summer update - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम मार्च के पहले हफ्ते से ही शुरू हो गया है। इस समय ऐसी गर्मी पड़ रही जो कि अमूमन अप्रेल के मध्य में पड़ती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो कि लंबे समय से एक्टिव है, उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरुआत हुई है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 39.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में यहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है और अब मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा जो कि आमजन के लिए चिंता का कारण बन सकता है। इधर जयपुर सहित अधिकांश जिलों मे पारा 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिलानी, चित्तौड़, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर और पाली में 38 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया गया। जो की सामान्य से 4 से 9 डिग्री ज्यादा है।

अब चलेगी लू

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों तापमान और बढ़ेगा वहीं दक्षिण-पश्चिम भागों में 10-11 मार्च को हीटवेव की संभावना है। वहीं राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं कहीं बारिश हो सकती है और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

सूर्य फिर रौद्र रूप में गर्मी के तेवर तेज : प्रदेश के अधिकांश जगह दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंद दिनों तक आसमान में बादल छाने और बरसात के बाद शनिवार को एकबारगी फिर से सूर्य रोद्र रूप में रहा। प्रदेश के अधिकांश जगह दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे। सूर्य सुबह नौ बजे से आग उगलने लगा और ग्यारह बजे तक तो हालत खराब हो गई। राज्य के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर और बीकानेर में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 48 घण्टों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री और तापमान के बढ़ने तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की प्रबल संभावना जताई हैं। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 41.8 और रात का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

इन हिस्सों में गर्मी का अधिक रहा प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में 45.3, बीकानेर में 45.2, श्रीगंगानगर 44.6, बाड़मेर 44.6, फलौदी 44.2 डिग्री दिन का तापमान रहने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे।

प्रदेश में उमस भरी गर्मी जारी : कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, तापमान में भी गिरावट
जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश का दौर जारी है और इस कारण तापमान में कमी भी आई है। राजस्थान के 16 जिलों में आज भी आंधी बारिश का अलर्ट है। जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। इसके साथ ही आज 4 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग में गर्मी और बारिश दोनों का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अंधड़ बारिश के कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही है और इस वजह से राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में उमस और चुभन भरी गर्मी शुरू हो गई।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आज भी दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन, हल्की बारिश होने व 27 से 29 मई के दौरान पुन: जोधपुर, बीकानेर संभाग उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

चित्तौड़ में डेढ़ इंच बारिश : आबू, उदयपुर सहित कई जगह बरसे मेघ तापमान में 15 डिग्री तक की हुई गिरावट
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार आंधी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट हो रही है और लू के साथ ही गर्मी से भी राहत है। तापमान में पांच से 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री या उससे कम ही दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मई माह में मार्च जैसी ठंडक का अहसास हो रहा है। इस बीच चित्तौड़गढ़ में बीते 24 घंटों में करीब डेढ़ इंच बारिश हुई। वहीं उदयपुर, कोटा, माउंट आबू में भी अच्छी बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में भी मौसम में ठंडक रही और तापमान में भी कमी के चलते गर्मी से राहत मिली। जयपुर में इस बीच अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर और जैसलमेर में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अभी जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर
मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने और तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तेज गर्मी में लू-तापघात के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, आमजन से सावधानी व बचाव की अपील
जयपुर। तेजी से बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों को अलर्ट करते हुए आमजन से बचाव रखने की अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि अत्यधिक गर्मी व सूखे मौसम में लू-तापघात होने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए इससे प्रभावितों को तुरंत राहत देने के लिए तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी अस्पतालों में लू-तापघात के रोगियों के लिए कुछ बैड आरक्षित रखते हुए वहां कूलर व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, संस्थान में रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट एवं आवश्यक दवाइयां रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनसाधारण को लू-तापघात से बचाव एवं उपचार  के लिए जानकारी अपने स्तर से समय-समय पर प्रसारित करावें। डॉ. शेखावत ने बताया कि शरीर में लवण व पानी अपर्याप्त होने पर विषम गर्म वातावरण में लू व तापघात से सिर का भारीपन व अत्यधिक सिरदर्द होने लगता है। लू तापघात से प्रभावित रोगी को तुरंत छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लेटा दिया जाए। रोगी को होश मे आने की दशा मे उसे ठण्डा पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पन्ना दें। प्याज का रस या जौ के आटे को भी ताप नियंत्रण के लिए मला जा सकता है।

रोगी के शरीर का ताप कम करने के लिए यदि सम्भव हो तो उसे ठण्डे पानी से नहलाएं या उसके शरीर पर ठण्डे पानी की पट्टियां रखकर पूरे शरीर को ढंक दें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक की शरीर का ताप कम नहीं हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि उक्त सावधानी के बाद भी मरीज ठीक नहीं होता है, तो उसे तत्काल निकट की चिकित्सा संस्थान ले जाया जाए। सीएमएचओ डॉ. शेखावत ने आमजन से अपील की है कि जहां तक सम्भव हो धूप में न निकलें, धूप में शरीर पूर्ण तरह से ढ़का हो।

धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़ों का उपयोग करें। बहुत अधिक भीड़, गर्म घुटन भरे कमरों से बचें, रेल बस आदि की यात्रा अत्यावश्यक होने पर ही करें, बिना भोजन किये बाहर न निकलें। भोजन करके एवं पानी पी कर ही बाहर निकलें। गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को गमछे या तौलिये से ढ़क कर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्में एवं छतरी का प्रयोग करें। गर्मी मे हमेशा पानी अधिक मात्रा मे पियें एवं पेय पदार्थों जैसे निंबू पानी, नारियल पानी, ज्यूस आदि का प्रयोग करें।

प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी : 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में भीषण और आग उगलती गर्मी का दौर जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सीमावर्ती जिलों में तो तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है। हालांकि भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए आने वाले दो-तीन दिन कुछ राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 से 21 अप्रैल तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। केंद्र के अनुसार शनिवार से उत्तरी हवा का असर रहेगा। इस कारण दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, शुक्रवार को भीषण गर्मी का असर रहेगा।

वहीं 18 अप्रैल को 9 जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल के लिए राज्य के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

प्रदेशवासियों के साथ नहीं किया जा सकता पशुवत व्यवहार : हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में हीट वेव और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय, भारतीय मौसम विभाग, भारतीय आपदा प्रबंधन और राज्य के सीएस, एसीएस गृह व एसीएस वित्त सहित अन्य से जवाब देने के लिए कहा है। अदालत ने सीएस को निर्देश दिए हैं कि वे हीट एक्शन प्लान व स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारी को मजबूत करने के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति के लिए सभी विभागों को साथ लेकर एक समन्वय समिति बनाए। जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने यह आदेश स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए दिए। अदालत ने कहा कि समान मामले में गत वर्ष मई माह में स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लिया गया और सरकार को निर्देश जारी किए, लेकिन करीब दस माह बीतने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से कोई एक्शन प्लान नहीं बनाया गया। यहां तक की सड़कों पर पानी की छिड़काव करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई और ना ही सड़कों पर छाया स्थल विकसित किए गए।

इसके अलावा लू से बचाव के लिए ओआरएस पैकेट, आम पन्ना आदि का वितरण भी नहीं किया गया। सरकार की ओर से अभी तक हीट एक्शन प्लान तक नहीं बनाया गया। अदालत ने कहा कि प्रदेशवासियों के साथ पशुवत व्यवहार नहीं किया जा सकता और अदालत आंख बंद कर नहीं रह सकती है। अदालत ने कहा कि राजस्थान का तापमान दिन-प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। आगामी ग्रीष्मकाल जन स्वास्थ्य, लू और हीट स्ट्रोक के मामले एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में राज्य सरकार को हीट वेव और हीट स्ट्रोक से मुक्त रखने के लिए सभी स्तरों पर उचित कदम उठाए जाने की जरूरत है। अदालत ने केन्द्र सरकार के एएसजी आरडी रस्तोगी, राज्य के एएजी और अन्य वकीलों को कहा है कि वे इस मामले में अदालत को सहयोग करे।

क्यों ना सड़क के दोनों और हरित स्थान बनाए जाएं : अदालत ने केन्द्र व राज्य सरकार से कहा है कि क्यों ना राज्य के प्रत्येक जिले में रोड के दोनों ओर वृक्षारोपण तथा जनहित में हरित सार्वजनिक स्थान बनाए जाए। क्यों ना हीट एवं कोल्ड वेव से होने वाली मृत्यु की रोकथाम विधेयक, 2015 को अधिनियम के रूप में क्रियान्वित करने व उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। अदालत ने यह भी पूछा है कि क्यों ना हीटवेव के कारण जान गंवाने वालों के आश्रितों को उचित मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए।  अदालत ने केंद्र व राज्य सरकार सहित सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे आगामी सुनवाई 24 अप्रैल को अंतरिम निर्देशों की पालना के लिए उठाए कदमों की रिपोर्ट अदालत में पेश करें।