fire break out - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग : दो वाहन चपेट में आए, समय रहते टला बड़ा हादसा
जयपुर। पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग, दो वाहन चपेट में आए, समय रहते टला बड़ा हादसा जयपुर में बुधवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने आई एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और पास खड़ी दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन पंप कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि अनुसार यह घटना रात करीब 12 बजे पुराना आमेर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई। उस समय पंप पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं और एक डीजल टैंकर खाली होने के बाद वहीं खड़ा था। इसी दौरान कुछ ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाते समय अचानक एक बाइक में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे उसमें आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और पास में खड़ी दूसरी बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। हालांकि, पंप कर्मचारियों ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत आग बुझाने के संयंत्रों का इस्तेमाल किया और दोनों बाइकों में लगी आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा देने के कारण आग फैलने से रुक गई और पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य वाहन तथा डीजल टैंकर सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फ्लैट में भीषण आग के बीच सिलेंडर फटा : हेड कांस्टेबल घायल, दमकलकर्मी के बाल झुलसे ; अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिर्राज विहार स्थित विनायक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से हालात और बिगड़ गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि विनायक अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर करीब एक बजे चौथी मंजिल पर रहने वाली जानवी गर्ग किन्नर के फ्लैट में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकतर लोग अपने-अपने फ्लैट छोड़कर बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोग अंदर फंसे रह गए। सूचना मिलने पर करणी विहार थाने की चेतक तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान फ्लैट के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे आग की लपटें और अधिक भड़क गईं। धमाके से फ्लैट की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में करणी विहार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शंकर लाल घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं, आग बुझाने के दौरान एक महिला दमकलकर्मी के बाल भी झुलस गए। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जानवी गर्ग दिन में पूजा कर घर से निकली थीं। पूजा के दौरान उन्होंने घर में अगरबत्ती और दीपक जलाए थे। उनके घर से निकलने के बाद फ्लैट से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर जब वह वापस लौटीं, तब तक आग फैल चुकी थी।

जेएलएनएच में बिजली के कंट्रोल पैनल में आग : धुआं उठता देख मरीज और परिजन भागे बाहर, अस्पताल में अफरा-तफरी
अजमेर। संभाग के सबसे राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की ओपीडी में दवा काउण्टरों और नेत्र रोग विभाग के बीच स्थित बिजली के कंट्रोल पैनल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग जाने से बिजली गुल हो गई और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पैनल से धुंआ उठता देखकर कई लोग बाहर निकल गए। घटना की इत्तला मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल सामरिया चिकित्सकों के दल सहित मौके पर पहुंचे और पीडब्लूडी के इले्ट्रिरक विंग अभियंताओं को तुरंत मौके पर बुलवाकर आग पर काबू पाया। बाद में उन्होंने चिकित्सालय के इस तरह के कई बिजली पैनलों की स्थिति की खुद जांच-पड़ताल की।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। उस समय चिकित्सालय के आउटडोर तथा दूसरी ओर नेत्र रोग विभाग के आउटडोर में मरीजों व उनके परिजन की भीड़ के साथ दवा काउण्टरों पर भी लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। ऐसे में इन दोनों के बीच के परिसर में स्थित कोने में लगे बिजली के पैनल में तेज धमाका हुआ और धुंआ निकलने लगा। धमाके की आवाज सुनकर सभी सहम गए। फिर आग लगने की अफवाह फैलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ सी मचने लगी। कई लोग चिकित्सालय से बाहर निकलकर परिसर में पहुंच गए। किसी हादसे की आशंकावश चिकित्सक एवं स्टाफ भी अपने कमरों से बाहर निकल आए।

कबूतर की वजह से शॉर्ट सर्किट
इले्ट्रिरकल स्टाफ ने कंट्रोल पैनल को खोलकर देखा तो बताया कि उसमें एक कबूतर घुस गया था। जिसकी वजह से तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ तार जल गए थे। जिनमें से गाढ़ा धुंआ उठने लगा। इसी धुंए और इससे पहले हुए धमाके से लोग घबरा गए थे। डॉ. सामरिया एवं डॉ. यादव ने लोगों को संयम बरतने के लिए कहा और पीडब्लूडी की टीम को तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। जिस पर टीम ने उक्त कंट्रोल पैनल का कनेक्शन काट कर वैकल्पिक माध्यम से दोनों आउटडोर, नेत्र रोग विभाग के वार्ड एवं दवा काउण्टरों की बिजली आपूर्ति बहाल की। साथ ही जले हुए कंट्रोल पैनल के तारों की मरम्मत शुरू कर दी।

बाकी पैनलों की ली सुध
उसके पश्चात डॉ. सामरिया एवं उप अधीक्षक डॉ. यादव ने चिकित्सालय के अधिकांश बिजली कंट्रोल पैनलों की स्थिति खुद जाकर देखी और वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई। कई जगह तो कंट्रोल पैनलों के बाहर चिकित्सालय में पानी की व्यवस्था के लिए रखी गई टंकियां टूट जाने के बाद पटकी हुई थीं। कहीं वृक्षों की लकड़ियां एवं सूखे पत्तों के ढेर लगे थे। इसके अलावा अन्य कबाड़ भी पड़ा हुआ था। इनमें से अधिकांश कंट्रोल पैनल चिकित्सालय के बंद दरवाजे के पीछे हैं। ऐसे में यदि वहां कोई अग्नि हादसा हो जाए तो ऊंची लपटें उठने के बाद ही घटना का पता चल सकेगा। डॉ. सामरिया के साथ संबंधित महकमों के अधिकारी व प्रभारी आदि भी मौजूद थे।
उन्होंने सभी को सभी कंट्रोल पैनलों के पास से कबाड़ हटवा कर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

मेहमानों को चाय बनाते समय भभका सिलेंडर : शादी समारोह में आए एक महिला, दो बच्चे समेत पांच जने झुलसे
श्रीमाधोपुर। शहर के नांगलभीम गांव के भोजलाई जोहड़े में एक शादी समारोह के दौरान अचानक चाय बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हादसे में एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस वक्त हुई जब शादी की तैयारियों के बीच रिश्तेदारों के लिए चाय बनाई जा रही थी कि तभी गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग भड़क गई। हादसे में दौसा की सुनिता, जो अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आई थी, गंभीर रूप से झुलस गई।

चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख जयपुर रैफर कर दिया। झुलसे अन्य लोगों में रिश्तेदार नरेश नावरिया, शेरसिंह, करण और राहुल शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के शिकार नरेश ने बताया कि सोमवार को उसकी साली पूजा की शादी थी। वे सभी परिवार के साथ शादी में आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया, गनीमत यह रही की हादसे में समय रहते भभकते सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया गया।