mallikarjun kharge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता को पहुंचाई गहरी चोट, खड़गे ने कहा- भारत की जनता को हो रहा नुकसान
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने भारत की गुटनिरपेक्षता और सामरिक स्वायत्तता की विदेश नीति को गहरी चोट पहुंचाई है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि दो उदाहरणों में पहला है कि 5 साल से चीनी कंपनियों पर लगा प्रतिबंध हटाया जा रहा है।

गलवान में भारतीय वीर सैनिकों ने जो आहुति दी, उनके बलिदान का अपमान तो केंद्र सरकार ने पहले ही चीन को 'क्लीन चिट' थमाकर किया था। अब चीनी कंपनियों के लिए 'लाल कार्पेट' बिछाकर, वह यह दिखा रहे हैं कि उनकी 'लाल आंख' में चीनी 'लाल रंग' कितना गहरा है।

खड़गे ने कहा कि दूसरा उदाहरण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का है, जो भारत को रूस से आने वाले तेल पर टिप्पणी को लेकर है। ट्रम्प रोज टिप्प्णी कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकार चुप हैं। खड़गे ने कहा कि हमारे लिए विदेश नीति मतलब, राष्ट्र हित सर्वोपरि होना जरूरी है, लेकिन सरकार ने हमारी गुटनिरपेक्षता और सामरिक स्वायत्तता की विदेश नीति को गहरी चोट पहुंचाई है। सरकार की विदेश नीति एक अनियंत्रित पेंडुलम की तरह कभी इधर, कभी उधर झुलती है और इसका नुकसान भारत की जनता को हो रहा है।

शास्त्री की रखी विकास की नींव हमारी समृद्धि का आधार : 10 साल में देश ने वो प्रगति की जो 200 सालों में नही हुईं, खड़गे ने कहा- भूमि सुधारों से लेकर दुग्ध और हरित क्रांति की नींव रखने तक दिया कर्तव्यनिष्ठा का परिचय
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास की जो नींव रखी थी वह आज हमारी समृद्धि का आधार बनकर खड़ी है।

खड़गे ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में 1965 में इलाहाबाद में एक गाँव की सभा में शास्त्री के शब्दों को उद्धरित करते हुए  कहा- आजादी के 10-12 सालों में देश ने वो प्रगति कर दी है, जो 200 सालों में अंग्रेजी राज में नही हुईं। हमारे यहां हवाई जहाज और मोटर गाड़ियां बन रही है। नए बांध, नई नहरें बन रही हैं, अस्पताल, स्कूल और सड़कें बन रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने शास्त्री को अपना आदर्श बताते हुए कहा- आज हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने भूमि सुधारों से लेकर दुग्ध और हरित क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में तृतीय श्रेणी को समाप्त करने से लेकर बसों में महिलाओं के लिए सीटें सुरक्षित कराने तक, 1965 के युद्ध से लेकर अपने गाँधीवादी आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने तक-हर क्षेत्र में अपनी अद्वितीय कत्र्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा- महान नेता और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। शास्त्री जी की सादगी, उनकी सत्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

लद्दाख संकट पर खरगे का बीजेपी पर हमला : सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर की निंदा, छठी अनुसूची वादे पर विश्वासघात का आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनम वांग्चुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए लद्दाख के हालात के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार बताया और कहा कि उसने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर वहां के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। खरगे ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा कांग्रेस लद्दाख में स्थिति से निपटने के सरकार के कठोर तरीके और उसके बाद सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है। इस संकट की जड़ में लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं के साथ भाजपा का लगातार विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से लद्दाख में उथल-पुथल मची हुई है और इस क्षेत्र को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की लोगों की मांग को धैर्यपूर्वक सुनने के बजाय, केन्द्र सरकार हिंसात्मक तरीके से उन्हें जवाब दे रही है। भाजपा ने इस क्षेत्र को छठी अनुसूची का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उस वादे को पूरी तरह से नकार दिया गया है।

खड़गे ने कहा कांग्रेस लद्दाख में शांति के अलावा कुछ नहीं चाहती। दशकों से, हमने यह सुनिश्चित किया है कि यह खूबसूरत सीमावर्ती क्षेत्र लोकतंत्र की भावना और राष्ट्रीय सुरक्षा, दोनों को कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित बना रहे। हम 4 निर्दोष युवकों की मौत और कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना की न्यायिक जाँच की माँग करते हैं।

उन्होंने कहा कि लद्दाख में लोकतांत्रिक संस्थाओं और लोकतंत्र को पुनर्जीवित और बहाल करने की आवश्यकता है। इस बीच कांग्रेस महासचिव तथा संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि ''2019 में, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पूरे लद्दाख को छठी अनुसूची के अंतर्गत लाने की सिफ़ारिश की थी। गृह मंत्रालय, क़ानून मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और 2020 में लेह पर्वतीय परिषद चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र में भी इसे एक वादे के तौर पर शामिल किया गया था। सोनम वांगचुक तो बस यही माँग दोहरा रहे थे। लेकिन अब वे बिना जमानत के जेल में हैं और हम हैं कि अब भी खुद को लोकतंत्र की जननी समझते हैं।''

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र सरकार पर प्रहार : दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के काटे जा रहे वोट, कहा- बिहार से बजेगा बदलाव का बिगुल
पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना स्थित ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में केंद्र सरकार और बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि भारत आज एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, जिसकी जिम्मेदार केंद्र की विफल कूटनीति, लोकतंत्र पर हमले और आर्थिक नीतियों की नाकामी है।

खरगे ने कहा कि हम बिहार से, लोकतंत्र की जननी से, यह संकल्प दोहराते हैं कि हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि 85 साल पहले रामगढ़ में संविधान सभा का पहला प्रस्ताव पारित हुआ था और आज जब वोटर लिस्ट में हेराफेरी हो रही है तो बिहार से लोकतंत्र की नई लड़ाई शुरू की जाएगी।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का हवाला देते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि देशभर में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के वोट जानबूझकर काटे जा रहे हैं, जिससे उनकी स्कॉलरशिप, पेंशन, राशन और अधिकारों की भी चोरी हो रही है।

खरगे ने विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि चीन से आयात पिछले 5 वर्षों में दोगुना हो गया है, जबकि स्वदेशी की बात सिर्फ चुनावी जुमला बन गई है। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा- नोटबंदी और गलत त्रस्ञ्ज ने देश को मंदी में धकेल दिया। रोजगार नहीं हैं, ग्रामीण उपभोग 50 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है और महंगाई चरम पर है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नीतीश कुमार और भाजपा की गठबंधन सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बिहार की बेरोजगारी दर 15% से ऊपर है, युवा पलायन कर रहे हैं और भर्ती घोटालों से वे सड़कों पर हैं। खेती तबाह है, चीनी मिलें बंद हैं, और बाढ़ प्रबंधन पूरी तरह फेल हो चुका है। जातिगत जनगणना और आरक्षण पर बोलते हुए खरगे ने सवाल किया कि बिहार विधानसभा से पारित 65% आरक्षण को अब तक संवैधानिक सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा- जब कांग्रेस सरकार ने तमिलनाडु में 69% आरक्षण को संवैधानिक दर्जा दिया था तो बिहार में ऐसा क्यों नहीं हो रहा ?

खरगे ने बिहार में बढ़ते अपराध, शिक्षकों की भारी कमी और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि आज बिहार का आम नागरिक या तो शोषण झेलता है या इलाज के लिए राज्य से बाहर जाता है। उन्होंने अपने भाषण के अंत में कहा कि बिहार की जनता विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और सुशासन चाहती है और कांग्रेस पार्टी, अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर, यह सब देने को तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव सिर्फ बिहार नहीं, पूरे देश के लिए मील का पत्थर बनेगा। यही से मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू होगी।

कांग्रेस ने बिहार के लिए चुनाव समिति का किया गठन : खड़गे ने समिति के सदस्यों के नाम को किया अनुमोदित, सांसद-विधायक सहित 39 सदस्य
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति के सदस्यों के नाम को अनुमोदित किया है। समिति में सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के सभी सचिव, कांग्रेस कार्यकारणी समीति सदस्य तथा बिहार से संबद्ध सभी स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य और सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

वेणुगोपाल ने बताया कि समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा, डॉ, शकीलउज्जमा अंसारी, मोती लाल शर्मा,  ब्रजेश कुमार भल्ला, डॉ ज्योति ममता निषाद, ब्रजेश् कुमार पांडे, कैशर अली खान सहित 39 सदस्यों के नाम शामिल हैं।

जीएसटी पर सरकार का कदम सही : जटिलताओं को दूर करने की जरुरत, खड़गे ने कहा- करीब एक दशक से कांग्रेस जीएसटी के सरलीकरण की कर रही है मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार के लिए सरकार की पहल को सही बताया, लेकिन कहा कि जो कदम उठाए गए हैं वे पर्याप्त नहीं है और अभी इसके अनुपालन की जटिलताओं को खत्म कर और जन उपयोगी बनाने की जरूरत है। खड़गे ने जीएसटी सुधारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने इसे अत्यंत जटिल बना दिया था और आम आदमी को जीएसटी के जरिए कुचलने का काम हो रहा था। उनका कहना था कि इसके अनुपालन में अभी जटिलताएं हैं और उन्हें दूर करने की सख्त जरूरत है।
खड़गे ने कहा कि लगभग एक दशक से कांग्रेस जीएसटी के सरलीकरण की माँग कर रही है। मोदी सरकार ने वन नेशन वन टैक्स को वन नेशन 9 टैक्स बना दिया था। जिसमें शून्य प्रतिशत, पांच प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 28 प्रतिशत के टैक्स स्तर शामिल थे और 0.25 प्रतिशत, 1.5 प्रतिशत, तीन प्रतिशत तथा छह प्रतिशत की विशेष दरें थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने 2019 और 2024 के घोषणा पत्रों में सरल और तर्कसंगत कर व्यवस्था के साथ जीएसटी 2.0 की माँग की थी। हमने जीएसटी के जटिल अनुपालनों  को भी सरल बनाने की माँग की थी, जिससे एमएसएमई और छोटे व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुए थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने 28 फऱवरी 2005 को लोक सभा में जीएसटी की औपचारिक घोषणा की थी और 2011 में जब तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी जीएसटी विधेयक लेकर आए तब भाजपा ने उसका विरोध किया था। तब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने जीएसटी का घोर विरोध किया था। आज यही भाजपा सरकार रिकॉर्ड जीएसटी संग्रहण का जश्न मनाती है, जैसे कि आम जनता से टैक्स वसूलकर उसने कोई बहुत बड़ा काम किया हो।  देश के इतिहास में पहली बार किसानों पर टैक्स लगाया गया है। मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र की कम से कम 36 वस्तुओं पर जीएसटी थोपा था।

खड़गे ने कहा कि दूध-दही, आटा-अनाज, यहाँ तक कि बच्चों की पेन्सिल-किताबें, ऑक्सीजन, बीमा और अस्पताल के खर्च जैसी रोजमर्रा की चीजों पर भी मोदी सरकार ने जीएसटी टैक्स थोपा। कुल जीएसटी का दो-तिहाई यानी 64 प्रतिशत हिस्सा गरीबों और मध्यम वर्ग की जेब से आता है, लेकिन अरबपतियों से केवल तीन प्रतिशत जीएसटी वसूला जाता है, जबकि कॉरपोरेट टैक्स दर 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में आयकर वसूली में 240 प्रतिशत की वृद्धि हुई और जीएसटी वसूली में 177 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। ये अच्छी बात है कि 8 वर्ष देर से ही सही जीएसटी पर मोदी सरकार की कुम्भकर्णीय नींद खुली और उन्होंने जागकर जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने बात की है। सभी राज्यों को 2024-25 को आधार वर्ष मानकर पांच वर्षों की अवधि के लिए मुआवजा दिया जाए, क्योंकि दरों में कटौती से उनके राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩा तय है। जीएसटी के जटिल अनुपालनों को भी खत्म करना होगा, तभी सही मायने में एमएसएमई और छोटे उद्योगों को फ़ायदा पहुँचेगा।

खड़गे ने रथयात्रा में भगदड़ से हुए नुकसान पर जताया शोक, कहा- मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खरगे ने कहा कि “महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूँ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए। यह त्रासदी शुक्रवार को यात्रा के दौरान 500 भक्तों के घायल होने की रिपोर्ट के बाद हुई है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस त्रासदी में जो लापरवाही और कुप्रबंधन रहा वह अक्षम्य है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार गंभीर चूक की गहन जांच करनी चाहिए। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सर्वोपरि है। भीड़ से जुड़े बड़े कार्यक्रम जब पूर्व नियोजित उत्सवों के लिए निर्धारित होते हैं तो इस तरह की त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी श्रद्धालुओं के साथ एकजुटता में खड़ी है और प्रभावित परिवारों को राहत, चिकित्सा सहायता और अन्य मदद प्रदान करने के सभी प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आतंकवाद पर भारत के रुख का समर्थन करे विश्व समुदाय : पाकिस्तान को वित्त पोषण की अंतरराष्ट्रीय सूची में नहीं करना चाहिए शामिल, खड़गे ने कहा- आतंक का शिकार है भारत
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत, पाकिस्तान पोषित आतंकवाद से पीड़ित है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद पर भारत के रुख का समर्थन करते हुए पाकिस्तान को वित्त पोषण की अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह इस राशि का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए ही करता है। खड़गे ने एक बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद पर भारत का रुख समझने और उसका समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान से चलाए जा रहे आतंकवाद के जरिए अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि विश्व समुदाय को समझना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग कर के देखा जाना चाहिए और जिन कारणों से पाकिस्तान को फिर वित्तपोषण की निगरानी की एफएटीएफ ग्रे सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

खड़गे ने पाकिस्तान को आतंक का अपराधी करार देते हुए हुए विश्व समुदाय से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करती है कि वह पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद पर भारत के रुख को समझे और उसका समर्थन करे। पाकिस्तान आतंक का अपराधी है और भारत आतंक का शिकार है। आतंकवाद फैलाने वालों से हमारी तुलना  नहीं की जा सकती इसलिए आतंक फैलाने वालों और आतंक से पीड़ति को को एक साथ नहीं रखा जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ, एशियाई विकास बैंक-एडीबी और विश्व बैंक ने उसे ऋण देना स्वीकृत किया है। इन संस्थाओं को उसे ऋण देना  या उसके लिए आर्थिक पैकेज को स्वीकृति देने के निर्णय  से पाकिस्तान का सैन्य व्यय ही बढ़ेगा और इस तरह से मिले कर्ज का इस्तेमाल उसकी सेना भारत में आतंक फैलाने के लिए करती है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधक समिति के उपाध्यक्ष और इस साल के लिए तालिबान प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में पाकिस्तान का नाम  लेना दुर्भाग्यपूर्ण, गलत सूचना और पूरी तरह से अस्वीकार्य बात है।

मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल ने नेहरू को पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा- उनके महान योगदान के बिना नहीं की जा सकती 21वीं सदी के भारत की कल्पना
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके महान योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। खड़ने कहा कि नागरिकता, देश की सेवा में होती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। पंडित नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

गांधी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

रगों में सिंदूर की बात करने वाले मोदी बदजुबान नेताओं पर नहीं करते कार्रवाई : सेना और शहीदों का अपमान कर रहे है भाजपा नेता, खड़गे ने कहा- जांगड़ा के बयान से भाजपा की ओछी मानसिकता उजागर
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और मंत्री पहलगाम मुद्दे पर सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय खामोश हैं। खड़गे ने कहा कि भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और बहादुर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के निंदनीय बयान से एक बार फिर आरएसएस भाजपा की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी जाँबाज सेना का अपमान किया पर मोदी जी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने हमारी वीर कर्नल पर भद्दी टिप्पणी की पर आज तक बर्खास्त नहीं हुए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा नेता लगातार सेना और शहीदों का अपमान कर रहे है, जो उनकी ओछी मानसिकता को उजागर करते हैं। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का यह निंदनीय बयान बताता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी संवेदनहीन हो चुकी है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान के लिए सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहराने के बजाय भाजपा सांसद शहीदों एवं उनकी पत्नियों पर ही सवाल उठा रहे हैं। विजय शाह और देवड़ा जैसे नेताओं पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, अब ये नया बयान घोर आपत्तिजनक है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को इन बयानों की मौन स्वीकृति क्यों न माना जाए। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री इस शर्मनाक बयान पर माफी मांगें और सांसद रामचंद्र जांगड़ा को पार्टी से बाहर करें।

बिहार : बक्सर में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में भीड़ नहीं जुटा पाए जिलाध्यक्ष, हो गए सस्पेंड
बक्सर। बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 20 अप्रैल को हुई जनसभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाने के कारण पार्टी नेतृत्व ने सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बक्सर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे को पद से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि खड़गे की सभा के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं, लेकिन सभा स्थल पर काफी कम संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पार्टी की किरकिरी हुई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश नेतृत्व ने यह फैसला लिया। सूत्रों के अनुसार, अब बक्सर जिला संगठन में जल्द ही नए नेतृत्व की नियुक्ति की जाएगी ताकि आगामी चुनावी गतिविधियों में कोई बाधा न आए।

नीतीश कुमार और बीजेपी के गठबंधन को अवसरवादी बताया:

कांग्रेस अध्यक्ष ने बक्सर के दलसागर स्टेडियम में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के गठबंधन को अवसरवादी करार दिया। साथ ही नेशनल हेराल्ड केस का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस पर डर और दबाव की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

नीतीश कुमार सिर्फ सत्ता के लिए बार-बार पाला बदलते हैं:

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बक्सर की रैली में नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश और बीजेपी का गठबंधन पूरी तरह मौकापरस्त है। नीतीश कुमार सिर्फ सत्ता के लिए बार-बार पक्ष बदलते हैं। उन्होंने उस पार्टी से हाथ मिला लिया जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी। पीएम मोदी पर झूठ की फैक्ट्री चलाने का आरोप

खड़गे ने बिहारवासियों से सवाल किया कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा किया था, उसका क्या हुआ? उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ की फैक्ट्री चलाने का आरोप लगाया और कहा कि इस बार बिहार से एनडीए सरकार को जाना होगा।  नेशनल हेराल्ड केस पर बोलते हुए खड़गे ने कहा कि बीजेपी ईडी के जरिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल करवा कर बदले की राजनीति कर रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है।  उन्होंने याद दिलाया कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की है।