timings - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर में आज 100 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली बंद, मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा पावरकट
जयपुर। जयपुर में मेंटेनेंस के चलते 100 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कटौती का समय तय किया गया है।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:- जेपी कॉलोनी, रामनगर, तेरापंथी स्कूल, मेन रोड हाउसिंग बोर्ड, वाटर वर्क्स, फिरदोस मस्जिद, बैंक ऑफ बड़ौदा, खड्डे वाला पार्क, आमेर रोड, दशहरा कोठी, राजस्थली, मार्कपोलो, भंडारी ज्वेलर्स, नेहरू सेवा-सदन, सीतारामपुरी, मिनी हवामहल और गोविंद नगर पूर्व में बिजली बंद रहेगी। इनके आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही विधानसभा नगर, जनकपुरी, नारायण वाटिका, वैशाली प्राइम, एकता नगर एस, राठी नगर, आम्रपाली नगर, पिपली ढाणी, डेंटल कॉलेज, कृष्णा कृपा-1, 2 और 3, साइंस पार्क, अभिनंदन सामुदायिक केंद्र, चित्रकूट सेक्टर-1, 2 और 3, सरस्वती पथ, मेपल गार्डन, स्टेडियम और गांधी पथ में भी बिजली कटौती रहेगी। खजाने वालों का रास्ता, चांदपोल बाजार की दुकानें, बधारणजी का चौक, बद्रीनाथजी का चौक और आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। राजापार्क क्षेत्र में गली नंबर 2 से 6, एलबीएस कॉलेज, सामुदायिक केंद्र, शांति पथ, मनु मार्ग, उदय मार्ग, जवाहर नगर थाना और अष्टा स्कूल में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मालवीय नगर क्षेत्र में निगम बाजार, सेक्टर.1 और 2, डीप टेंट हाउस, आटा चक्की और आसपास के क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक:- धावास सरकारी स्कूल, अरिहंत वाटिका, एकता नगर, अयोध्या नगर, शिव वाटिका, विधानसभा नगर, अवधपुरी, अनूप वाटिका, झोटवाड़ा रोड, डेजर्ट इन, पानीपेच सरकारी स्कूल, बस्सी सीतारामपुरा, चित्रकूट सेक्टर-1, ग्लोबल हार्ट, सुरमन संस्थान, तलाई पार्क, नर्सरी सर्किल और विनोबा भावे नगर और आसपास का क्षेत्र।

राजापार्क क्षेत्र में एसी मार्केट, प्रभु मार्ग, पंचशील अपार्टमेंट, किशोरी अपार्टमेंट, बैंक ऑफ  बड़ौदा, नानक प्लाजा, टेलीफोन एक्सचेंज, त्रिवेणी अपार्टमेंट और बुफे टिफिन सेंटर में बिजली बंद रहेगी।

मालवीय नगर क्षेत्र में सेक्टर-1 से 3 के कुछ हिस्से, राजकीय बालिका स्कूल, जेडीए क्वार्टर और आसपास के क्षेत्र। बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, तीतर वालों की गली, गणेश चौक, चांदपोल बाजार और आसपास के इलाके।

दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक:- शास्त्री नगर में 5 पीएंडटी कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज, झूलेलाल मंदिर, पेट्रोल पंप रोड, शनि मंदिर, मयूर कॉम्प्लेक्स, अभिनंदन टावर, सेक्टर नंबर-4, बीएसएनएल ऑपिफस और आसपास के क्षेत्र। इसके अलावा ब्रह्मपुरी वाटर वर्क्स, ब्रह्मपुरी थाना, नगर निगम स्कीम नंबर 2 और 3, विनायक गेस्ट हाउस, सूरज रेस्टोरेंट, रतनम ज्वेलर्स, जयपुर मॉल, होटल हॉलिडे और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

असर खबर का - सुबह 7.30 से 11 बजे तक खुलेंगे स्कूल, 16 मई तक बदला समय
कोटा। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को कोटा के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अब प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक का रहेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें, दैनिक नवज्योति ने 18 अप्रेल को 43 डिग्री तापमान में लू से झुलस रहा बचपन...शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रशासन को अभिभावकों की चिंता व बच्चों की तकलीफों से रुबरू करवाया था। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी किए।

16 मई तक बदला समय
आदेश के तहत 22 अप्रेल से 16 मई तक जिले के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी (आरबीएससी व सीबीएसई) सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 11 बजे रहेगा। जिन स्कूलों में मिड डे मील संचालित है, उन स्कूलों द्वारा मिड डे मील भोजन व दूध पिलाने की व्यवस्था सुबह 10:30 बजे से पहले ही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्मिक अपने निर्धारित विभागीय समय अनुसार स्कूल में उपस्थित देंगे। निदेर्शों की अवहेलना करने वाले सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट
इधर, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25-26 अप्रेल से तापमान में अन्य दिनों की अपेक्षा तेजी से वृद्धि होगी जिससे टेम्प्रेचर 45 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई है। जिसके चलते 23 अप्रेल को राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

एक ही पारी में हो राज्य स्तरीय समान परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा 24 अप्रेल से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय समान परीक्षा  का समय में भी बदलाव किया जाना चाहिए। कक्षा 9 व 11वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पारियों में आयोजित करवाई जाएगी। प्रथम पारी सुबह 7:45 से 11 बजे तक तथा द्वितीय पारी 11:30 से दोपहर 2:45 तक रहेगी। जबकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी गर्मी और तापमान में वृद्धि का अलर्ट जारी किया हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग को दोनों कक्षाओं की परीक्षा पहली पारी में ही आयोजित करनी चाहिए। ताकि, विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। वहीं, छोटे विद्यार्थियों का स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक किए जाने की आवाज उठाने पर दैनिक नवज्योति का आभार।
-मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान

जिले में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मंगलवार से सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक विद्यालय संचालित होंगे। जिला कलक्टर के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। निर्देशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश पारीक, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी कोटा