summer update - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव
जयपुर। बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, मांग-सप्लाई के बीच बढ़ी खाई जयपुर में गर्मी तेज होते ही पेयजल की मांग तेजी से बढ़ गई है, जबकि सप्लाई उसी अनुपात में नहीं बढ़ पाने से शहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। आंकड़ों के अनुसार शहर में वर्तमान जल मांग करीब 700 मिलियन लीटर प्रतिदिन (MLD) है, जबकि औसतन सप्लाई लगभग 600–630 MLD के आसपास ही रह पाती है। इससे रोजाना लगभग 70–100 MLD पानी की कमी बनी रहती है। शहर की जल आपूर्ति मुख्य रूप से बीसलपुर बांध पर निर्भर है, लेकिन बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव बढ़ गया है।

कई इलाकों में कम प्रेशर के कारण अंतिम छोर के मकानों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। टैंकरों की मांग भी बढ़ गई है, जो उपलब्ध सप्लाई से लगभग 25% अधिक बताई जा रही है। गर्मी के महीनों में एयर कूलर और घरेलू उपयोग बढ़ने से जल खपत में अतिरिक्त वृद्धि होती है। वहीं पाइपलाइन लीकेज और अवैध बूस्टर पंपों के कारण भी पानी की हानि हो रही है। प्रशासन ने टैंकरों की संख्या बढ़ाने और निगरानी तेज करने की योजना बनाई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दीर्घकालिक जल प्रबंधन और वर्षा जल संचयन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले वर्षों में यह संकट और गंभीर हो सकता है।

गर्मी आई नहीं, बारिश फिर ले आई सर्दी : प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी ठंड, पारा 10 डिग्री तक गिरा
जयपुर। प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि का दौर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर, टोंक, धौलपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटों में अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, बाड़मेर सहित कई जिलों में बारिश हुई। टोंक, धौलपुर में ओले गिरे। बारिश ओलावृष्टि के कारण पारा 10 डिग्री से ज्यादा तक गिर गया। वहीं पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश नोखा बीकानेर में एक इंच दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकांश जिलों मंे तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार को तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में भी गुरुवार देर रात बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि शुक्रवार अल सुबह तक चलता रहा। इससे यहां आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और मार्च में फरवरी जैसी ठंडक का अहसास हुआ। वहीं पहली बार प्रदेश के श्रीगंगानगर सहित कुछ जिलों में मार्च महिने में कोहरा छाया। इससे मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

अब आगे क्या
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक और बैक टू बैक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21-22 मार्च को भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश-बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आकाश से झर-झर गिरे अंगार : भट्टी सा तपा प्रदेश, श्रीगंगानगर में पारा फिर 47 डिग्री पार, जयपुर 44.2 डिग्री
जयपुर। पूरा प्रदेश इन दिनों आसमानी आग की गर्मी में भट्टी सा तप रहा है। लू के रूप में आसमान से आग बरस रही है और गर्मी अपना कहर बरपा रही है। अधिकांश जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को भी राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। ऐसे में पूरे प्रदेश में ही गर्मी का जबरदस्त जोर है। श्रीगंगानगर में मंगलवार को भी सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कोटा प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी अपने पूरे शबाब पर है और यहां फिर से तापमान में बढ़ोतरी हुई तथा दिन का पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में यहां मंगलवार को दोपहर के समय गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात देखे गए। सरहदी इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन तेज गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व दिन और रात दोनों समय लू का दौर जारी रहेगा। गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है।

तपती-जलती गर्मी का मौसम : जयपुर सहित ज्यादातर जिलों में लू और आग उगलती गर्मी का दौर
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। आसमान से आग बरस रही है और पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। श्रीगंगानगर में रविवार को जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं सोमवार को भी वहां अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 47.3 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में यह देखा जा रहा है भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर सरहदी इलाकों में है। श्रीगंगानगर तो देश का सबसे गर्म जिला और दूसरे नंबर पर रहा बीकानेर। यहां का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री या उसके आसपास दर्ज किया गया। ऐसे में गर्मी जहां दिन में कहर बरपा रही है, वहीं रात में भी चैन से नहीं सोया जा रहा। राजधानी जयपुर में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले तीन-चार दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं : वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन तेज गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। राजस्थान में मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में सीवियर हीटवेव चलने के साथ तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ बीकानेर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है। वहीं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में बढ़ा गर्मी का असर, 11 तक कई जगह लू चलने की संभावना
जयपुर। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 11 जून तक कई संभागों में हीटवेव या लू चलने की संभावना जताई है। अगले दो दिन तक श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने से सोमवार को नौ जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है, जिसमें तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले दिन मंगलवार को भी कुछ शहरों में तापमान 46 डिग्री से ऊपर जा सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटे में अधिकांश हिस्सों में तेज धूप के साथ गर्मी बनी रही। रविवार को जयपुर 43.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 47.4 डिग्री, बीकानेर में 46 डिग्री, बाड़मेर में 45.9, चूरू में 45.6, फलोदी में 45.4, जैसलमेर में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और उत्तर पश्चिमी भागों में 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री रहने और लू चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही धूल भरी तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हीटवेव के अलर्ट में नौ जून को गंगानगर और हनुमानगढ़ में आॅरेंज अलर्ट, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में येलो अलर्ट, दस जून को गंगानगर और हनुमानगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में येलो अलर्ट तथा 11 जून को गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में नौतपा बेअसर : बाड़मेर-जैसलमेर तेज अंधड़ से टीनशेड उड़े, करौली में मकान की पट्टियां गिरी
जयपुर। प्रदेश में गुरुवार को भी कई जिलों में आंधी बारिश का जोर रहा। राजस्थान में सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में गुरुवार शाम को मौसम बदला और तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। करौली के श्रीमहावीरजी में एक मकान की पट्टियां गिर गई। हादसे में आठ साल का बच्चा घायल हो गया। हिंडौन सिटी में तेज हवा के कारण कई जगहों पर टीन शेड उड़ गए। बाड़मेर में भी तेज बारिश हुई। इस दौरान एक मकान पर पेड़ गिर गया और एक घर की छत पर लगा टेंट तेज हवा से उड़कर मोबाइल टावर के पास पहुंच गया। जैसलमेर के रामदेवरा में भी शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई।

करीब 15 मिनट तक बारिश का दौर चला। तेज हवा के कारण दुकानों के टीनशेड उखड़ गए और कई दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया। सीकर में भी धूल भरी आंधी चली। माउंट आबू में भी बुधवार देर रात आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। यहां अंधड़ के चलते कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली के तार टूट गए। राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दिनभर बादल बादल छाने के साथ ही उमस भरी गर्मी का असर रहा। जयपुर में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में अगले कुछ दिन उमस भरी गर्मी का असर रहेगा और शुक्रवार से लोगों को इससे राहत मिल सकती है।

कहां कितना रहा तापमान: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकांश इलाकों में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई लेकिन इससे उमस बढ़ गई। इस बीच सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बूंदी में गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत : भीलवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश
जयपुर। प्रदेश में बीते दो तीन दिनों से तापमान में कमी आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी सताने लगी है। इस बीच बुधवार को कई शहरों में मौसम बदला और अंधड़ के साथ बारिश हुई। भीलवाड़ा, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित कुछ इलाकों में दोपहर बाद आंधी और बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली। भीलवाड़ा में तेज आंधी के चलते टीन शैड उड़ गए और कहीं कहीं पेड़ भी गिर गए। वहीं जैसलमेर में मंगलवार रात तेज अंधड़ आया और धूल का गुबार छा गया। इस बीच बूंदी के बसौली थाना इलाके में पहाड़ी पर 70 साल की बुजुर्ग महिला का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गर्मी और हीट वेव से हुई है। बुजुर्ग महिला की पहचान मोतियाबाई मीणा निवासी भोजगढ़ गांव के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार महिला बकरियां चराने गई थी, गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण महिला की जान गई। वहीं मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार से गर्मी और लू से भी राहत मिलने की संभावना है। वहीं जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कई जिलों में 29 और 30 मई को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

कहां कितना रहा तापमान
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फलौदी, बाड़मेर, गंगानगर और जैसलमेर में भी तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में गर्मी और उमस के असर में इजाफा हुआ है और इसके चलते अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उफ ये गर्मी : सीकर में युवक की मौत, रात में भी लू, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में बारिश, भीलवाड़ा में ओले गिरे
जयपुर। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 44 डिग्री के आसपास या उसके पार पहुंच गया है। लू और गर्मी के कारण सड़कों पर दिन में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। वहीं रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। हालांकि इस बीच कुछ जिलों में आंधी और बारिश भी हो रही है। सीकर जिले में तेज गर्मी के चलते 47 साल के एक व्यक्ति नेमाराम की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे मिला था। परिवार वालों का कहना है कि उसकी मौत गर्मी और प्यासा रहने के कारण हुई। इधर मंगलवार को भी ज्यादातर जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पिलानी में 45.9, बाड़मेर 45.8, चूरू 45.6, बीकानेर 45.7, फलौदी 45.2 और लूणकरणसर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में इन जिलों में गर्मी से हालात बिगड़े हुए हैं।

जयपुर में ताप थोड़ा नरम
जयपुर में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले तापमान में आंशिक कमी आई और दिन का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार रात न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री रहा। गर्मी से बचाव के लिए जयपुर, अलवर, चूरू सहित कई शहरों में मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।

चित्तौड़गढ़ में आधे घंटे बारिश
इसी बीच मंगलवार दोपहर चित्तौड़गढ़ में मौसम बदल गया। यहां तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई कोई उम्मीद नहीं है।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम
21 से 23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में पारा 45-47 डिग्री रहने और दिन में लू के साथ रात में भी हीटवेव की संभावना है। उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन तेज मेघगर्जन, आंधी, हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी की संभावना है।

सूर्य का रौद्र रूप : आसमान से बरसी आग, जयपुर में पारा 44.6 डिग्री, भीषण लू के साथ गर्मी ने ढहाया सितम
जयपुर। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से गर्मी के रूप में आग बरस रही है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच प्रदेश में जनजवीन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पिलानी में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच पांच शहरों में पारा 45 डिग्री के पार रहा। 10 शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने अपना रोद्र रूप दिखाते हुए आमजन का हाल बेहाल कर दिया। यहां सोमवार को तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में तेज गर्मी और लू के चलते यहां भी दिन के समय सड़कें सूनी हो गई और हर कोई गर्मी से बचने की जुगत में लगा रहा। इस बीच उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ सहित कुछ जगहों पर दोपहर में मौसम बदला और बारिश हुई। वहीं रविवार को प्रदेश के कोटा-जयपुर सहित 6 शहर  देश में सबसे गर्म रहे।

उदयपुर में नाव फंसी
उदयपुर में सोमवार को दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ बरसात हुई। तेज हवा से शहर में गुलाब बाग रोड पर एक पेड़ गिर गया। इस दौरान वहां खड़ी गाड़ियां पेड़ के नीचे दब गई, जिनको लोगों ने बाहर निकाला। फतेहसागर झील में खराब मौसम के कारण नाव फंस गई। नाव में करीब 35 यात्री सवार थे। इस दौरान नाविक ने बुद्धिमता दिखाते हुए नाव को एक टापू के पास रोक लिया और नाव का पेड़ से बांध दिया। जिस कारण कोई भी यात्री पानी में डूब नहीं सका। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।

4-5 दिन जारी रहेगा भीषण गर्मी का दौर
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिन बीकानेर, जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। बीकानेर, जयपुर संभाग में रात को भी लू चलने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी 3-4 दिन तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 20-21 मई को कहीं-कंहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चल सकती है। उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 25 मई तक कहीं-कहीं मेघगर्जन, हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना हैं।

नौतपा 25 से, गर्मी दिखाएगी कहर
ग्रहों के राजा सूर्य 25 मई को सुबह 3.27 बजे रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्यदेव 15 दिन तक इस नक्षत्र में रहने के बाद 8 जून को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। दरअसल, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने से उनकी किरणें धरती पर सीधी पड़ती हैं। यही कारण है कि इस अवधि में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है। हालांकि, माना जाता है कि इन 15 दिनों में नौ दिन अधिक गर्मी पड़ती है। नौतपा के समय सूर्य पृथ्वी के निकट होता है। इसलिए सूर्य की किरणें धरती पर सीधी व तेज पड़ती हैं।

जयपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा : आसमान से बरस रही आग, आठ जिलों में पारा 45 डिग्री के नजदीक
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पारा भी 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गंगानगर में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री रहा। वहीं चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश सीमावर्ती जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में इन जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है।

जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव
राजधानी जयपुर में भी आसमान से मानो आग बरस रही है। लू और भीषण गर्मी से राजधानी जयपुर के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ग्रेटर की ओर से सड़कों पर भी पानी का छिड़काव कर राहत दी जा रही है। शुक्रवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16 से 20 मई तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री रह सकता है।  राज्य के उत्तरी भागों में 19-20  मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।

प्रदेश में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर : अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंचा, लू चलने से आसमान से बरस रही आग
जयपुर। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद अब गर्मी ने फिर से अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और लू चलने से आसमान से गर्मी के रूप में आग बरस रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज राज्य के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 मई से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार शाम अचानक मौसम पलट गया। जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। सीकर और अजमेर के केकड़ी में बरसात के साथ ओले गिरे। सीकर में बारिश के पानी में करंट फैलने से एक युवक की मौत हो गई। अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। वहीं, राजस्थान के कई शहरों में आज भी गर्मी तेज रही। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर 13 मई तक रहेगा। 14 मई को राज्य में मौसम साफ रहेगा। कहीं आंधी-बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के शहरों में 14 मई तक तापमान 44 या 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 15 मई से राज्य में हीटवेव का दौर शुरू होगा। 15-16 मई को बाड़मेर और श्रीगंगानगर में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में फिर बढ़ा गर्मी का असर : कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, तापमान में 2 से 10 डिग्री की गिरावट
जयपुर। प्रदेश में बदले मौसम के बावजूद आज गर्मी का असर तेज बना हुआ है। धूप में भी तेजी होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटो में आंधी बारिश के कारण तापमान में 2 से 10 डिग्री बड़ी गिरावट और राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अनेक भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 किमी) आकाशीय बिजली/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50 किमी) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह हीट वेव की संभावना नहीं है।