pushpa chanda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चांदी के गहने पहन स्वागत की प्रथा को आगे बढ़ा रही हैं ‘पुष्पा-चन्दा’
जयपुर। गुलाबी नगरी किले-महलों के साथ ही मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। पावणें भी यहां की संस्कृति और परम्परा के अनुसार होने वाले वेलकम से अभिभूत नजर आते हैं। इस परम्परा में जयपुर के हाथीगांव में रह रही दो हथिनियां ‘पुष्पा और चन्दा’ भी निपुण हैं। पिछले साल आमेर महल विजिट पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रों का स्वागत भी इन दोनों हथिनी सहेलियों ने ही किया था। वहीं अब अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 22 अप्रेल को आमेर महल विजिट पर आएंगे। ऐसे में इनके स्वागत के लिए भी पुष्पा और चन्दा महल में मौजूद रहेंगी।

250 से 300 साल पुराने चांदी के गहनों में दिखेगा शेर का डिजाइन
दोनों हथिनियां आमेर महल में उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस का स्वागत करेंगी। दोनों करीब 60 किलो वजनी चांदी के गहनों में लदकद नजर आएंगी। इन गहनों की खासबात ये है कि इनमें शेर और सूरज का खूबसूरत डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही चांदी से बने गहनों में फूल-पत्तियों के डिजाइन भी हैं। इनसे गहनों की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि पुष्पा और चन्दा को 8-8 किलो वजनी कनगोजा (कान में पहनाए जाने वाला आभूषण), 10-10 किलो वजनी कंठा (गले में पहनाया जाता है), डेढ़-डेढ़ किलो वजनी पूंछ की दुमची, 6-6 किलो वजनी पायजेब और 4-4 किलो वजनी सिर पर ‘श्री’ सहित अन्य आभूषण पहनाए जाएंगे। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि ये सभी आभूषण 250 से 300 साल पुराने हैं। इसके साथ ही 22 किलो वजनी ओदा भी दोनों की पीठ पर दिखेगा। इसमें भी चांदी का इस्तेमाल किया गया है।

झूल पर दिखेंगे बाघ और हिरण
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस के स्वागत के लिए हथिनी चंदा और पुष्पा को चांदी के गहनों से सजाने के बाद उन्हें झूल पहनाई जाएगी। जिसमें वाइल्ड लाइफ का अक्स देखा जा सकता है। झूल की डिजाइन में वाइल्ड का रोमांच दिखेगा। इसमें बाघ, हिरण के साथ ही मोर का डिजाइन भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्राकृतिक रंगों से इनके शरीर पर चित्रकारी भी की जाएगी।

फुटबाल की दीवानी है चन्दा
हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि हाथीगांव में रह रही हथिनी चन्दा फुटबॉल की दीवानी है। खाली समय में इसे गार्डन में फुटबॉल खिलाई जाती है। इससे इसकी फिजिकली एक्टिविटी बनी रहती है।