jd vance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान के तीन-सूत्री उल्लंघन के दावों पर वेंस का बड़ा बयान : हमेशा पेचीदा होते हैं युद्धविराम, लेबनान हवाई हमलों में 254 लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान द्वारा युद्धविराम समझौते के तीन बिंदुओं के उल्लंघन के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "युद्धविराम हमेशा पेचीदा होते हैं।" जेडी वेंस ने हंगरी से प्रस्थान से पहले संवाददाताओं से बातचीत में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर ग़ालिबाफ़ के उस बयान पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने वॉशिंगटन पर युद्धविराम के तीन प्रावधानों के जानबूझकर उल्लंघन का आरोप लगाया था। वेंस ने कहा कि यदि ग़ालिबाफ़ के पास केवल तीन असहमति के बिंदु हैं, तो इसका अर्थ है कि काफी हद तक सहमति भी है।

जेडी वेंस ने कहा, "युद्धविराम हमेशा थोड़ा अव्यवस्थित होता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के एक घंटे के भीतर ही ईरान ने पड़ोसी देशों पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद इज़रायल और कुछ खाड़ी अरब देशों ने जवाबी कार्रवाई की।" उन्होंने कहा, "यही युद्धविराम की प्रकृति है। कोई भी युद्धविराम बिना कुछ उतार-चढ़ाव के नहीं होता। हम स्पष्ट रूप से यह चाहते हैं कि बमबारी रुके। हम अपने सहयोगियों से भी बमबारी रोकने को कहते हैं और ईरान से भी यही अपेक्षा रखते हैं। हमें संकेत मिल रहे हैं कि स्थिति सही दिशा में जा रही है, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।"

जेडी वेंस ने यह भी कहा कि उन्हें यह "दिलचस्प" लगा कि श्री ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम के बड़े भंडार को छोड़ने के अपने "अधिकार" से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, "हम इस बात की चिंता नहीं करते कि वे क्या करने का अधिकार होने का दावा करते हैं, बल्कि इस बात पर ध्यान देते हैं कि वे वास्तव में क्या करते हैं।"

जेडी वैंस का दावा: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम समझौते में लेबनान शामिल नहीं, समझौते की तीन धाराओं के उल्लंघन का लगाया आरोप
वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने ईरान के साथ हुए युद्धविराम पर कहा कि उनका मानना है कि ईरान को यह गलतफहमी थी कि लेबनान को भी इसमें शामिल किया गया है। श्री वैंस बुधवार को हंगरी से रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही। जेडी वैंस ने कहा कि युद्धविराम हमेशा पेचीदा होते हैं और उन्होंने ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ के इस दावे का जवाब दिया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम समझौते की तीन धाराओं का उल्लंघन किया है।

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने दावा किया था कि अमेरिका युद्धविराम समझौते के तीन बिंदुओं का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने लेबनान में लगातार गोलीबारी, कथित रूप से ईरानी हवाई क्षेत्र में ड्रोन के प्रवेश और ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार से इनकार का हवाला दिया। जेडी वेंस ने कहा कि अगर श्री ग़ालिबफ़ के असहमति के केवल तीन बिंदु हैं, तो निश्चित रूप से कई बिंदुओं पर सहमति भी होगी। उपराष्ट्रपति ने कहा, "सबसे पहले, उन्होंने ईरान पर हुए एक कथित हमले का जिक्र किया और बताया कि यह युद्धविराम का उल्लंघन था। युद्धविराम हमेशा ही पेचीदा होते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा युद्धविराम की घोषणा के एक घंटे बाद ही कई मिसाइलें दागी गईं, इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की और कुछ खाड़ी अरब देशों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ने कभी भी लेबनान को युद्धविराम समझौते में शामिल करने का वादा नहीं किया था, भले ही ईरान ने ऐसा दावा किया हो और उन्होंने इसे दोनों पक्षों के बीच एक गलतफहमी करार दिया।

अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत: ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले पाँच दिनों के लिए टले, ईरान का इंकार
तेहरान। ईरान ने कथित तौर पर अमेरिका से कहा है कि वह विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जैरेड कुशनर के बजाय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत करना पसंद करता है। सीएनएन प्रसारक की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। सीएनएन के अनुसार ईरान ने अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान शुरू होने से पहले हुई पिछली बातचीतों की विफलता को लेकर विटकॉफ और कुशनर पर अविश्वास जताया। वहीं, रिपोर्टस के मुताबिक उपराष्ट्रपति वेंस को ईरान एक ऐसे राजनेता के रूप में देखता है जो युद्धविराम के हित में रुचि रखते हैं।

गौरतलब है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बहुत सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पेंटागन को निर्देश दिया है कि ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को पाँच दिनों के लिए टाल दिया जाए।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने हालांकि, बातचीत होने से इनकार किया और कहा कि उसे केवल ऐसे संदेश प्राप्त हुए हैं, जिनमें वॉशिंगटन की बातचीत में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की गई थी।

ईरान-अमेरिका वार्ता: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का दावा, अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत बेहतर और रचनात्मक
काहिरा। अमेरिका के साथ हुई दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि यह बातचीत ओमान की राजधानी मस्कट में हुई पहले दौर की बातचीत से बेहतर और ज्यादा रचनात्मक थी। विदेश मंत्री अराघची ने मंगलवार को सरकारी प्रसारक इरिब के साथ विशेष बातचीत में कहा कि दिशा देने वाले सिद्धांतों पर दोनों पक्षों के बीच आम सहमति बन गयी है और जल्द ही एक संभावित समझौते का मसौदा तैयार करने की दिशा में बढ़ेंगे।

ओमान की मध्यस्थता में स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा में ओमानी दूतावास में हुई इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि एक बार मसौदा तैयार होने पर दोनों पक्ष तीसरे दौर की बातचीत के लिए तारीख निर्धारित करेंगे। इसके आगे विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच की खाई पाटने में समय लगेगा।

विदेश मंत्री अराघची ने बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र के एक निरस्त्रीकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बातचीत से एक टिकाऊ समाधान के लिए एक नया रास्ता खुल गया है जो ईरान के अधिकारों का सम्मान करते हुए पूरे क्षेत्र और सभी पक्षों के हितों की रक्षा करेगे।

बैठक की मध्यस्थता करने वाले ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हम्माद बिन हमूद अलबुसैदी ने कहा कि बातचीत रचनात्मक थी और दोनों पक्षों ने तकनीकी मुद्दों एवं सामान्य उद्देश्य पहचानने में अच्छी प्रगति की है। साथ ही अंतिम समझौते के मार्गदर्शक सिद्धांतों को शक्ल देने के लिए महत्वपूर्ण कोशिशें की गयीं।

इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैन्स ने मीडिया को बताया कि मंगलवार की बातचीत के कुछ पहलू सकारात्मक थे, लेकिन ईरान ने अभी तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुछ बातों को नहीं माना है, और इनसे पीछे नहीं हटा जा सकता। उन्होंने कहा कि सब कुछ अभी भी टेबल पर है।

राष्ट्रपति ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में ईरान के साथ हुए पहले के परमाणु समझौते से हट गए थे। लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने ईरान पर अधिकतम दबाव बनाया है और बार-बार चेतावनी दी है कि वह ईरान की परमाणु कार्रवाई रोकने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ईरान ने भी इसके जवाब में कहा है कि वह किसी भी हमले का उसी तरह जवाब देगा।

इससे पहले जैसे ही जिनेवा में मिले, तो ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने होर्मुज की खाड़ी में स्मार्ट कंट्रोल ऑफ़ द स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज नाम का एक अभ्यास शुरू कर दिया था। इस अभ्यास ने जरूरी शिपिंग लेन के कुछ हिस्सों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। इसमें तटीय एवं द्वीपीय बिन्दुओं से मिसाइल लॉन्च, त्वरित हमलों और समुद्री लक्ष्यों पर हमलों की नकल करने वाली ड्रोन इकाइयां शामिल थीं।

आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार आउटलेट सेपा न्यूज ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद नौसेना की तैयारी का परीक्षण करना और समुद्र में सुरक्षा और जवाबी हमले की योजना का अभ्यास करना था। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड और यूएसएस अब्राहम लिंकन को पश्चिमी एशिया में तैनात किया जा रहा है, जो तीन हफ्ते से इस इलाके में हैं।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मंगलवार को कहा कि ईरान अपनी शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक नहीं छोड़ेगा, लेकिन यह साबित करने के लिए किसी भी तरह के सत्यापन के लिए तैयार है कि उसका कार्यक्रम हथियार बनाने के मकसद से नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और तरराष्ट्रीय समुदाय उन अफवाहों को खारिज कर देगा जिनमें यह दावा किया जाता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।

सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने ट्रंप की सैन्य हमलों की हालिया धमकियों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व के अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तरह ट्रंप भी ईरान के इस्लामिक गणराज्य को हराने में नाकाम रहेंगे।

अमेरिका का दावा, कहा ग्रीनलैंड को हासिल करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक
वॉशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ग्रीनलैंड को 'राष्ट्रीय सुरक्षा' के लिए अतिआवश्यक मानते हैं और इसे हासिल करने के लिए प्रबल उत्सुक हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने संवाददाताओं से कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। वह चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल करे। उनका मानना है कि ऐसा करना हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के सर्वोत्तम हित में है।

व्हाइट हाउस की यह टिप्पणी अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अधिकारियों के बीच हुई सीधी बातचीत के बाद आई है। यह बातचीत ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने की राष्ट्रपति ट्रम्प की महत्वाकांक्षा को लेकर हुई थी। गौरतलब है कि ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत क्षेत्र है।

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने कहा कि बुधवार को वॉ​शिगटन में ग्रीनलैंड के उनके समकक्ष, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई चर्चा मुख्य मतभेदों को सुलझाए बिना समाप्त हो गई। उन्होंने कहा कि'एक मौलिक असहमति बनी हुई है।

रासमुसेन ने कहा कि'हम अमेरिका की स्थिति को बदलने में कामयाब नहीं हुए'। उन्होंने हालांकि यह भी रेखांकित किया कि यह अप्रत्याशित भी नहीं था। ग्रीनलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि मतभेदों के बावजूद डेनमार्क, ग्रीनलैंड और अमेरिका एक उच्च स्तरीय कार्य समूह गठित करने पर सहमत हुए हैं ताकि 'यह पता लगाया जा सके कि क्या हम आगे बढऩे का कोई साझा रास्ता खोज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समूह की पहली बैठक'कुछ हफ्तों के भीतर होने की उम्मीद है।

रासमुसेन के अनुसार, इस समूह का ध्यान डेनमार्क की 'रेड लाइन्स' की रक्षा करते हुए अमेरिकी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने पर होगा। उल्लेखनीय है कि डेनमार्क और अमेरिका दोनों नाटो के सदस्य हैं। इस बीच, डेनमार्क और कई यूरोपीय सहयोगियों ने ग्रीनलैंड में सैनिक तैनात करने की योजना की घोषणा की है, जो इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आर्कटिक द्वीप पर सुरक्षा को मजबूत करने के एक बड़े प्रयास का संकेत है।

व्हाइट हाउस ने उपराष्ट्रपति वेंस और डेनमार्क के अधिकारियों के बीच हुई बैठक को सकारात्मक बताया है, भले ही राष्ट्रपति ट्रम्प ग्रीनलैंड के अधिग्रहण के लिए दबाव बनाना जारी रखे हुए हैं। लेविट ने प्रशासन के रुख को दोहराते हुए कहा, उस बैठक में, दोनों पक्ष एक कार्य समूह स्थापित करने पर सहमत हुए हैं, जो ग्रीनलैंड के अधिग्रहण पर तकनीकी बातचीत जारी रखेंगे। मुझे बताया गया है कि वे बातचीत हर दो से तीन हफ्ते में होगी।

डेनमार्क के अधिकारियों ने हालांकि बातचीत के बाद बिल्कुल अलग बात कही। डेनमार्क के विदेश मंत्री ने ग्रीनलैंड के विदेश मंत्री विवियन मोटफेल्ड के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमारे लिए, वे विचार जो डेनमार्क साम्राज्य की क्षेत्रीय अखंडता और ग्रीनलैंड के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान नहीं करते हैं, निश्चित रूप से पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। रासमुसेन ने कहा, हम अमेरिकी स्थिति को बदलने में सफल नहीं रहे। यह स्पष्ट है कि डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा है। हमने इसे बहुत स्पष्ट कर दिया है कि यह डेनमार्क के हित में नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका के लिए ग्रीनलैंड का अधिग्रहण 'बिल्कुल आवश्यक नहीं है और रूस या चीन से कोई'तत्काल खतरा नहीं है।

ग्रीनलैंड में अमेरिकी रुचि इसकी रणनीतिक स्थिति, प्रचुर खनिज संसाधनों और इस क्षेत्र में रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर उपजी चिंताओं के कारण है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर पथराव, कई खिड़कियां ​टूटी, आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका। अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रप​ति जेडी वेंस के ओहियो स्थित घर पर संदिग्ध व्यक्ति ने हमला कर ​दिया, जिससे उनके घर की कई खिड़कियां टूट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त वेंस परिवार घर पर नहीं था। इस हमले के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर की टूटी खिड़कियों को साफ देखा जा सकता है, लेकिन अभी तक हमले के कारणाों का पता नहीं चला सका है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और जांच चल रही है।

मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए अमेरिका के व्हाइट हाउस द्वारा प्रशंसा पत्र मिला
जयपुर। मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चिकित्सा सेवाओं की श्रेष्ठता का प्रमाण दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस के 21 से 24 अप्रैल, 2025 तक भारत के राजकीय दौरे के दौरान जयपुर में आयोजित आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट द्वारा विस्तृत ऑडिट, निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर को मेडिकल सपोर्ट पार्टनर के रूप में चयनित किया गया।

इस उच्च सुरक्षा स्तर वाले दौरे के दौरान मणिपाल हॉस्पिटल टीम ने उच्चस्तरीय मेडिकल सेवाएँ और स्टैंडबाय एम्बुलेंस सेवा प्रदान की। इस अवधि में इमरजेंसी, मेडिकल सर्विसेज, ऑपरेशंस व सपोर्ट टीम ने 24×7 तत्परता के साथ अपनी सेवाएँ सुनिश्चित कीं। उत्कृष्ट समन्वय, प्रोफेशनलिज़्म और बेहतरीन हेल्थकेयर सपोर्ट के लिए मणिपाल हॉस्पिटल के कर्मचारियों को व्हाइट हाउस द्वारा प्रशंसा-पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर हॉस्पिटल, जयपुर के डायरेक्टर रंजन ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए यह एक गौरवपूर्ण अवसर है कि विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति के राजकीय दौरे में मेडिकल सपोर्ट प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि हमारी टीम की प्रोफेशनल क्षमता, उच्च चिकित्सा मानकों और मजबूत इमरजेंसी प्रतिक्रिया प्रणाली को दर्शाती है।

यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें यूरोप के रास्ते : रूस को शांति वार्ता का आह्वान, वेंस बोले- हम कई यूरोपीय देशों के आवेदनों पर विचार कर रहे
वाशिंगटन। अमेरिका की योजना है कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी यूरोपीय देश उससे अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलें खरीदें और फिर उसे यूक्रेन को दे दें। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ॉक्स न्यूज़ से यह बात कही है। उन्होंने कहा कि "हम कई यूरोपीय देशों के आवेदनों पर विचार कर रहे हैं।" जब उनसे यूक्रेन को मिसाइलें देने और उससे बढ़ने वाले ख़तरों पर राय मांगी गई तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तय करेंगे कि अमरीका के लिए क्या बेहतर है। उन्होंने साफ़ किया कि इस पर अंतिम फ़ैसला राष्ट्रपति ट्रम्प ही करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सम्मेलन के दौरान ट्रम्प से मुलाकात में यह प्रस्ताव रखा था, जिस पर उन्होंने कहा कि "हम इस पर काम करेंगे।"

वेंस ने दोहराया कि ट्रम्प हुकूमत अब यूरोप से ज्यादा जिम्मेदारी उठाने और अमरीकी मदद को सीमित होने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने रूस से भी कहा कि वह बातचीत की मेज पर आकर अमन लाने के मसले पर गंभीर चर्चा करे।

गौरतलब है कि टॉमहॉक मिसाइल लंबी दूरी की, सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 460 से 2,500 किलोमीटर तक होती है और यूरोप से दागे जाने पर यह मास्को के इर्द-गिर्द के इलाक़ों तक पहुंच सकती है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन या संक्षेप में नाटो 32 यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी देशों का एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है, जिसे 1949 में बनाया गया था। नाटो का मकसद सियासी और फौजी तौरतरीकों से पने सदस्य देशों की आजादी और सुरक्षा देना है।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका लौटे : राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सुधांशु पंत ने किया विदा, तेज गर्मी और पहलगाम में आतंकी हमले के कारण रद्द किया आगे का प्रोग्राम
जयपुर। जयपुर दौरे पर आए अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट अपना दौरा खत्म कर अमेरिका लौट गए हैं। वेंस अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा और अपने तीन बच्चो के साथ आए थे। पत्नी वे तीन रात और दो दिन जयपुर रुके। उन्होंने आमेर महल का भ्रमण किया। साथ ही आरआईसी में भारत और अमेरिका रिलेशन पर अपनी बात रखी।

उनका सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम भी था लेकिन बाद में तेज गर्मी और पहलगाम में आतंकी हमले के चलते इसको कैंसल कर दिया गया। वेंस को एयरपोर्ट विदा करने उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह और मुख्य सचिव सुधांशु पंत गए।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से की बात, कहा- अमेरिका इस कठिन घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है
नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बात की और पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की भर्त्सना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की ओर से सभी प्रकार के सहयोग की पेशकश की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक्स पर आधिकारिक हेंडल पर अपने संदेश में लिखा कि “उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और जम्मू कश्मीर में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दोहराया कि अमेरिका इस कठिन घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।”

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए उपराष्ट्रपति वेंस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वेंस 21 अप्रैल को भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। वह इस समय अपनी यात्रा के अंतिम चरण में आगरा पहुंच गये हैं और वह कल स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया ताजमहल का दीदार : ताज की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध, पत्नी और बच्चों के साथ खिंचाए फोटो
आगरा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार की सुबह परिवार संग ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। ताजमहल परिसर में पहुंचकर वेंस ताज की खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध नजर आए। पत्नी और बच्चों के साथ इस दौरान उन्होंने फोटो खिंचाए और गाइड से इतिहास की जानकारी ली।
इससे पूर्व जयपुर से विमान द्वारा खेरिया हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में उतरने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एयर कमोडोर ने उनकी अगवानी की। उनका विमान सुबह करीब दस बजे लैंड हुआ। उपराष्ट्रपति वेंस उनकी पत्नी उषा, बच्चों के साथ आए। खेरिया एयरपोर्ट से वेंस गाड़ियों के काफिले के साथ होटल मुगल की ओर रवाना हो गए। कुछ देर बाद वे परिवार के साथ फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट से होकर उपराष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने पहुंचे।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के मार्ग पर यातायात रोक दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। हर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बीस आईपीएस और 3500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। मार्ग में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच भी सजाए गए थे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद शोक में सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए गए। उपराष्ट्रपति का काफिला जब एयरपोर्ट से निकला, तो बच्चों ने भारत और अमेरिका के झंडे दिखाकर अभिवादन किया।

वेंस और उनके परिवार को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोग जुटे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अधिक भीड़ एकत्र नहीं होने दी। जिन रास्तों से वेंस का काफिला गुजरना था, उन्हें पूरी तरह से खाली कराया गया। वेंस चार दिन के भारत दौरे पर विगत सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। वे अक्षरधाम मंदिर गए, शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद मंगलवार को जयपुर में आमेर का किला देखा।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सपरिवार भारत पहुंचे : अश्विनी वैष्णव ने किया स्वागत, जेडी वेंस भारत चार दिन की यात्रा पर
नई दिल्ली। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों के साथ भारत की चार दिन की यात्रा आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति और द्वितीय महिला का पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वागत किया। वेंस के साथ अमेरिकी प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया। सेना की एक संयुक्त टुकड़ी ने उन्हें सलामी गारद पेश की। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए भारतीय ओडिसी शास्त्रीय नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वेंस नीले सूट और लाल टाई में थे जबकि  उषा वेंस एक लंबी लाल पोशाक पहने हुए थीं, उनके कंधो पर एक सफेद कोट था, उनके तीन बच्चे - इवान, विवेक और मिराबेल - भारतीय पोशाक पहने हुए थे - दोनों पुत्र कुर्ता-पायजामा में और बेटी लहंगा-चोली में थी। वेंस परिवार हवाई अड्डे के सीधे अक्षरधाम मंदिर गया और वहां स्वामिनारायण परिवार ने उनका स्वागत किया। अक्षरधाम मंदिर के बाद जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ इम्पोरियम भी गए।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की आज शाम सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री ने मेहमान नेता के सम्मान में भोज का आयोजन किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में बहुत गर्मजोशी से स्वागत! हवाई अड्डे पर रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा स्वागत किया गया। दिल्ली, जयपुर और आगरा की आधिकारिक यात्रा (21-24 अप्रैल) से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझीदारी को और गहरा होने की उम्मीद है।” उपराष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल को 24 अप्रैल को वाशिंगटन के लिए प्रस्थान करने से पहले जयपुर और आगरा का भी भ्रमण करेंगे।