jodhpur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी जलीं
जोधपुर। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र स्थित सी रोड पर गुरुवार सुबह एक अपार्टमेंट की पार्किंग में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी चार से पांच अन्य मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से अपार्टमेंट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और सरदारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग पर लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग भड़क गई, जो तेजी से फैलते हुए आसपास खड़ी अन्य मोटरसाइकिलों तक पहुंच गई। घटना कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के आवास के सामने स्थित एक अपार्टमेंट की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह चार्जिंग के दौरान तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो साल तक नाबालिग छात्राओं का देह शोषण, शातिर दरिंदा गिरफ्तार
जोधपुर। पुलिस ने एक ऐसे शातिर दरिंदे को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को आईएएस व आरएएस अधिकारी बताकर नाबालिग छात्राओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवतियों को अपने जाल में फंसाया और सरकारी नौकरी दिलाने, बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने और एयर होस्टेस बनाने का सपना दिखाकर आरोपी दो सालों तक उनका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं की रिपोर्ट पर पोक्सो में प्रकरण दर्ज आरोपी को नाटकीय अंदाज में सोमवार को रातानाडा स्थित एक लाइब्रेरी से दबोच लिया। जबकि एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात को लेकर जीरो नंबर एफ आईआर दर्ज कर अजमेर भेजी गई है।

डीसीपी पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने  बताया कि आरोपी उम्मेदाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने कहा कि आरोपी खुबसूरत दिखने के लिए मेकअप करता, होठों पर लिपस्टिक लगाता था। उसके पास कार बरामद कार पर लाल पट्टी लगी मिली है।  जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता की छोटी बहन को एयर होस्टेस बनाने का सपना दिखाकर अपने किराए के कमरे पर बुलायाए उसके साथ भी दुष्कर्म किया। एक अन्य युवती को अजमेर ले जाकर होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी पीड़िताएं सामने आ सकती है।

खुद को बताता था कंवारा
आरोपी उम्मेदाराम शादीशुदा है, दो बेटियों का पिता है, लेकिन युवतियों को खुद को अविवाहित बताता था। उसने अपना नाम बदलकर खुद को तथाकथित राज उदावत के रूप में हर जगह पेश करता था। वह हमेशा अच्छे कपड़े पहनकर और रौबदार अंदाज में रहता था ताकि लोग उसे उच्च अधिकारी समझें। पुलिस ने आरोपी के अजीत कॉलोनी स्थित किराए के कमरे की तलाशी में फ र्जी आईएएस व आरएएस के पहचान पत्र, सरकारी मुहरें सहित अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए है।

अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल, महिला ने पूर्व मित्र के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
जोधपुर। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व मित्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि अश्लील वीडियो और फोटो से उसे ब्लैकमेल कर सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अब जांच की जा रही है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि करीब दस -बारह वर्ष पूर्व उसकी एक युवक से दोस्ती हुई और बाद में दोनो के बीच घनिष्ठता बढऩे पर अंतरंग संबंध भी बन गए। इस दौरान उसके वीडियो और फोटोग्राफ्स भी खींच लिए गए। आरोपी युवक ने शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और फोटो वीडियो सार्वजनिक करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर अब जांच आरंभ की है।

उल्टी-दस्त के बाद भाई बहन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते दोनों ने तोड़ा दम
सरूपगंज। जोधपुर जिले के मांडवाड़ा खालसा के पीपली वाला ओडा फली में रविवार सुबह उल्टी दस्त के बाद एक ही परिवार के सगे भाई व बहिन की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासन, चिकित्सा विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में चिकित्सा विभाग की 7 टीमों ने जांच शुरू की। मांडवाड़ा खालसा के पिपली वाला ओडा निवासी बदाराम गरासिया ने बताया, शनिवार शाम उसके पुत्र नोनाराम (15वर्ष) व पुत्री काली (12वर्ष) को उल्टी दस्त हुए थे। रात को घर पर आराम से सो गए थे और रविवार सुबह 9 बजे दोनों की तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल ले जाने के दौरान बीच रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दोनों बच्चों को घर ले आए। सूचना पर पिण्डवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ , बीसीएमओ भुपेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। सरूपगंज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं पिपली वाला ओडा फली में मृतक के आसपास टीम ने 9 घरों के 45 लोगों की जांच कर 25 लोगों की स्लाइड्स लेने के साथ पानी के सैम्पल लिए है। वहीं मृतकों के घर से खाने पीने, पानी व स्लाइड्स के सैम्पल लिए गए है। पुलिस ने बताया, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

घर-घर जाकर सैंपल ले रही टीमें
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया, चिकित्सा विभाग ने गांव में एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 7 टीमें करीब 100 घरों में जाकर सैंपल ले रही हैं। पूरे मांडवाड़ा खालसा गांव का व्यापक सर्वे भी किया जाएगा। एहतियात के तौर पर एक महिला सहित 3 बच्चों को सरूपगंज अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। गांव के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

सीमेंट फैक्ट्री से जहरीला प्रदूषण : पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा, जांच के लिए कमेटी गठित
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सिरोही जिले में संचालित एक सीमेंट फैक्ट्री से कथित रूप से फैल रहे खतरनाक प्रदूषण के मामले में गंभीर चिंता जताते हुए इसे आमजन के जीवन से जुड़ा अत्यंत गंड्टाीर मामला मानते हुए विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस विनीत कुमार माथुर व जस्टिस चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हरिसिंह सोढा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता डीएस जसोल व राजेश परिहार ने फैक्ट्री की ओर से जहरीला व खतरनाक अपशिष्ट को लेकर याचिका में आरोप लगाया। आरोप लगाया, कि फैक्ट्री परिसर में खतरनाक अपशिष्ट (हैजार्डस वेस्ट) का गलत तरीके से निस्तारण किया जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र का भूजल प्रदूषित हो गया है।

कोर्ट ने पहले ही मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में सामने आया, कि फैक्ट्री के आसपास का भूजल गंभीर रूप से दूषित हो चुका है और यह प्रदूषण लगातार फैल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पानी का रंग बदलकर गहरे भूरे और पीले रंग का हो गया है, जो खतरनाक रासायनिक तत्वों की मौजूदगी की ओर संकेत करता है। इसके साथ ही य्आशंका जताई कि आगामी मानसून में यह प्रदूषण पास की बनास नदी तक पहुंच सकता है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
जोधपुर। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते लोग राहत के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं, जिससे शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एक साथ कूलिंग उपकरण चालू होने से डिस्कॉम पर लोड बढ़ गया है और पीक डिमांड में उछाल दर्ज किया जा रहा है। डिस्कॉम के ताजा आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में जोधपुर शहर (JU City Circle) की दैनिक बिजली खपत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। महीने की शुरुआत में 1 अप्रैल को जहां खपत करीब 53.50 लाख यूनिट थी, वहीं 15 अप्रैल तक यह बढ़कर लगभग 69.07 लाख यूनिट तक पहुंच गई। इसी तरह 16 अप्रैल को खपत 75.28 लाख यूनिट तक दर्ज की गई, जो इस महीने के शुरुआती दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। यह साफ संकेत है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली की खपत भी तेजी से ऊपर जा रही है।

हालांकि, अगर पिछले साल से तुलना करें तो तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। अप्रैल 2025 के मुकाबले इस साल अब तक कुल खपत कम दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में अब तक कुल खपत 609.36 लाख यूनिट रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 734.93 लाख यूनिट था। यानी इस बार करीब 17 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी तरह जोधपुर डिस्ट्रिक्ट सर्किल में भी खपत में लगभग 56 प्रतिशत तक की गिरावट सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट कई कारणों से हो सकती है। एक तरफ जहां इस साल अप्रैल की शुरुआत में कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा बचत को लेकर बढ़ती जागरूकता और

सूने मकान को बनाया निशाना : 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी, जानें पूरा मामला
जोधपुर। कमिश्नरेट में सक्रिय नकबजनों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 15 में एक सूने मकान में सैंध लगाकर वहां से 70 हजार की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे में अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। चौहाबो पुलिस ने बताया कि सेक्टर 15/106 निवासी विक्रम कुमार पुत्र लक्ष्मण गहलोत ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि 1 अपे्रल की रात को अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और वहां अलमारी और बक्सों के ताले तोडक़र 60-70 हजार की नगदी के साथ सोने की दो अंगुठियां, एक नोज पिन, कान की झूमर जोड़ी और चांदी की तीन पायल जोड़ी, हाथी, अंगूठी आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच एएसआई भंवराराम की तरफ से की जा रही है।

जुए के अड्डों पर कार्रवाई या सिर्फ औपचारिकता : कई आरोपी गिरफ्तार, लेकिन सवाल- क्या जड़ तक पहुंचेगी पुलिस
जोधपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। माता का थान, महामंदिर, सदर बाजार और सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़कर नकदी जब्त की है। माता का थान क्षेत्र में एएसआई जस्साराम ने एक वाटर सप्लायर प्लांट के पास खाईवाली कर रहे विशेष खटिक को पकड़कर 2300 रुपए बरामद किए। वहीं महामंदिर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास किशन सांसी को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सदर बाजार में नरेश खिंची और सरदारपुरा में गांधी मैदान के पास विजय मेघवाल को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

हालांकि यह कार्रवाई सतही स्तर पर प्रभावी दिखती है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस जुए के संगठित नेटवर्क तक पहुंच पा रही है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में कई जगहों पर नियमित रूप से जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ छोटे खिलाड़ियों तक सीमित रह जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि जुए का नेटवर्क अक्सर बड़े स्तर पर संचालित होता है, जिसमें स्थानीय स्तर पर संरक्षण की भी आशंका रहती है। ऐसे में केवल छिटपुट कार्रवाई से समस्या का समाधान संभव नहीं है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं, लेकिन जरूरत इस बात की है कि जुए के पूरे नेटवर्क को उजागर कर उसके संचालनकर्ताओं तक पहुंचा जाए, तभी इस अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

रेगिस्तान के हुनर पर युद्ध की मार : हैंडीक्राफ्ट में ब्लैकआउट, 700 फैक्ट्रियां बंद ; करोड़ों का कारोबार संकट में
जोधपुर। खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब राजस्थान के जोधपुर के मशहूर हैंडीक्राफ्ट उद्योग पर साफ नजर आने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, कच्चे माल की कमी और ऑर्डर रुकने से यह सेक्टर गहरे संकट में पहुंच गया है। कभी विदेशी बाजारों में अपनी पहचान बनाने वाला जोधपुर का हुनर आज ब्लैकआउट जैसी स्थिति से गुजर रहा है। हैंडीक्राफ्ट निर्यातक विनोद जौहरी के अनुसार, हाल ही में अमेरिका की ओर से टैरिफ में राहत मिलने के बाद उद्योग को थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने हालात फिर बिगाड़ दिए। सबसे बड़ा झटका यह है कि विदेशी खरीदार (बायर) अब नए ऑर्डर देने से बच रहे हैं और पुराने ऑर्डर भी होल्ड पर डाल दिए गए हैं।

कच्चे माल की कमी बनी सबसे बड़ी वजह: युद्ध के कारण पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। खासतौर पर पाउडर कोटिंग की कमी ने उद्योग की रीढ़ तोड़ दी है। लोहे के उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली इस कोटिंग के लिए एलपीजी गैस जरूरी होती है, जिसकी कमी के चलते कोटिंग यूनिट्स में काम बंद हो गया है। इसके अलावा थिनर, सीलर, लैकर, डिस्टेंपर जैसे केमिकल्स और पैकिंग में काम आने वाला फोम, बबल रैप व टेप रोल भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे। नतीजा यह है कि तैयार माल भी समय पर पैक नहीं हो पा रहा और सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर (डॉ) अमन सिंह सिसोदिया का राजस्थान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में शिक्षक शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से शोध गतिविधियों को सुदृढ़ करने, शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों और मानदंडों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी गंभीर मंथन हुआ।

महासंघ के पदाधिकारियों ने डॉ सिसोदिया के नेतृत्व में विभाग के विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों डॉ राकेश कड़ेला (कोषाध्यक्ष), डॉ ललित कुमार सैन (संभाग अध्यक्ष), डॉ सूरजपाल सिंह भाटी (जिला अध्यक्ष) तथा डॉ किशन लाल (प्रतिनिधि) ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

टीटीई की ईमानदारी : ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, बैग में रखा लैपटॉप भी मिला सकुशल
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक टीटीई ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12249, शकूर बस्ती-जैसलमेर स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आर्जव जैन 28 मार्च को रेवाड़ी से जयपुर तक प्रथम श्रेणी के कोच संख्या एच1 में सफर कर रहे थे।

जयपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका हरे रंग का प्यूमा बैग सीट पर ही छूट गया। ड्यूटी पर तैनात टीटीई भरत सिंह को बैग मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए यात्री से संपर्क कर इसकी सूचना दी। इसके बाद बैग सुरक्षित रूप से यात्री के रिश्तेदार को फुलेरा में सौंप दिया गया।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा
गिड़ा। जोधपु़र जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। थानाधिकारी दलपत सिंह चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान महेन्द्र पुत्र पेमाराम मेघवाल (21) निवासी मलवा गोयलान के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले बागुड़ी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

परिवार के लोगों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना की रात घर में फिर से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि अनु देवी ने अपने प्रेमी अमराराम मेघवाल निवासी तिलवाड़ा को फोन कर ढाणी पर बुलाया। अमराराम एक सरकारी विद्यालय में तृतीय श्रेणी शिक्षक है। पुलिस जांच में सामने आया कि रात के समय अनु और अमराराम ने मिलकर महेन्द्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो महेन्द्र चारपाई पर मृत पड़ा था और उसके गले पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर गिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।