Cricket - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर
अहमदाबाद। भारत को उसका तीसरा टी-20 विश्व कप खिताब जिताने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अब 2028 ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य तय किया है। सूर्यकुमार ने फाइनल के बाद कहा- जाहिर है कि पिछले एक महीने का सफर बेहद शानदार रहा है। हालांकि, इसकी शुरुआत वैसी नहीं हुई जैसी हम चाहते थे। शुरुआत से लेकर आज तक का यह सफर बहुत खास रहा है और एक टीम के रूप में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे लगता है कि वह आपके सामने ही है (ट्रॉफी)। इसलिए, मैं इससे बहुत खुश हूं और अब हमारा अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड है।

सवा सौ साल बाद ओलंपिक में आया है क्रिकेट :

पेरिस 1900 ओलंपिक के बाद पहली बार आईओसी द्वारा क्रिकेट को रोस्टर में शामिल किए जाने के बाद 2028 में 14 से 29 जुलाई के बीच पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें ओलंपिक मेडल के लिए भिड़ेंगी।

2024 के बाद आया बड़ा बदलाव :

सूर्यकुमार ने कहा- 2024 के बाद सब कुछ बदल गया। हमने 2024 में एक अलग तरह का क्रिकेट खेला और वहीं से हम समझ गए कि इस टीम को आगे कैसे काम करना है। हमने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, एकदम अलग तरह का क्रिकेट खेला और अब 2026 में, हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने कुछ खास करना चाहते थे। इसलिए हम इस सिलसिले को 2027, 2028, 2029 में भी जारी रखना चाहते हैं और कभी रुकना नहीं चाहते।

इंडोनेशिया के प्रियांदना ने 1 ओवर में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
बाली। इंडोनेशिया के 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गीड प्रियांदना ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के एक ओवर में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज (पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर) बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मंगलवार को बाली में कंबोडिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में किया। प्रियांदना ने इससे पहले पारी की शुरुआत करते हुए धर्मा केसुमा के साथ 11 गेंदों में 6 रन भी बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज केसुमा ने इंडोनेशिया के लिए बल्लेबाजी का नेतृत्व किया और 68 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे।

ऐसे लिए पांच विकेट :

प्रियांदना ने यह कारनामा तब किया, जब 168 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कंबोडिया की टीम 15 ओवर में पांच विकेट पर 106 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। अपना पहला ओवर डालते हुए प्रियांदना ने पहली तीन गेंदों पर लगातार विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और  चंथोउन रथानक को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने एक डॉट गेंद फेंकी और फिर मोंगदारा सॉक को आउट किया। इसके बाद उन्होंने एक वाइड फेंकने के बाद पेल वेननक को आउट कर मैच समाप्त कर दिया। कंबोडिया टीम 60 रन से यह मैच हार गई।

टी-20 में दो बार हो चुका है ऐसा कारनामा :

हालांकि पुरुष टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा इससे पहले दो बार हो चुका है। अल-अमीन हुसैन ने 2013-14 में विक्ट्री डे टी-20 कप में यूसीबी-बीसीबी एकादश की ओर से खेलते हुए अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ एक ओवर में पांच विकेट लिए थे। दूसरी बार ऐसा तब हुआ था, जब कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 के सेमीफाइनल में हरियाणा के पांच बल्लेबाजों को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मौका :

हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट लेने का यह पहला मामला है, लेकिन इससे पहले एक ओवर में चार विकेट लेने के 14 उदाहरण मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध घटना वह है, जब श्रीलंका के लसित मलिंगा ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी-20 में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिए थे।

क्रिकेट में भी ‘गुरु’ रहे पीयूष पांडे : रणजी ट्रॉफी में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, अरुण लाल, कीर्ति आजाद, सुनील वालसन और रमन लाम्बा जैसे खिलाड़ियों की कप्तानी भी की
जयपुर। विज्ञापन जगत में अपनी टेग लाइन से ‘एड गुरु’ के नाम से प्रसिद्ध हुए पीयूष पांडे का क्रिकेट में भी अहम योगदान रहा। वे खुद एक बेहतरीन क्रिकेटर भी रहे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। जयपुर के सेंट जेवियर स्कूल से क्रिकेट की शुरूआत करते हुए वह स्कूल टीम के कप्तान रहे। बाद में गोलछा जिमखाना और फिर जयपुर ब्लूज क्लब के लिए खेले। सत्तर के दशक में रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी जैसे महत्वूर्ण टूर्नामेंटों में पांडे के साथ खेले अमृत माथुर, डॉ. बिमल सोनी, प्रहलात सिंह और रोनी शर्मन सरीखे खिलाड़ियों ने कहा पांडे की क्रिकेट में प्रोफेशनलिज्म थी और उनके प्रोफेशन में हमेशा क्रिकेट की सोच रही।

रेलवे के खिलाफ किया रणजी में डेब्यू :

पीयूष पांडे ने राजस्थान के लिए पांच रणजी ट्रॉफी मैच खेले। विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में पांडे ने 1977-78 में रेलवे के खिलाफ दिल्ली के करणी सिंह स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। अपने रणजी करियर में पांडे ने 5 मैचों में 105 रन बनाए, 7 कैच लपके और दो स्टंप किए। उन्होंने मध्य क्षेत्र की अंडर-22 टीम की कप्तानी भी की।

डीयू को जिताई रोहिंगटन बारिया ट्रॉफी :

दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से पढ़ाई के दौरान उन्होंने अरुण लाल और अमृत माथुर जैसे खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने दो बार दिल्ली यूनिवर्सिटी को रोहिंगटन बारिया ट्रॉफी का चैंपियन बनाया। एक बार तो टीम पांडे की कप्तानी में ही चैंपियन बनी। तब गोवा में खेले गए फाइनल में दिल्ली ने मुंबई यूनिवर्सिटी को हराया था। दिल्ली टीम में जहां अरुण लाल, कीर्ति आजाद, सुनील वालसन और रमन लाम्बा सरीखे खिलाड़ी शामिल थे, वहीं मुम्बई की ओर से रवि शास्त्री और बलविंदर संधु जैसे नामी खिलाड़ी खेले थे।

पाक की एशिया कप टीम से बाबर-रिजवान की छुट्टी, सलमान आगा करेंगे टीम का नेतृत्व
लाहौर। पाकिस्तान ने अनुभवी खिलाड़ियों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को एशिया कप के लिए टी-20 टीम में शामिल नहीं किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली त्रिकोणीय शृंखला और एशिया कप के लिए सलमान आगा की अगुवाई वाली 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इन दोनों सीरीज के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं मिली है। बाबर ने आखिरी बार पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 में दिसंबर 2024 में प्रतिनिधित्व किया था। पीएसएल 2025 में उन्होंने पेशावर जलमी के लिए सात मैच खेले थे जिसमें नाबाद 56, नाबाद 53 और 94 का स्कोर शामिल है। हाल ही में वह वेस्टइंडीज में हुई एकदिवसीय सीरीज टीम का भी हिस्सा थे। इस सीरीज में उन्होंने 47, शून्य और नौ रन बनाए थे।

विंडीज सीरीज में रिजवान कप्तान थे :

इसी के साथ रिजवान भी पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर चल रहे है। उन्हें भी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया था। हालांकि रिजवान अभी भी वेस्टइंडीज के साथ हुई एकदिवसीय सीरीज में टीम के कप्तान थे। जहां उन्होंने पहले मैच में 53 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद 16 और शून्य का स्कोर किया था। यूएई त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:- सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सूफियान मूकीम।

लॉस एंजेलिस ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, टी-20 फॉर्मेट में 12 जुलाई से होगी शुरुआत
लॉस एंजेलिस। लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 से क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो रही है। ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी 128 साल बाद हो रही है। सिर्फ एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसमें ब्रिटेन और फ्रांस के बीच दो दिवसीय मुकाबला खेला गया और ब्रिटेन ने स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि इसे अब एक अनौपचारिक टेस्ट माना जाता है। इस बार के ओलंपिक में क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच 12 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि 20 और 29 जुलाई को पदक के मैच होंगे।

6-6 टीमें हिस्सा लेंगी :

पुरुष और महिला दोनों ही टूर्नामेंट में छह-छह टीम खेलेंगी, जिसमें 180 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी मैच टी-20 प्रारूप में होंगे। हर टीम टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों को चुन सकती हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे।

अधिकांश दिन होंगे डबल हेडर :

क्रिकेट में ज्यादातर दिनों पर डबल हेडर मुकाबले होंगे, जबकि 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे और शाम 6.30 बजे शुरू होंगे। पदक मैचों के लिए भी यही समय रखा गया है। भारतीय समयानुसार ये मुकाबले रात 9.30 बजे और अगले दिन सुबह 7 बजे शुरू होंगे।

सभी मैच पामोना शहर में होंगे :

सभी क्रिकेट मैच पामोना शहर के फेयरग्राउंड्स में बनाए गए अस्थाई स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो लॉस एंजेलिस से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इसे आधिकारिक तौर पर फेयरप्लेक्स कहा जाता है, जो 1922 से लॉस एंजेलिस काउंटी फेयर सहित कई सांस्कृतिक और खेल आयोजनों की मेजबानी करता आया है।

1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुआ पुरुष क्रिकेट :

क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी वैश्विक बहु-खेल आयोजनों में इसकी बढ़ती उपस्थिति को दशार्ती है। 1998 के कुआलालंपुर राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष क्रिकेट और 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट शामिल किया गया था। टी-20 फॉर्मेट में क्रिकेट 2010, 2014 और 2023 के एशियाई खेलों का भी हिस्सा रहा है। एलए 2028 में क्रिकेट उन पांच नए खेलों में शामिल है जिन्हें दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने मंजूरी दी थी। अन्य नए खेलों में बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्सेस) और स्क्वैश शामिल हैं। क्रिकेट के साथ-साथ स्क्वैश भी एलए 2028 में भारत के लिए बड़ी उम्मीदों वाला खेल होगा। स्क्वैश प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से लॉस एंजेलिस के यूनिवर्सल सिटी स्क्वैश सेंटर में होंगी, जबकि पदक मुकाबले 23 और 24 जुलाई को खेले जाएंगे।

दिव्यांग क्रिकेट सीरीज में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से दी शिकस्त
जयपुर। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु में खेले सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 103 रनों से पराजित कर पीडी दीपका लोहिया मेमोरियल ट्रॉफी में मेहमान टीम का 5-0 से सफाया कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.1 ओवर में 88 रनों पर सिमट गई।

भारत के नरेंद्र मंगोरे को फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र सांते को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी मुम्बई : वानखेड़े स्टेडियम के मैदान में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा मुकाबला, अंकतालिका में गुजरात तीसरे नंबर पर
मुंबई। लगातार 6 जीत से उत्साहित पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने वानखेड़े स्टेडियम के मैदान में उतरेगी। अंक तालिका के अनुसार गुजरात 10 मैचों में से 7 मैच में जीत हासिल कर 14 अंक के साथ चौथे नंबर है, वहीं मुंबई इंडियंस 11 मैचों में से सात जीत के साथ 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। गुजरात का रनरेट 0.867 है, वहीं मुंबई का रनरेट गुजरात से बेहतर होने के साथ 1.274 है। दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुम्बई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपनी चैंपियनशिप लय फिर से हासिल कर ली है। उन्होंने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया था और अपने पिछले पांच मैचों में से चार में जीत के साथ अपने घरेलू मैदान पर दबदबा बनाया है। यहां जीत से न केवल गुजरात से इस सीजन में मिली हार का बदला चुकाया जा सकेगा, बल्कि वे अंक तालिका में शीर्ष पर भी पहुंच जाएंगे। इसके विपरीत कमजोर गेंदबाजी आक्रमण से जूझ रही शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर 38 रन की जीत के बावजूद प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की खराब फॉर्म के कारण मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के सामने कमजोर दिख रही है।

रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए जहां बल्लेवाजी से मोर्चा संभाला है, वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट की तिकड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कर्ण शर्मा की स्पिन भी बीच के ओवरों में काफी उपयोगी साबित हुई है। गुजरात को गिल और साई सुदर्शन पर मजबूत शुरुआत का भरोसा है। जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान मध्यक्रम को मजबूती प्रदान कर रहे। हालांकि, उनके गेंदबाजों को वानखेड़े की सपाट और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। गुजरात ने एमआई के खिलाफ अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार जीते हैं, लेकिन फॉर्म और परिस्थितियां घरेलू टीम के पक्ष में हैं। मैच में टॉस की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। ऐसा देखा गया है कि टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

लिट्टन दास को बनाया बांग्लादेश की टी-20 का कप्तान : यूएई और पाकिस्तान का करेगी दौरा, 17 और 19 मई को यूएई से भिड़ेगा
ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यूएई और पाकिस्तान के आगामी दौरों के लिए लिट्टन दास की अगुवाई में  16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। लिटन दास को सभी प्रारूपों में कप्तान के अनुभव को देखते हुए बंगलादेश की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। साथ ही ऑफ स्पिनर महेदी हसन को उप कप्तान बनाया गया है। दास को अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए भी टीम नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान अस्थाई कप्तान के रूप में बंगलादेश की टीम को विदेशी धरती पर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की। उन्होंने अब तक एक टेस्ट, सात एकदिवसीय और चार टी-20 में बंगलादेश की कप्तानी की है।

बंगलादेश क्रिकेट के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन ने कहा कि लिटन दास अगले साल टी-20 विश्वकप तक टीम की कप्तानी करेंगे। लिटन के लिए अनुभव एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। दास टेस्ट और एकदिवसीय कप्तानी के लिए दावेदार हैं, लेकिन इन पदों पर निर्णय कुछ समय के लिए नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश 17 और 19 मई को शारजाह में खेले जाने वाले दो टी-20 मैचों में यूएई से भिड़ेगा। इसके बाद वे 25 मई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान जाएंगे।

बंगलादेश टीम: लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, रिशद हुसैन, महेंदी हसन (उपकप्तान), तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा और शोरफुल इस्लाम।

गजेन्द्र के शतक पर भारी पड़ा यश खटाना का शतक, दिशा अकादमी ने अरावली को हराया
जयपुर। दिशा अकादमी का शानदार फॉर्म को जारी है। अरावली क्रिकेट क्लब मैदान जयपुर में खेले गए मैच में मेहमान टीम बनकर आई दिशा ने 25 रनों से जीत हासिल की। अरावली क्रिकेट क्लब बी की तरफ से गजेन्द्र ने शतक लगाया, लेकिन ये शतक जीत दिलाने में नाकाम रहा। क्योंकि दिशा की ओर से यश खटाना ने 9 चौकों की मदद से 113 रनों की शानदार पारी खेल टीम को शानदार जीत दिलाई। दिशा की ओर से मिले 235 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरावली अकादमी की ओर से गजेन्द्र  ने  16 चौको की मदद से 135 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन अपनी पारी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई और पूरी टीम 36.4 ओवर में 235 रनों पर ऑल ऑउट हो गई।

दिशा की ओर से यश खटाना 9 चोको की मदद से 113 रनों की दमदार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत जीत दिलाई। उनके इस अच्छे प्रदर्शन पर अकादमी के सीनियर कोच श्रद्धानंद यादव (रणजी प्लेयर) द्वारा बल्लेबाजी दस्ताने दिए गए। इस जीत में यशस्वी पारीक 61 अनभव-सूरज सिंह शेखावत ने 20-20 रनों की पारी खेल अपनी टीम को मजबूती दी।

इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा का जाना लगभग तय
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हिटमैन फिट हैं और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद वह टीम का नेतृत्व  संभालना जारी रखेंगे। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा अगले माह में की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार टीम में : मध्यक्रम के दो स्थानों के लिए कम से कम आधा दर्जन खिलाड़ी दावेदार हैं।  इंग्लैंड दौरे पर 15 सदस्यीय टीम ही जाएगी। इस दौरे के समय भारत की ए टीम भी इंग्लैंड में रहेगी और ऐसे में मुख्य टीम की जरूरत के मुताबिक ए टीम के खिलाड़ी को बुलाया जा सकता है।

बीसीसीआई ने किया केन्द्रीय अनुबंध का ऐलान, श्रेयस अय्यर और इशान किशन की वापसी, रोहित, विराट, जडेजा और बुमराह ए प्लस श्रेणी में
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट क्रंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वर्ष 2025-26 के लिए जारी अनुबंध सूची की ए प्लस श्रेणी में टी-20 से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा बने हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष घरेलू मैच ना खेलने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद श्रेयस अय्यर को बी और इशान किशन को सी श्रेणी का अनुबंध मिला है। बीसीसीआई ने सोमवार को कुल 34 खिलाड़ियों को एक अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक का अनुबंध दिया है। अनुबंध में उन खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जो चैंपियन्स ट्रॉफी की विजेता टीम में शामिल थे।

ग्रेड ए+ को मिलेंगे 7 करोड़ :

बीसीसीआई ने इस साल की अनुबंध सूची जारी करते हुए हर ग्रेड के खिलाड़ी को मिलने वाली राशि का खुलासा नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि ग्रेड ए+ को सात, ग्रेड ए को पांच, ग्रेड बी को तीन और ग्रेड सी को एक करोड़ रुपए वार्षिक मिलेंगे।

ए ग्रेड में हैं छह खिलाड़ी :

एकदिवसीय विश्व कप के बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ए श्रेणी में बने हुए हैं। इसी श्रेणी में केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत हैं। पंत को ग्रुप बी से ग्रुप ए में प्रमोट किया गया है।  भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल को बी श्रेणी में रखा गया हैं। बी श्रेणी अनुबंध सूची में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर हैं।

तेज गेंदबाजी अनुबंध जारी नहीं :

बीसीसीआई ने इस बार तेज गेंदबाजी अनुबंध सूची नहीं जारी की है, जो पिछले साल पहली बार लाया गया था। इसमें उमरान मलिक, मयंक यादव, आकाश यादव, यश दयाल, विदवत करवेप्पा और विजयकुमार वैशाख जैसे युवा तेज गेंदबाज शामिल थे।