world heritage day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर
जयपुर। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गुलाबी नगरी में एक खास आयोजन होने जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ़ आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम राजस्थान की ओर से नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से जानना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर आधारित यह आयोजन शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ते हुए आयोजित होगा। प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग सुबह 5 बजे होगी, जबकि फ्लैग ऑफ सुबह 6 बजे किया जाएगा। इस हेरिटेज वॉक और रन की शुरुआत किशनपोल स्थित म्यूजियम ऑफ लीगेसी से होगी। रास्ते में प्रतिभागियों को जयपुर की समृद्ध विरासत और खूबसूरत नजारों का अनुभव मिलेगा।

विश्व विरासत दिवस : फिर तहखाने में दिखेगी 2400 साल से भी ज्यादा पुरानी मिस्र की ममी
जयपुर। राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल कई बेशकीमती पुरा वस्तुओं को समेटे हुए है। समय-समय पर संग्रहालय में रिनोवेशन कार्य भी किए गए हैं, ताकि पर्यटकों को यहां अच्छा संग्रह देखने को मिले। अब 25 करोड़ रुपए के बजट से जल्द ही संग्रहालय का फिर से संरक्षण कार्य होगा। अभी यहां पाषाण प्रतिमाएं, धातु की प्रतिमाएं, लघु रंग चित्र, अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र परिधान, सिक्के, हस्तलिखित ग्रंथ, टेराकोटा सहित करीब दो हजार से अधिक पुरावस्तुएं प्रदर्शित हैं। देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए यहां प्रदर्शित इजिप्ट की करीब 2400 साल से ज्यादा पुरानी ममी खासी आकर्षण का केन्द्र हैं।

चार साल बाद बदलेगी जगह
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों के अवलोकनार्थ संग्रहालय के प्रथम तल पर प्रदर्शित ईजिप्ट की ममी को डिस्प्ले किया गया हैं। अब संरक्षण एवं रिनोवेशन कार्य के लिए बनाई जा रही डीपीआर में इसकी जगह फिर बदली जा सकती है। इसके तहत ममी को संग्रहालय के तहखाने में प्रदर्शित किए जाने की योजना है। इसके लिए बकायदा एक पूरी गैलेरी बनाई जाएगी। जिसमें ममी से संबंधित ऑब्जेक्ट्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले 18 अप्रैल, 2016 को तहखाने में ममी की गैलेरी प्रदर्शित की गई थी, लेकिन 14 अगस्त, 2020 में भारी बारिश के तहखाने में पानी भरने के कारण ममी और इससे संबंधित अन्य पुरा वस्तुओं को यहां से शिफ्ट कर प्रथम तल पर प्रदर्शित किया गया था। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले साल बारिश के पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बदली गई। जिससे अब तहखाने में पानी भरने की समस्या नहीं होगी।

म्यूजिकल इस्ट्रूमेंट्स की आवाज भी सुन सकेंगे

संग्रहालय के रिनोवेशन और संरक्षण कार्य के दौरान यहां प्रदर्शित म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को नए सिरे से डिस्प्ले किया जाएगा। साथ ही जब पर्यटक इन्हें देखेंगे तो इन्हें निहारने के साथ ही इनकी धुनों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां प्रदेश की शान कहीं जाने वाली पगड़ियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इनके साथ पर्यटक सेल्फी भी ले सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार संग्रहालय को हाईटैक बनाया जाएगा। ताकि यहां पर्यटकों को हर सुविधा मिले।
डॉ.पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

संग्रहालय में प्रदर्शित इजिप्ट की ममी को तहखाने में डिस्प्ले करने की योजना है। इसके लिए यहां पूरी गैलेरी बनाई जा सकती है। इसके लिए रिनोवेशन और संरक्षण कार्य जल्द शुरू होगा।
महेन्द्र कुमार निम्हल, अधीक्षक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय