vice president jd vance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर शहर में वीवीआईपी : वेंस की यात्रा के दौरान आज यूं रहेगी यातायात व्यवस्था
जयपुर। उपराष्ट्रपति वेंस की जयपुर यात्रा के तीसरे दिन भी शहर में यातायात व्यवस्था विशेष रहेगी। जयपुर शहर में वीवीआईपी और वीआईपी का आवागमन रहेगा। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार का मार्ग उपयोग में लिए जाने की सम्भावना रहेगी।

आवागमन के दौरान डायवर्जन
-एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, जेडीए चौराहा तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल तक सामान्य यातायात को सुबह 7.45 से दोपहर 1.30 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर संचालित यातायात को समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाइपास, जवाहर नगर बाइपास, जनपथ में डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।

-जेडीए चौराहा से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार में सामान्य यातायात को दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक आवश्यकता पड़ने पर यातायात को समानान्तर मार्ग पृथ्वीराज रोड, एमआई रोड, गोविन्द मार्ग, एमडी रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाट बाजार, गणगौरी बाजार, जलेबी चौक में डायवर्ट किया जाएगा। इस समय और मार्गों पर हल्के भार वाहक वाहन, बस मिनी बस, धीमी गति से चलने वाले वाहनों का संचालन निषेध रहेगा।

पार्किंग निषेध स्थल
जवाहर लाल नेहरू मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

परीक्षार्थियों से अपील
शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के मध्य नजर उपरोक्त मार्गों पर आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। इन मार्गों पर स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यर्थी अतिरिक्तसमय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे के साथ ही समानान्तर मार्गों का उपयोग करने का प्रयास करें। उक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं समानान्तर मार्गों की जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन 1095, 2565630, 2561256 एवं व्हाट्सएप हेल्प-डेस्क नम्बर 8764866972 संचालित रहेगी।

वीवीआईपी विजिट : तपती धूप में जाम में फंस गया शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन
जयपुर। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब परिवार के साथ जयपुर घूमने निकले तो शहर के लोग जाम में फंस गए। सुरक्षा के लिहाज से अतिव्यस्ततम जेएलएन और टोंक रोड पर यातायात रोक दिया गया। आमजन से खचाखच भरे रहने वाले परकोटे से आमेर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया। इससे तपती दोपहरी में आमजन जाम में फंस गया। वेंस के काफिले के आने-जाने से करीब एक घण्टे पहले रास्ते रोककर रूट डायवर्जन किया तो आमजन को गन्तव्य तक पहुंचने को करीब दस किमी तक का चक्कर काटना पड़ा। 15 मिनट के रास्ते को पार करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया।

गौरतलब है कि वेंस की सुरक्षा के लिए 8 आईपीएस, 23 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर समेत 2200 पुलिसकमी तैनात किए हैं। इनके अलावा आरएसी की दो कम्पनियों और ईआरटी की 3 टीमों के अलावा उच्चस्तरीय चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को भी शामिल किया था। वेंस की सुरक्षा के लिए अमेरिका से भी 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम लगाई है। जानकारी के अनुसार महारानी कॉलेज परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को दोपहर के वक्त लौटने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। राजस्थान यूनिवर्सिटी में मौखिक परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। अब ये आगे सोमवार को होंगी।

यहां लगाने पड़े चक्कर
जेएलएन मार्ग के ट्रेफिक को पुलिस ने कई बार रोका और यातायात झालाना केन्द्रिय विद्यालय-3 से ओटीएस चौराहे तक नो-एंट्री रखी गई। चारदीवारी से लेकर आमेर तक सभी वाहनों का संचालन रोका गया। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान टोंक रोड और जेएलएन मार्ग को रोका गया तो झालाना बाईपास से सांगानेर टोंक रोड जाने वालों को जगतपुरा-7 नंबर स्टैण्ड होकर करीीब दस किलोमीटर तक का चक्कर काटना पड़ा। एसएमएस और जेएलएन के बाहर मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण परकोटे में लोग छोटी-छोटी गलियों में होकर निकले तो वहां भी जाम लग गया।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की शर्तें फाइनल हुई : जेडी वेंस
जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर दौरे के दौरान मंगलवार को दोपहर झालाना स्थित आरआईसी सेंटर में भारत-अमेरिका संबंधों और व्यापार को लेकर हुए कार्यक्रम पहुंचे। उन्होंने दोनों देशों के व्यापार समझौते को फोकस कर आधे घंटे से ज्यादा समय तक अपनी बात रखी। कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौतें की शर्तों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह लगभग फाइनल हो चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका और भारत आगे बढ़ें। वे दोनों देशों की साझेदारी से दुनिया के भविष्य को तय करना चाहते हैं। ऐसा हुआ तो 21 वीं सदी का भविष्य दोनों देशों की साझेदारी से तय होगा।

मोदी और ट्रंप का विजन द्विपक्षीय व्यापार को इस दशक के अंत तक 500 बिलियन डॉलर तक ले जाएगा लेकिन अगर ऐसा करने में हम सफल नहीं हुए तो ये पूरी मानवता के लिए अंधकारमय और नुकसानदेह स्थितियां खड़ी करेगा। मेरी सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में व्यापार समझौते को लेकर सभी बिन्दुओं पर चर्चा हुई है। समझौतें में दोनों देशों के हितों को ध्यान रखा गया है। नई नौकरियां का सृजन, सस्ते सामान उपलब्धता की सप्लाई चैन बनाने, श्रमिकों को फायदा देने को प्राथमिकता दी जाएगी। डाटा सेंटर, फार्मास्यूटिकल्स, अंडर सी केबल सहित कई अहम क्षेत्रों में साथ काम होगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

मोदी की तारीफ की, कहा वे एक टफ नेगोशिएटर हैं, गैर टैरिफ बाधाएं दूर हों
वेंस ने पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। कहा कि वे व्यापार के लिए एक टफ नेगोशिएटर हैं। वे भारत के लिए लड़ते हैं। मैंने यह कई बार देखा है। वे एक गंभीर नेता हैं। यही कारण है कि अमेरिका उनका सम्मान करता है। लेकिन मेरा सुझाव है कि भारतीय बाजार में अमेरिकी पहुंच को गैर टैरिफ बाधाओं को हटाने पर विचार हो। टैरिफ से ट्रंप का इरादा वैश्विक व्यापार आर्थिक संबंधों को फिर से संतुलित करना हैं। अमेरिका, भारत सहित दोस्त देशों के साथ मिलकर सभी का बेहतर भविष्य चाहता है। एआई तकनीक पर कहा कि भारतीय साझेदारी को अमेरिका साथ है। ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा प्रभुत्व के बिना एआई का कोई भविष्य नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यह तकनीकी सहयोग, रक्षा और ऊर्जा से भी आगे जाएगा।

भारत-अमेरिका के गहरे रिश्ते, सुरक्षा को हथियारों का साझा उत्पादन के विकल्प भी खुलेंगे
वेंस ने कहा कि दोनों देशों की पहली आवश्यकता खुद को बाहरी ताकतों से सुरक्षित रखना है। दूसरा उत्पादन बढ़ाया और तीसरा अत्याधुनिक तकनीक का अविष्कार करना है। किसी देश नाम लिए बगैर कहा कि कुछ बाहरी शक्तियां हम पर हावी होना चाहती है। दोनों देशों के गहरे रिश्ते हैं। भारत को अमेरिका से निरंतर रक्षा साझेदारी से फायदा होगा। वे चाहते हैं कि भारत, अमेरिका से पांचवी जनरेशन के अधिक सैन्य उपकरण खरीदें। जैसे एफ-35 भारतीय हवाई सुरक्षा को और मजबूत कर सकता है। दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास रिश्तों को और अधिक मजबूत करेगा। सुरक्षा को हथियारों का सह उत्पादन का मार्ग भी खुल सकता है जो वर्तमान में दोनों की आवश्यकता है।भारत में जीवंतता है।

यहां मेरी पत्नी मुझसे बड़ी सेलिब्रिटी
वेंस ने कहा कि वे दुनिया के कई देशों में गए हैं। भारत पहली बार आए हैं। यहां जीवंतता फील होती है। भारत में अपने आतिथ्य की  प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोगों में अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति सम्मान है। दूसरे देशों में नीरसता है। लोगों में जीवन को समृद्ध बनाने की भावना है। खुद के भारतीय होने का गर्व भी है। अपनी भारतीय मूल की पत्नी ऊषा वेंस पर कहा कि भारत में मेरी पत्नी मुझसे बड़ी सेलिब्रिटी है।

ऊर्जा क्षेत्र में इम्पोर्ट से भारत में विकास-उत्पादन तेज होगा
वेंस ने कहा कि अमेरिका की गत सरकार ने भविष्य के डर से तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन में अमेरिकी निवेश को सीमित कर दिया था लेकिन ट्रंप सरकार का ऐसा मानना नहीं है। अमेरिका के पास विशाल प्राकृतिक संसाधन और ऊर्जा उत्पन्न करने की असामान्य क्षमता है। इतनी कि हम इसे भारत जैसे अपने मित्रों को सस्ती दरों पर बेचने में सक्षम होना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि भारत, अमेरिकी ऊर्जा निर्यात का फायदा लेगा। इससे यहां अधिक निर्माण, उत्पादन और अधिक विकास हो पाएगा।

पीएम मोदी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकीपत्नी उषा वेंस के साथ करेंगे रात्रिभोज आयोजित, टैरिफ पर होगी बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट के बीच व्यापार, टैरिफ और अन्य प्रमुख मुद्दों पर बातचीत होगी। बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के लिए डिनर की मेजबानी करेंगे। सोमवार रात को ही वेंस और उनका परिवार जयपुर रवाना हो जाएगा।

दिल्ली पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और उसके बाद वे संभवत: भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों की खरीद के लिए किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जा सकते हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का इंडिया कनेक्शन: उषा वेंस चिलुकुरी के माता-पिता आंधप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले से ताल्लुक रखते हैं
नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने चार दिवसीय दौर पर भारत आ रहे हैं। भारतीय मूल की उनकी पत्नी उषा वेंस चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे भी इस विजिट में वेंस के साथ होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वेंस परिवार दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर की भी यात्रा करेगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की पहली सेकंड लेडी हैं और वेंस के पद संभालने के बाद से वह लगातार चर्चा में हैं। अमेरिका के सैन डिएगो में जन्मीं उषा वेंस भारतीय अप्रवासी माता-पिता की बेटी हैं। उनके पिता आईआईटी मद्रास के एलुमनाई हैं और उनकी मां एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं। येल यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान उषा और जेडी वेंस की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और आखिर में साल 2014 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। अब उनके तीन बच्चे हैं।

उषा के पति जेडी वेंस कैथोलिक ईसाई हैं। एक इंटरव्यू में उषा ने खुद को ईसाई न मानने की बात कही थी। उन्होंने खुलासा किया कि उनके माता-पिता हिंदू हैं और हिंदू धर्म उनके जीवन का अहम हिस्सा है। यही नहीं, उन्होंने अपनी अच्छी परिवरिश और संस्कारों के पीछे हिन्दू धर्म को भी एक वजह बताया था। जेडी वेंस ने भी कहा था कि वह अपनी पत्नी उषा को आध्यात्मिक तौर पर से अपने लिए प्रेरणादायक मानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उषा धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहतीं, लेकिन वे उनके साथ चर्च जरूर जाती हैं।

उषा एक नेशनल लॉ फर्म में प्रतिष्ठित वकील :  इन दोनों के रिश्ते की मजबूती ने ही उन्हें अब अमेरिका में सबसे ऊंचे पायदान में से एक पर पहुंचा दिया है, क्योंकि जेडी एक वेंचर कैपिटलिस्ट और लेखक से अमेरिका के उपराष्ट्रपति बन गए हैं। वहीं उषा एक नेशनल लॉ फर्म में प्रतिष्ठित वकील हैं और साल 2018 तक वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के तौर पर काम कर चुकी हैं। उषा चिलुकुरी और जेडी वेंस तीन बच्चों के माता-पिता हैं और उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम इवान और विवेक हैं और एक बेटी है, जिसका नाम मिराबेल है।

जेडी वेंस और उषा चिलुकुरी दोनों का बैकग्राउंड एकदम अलग है। जेडी वेंस की मां नशे की लत की शिकार थीं, ऐसे में बचपन में उनका पालन-पोषण  दादी ने किया था। जेडी वेंस आर्थिक रूप से काफी कमजोर परिवार से आते हैं और उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके उलट भारतीय प्रवासियों की बेटी उषा चिलुकुरी कैलिफोर्निया में एक ऐसे घर में पली, जहां शुरूआत से ही एकेडमिक्स पर जोर था और उनके पेरेंट्स अपने-अपने क्षेत्र के विद्वान थे।

दोनों का रिश्ता बना मिसाल
व्यक्तिगत मतभेदों और सामाजिक चुनौतियों को पार करते हुए उषा ने जेडी का पूरा साथ दिया, क्योंकि वह अपने बैकग्राउंड की वजह से इस माहौल में धीरे-धीरे ढल रहे थे। साल 2014 में जेडी और उषा ने शादी कर ली और उनके रिश्ते को एक नया नाम मिल गया। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में जेडी का परिचय देते हुए उषा ने कहा, जेडी और मैं मिल पाए, प्यार में पड़ना और शादी करना तो दूर की बात है, यह इस महान देश की वजह से हुआ। उन्होंने जेडी को मीट और आलू खाने वाले लड़के के तौर पर प्रोजेक्ट किया और बताया कि उन्होंने वक्त के साथ शाकाहारी भोजन का आनंद लेना सीखा और उनकी मां के लिए भारतीय पकवान भी बनाए।

राइटिंग प्रोजेक्ट पर साथ काम करना शुरू किया
हालांकि इसके बावजूद येल लॉ स्कूल में जेडी और उषा एक-दूसरे के संपर्क में आए, जहां उन्होंने एक राइटिंग प्रोजेक्ट पर साथ काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे उन दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में तब्दील होता गया। उषा के बारे में बात करते हुए एक बार वेंस ने बताया था, मैं लगातार उसके बारे में सोचता रहता था, एक दोस्त ने मुझे दिल से दुखी बताया और दूसरे ने कहा कि उसने मुझे इस तरह कभी नहीं देखा। जब उन्हें पता चला कि उषा सिंगल हैं, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद एक रिश्ता शुरू हुआ जो धीरे-धीरे गहरा होता गया।

आंध्र प्रदेश से हैं माता-पिता
उषा वेंस का जन्म 6 जनवरी 1986 को कैलिफोर्निया में हुआ था। यह अमेरिकी में ही पली और बढ़ी हुई हैं। इनकी मां का नाम लक्ष्मी और पिता का नाम राधाकृष्ण है। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और साल 1980 में अमेरिका आकर बसे गए थे। उषा की मां एक बायोलॉजिस्ट हैं और पिता इंजीनियर। उषा वेंस का जन्म बेशक अमेरिका में हुआ हो, माता-पिता ने उन्हें भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के अनुसार शिक्षा और संस्कार दिए। उषा ने खुद बताया है कि उन्होंने अपने माता-पिता के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए ही पढ़ाई की है। साल 2014 में उषा की शादी जेडी वेंस से हो गई थी। शादी में उषा और जेडी वेंस, दोनों ने पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने थे। वेंस भी उषा के इन हिंदू संस्कारों से प्रभावित हुए।

कितनी है शिक्षा और क्या है काम?
उषा ने साल 2007 में येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में बैचलर की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के दौरान वह एजुकेशन पॉलिसी पब्लिकेशन में एडिटर-इन-चीफ भी रहीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप की मदद से कैम्ब्रिज से मास्टर आॅफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की। उषा ने येल लॉ स्कूल से लॉ की भी पढ़ाई की है। इसके बाद वहां उन्होंने कई जिम्मेदारियां भी निभाईं। वह येल जर्नल आॅफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की मैनेजिंग एडिटर और येल लॉ एंड पॉलिसी रिव्यू की एडिटर रह चुकी हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के लिए क्लर्क के रूप में भी काम किया है। इससे पहले वह साल 2013 से 2014 तक केंटकी की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज अमूल थापर के लिए एक लॉ क्लर्क के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

कितनी है नेटवर्थ?
उषा वेंस की कुल संपत्ति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उषा और उनके पति जेडी वेंस के पास प्रॉपर्टी की कमी नहीं है। वेंस रियल एस्टेट, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी आदि में निवेश करते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक जेडी वेंस की नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर (करीब 85 करोड़ रुपये) है। अगस्त 2014 में उषा वेंस और जेडी वेंस ने वॉशिंगटन डीसी में 5,90,000 डॉलर में एक मकान खरीदा था। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मकान की कीमत अब करीब 8,50,000 डॉलर है। इसके अलावा उषा और जेडी वेंस ने सिनसिनाटी के ईस्ट वॉलनट हिल्स में 1.4 मिलियन डॉलर में एक मकान खरीदा था। इनके अलावा इस दंपति के पास और भी प्रॉपर्टी है।

ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बाद हो रही वेंस की यात्रा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ट्रंप की शुल्क नीति की पृष्ठभूमि में भारत की यात्रा कर रहे हैं। इस नीति से बड़े पैमाने पर व्यापार में व्यवधान और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका पैदा हुई। इस महीने पारस्परिक शुल्क लागू होने के कुछ दिनों बाद, ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए इस पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज ने भी अगले सप्ताह की शुरूआत में भारत आने की योजना बनाई थी, लेकिन उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई है।