violence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल
कपूरथला। पंजाब में कपूरथला के मॉडल टाउन स्थित सिटी हॉल के निकट एक शादी समारोह के दौरान शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक युवक का हाथ कट गया, जबकि दूसरे युवक को भी तेजधार हथियारों से चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घायलों की पहचान साहिल पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी सबूवाल और मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी देवलांवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान साहिल पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उसकी हथेली शरीर से अलग हो गई। परिजन कटे हुए हाथ को लिफाफे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे घायल मनप्रीत सिंह का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। मनप्रीत ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। उसके अनुसार, एक दिन पहले डीजे पर नाचते समय साहिल के साथ मामूली विवाद हुआ था, जिसे परिवार के सदस्यों ने सुलझा दिया था। मनप्रीत का आरोप है कि शनिवार को विवाह समारोह के दौरान साहिल और उसके साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

वहीं साहिल ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह में मनप्रीत और उसके साथियों के साथ विवाद होने के बाद दूसरे पक्ष ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी हथेली कट गई। दोनों घायलों को सिटी थाना पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। ड्यूटी डॉक्टर विजय ने उनका उपचार कर मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर पुलिस को भेज दी है। सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने रविवार को बताया कि सिटी हॉल के पीछे एक घर में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में साहिल का हाथ कट गया है और मनप्रीत भी घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है ।

न्यूयॉर्क सिटी में भीषण हादसा: पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में 5 लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पेन स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की घटना में रविवार को पांच लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक बयान में बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, दो को चोटें आई हैं और बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने हमले के बाद तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। यह हमला पूर्वी मानक समय (ईएसटी) लगभग 19:00 बजे हुआ था।

यह चाकूबाजी की घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) फाइनल में न्यूयॉर्क निक्स का मैच देखने के लिए शहर का दौरा करने वाले हैं और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना अचानक हुई हिंसा थी। रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे एमट्रैक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दमकल विभाग ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हुए लोगों को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया है। न्यूयॉर्क का पेन स्टेशन मैडिसन स्क्वायर गार्डन के ठीक नीचे स्थित है, जहां सोमवार शाम को एनबीए फाइनल के तीसरे गेम में निक्स का मुकाबला सैन एंटोनियो स्पर्स से होगा। मैच से पहले, शहर के अधिकारियों ने ट्रंप की उपस्थिति के कारण स्टेडियम के बाहर आयोजित होने वाली वॉच पार्टी को रद्द करने और बैग ले जाने पर प्रतिबंध सहित नए सुरक्षा उपायों की घोषणा की। मेयर ज़ोहरान ममदानी भी उपस्थित रहेंगे।

लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार दोपहर चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए एक पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। रास्ते में हो रहे प्रदर्शनों के बीच चार पहिया वाहन के बजाय मोटरसाइकिल की सवारी चुनने वाले बनर्जी पर हमला तब हुआ, जब वह तृणमूल कार्यकर्ता संजू कर्माकर के आवास के पास पहुंचे जिनकी विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा में मौत हो गई थी।  पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बनर्जी के साथ मारपीट की और उनके सिर, गर्दन व शरीर पर वार किए। इस हाथापाई के दौरान उन पर अंडे और जूते भी फेंके गए, जबकि उनकी शर्ट फाड़ दी। इस अराजकता के बीच बनर्जी को अपनी सुरक्षा के लिए क्रिकेट हेलमेट पहने देखा गया। हमले के बावजूद वह पीड़ित के आवास की ओर बढ़ते रहे। जब वह इलाके से गुजर रहे थे, तो प्रदर्शनकारियों ने ‘चोर, चोर’ और ‘गो बैक’ के नारे लगाए।

प्रशासन ने सुरक्षा में लापरवाही बरती। मेरा सिर इसलिए बच गया, क्योंकि मैंने हेलमेट पहन रखा था। मेरा चश्मा टूट गया है। मैं भले ही यहां से चला जाऊं, लेकिन मेरे जाने के बाद ये उपद्रवी संजू कर्माकर के बुजुर्ग माता-पिता को निशाना बना सकते हैं। पीड़ित परिवार को डराने-धमकाने के प्रयास किए जा रहे हैं और दावा किया कि तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

आने से पहले ही तैयार खड़े थे लोग

बनर्जी के आने से पहले ही प्रदर्शनकारियों के समूह काले झंडे और अंडे लेकर सोनारपुर में विभिन्न स्थानों पर एकत्र हो गए थे। जैसे ही बनर्जी ने मोटरसाइकिल से इलाके में प्रवेश किया, कई लोगों ने उनका पीछा किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। हमले के बावजूद बनर्जी संजू कर्माकर के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि 2025 में दुनिया में संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा के लगभग 10,000 मामले दर्ज किए गए जो 2024 के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक हैं जिसमें दुष्कर्म, यौन दासता और अपहरण को अफ्रीका, मध्य पूर्व, यूरोप और कैरेबियाई देशों में युद्ध हथियारों के रूप में इस्तेमाल किया गया। संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट शुक्रवार को जारी करते हुए, विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पट्टन ने कहा कि ये आंकड़े एक गंभीर वैश्विक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं जिसमें बढ़ती असुरक्षा, विस्थापन एवं पीड़ितों के लिए घटते संसाधन सभी इस संकट को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, "2025 में युद्ध, यातना, आतंकवाद और राजनीतिक दमन की रणनीति के रूप में यौन हिंसा के मामलों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को निशाना बनाया गया।" रिपोर्ट में 2025 के दौरान संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा के 9,788 मामलों की पुष्टि की गई हालांकि प्रमिला ने इस बात पर बल दिया कि यह आंकड़ा क्रूर वास्तविकता को नहीं दर्शाता है।

इस रिपोर्ट में 21 संघर्षग्रस्त देशों में राज्य और गैर-राज्य दोनों ही पक्षों द्वारा किए गए बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, यौन दासता, जबरन विवाह, तस्करी एवं अपहरण के मामलों का दस्तावेजीकरण किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं एवं लड़कियों को ही मुख्य रूप से निशाना बनाया गया, हालांकि पुरुषों एवं लड़कों को भी यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा, अक्सर हिरासत में एवं यातना के रूप में। तीसरे जैंडर को भी लक्षित उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार का जोखिम झेलना पड़ा। पीड़ितों की उम्र एक से 70 वर्ष के बीच थी जिसमें दिव्यांगजनों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

प्रमिला ने कहा कि हिंसा के साथ अत्यधिक शारीरिक दुर्व्यवहार भी होता था, जिसमें बलात्कार के बाद हत्याएं और पीड़ितों द्वारा की गई आत्महत्याएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, "यह रिपोर्ट मूल रूप से युद्ध की छाया में रहने वाले इन सभी बचे हुए लोगों एवं समुदायों की मानवीय पीड़ा से संबंधित है।"

चंदौली में सपा महिला नेता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला: बाल पकड़कर खींचा, लात-घूसों और रॉड से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता
चंदौली। चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 28 मई की सुबह करीब 9:30 बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित उनके आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि पांच लोग अचानक घर में घुस आए और गार्गी पटेल के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, करीब 10 मीटर तक घसीटा और लात-घूसों के साथ लोहे की रॉड व लकड़ी से हमला किया। इस दौरान एक टेबल भी उनके सिर पर फेंकी गई। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें एक महिला हमलावर वीडियो बनाती हुई भी दिखाई दे रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला 15 साल पुराने जमीन और कारोबारी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में प्यारेलाल यादव के परिवार के कुछ सदस्यों पर आरोप लगे हैं। गंभीर रूप से घायल गार्गी पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: 4 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा लोग बंधक
इम्फाल। मणिपुर में दो समूहों के बीच फिर से भड़की हिंसा में अज्ञात व्यक्तियों ने अलग-अलग समुदायों के चार लोगों की हत्या कर दी है और 38 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है। राज्य के गृह मंत्री के. गोविंदस ने कहा है कि अगवा किए गए लोगों को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयास जारी हैं। बुधवार को जैसे ही हत्याओं की खबर फैली, दोनों समुदायों के लोगों ने अलग-अलग इलाकों में दूसरे संघर्षरत समुदायों के लोगों का अपहरण करना शुरू कर दिया।

गृह मंत्री ने अगवा किए गए लोगों का विवरण साझा नहीं किया। उन्होंने आज जेएनआईएमएस अस्पताल का दौरा किया, जहां उनके साथ विधायक अवांगबो न्यूमई, काशिम वाशुम, जमेनलुंग पामेई और दीपू गंगमेई भी मौजूद थे। वे यहाँ नोनी जिले के डोलंग गांव के रहने वाले विल्सन थंगा के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। गोविंदस ने कहा कि विल्सन थंगा ने जौजंगटेक में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में अपनी जान गंवा दी, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जघन्य हरकतें उन लोगों द्वारा की जा रही हैं जो मणिपुर में शांति, सद्भाव और एकता को भंग करना चाहते हैं। थंगा की कल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएनआईएमएस लाया गया था।

बुधवार को कांगपोकपी जिले में भी तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच, मणिपुर के नौ नागा विधायकों ने सभी से अगवा किए गए व्यक्तियों को सुरक्षित रिहा करने की अपील की है।

वकील बन कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची ममता: चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में करेंगी पैरवी, राज्य में कथित अशांति पर जताई चिंता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में अपनी पार्टी की ओर से दायर एक मामले की व्यक्तिगत रूप से पैरवी करने के लिए गुरुवार सुबह अधिवक्ता की पोशाक में कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचीं। कलकत्ता उच्च न्यायालय 2026 के पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद तोड़फोड़ और हिंसा की कथित घटनाओं से संबंधित जनहित याचिकाओं (पीआईएल) पर सुनवाई करने के लिए तैयार है।

न्यायालय में सुनवाई के लिए एक साथ सूचीबद्ध की गई याचिकाओं में राज्य के कई हिस्सों में कथित अशांति पर चिंता जताई गई है। इनमें से एक याचिका वामपंथी नेता बिकाश रंजन भट्टाचार्य द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कोलकाता में न्यू मार्केट के पास बुलडोजर से किये गये कथित विध्वंस अभियान पर सवाल उठाया है।

एक अलग याचिका तृणमूल कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि परिणामों के बाद कई जिलों में तृणमूल कार्यकर्ताओं और पार्टी के कार्यालयों को निशाना बनाया गया। दोनों मामलों को मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष संयुक्त सुनवाई के लिए जोड़ दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बंदोपाध्याय पार्टी प्रतिनिधियों के साथ अदालत में मौजूद थे। रिपोर्ट मिलने के समय तक न्यायालय की कार्यवाही जारी थी।

मुस्लिम युवक से मारपीट पर भोपाल में तनाव: पुलिस और भीड़ के बीच झड़प, चेहरे पर फेंका गोबर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार रात पुराने शहर में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई तथा स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौतम नगर क्षेत्र में नौ मई को एक होटल में हिंदू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। आरोप है कि युवक के चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणियां भी की गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध बढ़ गया।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग ताजुल मस्जिद, पीरगेट, इमामीगेट और मोती मस्जिद क्षेत्र में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। रात करीब एक बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान मोती मस्जिद क्षेत्र में पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुराने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और धारा 144 लागू की गई।

मामले को लेकर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी नाबालिग बताया गया है। इधर पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से युवक आरिफ खान के साथ लिव-इन संबंध में रह रही है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।

अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर तीखा प्रहार: राज्य में हिंसा को राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल, खेजुरी आगजनी में शामिल होने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार के कार्यकर्ताओं पर पश्चिम बंगाल के खेजुरी इलाके में कथित आगजनी की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि राज्य में हिंसा को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि खेजुरी में जोंका ग्राम पंचायत में कई दुकानों में आग लगा दी गई जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका को व्यापक नुकसान हुआ है। तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल पहले से ही डबल इंजन आपदा देख रहा है। उन्होंने दावा किया कि "भाजपा के उपद्रवियों ने पुलिस के सामने ही रविवार रात लगभग 10 दुकानों को कथित रूप से आग लगा दी।" उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों की आजीविका नष्ट हो गयी है और नफरत एवं धमकी का उपयोग अब राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा है।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि विभाजनकारी राजनीति एवं हिंसा को खुलेआम बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ''यह केंद्र सरकार द्वारा प्रचारित राजनीति का असली चेहरा है जिसमें विभाजन, भय एवं लक्षित हिंसा को पूरी छूट दी गई है।'' केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए तृणमूल सांसद ने पूछा, "केंद्रीय बल अब कहां हैं? क्या उन्हें केवल तभी तैनात किया जाता है जब यह भाजपा के राजनीतिक एजेंडे के अनुकूल हो? क्या केंद्र सरकार चुपचाप देख रही हैं जबकि बंगाल जल रहा है?"

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है और अगर इसे नहीं रोका गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। अभिषेक बनर्जी ने कहा, "अगर दुकानों को जलाया जा सकता है और दिनदहाड़े समुदायों को आतंकित किया जा सकता है तो कानून-व्यवस्था में क्या बचा है? जो संदेश भेजा जा रहा है वह जोरदार एवं खतरनाक है कि भाजपा की छाया में, हिंसा संरक्षित होती दिखाई दे रही है।" उन्होंने इस टिप्पणी के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया, " वे कहते हैं कि सुबह बताती है कि दिन कैसा होगा।" पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है खासकर पूर्वी मिदनापुर जिले जैसे क्षेत्रों में जहां खेजुरी स्थित है।

सहारनपुर विवाद: मायावती ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, बोली- हालात काबू में लाने के लिए प्रशासन को उठाने चाहिए प्रभावी कदम
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर जिले के लालवाला गांव में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुये निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने साेमवार को एक्स पर लिखा, “सहारनपुर के एक गांव में एक भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में संघर्ष में बदल गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में दलित समाज के कई लोग घायल हुए हैं। बसपा अध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासन से मामले में तत्काल तथा निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग करते हुये कहा, “प्रशासन को हालात पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।”

बसपा सुप्रीमो ने दोनों पक्षों से भी संयम बरतने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले को ताकत के बजाय कानूनी तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में तनाव न बढ़े और शांति कायम रह सके। गौरतलब है कि सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में 9-10 मई को लगभग दो बीघा जमीन पर कब्जे और कथित तौर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को सीमावर्ती शहर रेनोसा से दूर रहने का आदेश दिया है क्योंकि वहां हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टें आ रही हैं। सोमवार को जारी की गई इस चेतावनी में शहर और उसके आसपास के इलाकों में सड़कों को अवरुद्ध करने और सुरक्षा खतरों सहित कई घटनाओं का उल्लेख किया गया है। दूतावास के अनुसार, माटामोरोस स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को रेनोसा में हिंसा की विश्वसनीय रिपोर्टें मिलीं, जिसके बाद क्षेत्र में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों की यात्रा पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया। यह घटनाक्रम उत्तरी मैक्सिकन राज्य तामाउलिपास में जारी सुरक्षा चिंताओं को दर्शाता है जो अमेरिकी राज्य टेक्सास की सीमा से लगता है।

सात लाख से अधिक आबादी वाला तमाउलिपास का सबसे बड़ा शहर रेनोसा, मैकएलन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित है और मैकएलन-हिडाल्गो अंतरराष्ट्रीय पुल के माध्यम से सीधे टेक्सास से जुड़ा हुआ है। इसकी रणनीतिक स्थिति के कारण यह लंबे समय से सीमा पार आवागमन और तेजी से संगठित आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग ने तामाउलिपास के लिए लेवल चार की "यात्रा न करें" सलाह जारी की है जिसमें आतंकवाद, अपराध और अपहरण सहित कई जोखिमों की चेतावनी दी गई है।

इस चेतावनी में उत्तरी सीमा पर संगठित अपराध की व्यापकता पर प्रकाश डाला गया है जिसमें गोलीबारी, सशस्त्र डकैती, वाहन छीनना, जबरन वसूली, जबरन गायब करना और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं का उल्लेख किया गया है। कोलिमा, गुरेरो, मिचोआकान, सिनालोआ और ज़ाकाटेकास सहित अन्य उच्च जोखिम वाले मैक्सिकन राज्यों के लिए भी इसी तरह की यात्रा चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने रेनोसा में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, आवागमन सीमित करने, स्थानीय मीडिया पर नज़र रखने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। 'नागरिकों से यह भी आग्रह किया जाता है कि वे अपने परिवार के सदस्यों को अपनी सुरक्षा के बारे में सूचित करें और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करें।

आपातकालीन सहायता स्थानीय सेवाओं के माध्यम से उपलब्ध है। यह चेतावनी मेक्सिको में व्यापक सुरक्षा चिंताओं के बीच जारी की गई है। इस महीने की शुरुआत में, मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के बाद चिहुआहुआ में एक कार दुर्घटना में दो अमेरिकी अधिकारियों और उनके एक मैक्सिको समकक्ष की मौत हो गई थी। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि उनकी सरकार को इसमें शामिल अमेरिकी कर्मियों की भूमिका के बारे में सूचित नहीं किया गया था और तब से उन्होंने अमेरिका से भविष्य के अभियानों में मेक्सिको के राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों का पालन करने का आग्रह किया है।

दक्षिण अफ्रीकी देश चाड में पानी को लेकर 2 परिवारों में हिंसक झड़प : 42 लोगों की मौत, सेना की तैनाती के बाद नियंत्रण में स्थिति
न्जामेना। दक्षिण अफ्रीकी देश चाड में पानी के स्रोत पर अधिकार को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। चाड के उप प्रधानमंत्री लिमाने महामत के अनुसार, यह हिंसा एक जल स्रोत को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुए झगड़े का परिणाम थी। यह विवाद बाद में बदले की कार्रवाइयों में बदल गया।

चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस देबी इतनो ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर एक आयोग भेजा है, जिसमें उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख शामिल हैं। उप प्रधानमंत्री ने बताया कि सेना की तैनाती के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि पड़ोसी सूडान से आने वाले शरणार्थियों के कारण चाड के पूर्वी प्रांतों में संसाधनों की कमी लगातार बढ़ रही है, जिससे इस तरह के संघर्षों की आशंका बनी रहती है।