vice presiden vances - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहरवासी ध्यान दें : वेंस के जयपुर दौरे के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था होगी
जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस के जयपुर दौरे के दौरान शहर में यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। वीवीआईपी आवागमन के दौरान जयपुर एयरपोर्ट से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक ओटीएस चौराहा से केवी 3 तिराहा तक का मार्ग उपयोग में लिए जाने की सम्भावना रहेगी। इन मार्गों पर अल्पावधि के लिए सुरक्षा कारणों से यातायात रोका जाएगा।

आज यूं चलेगा यातायात
पोलो सर्किल, रामबाग चौराहा, ओटीएस चौराहा से रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, ओटीएस चौराहा से केवी तीन तिराहा तक सामान्य यातायात को समय 8.15 एएम से चार पीएम तक आवश्यकता पड़ने पर समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाईपास, जवाहर नगर बाईपास, जनपथ, पृथ्वीराज रोड, एमआई रोड, गोविन्द मार्ग, एमडी रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, दिल्ली रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।  ओटीएस चौराहा से केवी 3 तिराहा तक के क्षेत्र को नो-ट्रेफि क जोन-उपरोक्त समय एवं मार्गों पर हल्के भार वाहक वाहन, धीमी गति से चलने वाले वाहनों का संचालन  निषेध रहेगा।

पार्किंग निषेध स्थल
22 अप्रैल को जवाहर लाल नेहरु मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष सूचना
21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं को देखते हुए उपरोक्त मार्गो पर आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में उक्त मार्गो पर स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यार्थी अतिरिक्त समय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे। साथ ही समानान्तर मार्गो का उपयोग करने का प्रयास करें। एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से रहेगा।

जयपुर पधारे पावणे : वेंस का राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत, आज आमेर महल, जंतर-मंतर भ्रमण को जाएंगे
जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रात को 9.30 बजे जयपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका राजस्थानी अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। वे जयपुर में तीन रात और दो दिन स्टे करेंगे। परिवार संग आए वेंस रामबाग पैलेस होटल में रुके हैं। यहां रात को एक डिनर समारोह में हिस्सा लिया। उनके जयपुर दौरे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वे मंगलवार को सुबह 9 बजे आमेर महल भ्रमण करने जाएंगे। हवामहल, जंतर-मंतर और सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। आमेर महल को सोमवार दोपहर ही आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। भ्रमण के बाद उनका दोपहर 3 बजे झालाना स्थित आरआईसी में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर संबोधन होगा। वे करीब 45 मिनट यहां रुकेंगे। शाम को सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिलने का कार्यक्रम है। बुधवार को सुबह वे परिवार के साथ आगरा जाएंगे। यहां ताजमहल भ्रमण करेंगे। दोपहर को फिर से जयपुर लौटेंगे। वे गुरुवार सुबह 6.40 बजे विशेष विमान से अमेरिका रवाना लौटेंगे।

आमेर में हाथी पुष्प वर्षा करेंगे, कालबेलिया नृत्य से होगा स्वागत
आमेर महल वेंस के वैलकम के लिए सज धज कर तैयार है। आमेर पहुंचने पर वेंस और उनके परिवार को सजे-धजे हाथी पुष्प वर्षा करेंगे, माला भी पहनाएंगे। यहां कालबेलिया नृत्य से उनका स्वागत होगा। पूरे महल में उनके भ्रमण रूट पर रेड कारपेट बिछाया गया है। वे इससे सीधे महल जाएंगे। करीब सवा-डेढ़ घंटे उनका यहां घूमने का कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी उनके वैलकम के लिए महल जा सकते हैं।

एम्बुलेंस को दिया रास्ता, काफिले से पहले निकली
जेडी वेंस के जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट से रामबाग होटल तक का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया था। जब काफिला यूनिवर्सिटी के पास था तो रामबाग परअचानक एक एम्बुलेंस आ गई। सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया। एम्बुलेंस के जाने के चन्द मिनट बाद ही वेंस का काफिला रामबाग पैलेस होटल पहुंचा।

मोदी ने वेंस के बच्चों को भेंट किए मोरपंख
अमेरिका के उपराष्ट्रपति  जेडी वेंस ने सोमवार शाम पीएम मोदी से मुलाकात की। वे करीब दो घंटे तक पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनसे मिले। मोदी ने आवास के गेट पर वेंस परिवार को रिसीव किया। उन्होंने वेंस, उनकी पत्नी उषा और तीनों बच्चों-इवान, विवेक और मिराबेल को अपने आवास का गार्डन दिखाया। पीएम ने बच्चों को मोरपंख भेंट किए। पीएम ने वेंस और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस बैठक में बाइलेट्रल ट्रेड डील, ऊर्जा, रक्षा और स्ट्रेटिजिक टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई।

तीनों बच्चे भारतीय पोशाक पहनकर आए
इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों के साथ भारत की चार दिन की यात्रा सोमवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति और द्वितीय महिला का पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वागत किया। वेंस के साथ अमेरिकी प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया। सेना की एक संयुक्त टुकड़ी ने उन्हें सलामी गारद पेश की। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए भारतीय ओडिसी शास्त्रीय नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वेंस नीले सूट और लाल टाई में थे जबकि उषा वेंस एक लंबी लाल पोशाक पहने हुए थीं, उनके कंधों पर एक सफेद कोट था, उनके तीन बच्चे-इवान, विवेक और मिराबेल भारतीय पोशाक पहने हुए थे दोनों पुत्र कुर्ता-पायजामा में और बेटी लहंगा-चोली में थी।

हवाई अड्डे से सीधे अक्षरधाम मंदिर गए
वेंस परिवार हवाई अड्डे से सीधे अक्षरधाम मंदिर गया और वहां स्वामिनारायण परिवार ने उनका स्वागत किया। अक्षरधाम मंदिर के बाद जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ इम्पोरियम भी गये।

भारत-अमेरिका साझेदारी गहरी होने की उम्मीद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में बहुत गर्मजोशी से स्वागत! हवाई अड्डे पर रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा स्वागत किया गया। दिल्ली, जयपुर और आगरा की आधिकारिक यात्रा (21-24 अप्रैल) से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा होने की उम्मीद है।

वेंस के जयपुर दौरे में सुरक्षा में तैनात होंगे आठ आईपीएस समेत 2500 पुलिसकर्मी
जयपुर। भारत दौरे के दौरान जयपुर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली हैं। वे 21 अप्रेल की रात को जयपुर पहुंचेंगे और 24 अप्रेल तक जयपुर से रवाना होंगे। इस दौरान वेंस और उनका परिवार हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किले का भ्रमण करेंगे। एक दिन के लिए आगरा में ताजमहल का दौरा कर वापस जयपुर लौटेंगे। उनकी सुरक्षा में करीब 2500 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगा है। वे रामबाग में ठहरेंगे।  दौरे को देखते हुए साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और डिवाइडरों पर पेंटिंग की गई। सड़क किनारे लगे हुए थड़ी-ठेलों को भी हटाया गया है। एडिशनल कमिश्नर कानून-व्यवस्था डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि  वेंस सुरक्षा में 8 आईपीएस अधिकारी, 23 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एएसआई,एसआई,सीआई और 2200 कॉन्स्टेबल फील्ड में तैनात रहेंगे। दो कम्पनियां आरएएसी, तीन एआरटी कम्पनियां तैनात की है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी।

यूएस के डॉक्टरों की भी रहेगी टीम
डॉ. सिंह ने बताया वेंस के दौरे के दौरान जयपुर शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों को हर ब्लड ग्रुप की 5 यूनिट रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। काफिले में अत्याधुनिक एम्बुलेंस और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और यूएस के डॉक्टरों की टीम भी 24 घंटे साथ रहेगी।

नजदीक आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी : वेंस केइर्द-गिर्द जिन भी अधिकारियों-कर्मचारियों या फिर अन्य की ड्यूटी रहेंगी, उनकी कोरोना जांच हो रही है। वहीं उनके साथ अत्याधुनिक एम्बूलेंस और डॉक्टरों की टीम भी रहेगी। वेंस और उनकी टीम जहां भी रुकेगी, वहां फूड टेस्टिंग भी होगी।

उपराष्ट्रपति वेंस के दौरे के दौरान विशेष होगी यातायात व्यवस्था, परीक्षार्थी अतिरिक्त समय लेकर चलें
जयपुर। उपराष्ट्रपति वेंस के जयपुर दौरे के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस दौरान यातायात में बदलाव किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। 21 अप्रेल से 24 अप्रेल के बीच जयपुर एयरपोर्ट से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, भवानी सिंह रोड़, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, ओटीएस चौराहा से केवी-3 तिराहा तक का मार्ग उपयोग में लिए जाने की सम्भावना रहेगी। इन मार्गों पर यातायात को रोका जाएगा।

आवागमन के दौरान डायवर्जन प्लान
21 अप्रेल 2025 को जयपुर एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, जेडीए चौराहा तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल तक सामान्य यातायात को रात सवा नौ बजे से दस बजे तक आवश्यकतानुसार उक्तमार्गों पर संचालित यातायात को समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाईपास, जवाहर नगर बाईपास, जनपथ, पृथ्वीराज रोड, तख्तेशाही रोड पर डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इस समय एवं मार्गों पर हल्के भार वाहक वाहन, बस, मिनी बस, धीमी गति से चलने वाले वाहन नहीं चलेंगे।

पार्किंग निषेध स्थल: 21 अप्रेल को जेएलएन मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी।

परीक्षार्थियों के लिए: 21 से 24 अप्रेल तक शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान रखना होगा। वीवीआईपी विर्जिट के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में इन मार्गों पर स्थित परीक्षा केन्दों के अभ्यर्थी अतिरिक्त समय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे साथ ही समानान्तर मार्गों का उपयोग करें। इस विजिट के दौरान यातायात एवं समानान्तर मार्गों की जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन 1095, 2565630, 2561256 एवं व्हाट्सएप हेल्प-डेस्क नम्बर 8764866972 कॉल करें।