाइटंस से होगा। गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में मंगलवार को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से 15 रन से हार गई थी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.3 ओवर में 101 रन पर आलआउट हो गई। मुंबई के आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 5 झटके लिए। ये आईपीएल प्लेआफ की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है, उनसे पहले ये रिकॉर्ड चेन्नई के डग बॉलिंगर के नाम था। उन्होंने 2010 में दिल्ली के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट लिए। मधवाल ने आईपीएल का पांचवां बेस्ट स्पेल भी फेंका। उनसे पहले अनिल कुंबले ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2009 में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं एडम जम्पा ने 19, सोहेल तनवीर ने 14 और अल्जारी जोसेफ ने 12 रन देकर 6-6 विकेट हासिल किए थे।

साझेदारी महत्वपूर्ण रही
सूर्या-ग्रीन की पार्टनरशिप टॉस जीतकर पहले बल्लोबाजी करने उतरी मुंबई ने 38 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। यहां से कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी बना मुंबई को मजबूती प्रदान की। ग्रीन ने 41 और सूर्या ने 33 रन बनाए।

इम्पैक्ट प्लेयर नेहल ने बनाए 12 गेंद पर 23 रन
मुंबई से 17वें ओवर में नेहल वाधेरा इम्पैक्ट प्लेयर बनकर क्रीज पर आए। उन्होंने 12 ही गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 23 रन की पारी खेल मुंबई का स्कोर 182 तक पहुंचा दिया।

32 रन बनाने में लखनऊ ने गंवाए 8 विकेट
चेपॉक की धीमी पिच पर 183 रन के लक्ष्य  का पीछा करने उतरी लखनऊ का स्कोर एक समय 69 रन पर 2 विकेट था। क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टॉयनिस बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन टीम ने अगले 32 रन बनाने में बाकी 8 विकेट गंवा दिए। आकाश मधवाल ने कुल 5 विकेट लिए, वहीं 3 बल्लेबाज रनआउट हुए।

भारत दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में
अहमदाबाद। ट्रेविस हेड (90) और मार्नस लाबुशेन (63 नाबाद) के जुझारू अर्द्धशतकों के कारण चौथा टेस्ट सोमवार को ड्रॉ होने के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। आस्ट्रेलिया पांचवें दिन की शुरुआत में 88 रन से पिछड़ा हुआ था। मैथ्यू कुहनेमन (6) का विकेट जल्दी गिरने के बाद हेड और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए करीब 49 ओवर में 129 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज हेड ने 163 गेंद पर 10 चौकों और दो छक्कों के साथ 90 रन बनाए, जबकि लाबुशेन ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए 213 गेंद में मात्र सात चौके लगाकर 63 रन की नाबाद पारी खेली। आस्ट्रेलियाई पारी के 78 ओवर गुजरने के बाद भी सिर्फ दो विकेट गिरने पर कप्तान रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ हाथ मिलाकर मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हुए। भारत ने इस सीरीज जीत के साथ विश्व  टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी जगह बना ली है। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर जून में होने वाले फाइनल में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से ही होगा।

अश्विन ने दिलाई पहली सफलता
आस्ट्रेलिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बेजान पिच पर दिन की शुरुआत कुह्नेमन का विकेट गंवाकर की, हालांकि इसके बाद हेड और लाबुशेन पिच पर जम गए। भारत को दिन की पहली सफलता दिलाते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कुहनेमन को छह रन पर पगबाधा किया।

हेड और लाबुशेन ने लंच के बाद शतकीय साझेदारी पूरी की। हेड भारतीय सरजमीन पर अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे, जब अक्षर पटेल ने उन्हें 90 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में अक्षर पटेल का 50वां विकेट था। वह सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

विराट रहे प्लेयर आफ द मैच
विराट कोहली को उनकी 186 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। अश्विन (25 विकेट, 86 रन) और रवींद्र जडेजा (22 विकेट, 135 रन) अपने चौतरफा प्रदर्शन के कारण प्लेयर आॅफ द सीरीज पुरस्कार के संयुक्त विजेता रहे। इस ड्रॉ के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत की आॅस्ट्रेलिया पर लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीत है। कुल मिलाकर, भारत ने 16 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में से 10 जीती हैं। यह अपने घर में भारत की लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीत भी है।

द.अफ्रीका टी-20 विश्व कप के फाइनल में
केप टाउन। टैज्मिन ब्रिट्स (68) और लौरा वुलवा र्ड (53) के शानदार अर्द्धशतकों के बाद आयाबोंगा खाका (29/4) और शबनम इस्माइल (27/4) की नायाब गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी-20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह रन से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

ब्रिट्स-वुलवार्ड की सलामी जोड़ी ने जोड़े 96 रन
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में 158 रन तक ही पहुंच सकी। ब्रिट्स और वुलवार्ड ने दक्षिण अफ्रीका की जीत की नींव रखते हुए पहले विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की। ब्रिट्स ने 55 गेंद पर छह चौकों और दो छक्कों के साथ 68 रन बनाये, जबकि वुलवार्ड ने 44 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा मरिज़ाने कैप ने भी 13 गेंद पर चार चौके जड़कर नाबाद 27 रन का योगदान दिया।  इंग्लैंड के लिये लक्ष्य का पीछा करते हुए डेनियल वायट (34), सोफिया डंकली (28), नैटली सिवर-ब्रंट (40) और हीथर नाइट (31) ने महत्वपूर्ण योगदान दिये लेकिन किसी बल्लेबाज के विकेट पर न टिक पाने के कारण इंग्लिश टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।  इंग्लैंड की हार सुनिश्चित करने के लिये दक्षिण अफ्रीका की ओर से खाका ने चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर चार विकेट लिये, जबकि शबनम इस्माइल ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए।  दक्षिण अफ्रीका (पुरुष या महिला) ने पहली बार किसी भी विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी है। खिताबी मुकाबले में उसका सामना रविवार को पांच बार की टी-20 विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से होगा।

नोवाक जोकोविच ने फाइनल में किया प्रवेश
मेलबर्न। सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच और यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया। सितसिपास ने रॉड लेवर एरिना पर तीन घंटे 21 मिनट चले रोमांचक मुकाबले में कैरेन खचानोव को 7-6(2), 6-4, 6-7(6), 6-3 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलिया के ओपन के फाइनल में स्थान बनाया। अपना 10वां ऑस्ट्रेलिया का ओपन और 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब तलाश रहे जोकोविच ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 7-5, 6-1, 6-2 के सीधे सेटों में मात दी।

विश्व नंबर एक बनने की कगार पर सितसिपास सीधे सेटों में लगातार 5वीं जीत दर्ज कर सकते थे, लेकिन तीसरे सेट में खचानोव की वापसी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। खचानोव ने तीसरे सेट में 4-5 से पिछड़ने के बाद मैच जीतने के सितसिपास के प्रयास को नकार दिया और टाई-ब्रेकर में लगातार चार पॉइंट स्कोर करते हुए मुकाबले को चौथे सेट में पहुंचा दिया।

श्रीलंका के एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को दी मात
दुबई। श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे (71 नाबाद) के अर्द्धशतक और प्रमोद मदुशन (चार विकेट) की शानदार गेंद के बल पर पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में 23 रन से मात देकर हराया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाये थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 147 रन पर ऑलआउट हो गई।

राजपक्षे ने निभाई संकटमोचक की भूमिका
छठी बार एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका ने 58 रन पर 5 विकेट गंवा दिये थे, लेकिन राजपक्षे ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 45 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों के बल पर 71 रन की पारी खेली और टीम को 171 रन के स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी आवश्यक रन गति प्राप्त नहीं कर सकी।

इंग्लैंड उच्चतम स्तर पर नहीं कर रहा है प्रदर्शन : बटलर
लंदन। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का मानना है कि इंग्लैंड अब भी उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर रहा है, लेकिन कप्तान लॉर्ड्स में टीम की सकारात्मकता से प्रसन्न है। इंग्लैंड ने एक चुनौतीपूर्ण पिच पर रीस टॉप्ली के 6 विकेटों की मदद से 246 के स्कोर का सफल बचाव किया। बटलर ने कहा कि हम लॉर्ड्स पर क्रिकेट खेलते रहते है।

यह कभी भी खेलने के लिए बेहतरीन पिच नहीं रही है। यह विश्व कप के फाइनल वाली पिच की तरह थी, जो सरल नहीं थी, जिससे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते है। उन्होंने कहा कि एक लेंथ को पकड़कर रखने पर रन बनाना कठिन था। यह वनडे क्रिकेट की अलग शैली थी, जो हम हालिया वर्षो में इंग्लैंड में देखने के अधीन नहीं थे।

नोवाक जोकोविच और किर्गियोस फाइनल में
लंदन।  विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के कैमरून नोरी के खिलाफ सेमीफाइनल में पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीनों सेट जीतकर आठवीं बार विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।  फाइनल में जोकोविच का मुकाबला आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा।

पहले सेट में पिछड़कर जीत दर्ज की

टॉप सीड जोकोविच ने दो घंटे 34 मिनट तक चले मैच में नोरी को 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर आठवीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेंटर कोर्ट पर खिली धूप में जोकोविच ने अपने मास्टर क्लास से ब्रिटिश खिलाड़ी को पस्त कर दिया। जोकोविच अब लगातार चौथा और ओवरआल सातवां विंबलडन खिताब जीतने  तथा राफेल नडाल के 22 ग्रैंड सलेम खिताबों के करीब पहुंचने से एक कदम दूर रह गए हैं।   जोकोविच का फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से मुकाबला होगा जिन्हे नडाल के सेमीफाइनल से हट जाने के कारण बिना कोई गेंद खेले फाइनल में प्रवेश मिल गया।

क्रॉक्जकी-स्कूपस्की ने दूसरी बार जीता मिश्रित युगल खिताब

अमेरिका की डेसिरै क्रॉक्जकी और ब्रिटेन के नील स्कूपस्की ने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन और सैम स्टोसुर को हराकर लगातार दूसरी बार विम्बलडन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। क्रॉक्जकी-स्कूपस्की की जोड़ी ने आॅस्ट्रेलियाई युगल को 6-4, 6-3 के सीधे सेटों में मात दी। इससे पहले यह जोड़ी विम्बलडन 2021 का मिश्रित युगल खिताब भी जीत चुकी है। अपने घर के ग्रैंड स्लैम में अपने माता-पिता के सामने खेलने को लेकर उत्सुक स्कूपस्की ने मैच के बाद बताया कि यह जोड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ समय पहले तक मिश्रित युगल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर विचार नहीं कर रही थी। स्कूपस्की ने कहा कि मुझे डेस ने आखिरी मिनट में खेलने के लिए बुलाया।