coming - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पांच आकाशीय पिंडों का एक सीध में आने का होगा अध्ययन
उदयपुर। बीएन यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान विभाग में जून में पांच आकाशीय पिंडों का एक ही सीध में आने के प्रेक्षण को सिंटीलेशन संसूचक के माध्यम से लिया जाएगा। यह प्रेक्षण विवि के रजिस्ट्रार परवत सिंह राठौड़ तथा विज्ञान संकाय डीन डॉ. रेणु राठौड़, डॉ. ऋतु तोमर, डॉ. संगीता राठौड़, डॉ. अजीत सिंह सोलंकी के उपस्थिति में तथा भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पारीक के निर्देशन में शुरू किया गया। इन प्रेक्षणों के लिए भौतिक विज्ञान विभाग की व्याख्याता प्रियंका व्यास एवं भौतिक विज्ञान  विभाग के छात्र दीपाली बारेगम, धर्मेंद्र जोशी, पारितोष, शुभांगी पाण्ड्या, दीपिका, गुंजन, विश्वजीत, कृतज्ञ, निरमा, निर्मल, रीतीका, कपूरचंद, भावना, हर्षिता पालीवाल के द्वारा लिए जाएंगे।

डॉ. पारीक ने बताया कि ये पांच आकाशीय पिंड सैकड़ों साल बाद एक सीधी रेखा मे आ रहे हैं, ऐसी घटना अद्भुद होती है और इस घटना के कारण विकिरणों के प्रभाव का पृथ्वी सतह पर सिंटीलेशन संसूचक के माध्यम से अध्ययन किया जाएगा। डॉ. पारीक के अनुसार चंद्रमा के साथ 18 जून को शनि ग्रह सीधी रेखा में आएगा, उसके बाद 21 जून को बृहस्पति ग्रह तथा 22 जून को मंगल ग्रह, 26 जून को शुक्र तथा 27 जून को बुध ग्रह भी चंद्रमा के साथ सीधी रेखा मे आएंगे। इसके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा।

कस्बे में आने के बजाय बाइपास से ही निकल जाती है रोडवेज बसें
कापरेन। रोडवेज निगम के बस चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अन्दर लाने के स्थान पर बाइपास से ही निकाल कर ले जाते है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे महिलाएं भी अपने बच्चों व सामान को लेकर दो किलोमीटर दूर बाइपास पर जाने को मजबूर है। जब से बाइपास बने है तब से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज के चालक और परिचालक रोड़वेज बसों को बाइपास से होकर गुजरने से कस्बे के अन्दर यात्री बस के इंतजार में खड़े के खड़े ही रह जाते हैं। ऐसे में उन्हें या तो प्राइवेट या फिर अन्य वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। इन वाहनों के संचालक यात्रियों से किराया भी अधिक वसूलते हैं। ऐसा नहीं है कि यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नेताओं व कस्बे वासियों ने पहल ना की हो लेकिन जब भी शिकायत की गई तब तो तीन-चार दिन तक सब कुछ ठीक हो जाता है। इसके बाद रोडवेज चालक-परिचालक अपना पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं और बसों को वापस बाइपास से बस लेकर चले जाते हैं।

दो किलोमीटर दूर जाकर बैठना पड़ता है बसों में
सरकार ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोटा से जयपुर, कोटा से सवाई माधोपुर के लिए कहीं बसों का संचालन शुरू किया गया है। पर रोडवेज बसों के संचालन अपनी मनमानी करते हुए बसों को कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास से होकर ले जाते हैं। जिससे लोगों को करीब एक दो किलोमीटर दूर बस में बैठने के लिए जाना पड़ता है।

कर्मचारी परेशान
रोडवेज बसें बाइपास होकर गुजरने से कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसों से सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते हैं लेकिन बसें बाइपास पर ही उतार देती है जिससे कर्मचारियों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है,इस कारण कहीं बार कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पाते।

इनका कहना हैं
सरकार ने कोरोना काल में लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया। पर बसों के संचालन कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास होकर ले जाते हैं। अगर बसें कस्बे के अन्दर होकर निकले तो लोगों को समस्याओंका सामना करना नहीं पड़े।
-बनवारी लाल सुमन, सर्व अखाड़ा संघ अध्यक्ष नगर कापरेन।

सरकार ने कोरोना काल के समय लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसें कोटा से सवाई माधोपुर, कोटा से जयपुर के लिए बसें लगाईं थ पर जमेदार अधिकारियों व बस चालकों  की लापरवाही के चलते बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार से मांग है कि रोडवेज बसें कस्बे में होकर गुजरे जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना ना पड़े।
-अबरीश ब्यास, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष।

रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर निकलती है जिससे कस्बे वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, महिलाएं बाईपास से अपने सामान व बच्चों को लेकर कस्बे में पैदल आना पड़ता है, जिससे महिलाओं को काफी समस्या होती है। -राजेन्द्र पाटनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ।

रोडवेज बसों का बाइपास से होकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, कही बार बसों को कस्बे में होकर निकलवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा चुका हूं पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
-हेमन्त पंचोली, पालिका उपाध्यक्ष कापरेन ।

हमने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है, मंत्री महोदय को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। कस्बे के अन्दर होकर रोडवेज बसों का संचालन हो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने लगेगी।
-हेमराज मेघवाल, पालिका अध्यक्ष कापरेन ।

रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अंदर लाने के बजाए,बाइपास से निकाल ले जा रहे है।जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,कस्बे के अंदर रोडवेज बसों का ठहराव स्थान निर्धारित किया जाए ताकि बस चालको की मनमानी पर रोक लगे।
-हेमसिह खारोल, समाजसेवी

कापरेन कस्बे में भी रोडवेज बसों को निकालने के आदेश किए जाएंगे। इसके संबंध में शीट निकालकर यात्रियों के भार को भी देखा जाएगा।
-अजय कुमार मीणा, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो बूंदी

नगर पालिका ने अतिक्रमण क्षेत्र में आ रही दुकानों को हटाया
श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका ने बुधवार को कार्रवाई कर घुमचक्कर मुख्य बाजार की लिंक रोड़ से अतिक्रमण हटाएं। इस दौरान कार्यवाही का विरोध भी लोगों ने किया। यहां रेहड़ी, ठेला, सब्जी बेचने वाले लांेगों ने अतिक्रमण कर रखपा था।  जिला कलक्टर के आदेश अनुसार विशेष अभियान चला कर यह कार्यवाही की जा रही है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि दुकानदारों ने बाहर समान रख कर सड़कों को संकरा कर दिया है। इसके अलावा दुकानों के बाहर सीढ़िया व पाटे भी लगा रखें है। जो आम राहगिरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है। किसी प्रकार का कोई नुकसान दुकानदारों का नहीं हो, इसके लिए उन्हें पहले ही सूचना देकर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया था।

भीड़ को पुलिस ने किया कंट्रोल: घुमचक्कर पर की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वर्षों से संचालित कई दुकानों को पूरी तरह हटा दिया गया। लोगों ने बताया कि उनका घर इन दुकानों से ही चलता था। अब मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ेगा। इसके अलावा सब्जी के रेहड़ी लगाने वालें लोगों का कहना है कि उन्होंने विरोध शुरू किया तो उनकी रेहड़ी ही जप्त कर ले गए।

मेरिट की कट ऑफ में आने पर भी चयन क्यों नहीं किया, एक पद खाली रखें: हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने उत्तर-पश्चिम रेलवे की ग्रुप -डी की लेवल वन भर्ती- 2018 की अंतिम कट ऑफ में आने के बाद भी अभ्यर्थी को तकनीकी आधार पर चयन से वंचित करने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम रेलवे भर्ती बोर्ड व भर्ती सेल के चेयरमैन सहित अन्य से जवाब देने के लिए कहा है। वहीं याचिका के निर्णय के अधीन अभ्यर्थी के लिए एक पद खाली रखने का निर्देश दिया है। जस्टिस पंकज भंडारी व अनूप कुमार ढंड ने यह आदेश पप्पू राम बाजिया की याचिका पर दिया।

याचिका में कहा गया कि रेलवे ने वर्ष 2018 में ग्रुप डी के लेवल वन में अजमेर रीजन में 4755 पदों की भर्ती निकाली थी। इसमें याचिकाकर्ता ने भाग लिया और वह लिखित, फिजिकल व मेडिकल में पास होने के बाद अंतिम कट ऑफ में भी आ गया। वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड ने उसे अंतिम चयन सूची में यह कहते हुए शामिल नहीं किया कि उसने परमिशन लैटर में कैपिटल लेटर भरे हैं, जबकि अंडरटेकिंग के अनुसार उसे स्मॉल लेटर भरने थे। भर्ती बोर्ड की इस कार्रवाई को याचिकाकर्ता ने केट में चुनौती दी, लेकिन केट ने उसका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। इस पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी। जिस पर सुनवाई करते है खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगते हुए एक पद याचिकाकर्ता के लिए सुरक्षित रखने को कहा है।

भाजपा के बाबूलाल और कांग्रेस की मंजू देवी वर्ष 2020-21 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ विधायक
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने मंगलवार को वर्ष 2020- 21 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भाजपा के आदिवासी क्षेत्र झाडोल से आने वाले विधायक बाबूलाल झाडोल को और कांग्रेस की नागौर जिले जायल विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू देवी को घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों विधायक सदन में अधिक समय तक रहते हैं और अनुशासित होकर अपने क्षेत्र की बात उठाने के लिए विधानसभा की कमेटी ने सर्वसमिति से इन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि आने वाले वर्ष में सर्वश्रेष्ठ विधायक का चुनाव होगा ऐसे में वे विधानसभा की कार्रवाई में अधिक से अधिक समय अनुशासित तरीके से और अपना नाम चयन कराएं। डॉ. जोशी ने चुने गए दोनों सर्वश्रेष्ठ विधायकों को बधाई दी।

रणथंभौर में दो बाघों का संघर्ष, पर्यटकों ने बनाए वीडियो
सवाई माधोपुर।  रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ने के साथ ही अब टेरिटोरियल फाइट के मामले भी सामने आने लगे हैं।  रणथंभौर के जोन नंबर चार में मलिक लेक एरिया में  रविवार शाम  टाइगर और टाइग्रेस की फाइट देखने को मिली। जिसे देखकर यहां मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे। यहां टाइगर सफारी करने आए पर्यटकों ने इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार यह एक टेरिटोरियल फाइट नहीं नहीं थी। बाघिन टी 19 की बाघ टी120 के बीच हल्की तकरार थी। मस्ती के दौरान  बाघ और बाघिन के बीच यह तकरार थी जिसमें बाघिन पर बाघ हावी होने की कोशिश कर रहा है। बाघिन टी-19 कृष्णा की टेरेटरी जोन नम्बर चार में है। जबकि टाइगर टी-120 योद्धा की टेरेटरी जोन नम्बर 2, 3 और चार में है। जिसके चलते दोनों के बीच हल्की तकरार देखने को मिली।

आमेर में आने वाला पर्यटक पूछता है... व्हेयर इज नाथी का बाड़ा…
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को बजट बहस के दौरान एक बार फिर नाथी का बाड़ा और रीट धांधलियों की गूंज सुनाई दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार ने पर्यटन को उद्योग को दर्जा दिया, यह तो अच्छी बात है। आमेर किला बड़ा पर्यटन स्थल है और हर दूसरा पर्यटक आमेर आता है। आमेर आने वाला हर पर्यटक पूछता है कि नाथी का बाड़ा कहां है, मुझे विजिट करके आना है।

पूनिया ने कहा कि रीट के नाम पर जमकर धांधली हुई। रीट धांधली की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। दो-दो मंत्रियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। रीट  धांधली की सीबीआई जांच होगी तो कइयों के नकाब उतर जाएंगे। पूनिया ने सीएम के बजट में पढ़े गए शेर का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बजट के वक्त शेरो-शायरी कर रहे थे। मेरा कहना है कि मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं। सीएम दो साल घर से ही नहीं निकले, ऑफिस तक नहीं गए। यहां आकर केंद्र को कोसना, बजट पर तालियां बजवाना अलग बात है। राजस्थान आर्थिक रूप से भारी कमजोर हो गया है।

शारजाह से जयपुर आ रहे उड़ते विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों में मचा हड़कंप
जयपुर। शारजाह से जयपुर आ रहे विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पायलट ने  विमान को वापस शारजाह में सुरक्षित लैंड कराया। एयर अरबिया की फ्लाइट रात 12:25 बजे जयपुर के लिए रवाना हुई थी। इस फ्लाइट को रात 3:25 बजे जयपुर पहुंचना था। लेकिन उड़ते हुए विमान में कराची के पास एयर स्पेस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस पर पायलट ने वापस विमान को शारजाह ले जाकर सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने सुबह 5:15 बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से जयपुर भेजा।

आबादी क्षेत्र में आने की मिली सजा, ‘लेपर्ड सुल्तान’ का तबादला
जयपुर। मालवीय नगर के आबादी क्षेत्र में आए लेपर्ड को रेस्क्यू कर देर रात जमवारागढ़ सेंचुरी एरिया में छोड़े जाने की बात सामने आ रही है। झालाना लेपर्ड रिजर्व में सबसे अच्छी और शानदार साइटिंग देने वाले लेपर्ड सुल्तान को तबादले के रूप में सजा मिली है। विभाग की इस कार्यप्रणाली पर कई वन्यजीव प्रेमियों में रोष है। उनका कहना है कि एक ओर तो विभाग लेपर्ड प्रोजेक्ट और कंजर्वेशन की बात करता है, वहीं दूसरी ओर लेपर्ड रिजर्व के एनिमल को दूसरे वन क्षेत्र में छोड़ रहे हैं।

वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लेपर्ड को देर रात झालाना वन क्षेत्र से दूर करते हुए जमवारागढ़ सेंचुरी में छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि लेपर्ड को आबादी क्षेत्र में घुसने की सजा के तौर पर वहां छोड़ा है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

एक मकान से दूसरे मकान की छत पर लगाता रहा छलांग
मालवीय नगर के सेक्टर 5 और 7 में लेपर्ड की दहशत का ऐसा माहौल देखने को मिला। वहीं लेपर्ड भी एक मकान की छत से दूसरे मकान की छत पर छलांग लगाता रहा। जब तक लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज नहीं किया, तब लोगों में घबराहट बनी रही। वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर एक मकान की खिड़की तोड़कर बेहोश लेपर्ड को बाहर निकाला।

पेंटर दौड़ता हुआ आया, सदस्य कमरे में हुए कैद
मकान नम्बर 7/225 के निवासी हन्नी कपूर ने बताया कि घर में पेंटर काम कर रहा था, उसे खिड़की के बाहर किसी के गुरराने की आवाज आई। उसने देखा तो बघेरा बैठा था तो वह चिल्लाकर बाहर की ओर भागा। घर के सभी सदस्य भी कमरों में कैद हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आकर लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया, तब सभी ने राहत की सांस ली।

मैंने सोचा डॉगी आया है...
7/225 की निवासी सरोज कपूर ने सुबह 8.45 बजे सबसे पहले लेपर्ड को छत पर छलांग लगाते हुए देखा था, लेकिन मैं उसे डॉगी समझ बैठी। आसपास के लोग चिल्लाये की कॉलोनी में लेपर्ड आया है। ये सुनने के बाद मेरे हाथ-पांव फूल गए और घबराकर घर के अंदर भाग गई।

पता चला तो घर के अंदर भागे
7/224 के निवासी डीपी. मिश्रा ने बताया कि सुबह नौ बजे लेपर्ड-लेपर्ड चिल्लाने की आवाज सुनी। सामने के घरों में लोगों ने लेपर्ड की सूचना दी। घर के सभी सदस्य मकान के अंदर की ओर भागे। लेपर्ड छिपने के लिए दो मकानों के बीच गेप में घुस गया, जहां से उसे बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे वहीं ट्रेंकुलाइज किया।

कैटरीना-विक्की की शादी : खास मेहमान रणथम्भौर में लेंगे टाइगर सफारी का मजा
जयपुर। बॉलीवुड के नए कपल बनने जा रहे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का इंतजार सभी को है। सात से नौ दिसंबर तक चलने वाले इस शादी समारोह में कई वीवीआईपी गेस्ट के आने की उम्मीद है। इसको लेकर रोजाना ही कई सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे है। इस सेलेब्रिटी कपल की शादी में कई बॉलीवुड सितारे रणथम्भौर नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्स सेंस होटल में प्रस्तावित विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इवेंट कंपनियों ने सभी प्रकार के रिहर्सल भी पूरे कर लिए है। रणथम्भौर नेशनल पार्क में मेहमानों को टाइगर सफारी कराने की भी तैयारियां हो चुकी है। कई फिल्मी सितारे जैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी, कबीर खान, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर सहित कई अन्य सितारे इस नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही पीएमओ से भी शादी में पांच गेस्ट के आने सूचना है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जोगी महल में एंट्री करेंगे सेलेब्रिटीज: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में विक्की और कैटरीना के मैनेजर और इवेंट कंपनी के लोगों ने रणथम्भौर में टाइगर सफारी की थी, जिसे बिल्कुल गोपनीय रखा गया था। इसके बाद यह तय किया गया है कि शादी में शिरकत करने वाले स्पेशल गेस्ट को टाइगर सफारी के लिए गणेश मार्ग के मुख्य दरवाजे से जोगी महल गेट से एंट्री कराई जाएगी। यहां तक उन्हें प्राइवेट लग्जरी कारों में लाया जाएगा। इसके बाद वन विभाग के नियमानुसार यह गेस्ट जिप्सियों से टाइगर सफारी करेंगे। बता दें कि जोगी महल रणथम्भौर के जोन नम्बर तीन में स्थित है, जो एक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रूके थे। जोगी महल एक झील के सामने स्थित है, जहां से वीआईपी वन्यजीवों को निहारते हैं।

गेस्ट की पहचान गोपनीय रखने के लिए रखे कोड:गेस्ट की पहचान गोपनीय रखने के लिए होटल ने नाम की जगह कोड दिए हैं। इन्हीं कोड के अनुसार होटल के रूम सर्विस के साथ गेस्ट की सुरक्षा व बाउंसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ ही टाइगर सफारी भी इन्ही कोड के अनुसार होगी, जिससे गेस्ट की पहचान को गोपनीय रखा जा सकेगा।

गेस्ट लिस्ट पर पड़ सकता है कोरोना का साया: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का शादी पर प्रभाव पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस नए वेरिएंट से कई वीवीआईपी अपना प्लान कैंसिल भी कर सकते हैं।

सिक्योरिटी एजेंसी के लिए बुक हुए 20 रूम: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर की सिक्योरिटी एजेंसी के लिए मुंबई की टीम ने बरवाड़ा फोर्ट के नजदीक होटल में 20 रूम बुक किए हैं।

8 आईपीएस समेत 66 को मिला डीजीपी डिस्क
जयपुर। राजस्थान पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के फलस्वरूप डीजीपी प्रशस्ति डिस्क एवं रोल प्रदान करने हेतु पुलिस मुख्यालय परिसर में सोमवार सुबह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस  एम एल लाठर चुने गए 66 पुलिस एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान डीजीपी ने कहा बदमाशो से मिलीभगत करने वालो को बख्शा नही जाएगा। अच्छा काम करने वालों को हमेशा सम्ममानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह के दौरान 8 आईपीएस, एक अतिरिक्त निदेशक प्रचार, एक उप निदेशक स्वास्थ्य, 10 आरपीएस, 2 निजी सचिव, 9 पुलिस निरीक्षक व कंपनी कमांडर, 3 उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर,, 2-2 मंत्रालयिककर्मी व हेड कांस्टेबल एवं 28 कांस्टेबल को डीजीपी प्रशस्ति पत्र व रॉल प्रदान किया जायेगा।

8 आईपीएस को मिला डीजीपी डिस्क
एडिशनल डीजीपी पुनर्गठन एवं नियम संजीव कुमार नार्जारी, आईजी इंटेलीजेंस रूपिंदर सिंघ, डीआईजी कार्मिक गौरव श्रीवास्तव, एडिशनल कमिश्नर द्वितीय जयपुर हैदर अली जैदी, डीआईजी सीआईडी सीबी अनिल कुमार टॉक, एसपी जयपुर ग्रामीण मनीष अग्रवाल, एसपी कोटा शहर गौरव यादव एवं एसपी प्रशिक्षण पीटीसी जयपुर दौलतराम अटल को डीजीपी डिस्क मिला है।

10 आरपीएस सम्मानित
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, ज्ञान चंद यादव, भरत लाल मीणा, सौरभ कोठारी, ललित किशोर एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, रामानंद शर्मा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार व अमीर हसन को सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क व स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी को मिला डीजीपी का सम्मान
अतिरिक्त निदेशक प्रचार पुलिस मुख्यालय गोविंद पारीक एवं उप निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर सुनील पूनिया को डीजीपी का सम्मान दिया गया।

निजी सचिव व मंत्रालयिक सेवा के 4 को मिला डीजीपी का सम्मान
अतिरिक्त निजी सचिव पुलिस मुख्यालय मुरारी लाल गुप्ता, डीजीपी के निजी सहायक बनवारी लाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अनुभाग प्रथम नेमीचंद शर्मा एवं सूचना सहायक एससीआरबी प्रकाश कंवर शेखावत को भी सम्मानित किया गया।

9 पुलिस निरीक्षक एवं कंपनी कमांडर
पुलिस निरीक्षक धीरज वर्मा, कामरान खान, राम सिंह नाथावत, शिवदास मीणा, पूनम चौधरी, विक्रांत शर्मा एवं कंपनी कमांडर दीपक जोशी, सीताराम बुनकर एवं सुश्री वीना कुमारी।

3 उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर एवं 2 हेड कांस्टेबल
प्लाटून कमांडर मुकेश कुमार व उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा एवं उपनिरीक्षक प्रोबेशनर विजय मीणा तथा हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद जाट व महावीर प्रसाद यादव।

28 कांस्टेबल एवं कॉन्स्टेबल चालक
अशोक सिंह, अशोक कुमार रावत, भागीरथ मीणा, भंवर लाल, भूपेंद्र कुमार, गुमान सिंह, हेमराज राजावत, हनुमान चौधरी, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, लालाराम, मुकेश कुमार गुर्जर, मुनेश कुमार, महेंद्र कुमार, मही राम, महेश कुमार, नारायण लाल, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, रामचंद्र, सुभाष चंद्र वर्मा, सुरेश कुमार यादव, सोमपाल सिंह, सुरेश चंद गुर्जर, सुरेश कुमार एवं उमेश चंद्र दीक्षित को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया।

शिक्षामंत्री डोटासरा और राजस्व मंत्री चौधरी में नोकझोंक
जयपुर। प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच अब मंत्रियों का सियासी ईगो भी सामने आने लगा है। इसके चलते मंगलवार की शाम को आयोजित मंत्री मंडल की बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री एवं गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के बीच नोकझोंक हो गई। डोटासरा मंत्री के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और चौधरी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी है। इससे पहले गत जून महीने में आयोजित कैबिनेट की बैठक में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और गोविंद सिंह डोटासरा भी भिड़ गए थे।

राजस्व विभाग में लापरवाही का उठाया मुद्दा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री मंडल की बैठक में प्रशासन शहरों और प्रशासन गांवों के संग अभियानों को लेकर चर्चा हुई। इसमें राजस्व विभाग के कामों में बरती जा रही लापरवाही का मुद्दा भी उठा। इसे लेकर डोटासरा ने कहा कि यहां काम अटके पड़े हैं, हम किससे कहें। इस पर हरीश चौधरी ने कहा कि मैं कहीं भी रहूं आप तो काम बताइए। मामला ज्यादा बढ़ता देख मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर शांत किया। हरीश चौधरी चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। मंत्री मंडल की बैठक में डोटासरा ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान सबसे ज्यादा पेंडिंग काम राजस्व मामलों के हैं। राजस्व मंत्री चंडीगढ़ जाकर बैठ गए हैं, हम किससे जाकर कहें। तहसीलदारों की पोस्ट खाली है। प्रशासन गांवों के संग अभियान में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के अधिकार दिए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार नहीं दिए गए। डोटासरा ने जोहड़ की जमीन का मामला भी उठाया। इस पर चौधरी ने पलटवार करते हुए जवाब दिया कि आप काम बताइए, मैं चंडीगढ़ में बैठे-बैठे ही सब कर दूंगा। फिर भी ज्यादा जरूरी हुआ तो मैं आपके पास जयपुर आ जाऊंगा। मैं चंडीगढ़ रहूं या जयपुर काम पर इसका फर्क नहीं पड़ता।

कृषि और स्वास्थ्य मंत्री ने पेंडिंग कामों को लेकर उठाए सवाल
कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भी पेंडिंग कामों को लेकर सवाल उठाए। कटारिया ने कहा कि ग्रामदानी गांवों में पट्टे नहीं दिए जा सकते, उनमें नियम आड़े आ रहे हैं। रेवेन्यू नियमों में बदलाव किए बिना ग्रामदानी गांवों के लोग परेशान हैं। यह काम अब नहीं हुआ तो कभी भी नहीं होगा। इस अड़चन को अब तक दूर नहीं किया, जबकि अभियान शुरू हो चुका है। अभियान शुरू होने से पहले नियमों में बदलाव करना था। रघु शर्मा ने बीसलपुर विस्थापितों के मामले में फैसला हो पाने के बावजूद अब तक आदेश नहीं उठाने पर आपत्ति जताई।