summer alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली के स्कूलों में तेज गर्मी को लेकर मानवीय पहल : अब बच्चों को पीने की पानी की याद दिलाने के लिए बजेगी घंटी, हर 45-60 मिनट बाद मिलेगा हाइड्रेशन ब्रेक
नई दिल्ली। राजधानी में तेज़ होती गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिसके तहत स्कूलों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

नए आदेश के अनुसार, खुले मैदान में होने वाली प्रार्थना सभाओं और कक्षाओं पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यदि सभा आयोजित करना जरूरी हो, तो उसे कम समय के लिए और छायादार या भवन के भीतर ही किया जाएगा। विद्यार्थियों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए “पानी की घंटी” व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जाएगी। साथ ही स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

भीषण गर्मी को देखते हुए सभी आउटडोर खेल और शारीरिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। बच्चों को हल्के सूती कपड़े पहनने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में हीटवेव और हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होंगे। जरूरत पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। हर स्कूल में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाएगा और 2 मई 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी।

गर्मी नहीें बन रही बाबा श्याम के भक्तों के मार्ग में बाधा : सुबह से मंदिर परिसर में लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें
खाटूश्यामजी। गर्मी के तीखे तेवरों के बावजूद बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। खाटूधाम में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। दर्शन मार्ग पर कालीन बिछाई गई, ताकि श्रद्धालुओं को गर्म सड़क पर चलने में परेशानी न हो। वहीं सड़कों पर बार-बार पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि तापमान में थोड़ी नरमी आए। बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया है।

दर्शन के लिए आने वालों के लिए पेयजल और छाया की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ बड़े कूलर, बड़े पंखे व 75 फुट व मन्दिर परिसर में पानी के बूंद-बूंद फव्वारे चलाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ दर्शन कर आस्था में लीन नजर आए। हालांकि भारत-पाक तनाव के शुक्ल पक्ष एकादशी व द्वादशी व गत रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही, लेकिन आज खाटू धाम बाबा श्याम के जयकारों से गूंज रहा है।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : आज भी आंधी बारिश के आसार, पारा गिरने से गर्मी से राहत बरकरार
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और आंधी की गतिविधियां लगातार जारी है। इसके चलते जयपुर सहित कई जिलों में तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज भी परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। आज जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश व मेघगर्जन होने की संभावना है।

राज्य के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।वर्तमान में आंधी-बारिश के प्रभाव से अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री (सामान्य से 5 से 15 डिग्री कम) से नीचे दर्ज हो रहे हैं।

सूरज की तपन से झुलसा तन : दो दर्जन से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री के पार, पांच शहरों में 45 डिग्री से ज्यादा रहा तापमान
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही हैं। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है और गर्मी का रौद्र रूप अधिकांश शहरों में देखने को मिल रहा हैं। प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। वनस्थली, चित्तौड़, चूरू, गंगानगर और कोटा में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। ऐसे में इन शहरों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हैं। जयपुर में भी शुक्रवार को गर्मी ने अपना कहर बरपाया हुआ था। यहां दिन का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस बीच चूरू और गंगानगर में प्रदेश में सबसे अधिक 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  जयपुर-कोटा में तापमान ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां बीते छह साल में अपै्रल का सर्वाधिक तापमान रहा।

धूल भरी आंधी चलने की संभावना
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं या धूल भरी आंधी चलने की संभावना हैं। शनिवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने और जोधपुर बीकानेर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। साथ ही 20 अप्रैल से राज्य में हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद भी मौसम विभाग ने जताई है।