panic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झारखंड के कोड़रमा में हाथियों का कहर : दो की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव में बीती रात हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंझियाडीह स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। हाथियों ने झोपड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा झोपड़ी में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के लोग वापस वहां पहुंचे, लेकिन अफरा-तफरी के बीच बच्चा हाथियों के झुंड के पास पहुंच गया, जहां उसे कुचलकर मार डाला गया।

घटना इतनी भयावह थी कि शव के टुकड़े हो गए। हमले में राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत स्थित कानीकेंद्र गांव में भी हाथियों ने एक मिट्टी का मकान ध्वस्त कर दिया और उसमें रखे अनाज को नष्ट कर दिया। हालांकि, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने में जिले में हाथियों के हमले से करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। जयनगर, मरकच्चो और सतगावां समेत कई प्रखंड इससे प्रभावित हैं। वहीं घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली के प्रति भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो की उड़ान को मिली बम से उड़ाने की सूचना; यात्रियों में अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह शिलांग जाने वाली इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में विमान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। हवाई अड्डा के सूत्रों के मुताबिक, उड़ान संख्या 6ई-7304, कोलकाता से सुबह 9:15 बजे शिलांग के लिए रवाना होने वाली थी। उड़ान भरने से पहले एयरलाइन के कर्मचारी विमान को शौचालय में हाथ से लिखा नोट मिला, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम रखा हुआ है।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चेतावनी के बाद विमान को एक अलग जगह पर ले जाया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी शुरू की। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विमान में नोट किसने रखा। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उड़ान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

गौरतलब है कि, इंडिगो के विमान में बम की सूचना की यह पहली घटना नहीं है। जनवरी में ही 222 यात्रियों को ले जा रही इंडिगो की दिल्ली-बागडोगरा उड़ान को उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिली, जिसके बाद उसे लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, जहाँ तलाशी ली गई। पिछले साल, कोलकाता-मुंबई इंडिगो की उड़ान (6ई-5227) में भी बम की धमकी मिली थी। उस समय एक अनजान व्यक्ति ने हवाई अड्डा पर फ़ोन करके दावा किया था कि उसमें विस्फोटक है। सभी 195 यात्रियों को निकाला गया और विमान की तलाशी ली गई, हालाँकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में भी सुरक्षा मानक का पालन किया गया, और अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है।

Bomb Threat: गोरखपुर–मुंबई ट्रेन में बम विस्फोट की धमकी, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर–मुंबई ट्रेन में बम विस्फोट की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रेल प्रशासन ने मऊ जिले में ट्रेन रोकी गई और तलाशी शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान ट्रेन से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है।

फिलहाल, मौके पर बम और डॉग स्क्वायड मौजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

नीदरलैंड के मुस्लिमों में दहशत, मेयर तक डरे
एम्सटरडैम। नीदरलैंड में इस्लाम विरोधी गीर्ट विल्डर्स की जीत के बाद वहां के मुसलमान हैरत और डर में हैं। गीर्ट विल्डर्स की धुर दक्षिणपंथी पार्टी फॉर फ्रीडम (पीवीवी) डच चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। गीर्ट खुलकर मुस्लिमों के खिलाफ बयान देते रहे हैं। उनकी जीत के बाद ना सिर्फ आम मुस्लिम सिर्फ बल्कि अर्नहेम के मेयर अहमद मार्कोच भी परेशान हैं। अहमद को इस चुनाव परिणाम के बाद परेशान अपने आठ साल के बेटे को देर तक समझाना पड़ा। अहमद के बेटे के स्कूल में चुनाव परिणामों पर बहस सुनी, जिसके बाद उसके दिमाग में ये बात बैठ गई कि नई सरकार में उनके परिवार को देश छोड़ना पड़ेगा क्योंकि वो मुसलमान हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बेटे के डर पर बात करते हुए पूर्वी डच शहर अर्नहेम के मेयर अहमद मार्कोच ने कहा, ये बहुत हृदयविदारक था, मेरा तो दिल ही बैठ गया। ये बहुत चिंताजनक संकेत है, जो बताता है कि राजनीति कितनी गहराई तक व्यक्तिगत हो गई है। वह मेयर का बेटा है और उसको डर है कि ये नई सरकार उन्हें इस देश से बाहर कर देगी। ये समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। लेबर पार्टी के नेता अहमद 2017 से अर्नहेम के मेयर हैं।
साल की उम्र में मोरक्को से नीदरलैंड आए अहमद मार्कोच को मुस्लिम होने की बात पर गीर्ट विल्डर्स ने अपने चुनाव प्रचार में लगातार निशाना बनाया था। ऐसे कयास हैं कि गीर्ट के सत्ता में आने पर अहमद को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मल्टीस्टोरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 8 दमकलों से एक घंटे में पाया काबू
कोटा। बजरंग नगर स्थित मल्टी स्टोरी में शुक्रवार को सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में रहने वालों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर अनुभाग की 8 दमकलों की सहायता से एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि नाग नागिन मंदिर रोड बजरंग नगर स्थित रॉयल पाम मल्टी स्टोरी में आग लगने की सूचना मिली । सूचना पर नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के फायर स्टेशनों से तुरंत 8 दमकलें मौके पर भेजी गई। कोटा उत्तर के अग्निशमन अधिकारी अजहर खान व अमजद खान भी मौके पर पहुंचे। सभी ने आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, एएसपी संजय गुप्ता व एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ।

व्यास ने बताया कि आग मल्टी स्टोरी में 7 वीं मंजिल  पर सीढ़ियों के पास बिजली के पैनल  बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग वायर से होते हुए 9 वीं मंजिल तक पहुंच गई। वहां काफी मात्रा में धुंआ होेने  से हड़कम्प मच गया। दिन का समय होने से मल्टी स्टोरी में रहने वाले सभी लोग सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकल गए थे। निगम के फायर मैन ने आग बुझाना शुरू किया तो करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने  बताया कि आग से सीढ़ियों व लिफ्ट की साइड में रखे जूते चप्पलों के बॉक्स और कई फ्लैट के दरवाजे  तक जल गए। कोई जन हानि नहीं हुई। लेकिन आग का धुंआ अधिक होने से 7 वीं से 9 वीं मंजिल तक पूरा एरिया धुएं से काला हो गया। मल्टी स्टोरी में फायर सिस्टम  लगा हुआ है लेकिन वह कार्यशील अवस्था में नहीं है। इस संबंध में मल्टी में रहने वालों को फायर सिस्टम संचालित करने व कार्यशील परखने के बारे में कहा गया है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग की सूचना सबसे पहले बजरंग नगर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल जयदीप सिंह को मिली थी। उनकी सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पाया जा सका। इस पर एसपी ने उन्हें 21 हार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

कोबरा ही नहीं अजगर भी दे रहा घरों तक दस्तक
कोटा। बारिश के दिनों में सांप बिलों से बाहर निकल रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। शिक्षा नगरी कोटा में कोबरा, वाइपर व करैत के बाद अब अजगर भी घरों की चौखट पर दस्तक देना लगा है। घरों में घुसकर कभी फन उठाता तो कभी फुफकार कर लोगों में दहशत मचाता भुजंग के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। वहीं, स्नैक केचर गोविंद शर्मा जान दांव पर लगा जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर शहरवासियों को राहत पहुंचाकर सर्पसरी जंतुओं की जान भी बचा रहे हैं। दरअसल, मानसून के साथ ही शहर में सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले सात दिनों में ही विभिन्न इलाकों में करीब तीन दर्जन से अधिक सांप निकलने के मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला, गुरुवार देर रात आरकेपुरम-बी में स्कूल से निकलकर घर की चौखट पर अजगर आ गया। वहीं, शुक्रवार को एक ही दिन में दो जगह आबादी के बीच कोबरा निकल आया। लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

घर के बाहर बैठा 8 फीट लंबा अजगर
आरकेपुरम-बी में गुरुवार रात उस वक्त हड़कम्प मच गया जब 8 फीट लंबा और 15 किलो वजनी अजगर घर की दहलीज पर आ बैठा। जिसे देख इलाके में हड़कम्प  मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रात स्नैक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अजगर घर के पास झाड़ियों में जाकर छिप गया। जिसे तलाशने की काफी कोशिश की गई लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में टॉर्च व एलोजन लाइट की रोशनी में फिर से सर्च किया। इस दौरान एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़-पौधों के पत्तों के बीच बैठा नजर आया। इस पर तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया। शर्मा ने बताया कि अजगर इलाके के सरकारी स्कूल की बाउंड्री पार कर घर की चौखट पर पहुंच गया था। अजगर जहरीला नहीं होता है। लोग लंबाई-चौड़ाई देखकर डर जाते हैं। संभवत: भोजन की तलाश में पायथन रिहायशी इलाके में पहुंचा है।

पानी के टैंक में मिला ब्राउन कोबरा
शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह रावतभाटा रोड स्थित रोझड़ी गांव में पानी की टंकी में 5 फीट लंबा कोबरा पड़ा हुआ था। बच्चे वहां खेल रहे थे, तभी एक बच्चे की टंकी में पानी में पड़े सांप पर नजर पड़ी तो मोहल्लेवासियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और दस मिनट में कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज कर दिया। उन्होंने बताया कि कोबरा ब्राउन नहीं ब्लैक था। लेकिन, कैचुली आने के कारण वह ब्राउन नजर आ रहा था। यह कितने दिनों से पानी से भरी टंकी में पड़ा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका। संभावना है कि वह चूहों के शिकार को आया और टंकी में गिर गया। पानी भरा होने के कारण निकल नहीं पाया।

किस सांप के काटने से क्या होता है असर
कोबरा: यह पूंछ हिलाता हुआ चलता है, इसे नाग भी कहते हैं, यह जहरीला होता है। खतरा महसूस होने पर यह फन उठाता है और फुफकारते हैं। इसके काटने पर मरीज की सांस रुक जाती है।

रसैल वाइपर: यह प्रेशर कूकर की सीटी की तरह आवाज निकालता है। अजगर की तरह दिखता है और सबसे ज्यादा खेतों में मिलता है। इसके काटने पर शरीर में खून पतला हो जाता है और ब्लीडिंग शुरू हो जाती है।

करैत: यह काले रंग का होता है और सफेद रंग की इस पर रिंग जैसे बैंड बने होते हैं। यह घरों में गर्मी की तलाश में और चूहे खाने आता है। इसके काटने पर भी खून पतला होता है और ब्लीडिंग होती है।

धामन : इस प्रजाति के सांप जहरीला नहीं होता लेकिन इसकी लंबाई और चौड़ाई देख लोगों में दहशत बढ़ जाती है। यह दिखने में कोबरा जैसा नजर आता है।

कलेक्ट्रेट में दौड़ा कोबरा
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शाम साढ़े सात बजे पांच फिट लंबा कोबरा सड़क पर दौड़ता नजर आया। जिसे देख लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कर्मचारियों ने स्नैक कैचर गोविंद को सूचना दी। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कोबरे को रेस्क्यू कर लिया। शर्मा ने बताया कि कोबरा कॉन्फ्रेंसिंग रूम से बाहर निकल सड़क पर आया और लोगों को देख गैलरी में जा घुसा। रेस्क्यू के बाद उसे लाड़पुरा के जंगल में रिलीज कर दिया।

डर और उकसावे पर काटता है सांप
विशेषज्ञों के मुताबिक भूमिगत बिलों में पानी भरने के बाद ठंडे खून वाले सांप खुले में बाहर आने और गर्म स्थानों पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। डर और उकसावे की वजह से डंसते हैं। क्षेत्र में कोबरा, वाइपर, करैत, धामन सांप की प्रजाति पाई जाती है। इनके काटने पर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिले तो मौत भी हो सकती है।

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आधा दर्जन गैंगस्टर अपराधी गिरफ्तार
कोटा। शहर पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गिरोह के आधा दर्जन गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन देसी कट्टे ,तीन जिंदा कारतूस, दो चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है । शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 2 दिन पहले उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू हजरत के मकान के बाहर आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग की थी । उसके बाद वह मौके से फरार हो गए थे । इस मामले में पुलिस ने एक टीम गठित की और शहर के सभी पुलिस थानों के थाना अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन किया और अपराधियों की तलाश शुरू की ।

इस दौरान जानकारी में आया कि कोटा शहर समेत संभाग के अन्य जगहों पर भी 1 महीने में चार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है । फायरिंग करने वालों में अधिकतर अपराधी उद्योग नगर में फायरिंग करने वाले ही हैं । इस पर टीमों ने अपराधियों का ठिकाना और उनका सहयोग करने वालों की जानकारी जुटाना शुरू किया । साइबर क्राइम टीम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी सुल्तानपुर छिपे हुए हैं। इस सूचना पर उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सिकरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पुलिस ने घेराबंदी कर आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अपराधियों से तीन देशी कट्टे ,तीन जिंदा कारतूस ,दो चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमन उर्फ लाला जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस , सरफराज उर्फ बिट्टू जिसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस उर्फ डब्बू जिसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस ,अहमद उर्फ के कब्जे से एक चाकू, लकी के कब्जे से एक चाकू और लखन को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों पर10,000 से लेकर 2000 रुपए तक का इनाम घोषित है और यह सभी शातिर अपराधी है । जो फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम करते हैं । साथ ही दूसरी गैंग के लोगों पर फायरिंग करते हैं ताकि उनका वर्चस्व बना रहे और अपना काम करते रहें । एसपी ने बताया कि कई अपराधी ऐसे हैं जिनके खिलाफ 2 दर्जन से लेकर 1 दर्जन तक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य मुकदमों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है । आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार जैन ,पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन और उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सिकरवार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल है।

थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही अपराधियों में मची खलबली
मण्डावर। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से पिछले दो वर्ष से कोट-नांगलमेव गांव में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में तत्कालीन थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही खलबली मच गई है। पिछले दो वर्ष से बड़े पैमाने पर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी से राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों की पुलिस एवं विदेशी नागरिक भी परेशान हैं। इन राज्यों में दोनों गांवों के चार दर्जन से अधिक अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है, लेकिन मण्डावर पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है और नाही पुलिस ने आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। दस दिन पूर्व थानाधिकारी नाथूलाल मीणा के लाइन हाजिर होते ही साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में हड़कम्प मच गया। इधर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे ऑनलाइन ठगी की शिकायतें पुलिस महानिदेशक तक पहुंच रही है, इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक दौसा भी इस ऑनलाइन ठगी के मामले से जुड़े अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। वहीं नए थानाधिकारी अनिल कुमार के  ज्वॉइन करते ही नांगलमेव व कोट गांव में साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में खलबली मच गई है।

साइबर अपराध के मास्टर माइंड अपराधी देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के लोगों से प्रत्येक दिन लड़की बनकर मोबाइल पर चैट कर अश्लील वीडियो दिखाकर तथा उसकी स्क्रीन रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल कर पन्द्रह से बीस लाख रूपये की ठगी कर रहे हैं। कोट गांव के साइबर अपराधियों ने गुजरात के करीब दो दर्जन डॉक्टरों व हाईप्रोफाइल लोगों के फेसबुक से मोबाइल नम्बर लेकर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्ष से कोट व नांगलमेव गांव में सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी कर अमेरिका के एक नागरिक से करीब डेढ़ करोड़ रूपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। अलवर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी के दर्ज एक मामले में मण्डावर पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव से करीब एक दर्जन लोगों को गिरफतार कर बड़ा खुलासा किया, लेकिन तब भी मण्डावर पुलिस की आंख नहीं खुली और साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों अनजान लोग सेक्सटार्शन में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं और कुछ जान दे रहे हैं, फिर भी पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार
सरदारशहर। कस्बे में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी व उसके सहयोगियों को महज 48 घंटे में पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। 13 जून को मान खां पुत्र अजीम खां चायल निवासी वार्ड 29 व मांगीलाल जैसनसरिया निवासी वार्ड 40 ने अरशद क्यामखानी व अन्य पर फिरौती मांगने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का मामला दर्ज करवाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए चूरू पुलिस अधीक्षक दिंगत आनंद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मीणा, आरपीएस इंसार अली के सुपर विजन में सीआई बलराज सिंह मान, पुलिस उपनिरीक्षक रामप्रताप, उप निरीक्षक सुरेश कुमार थाना प्रभारी साहवा व जोगिंदर एएसआई जिला विशेष टीम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर की।

उच्च अधिकारियों के निर्देश में उप निरीक्षक सुरेश कुमार प्रभारी जिला विशेष टीम के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने लगातार 48 घंटे तक रतनगढ़, जयपुर, गुड़गांव व दिल्ली में पीछा करते हुए मुख्य आरोपी अरशद पुत्र रजाक, शाहरुख पुत्र लियाकत अली, इमरान पुत्र हबीब खां व हिमायत खान पुत्र शाहदत अली को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार कर अनुसंधान अधिकारी को सुपुर्द कर दिया।मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को चूरू पुलिस अधीक्षक डी आनंद ने सरदारशहर थाने में प्रेस वार्ता कर कई खुलासे किये।

एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में हरियाणा पुलिस, डीएसटी टीम व साइबर सैल चूरू की विशेष भूमिका रही। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकार्ड मौजूद है। ऐसे में आरोपियों से गहन पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश कंस्वा प्रभारी जिला विशेष टीम, कांस्टेबल श्रवण कुमार, राजेश छापोला, रुपाराम सुभाष पांडर, राजेश कुमार थाना साहवा, जोगेंद्र एएसआई प्रभारी जिला विशेष टीम, कॉन्स्टेबल रोशन, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप, मोहरपाल, सुमित, संदीप कुमार, विक्रम, मुकेश कुमार, धन्नाराम, रामफल, भीम, उप निरीक्षक रामप्रताप गोदारा, हेड कांस्टेबल भागीरथ साइबर सेल चूरू व धर्मवीर साइबर सेल चूरू आदि शामिल रहे।

देश में कोरोना की दबे पांव बढ़ती दहशत: 2,288 नये मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 7 हजार 689
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,288 नये मामले दर्ज किये गये, वहीं 3,044  लोग कोविड मुक्त हुए, जिसके साथ ही इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों का आकड़ा बढ़कर 4,25,63,949  हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश अब तक एक अरब 90 करोड़ 50 लाख 86 हजार 706 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण 2,288  नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 31 लाख सात हजार 689 हो गयी हैं। इस दौरान 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,103  हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 570  घटकर 5369 रह गए हैं। वहीं 1,366  और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,63,502 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,182 पर स्थिर है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 40  सक्रिय मामले घटकर 1,567 हो गयी। राज्य में इस दौरान महामारी से 258  और मरीजों के उबरने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 20,51,503 हो  गयी।  इस दौरान मृतकों की संख्या 23,510 पर स्थिर है। हरियाणा में सक्रिय मामले 140  घटकर 2,560 हो गये हैं। इस दौरान 511  लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,83,795 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,620 पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 12  बढ़कर 3,014 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 330  बढ़कर 64,72,277 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 69,277 हो गयी।

उदयपुर पहंचे गहलोत, कहा, 'बीजेपी में घबराहट, पूरे मुल्क में राजस्थान को बताया टार्गेट'
जयपुर/उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी घबराई हुई है और पूरे मुल्क में टार्गेट कोई है तो राजस्थान है, इसीलिए आप देख रहे हो कि दंगे भड़क रहे हैं, जब जेपी नड्डा साहब जयपुर आए थे और सवाई माधोपुर में गए थे, तब भी मैंने कहा था कि ये आग लगाने आए हैं, आग लग गई करौली के अंदर, राजगढ़ में बोर्ड है बीजेपी का, 35 पार्षद में से 34 हैं बीजेपी के, प्रस्ताव पास किया सड़क चौड़ी करने का, सड़क चौड़ी की गई और बदनाम कांग्रेस को कर रहे हैं। मंगलवार को जोधपुर में जो कुछ हुआ, कोई ऐसा मुद्दा नहीं था कि दंगा भड़कने की स्थिति आए, ये तो हम लोगों ने दंगा कहीं होने नहीं दिया, न करौली में, न राजगढ़ में, न जोधपुर में, इसीलिए कोई कैजुअलिटी नहीं हुई, कोई बड़ी घटना नहीं हुई, हादसा नहीं हुआ, वरना आप जानते हो कि जब हिंदू-मुस्लिम के दंगे करवाते हैं, तो क्या स्थिति बनती है, देश के अंदर क्या-क्या हालात हुए हैं यूपी के अंदर, बिहार के अंदर, जहां-जहां दंगे हुए हैं, गुजरात के अंदर, वो काले अक्षरों में लिखा गया है इतिहास के अंदर वो दंगे हुए थे, हमने यहां पूरा चाक-चौबंद किया हुआ है पुलिस को और इसी का परिणाम है कि करौली की घटना जो हुई थी, उसके बाद में रामनवमी आई, तो राजस्थान में सब जगह सब धर्मों ने मिलकर रामनवमी के जुलूसों का स्वागत किया, सत्कार किया, फूल बरसाए और उसी दिन 7 राज्यों में, देश के 7 राज्यों में दंगे भड़के हैं, आप कल्पना कीजिए, बुलडोजर चले हैं वहां पर गरीबों पर, क्या-क्या नहीं हुआ है? गुजरात में, मध्यप्रदेश में, दिल्ली में सब जगह पर, यहां शांति रही, शांति इनको हजम नहीं हो रही है, इनको ऊपर से इंस्ट्रक्शन्स हैं इनके हाईकमान के, कि जितना ज्यादा राजस्थान सरकार को बदनाम कर सको आप, जितना ज्यादा अस्थिरता पैदा कर सको, येन-केन प्रकारेण इस काम में आपको जो निर्देश मिले हैं और इसीलिए इनके अंदर प्रतिस्पर्धा हो रही है, इतने उम्मीदवार बन गए हैं मुख्यमंत्री के, प्रतिस्पर्धा चल रही है, इनको होमवर्क दे दिया गया है, इसलिए हर चीज को लंबा खींच रहे हैं, करौली में घटना हुई, एक-डेढ़ घंटे बाद में सब शांति हो गई, पूरे देश के अंदर मीडिया अभी भी चला रहा है करौली को लेकर, राजगढ़ की घटना इनकी खुद की की हुई है, चल रही है कांग्रेस को बदनाम करने के लिए, जोधपुर की घटना में कल तमाम केंद्रीय मंत्री और जो पूर्व मंत्री सब उतर गए, ऊपर से कहा गया है, हमारे पास इन्फॉर्मेशन है जो सुनते आते हैं कि किस प्रकार इनको मैसेज आते हैं कि आपको किस प्रकार से कैंपेन चलाना है खिलाफ में, हम अपील करते हैं तमाम पॉलिटिकल पार्टियों से जहां तनाव होता है, तमाम लोगों से कि भई आप आगे आओ और शांति बनाने की अपील करो, ऐसे वक्त में हम जो जनप्रतिनिधि हैं, उनकी ड्यूटी बनती है, धर्म बनता है, कर्त्तव्य बनता है कि हम कैसे शांति स्थापित करें और ये लोग भड़काने का काम करते हैं, हम धरना देंगे, हम पुलिस के खिलाफ में आंदोलन करेंगे, ये सब कीजिए आप बाद में जब शांति हो जाए, तब आरोप लगाइए मुख्यमंत्री पर, मंत्री पर, सरकार पर, पुलिस पर, कोई दिक्कत नहीं है। तो ये इनकी फितरत जो है बहुत भयानक है, अभी मैंने सुना कि अब वो राष्ट्रीय कार्यकारिणी कर रहे हैं जयपुर के अंदर, अभी-अभी खबर आई है, पता नहीं कि सच है या झूठ है, अंदाज कर सकते हो कि कितने घबराए हुए हैं राजस्थान के नाम से ही, राजस्थान के नाम से ही इनकी नींद हराम हो रही है दिल्ली के अंदर, इसलिए पूरा टार्गेट यहां पर मुख्यमंत्री को, सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र है और उसमें इनको हम कामयाब नहीं होने देंगे।

कांग्रेस के उदयपुर में होने वाले  चिंतन शिविर को लेकर गहलोत ने कहा कि शिविर की तैयारी शुरू हो गई है, 13-14-15 को पूरे देशभर के हमारे वरिष्ठ नेता आएंगे और हम लोग बैठकर बातचीत करेंगे और जो भी निर्णय होंगे आपको वो आपके सामने आएंगे। हमें स्वागत करने का मौका मिलेगा, राजस्थान कांग्रेस होस्ट बन रही है और हम सब मिलकर इसको बहुत कामयाब करेंगे, सब कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है।

दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार से दहशत: सक्रिय मामलों की संख्या करीब 18 हजार
नई दिल्ली।  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे निजात पाने वालों की संख्या कम रहने के कारण सक्रिय मामले 821 बढ़कर करीब 18 हजार हो गये। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 188 करोड़ 65 लाख 46 हजार 894 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3377 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 17 हजार 801 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2496 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 30 हजार 622 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 73 हजार 635 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 69 लाख 45 हजार 383 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इस दौरान देश में कोविड से 60 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु से जान गंवाने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 523753 हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार से दहशत पैदा होने लगी है। यहां पर पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 1490 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान यहां 418 सक्रिय मामले बढऩे के बाद इनकी संख्या 5250 हो गयी। वहीं 1070 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 1848526 पर पहुंच गया, जबकि दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 26172 हो गयी। हरियाणा में सक्रिय मामलों में 217 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 2238 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 363 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 978537 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से एक मरीज मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,619 हो गया।

केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 33  की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2770 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 300 बढ़कर 6468929 हो गयी,  जबकि मृतकों की संख्या में 14 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68966 पर पहुंच गया है।