terrorist attack in pahalgam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहलगाम के दहशतगर्दों को गृहमंत्री का कड़ा संदेश- हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे : अमित शाह
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में गुरुवार को कहा कि पहलगाम हमले का बदल लिया जाएगा। हर आतंकी को चुन-चुनकर मारेंगे। ये नरेंद्र मोदी का भारत है। पहलगाम हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। शाह ने कहा कि आज कोई ये ना समझ ले कि हमारे 27 लोगों को मारकर वो ये लड़ाई जीत गए हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हर व्यक्ति को जवाब भी मिलेगा और जवाब लिया भी जाएगा। कोई कायराना हमला करके सोचता है कि ये हमारी जीत है तो ये समझ ले कि चुन-चुन कर बदला होगा।

इंच-इंच भूमि से मिटा देंगे आतंकवाद को
गृह मंत्री ने कहा कि आज फिर से ये संकल्प याद दिलाना चाहता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, चाहे वामपंथी उग्रवाद हो या फिर कश्मीर का मुद्दा अगर कोई कायराना हरकत करता है तो किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को मिटा देंगे। लामबंद होकर दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा तब तक उनको दंड दिया जाएगा।

आतंकी हमले की जांच की समीक्षा के लिए पहलगाम पहुंचे एनआईए प्रमुख
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में लेने के कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख सदानंद वसंत दाते गुरुवार को पहलगाम पहुंचे। एनआईए की टीमें पिछले सप्ताह से ही आतंकवादी हमले वाली जगह पर डेरा जमाए हुए हैं और सबूतों की तलाश तेज कर दी है। श्रीनगर पहुंचने के बाद एनआईए प्रमुख तुरंत पहलगाम के लिए रवाना हो गए। एनआईए प्रमुख नरसंहार वाली जगह बैसरन घाटी का भी दौरा कर सकते हैं।

जांच एजेंसी कर रही कई गवाहों से पूछताछ
पहलगाम और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रहने के बावजूद हमलावर अभी भी फरार हैं, वहीं एनआईए जांचकर्ता बैसरन घाटी में कई गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

जुटा रही हमलावरों के बारे में खुफिया जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए घटनाओं के सिलसिले को जोड़ रही है और हमलावरों के बारे में खुफिया जानकारी जुटा रही है। घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए पिछले एक सप्ताह में कई गवाहों से पूछताछ की गई है। फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद से एनआईए की टीमें आतंकी साजिश को उजागर करने के लिए सबूतों की तलाश में पूरे इलाके की गहन जांच कर रही हैं।

आतंकी हमले पर सपा नेताओं का बयान शर्मनाक : योगी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के काफी शर्मनाक बयान सामने आए हैं। उनके बयान से यह पता लगाने में काफी मुश्किल हो रही है कि वह सपा के नेता का बयान है या फिर पाक का प्रवक्ता बयान दे रहा है। योगी ने कहा कि मुंबई में सपा के एक पदाधिकारी ने शर्मनाक बयान दिया। आतंकवादियों ने कानपुर के शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी। इस पर जब पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष से उनके घर पर न जाने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब दिया कि वह हमारी पार्टी का नहीं था। यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पूरा देश पार्टी लाइन से ऊपर उकर घटना की निंदा कर रहा है और सपा के नेता दुर्भाग्यपूर्ण बयान दे रहे हैं। सपा का एक राष्ट्रीय महासचिव बयान देता है कि हिंदू ने ही हिंदू को मारा है यानी पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कुत्सित चेष्टा की जा रहा है।

सपा और कांग्रेस के नेता जातिवाद, विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। यह लोग ही आप सबकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। योगी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूरा देश एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देवरिया में वर्ष 2017 से पहले बीमारी, गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था का माहौल था। उस दौरान त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जा सकते थे। उस समय नौजवान पलायन और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होता था। यहां पर मुसहर, वनटांगिया जैसी तमाम जातियां भूखमरी का शिकार थीं। वहीं उस दौरान जो सत्ता में थे, वह चैन की बंसी बजा रहे थे क्योंकि वह स्वयं के परिवार तक ही सीमित रह गए थे।

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर देवरिया में 676 करोड़ की 501 परियोजनाओं में से 341 परियोजनाओं का लोकार्पण और 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण की चेक, स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 7 करोड़ 87 लाख 50 हजार धनराशि का चेक, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की चाबी, ट्रैक्टर की चाबी, पट्टा योजना के तहत 37 लाभार्थियों को पट्टा, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन की चेक सौंपी। वहीं हाईस्कूल में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति कुशवाहा और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता प्रसाद को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

आतंकी हमले से व्यथित अशोक गहलोत का फैसला, इस बार नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन
जयपुर। पहलगाम आतंकी हमले से व्यथित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार 3 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। गहलोत ने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने हम सभी को अंदर तक व्यथित कर दिया है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के उद्देश्य से गए लोगों के लिए यह यात्रा एक जीवन भर का दुख दे गई। अभी तक उन परिवारों की मनोस्थिति सोचकर मन सिहर उठता है जिनके परिजनों को उनके सामने मार दिया गया।

ऐसे समय में मैंने इस वर्ष 3 मई को अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। मेरी सभी प्रशंसकों एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस दिवस पर अगर आपने कोई कार्यक्रम प्रस्तावित किया है तो मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए इसे रक्तदान शिविर एवं सेवा कार्यों तक ही सीमित रखें। इसके अतिरिक्त किसी तरह का जश्न न मनाएं। यह उन सभी दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

दानिश अली ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा : अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता पर ठीकरा फोड़ना बंद करें सरकार, कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक में अपनी नाकामी को किया स्वीकार
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता कुंवर दानिश अली ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए जनता पर ठीकरा नहीं फोड़ना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि जो जिम्मेदारी उनकी थी उसे वह निभा नहीं पाए। पूर्व सांसद दानिश अली ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मीडिया को दिए एक बयान का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर कहा कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक में अपनी नाकामी को स्वीकार किया है।

देशभक्ति आपकी निकम्मी गवर्नेंस फेल है जो आपको करनी नहीं आती। आपके नेता कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच ठुमके लगा रहे थे। अपनी नाकामी का ठीकरा जनता पर मत फोडय़े। ये आपकी जिम्मेदारी थी, जो आप निभा नहीं पाए। उन्होंने जो वीडियो साझा किया है, उसमें गोयल कह रहे हैं कि जब तक 140 करोड़ देशवासी देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना परम धर्म मानते नहीं हैं तब तक इस प्रकार की घटनाएँ देश को परेशान करती रहेंगी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की शांति अपील : भारत और पाकिस्तान बरतें अधिकतम संयम, पहलगाम हमले के बाद तनाव चरम पर
संयुक्त राष्ट्र। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे भारत-पाक तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की। एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि नई दिल्ली-इस्लामाबाद आपसी मुद्दों को शान्तिपूर्ण ढंग और पारस्परिक बातचीत से सुलझाए जाने की अपील की। यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि महासचिव ने, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की। प्रवक्ता ने कहा कि यूएन प्रमुख का सीधे तौर पर दोनों देशों के साथ फिलहाल कोई संपर्क नहीं हुआ, मगर वह मौजूदा हालात से चिंतित हैं और घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

हथियारबंद आतंकियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल - पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के घायल हो गए। इस हमले के भारत-पाक के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। महासचिव गुटेरस ने ध्यान दिलाया कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि हालात और नहीं बिगड़ें।

भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ाने से बचें
प्रवक्ता ने कहा कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई भी मुद्दा शान्तिपूर्ण, अर्थपूर्ण और पारस्परिक संपर्क और बातचीत से सुलझाया जा सकता है। यूएन प्रवक्ता से, जब भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा के बारे में एक सवाल पूछा गया तो, उन्होंने अधिकतम संयम बरते जाने का आग्रह दोहराया। उन्होंने सचेत किया कि कोई भी ऐसा कदम उठाए जाने से बचना चाहिए, जिससे हालात और बिगड़ते हों और पहले से ही तनावग्रस्त इलाके में तनाव और अधिक बढ़े। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बृहस्पतिवार को एम्पॉवरिंग द डिजिटल सिटीजन आॅफ द फ्यूचर: टुवर्ड्स एन इंटीग्रेटेड डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की, जहां संयुक्त राष्ट्र के दूतों और नेताओं ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए अपने वक्तव्य की शुरूआत की। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे।

पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा, सबसे पहले, मैं जम्मू कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों के पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। वाणिज्य एवं उद्योग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, आज की शुरूआत करने से पहले मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के कश्मीर में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कहा कि भारत, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त करता है।

पहलगाम हमले के संदिग्ध लश्कर आतंकियों के मकान ध्वस्त : पहले परिवार वालों को बाहर निकाला फिर उड़ाए मकान
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग जिलों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है जिन पर पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल होने का संदेह है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ये घर पुलवामा के त्राल के मोनाघामा इलाके के आसिफ शेख और अनंतनाग के आदिल हुसैन थोकर के थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी के कारण घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों स्थानों पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। संभावित खतरे को भांपते हुए सुरक्षा बल तुरंत पीछे हट गए। कुछ ही देर बाद बड़े विस्फोट करके मकान को नष्ट कर  दिया गया। त्राल के स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि शेख के घर पर विस्फोट तब किया गया जब सुरक्षा बलों ने परिवार को वहां से निकाल लिया था।

हमलावरों में शामिल थे दोनों
माना जा रहा है कि जिन दो आतंकवादियों के मकान ध्वस्त  किए गए वे उस समूह का हिस्सा थे जिसने पहलगाम के पास बैसरन मैदान में पर्यटकों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर तीन हमलावरों के स्केच जारी किए। उन्होंने उनकी पहचान अनंतनाग के आदिल थोकर और दो पाकिस्तानी नागरिकों अली बही उर्फ तल्हा बही और हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान के रूप में की।

अटारी बॉर्डर : न गेट खुले, न सैनिकों के हाथ मिले, पहलगाम अटैक के बाद अटारी बॉर्डर पर बदलाव के साथ हुई रिट्रीट सेरेमनी
नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। पंजाब के अमृतसर में अटारी, हुसैनीवाला और सदकी सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे रिट्रीट समारोह में भी कई बदलाव हुए हैं जिसकी झलक आज देखने को भी मिली। अटारी रिट्रीट समारोह में यह पहली बार हुआ है कि ना ही गेट नहीं खोले गए और ना ही बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स ने हाथ मिलाए। इससे पहले बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की तरफ से एक्स पर पोस्ट की गई थी जिसमें कहा गया कि हाल ही में पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के मद्देनजर, पंजाब स्थित अटारी, हुसैनीवाला और सदकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान प्रतीकात्मक प्रदर्शन को सीमित करने का फैसला लिया गया है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं
भारतीय गार्ड कमांडर और पाकिस्तान के समकक्ष गार्ड कमांडर के बीच होने वाली प्रतीकात्मक हैंडशेक को स्थगित कर दिया गया है।
सेरेमनी के दौरान गेट बंद रहेंगे।
यह कदम सीमा पार से होने वाली उकसावे की कार्रवाइयों को लेकर भारत की गंभीर चिंता को दशार्ता है और यह स्पष्ट संदेश देता है कि शांति और उकसावे साथ-साथ नहीं चल सकते।

बार्डर बंद होने का व्यापारियों ने किया समर्थन
इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। जिसमें कई फैसले लिए गए। भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर एकीकृत चेकपोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इस फैसले से सीमा पर व्यापार प्रभावित होने की आशंका है और भारत-पाकिस्तान के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

अटारी बॉर्डर पर ढाबा चलाने वाले व्यापारी मंजीत सिंह ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि हमारा व्यापार किसी तरह चलता रहेगा, लेकिन पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत गलत था। सैनिकों पर हमला एक बात है, क्योंकि वे जवाब देना जानते हैं, लेकिन पर्यटकों पर हमला करना पूरी तरह गलत है। अगर हमारे व्यापार में पर्यटकों की संख्या कम होती है, तो कोई बात नहीं। हम देश के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला सही है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह चेकपोस्ट छोटे व्यापारियों, कारीगरों, और छोटे कारोबार के लिए अहम थी, लेकिन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा सर्वोपरि है। बता दें कि अटारी बॉर्डर पर पहले हर सुबह लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन अब यह मार्ग पूरी तरह बंद है। स्थानीय लोग और व्यापारी सरकार के फैसले के साथ हैं, लेकिन चिंता जताते हैं कि लंबे समय तक सीमा बंद रहने से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है।

पाकिस्तान का पुतला और झंडा फूंककर किया विरोध प्रदर्शन : युवाओं की भुजाएं फड़कती रही और मुट्ठियां भींचकर लगाते रहे नारे
जयपुर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के विरोधी में गुलाबी नगरी में गुरुवार को भी अनेक स्थानों पर पाकिस्तान का पुतला और झण्डा फूंककर विरोध प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के दौरान युवाओं की भुजाएं भड़कती रही और मुट्ठियां भींचकर नारे लगाते रहे। आतंकी घटना में जम्मू-कश्मीर घुमने गए जयपुर के युवक की मौत पर गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग भी की। श्रीशिव महापुराण कथा समिति की ओर से शाम को स्टेच्यू सर्किल पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों की दिव्य आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। समिति के महामंत्री अरूण खटोड़ ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंक के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया।

पाक का पुतला फूंका
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में  हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में गुरुवार शाम को बैनाड़ के राणा सांगा सर्किल पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। विनोद सैनी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने जघन्य घटना के विरोध में काफी देर तक पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी की। इधर, निवारू रोड लक्ष्मी नगर चौराहे पर पहलगाम में हिन्दुओं पर हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जिसमें पार्षद बाबूलाल शर्मा, सुरेश, विनोद सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग
राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम परिसर स्थित चन्द्र भानु सभागार में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी भंवर लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष पाराशर, प्रमुख महामंत्री मंत्री मधुसूदन शर्मा, प्रचार महामंत्री अश्विनी तिवारी, दीक्षांत शर्मा, महेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

कविता से प्रकट किया आक्रोश
गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट की ओर से जगतपुरा स्थित इंदिरा गांधी नगर में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान की भर्त्सना की। कवि सुरेंद्र शर्मा ने कविता के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर कपिल पचौरी, माधव मिश्रा, पुनीत जैन, मनीष शर्मा सहित कॉलोनी निवासी उपस्थित थे।

रज में समाया नीरज : आतंकी हमले में शिकार हुए नीरज को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकी हमले का शिकार हुए जयपुर के नीरज उधवानी को गुरुवार को यहां हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी। झालाना स्थित श्मशान घाट पर सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई किशोर कुमार उधवानी ने मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।  इससे पहले उनके निवास फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया में बने मंच पर सीए नीरज के शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया।

जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत अनेक राजनेताओं पुष्पांजलि अर्पित की।

एक जाजम पर दिखे पक्ष-विपक्ष के नेता
अंतिम दर्शन के लिए जब नीरज के शव को पांचवें माले से नीचे लाया गया तो मंच के सामने बिछी जाजम पर मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी सरकार के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचन्द बैरवा, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह, गजेन्द्र सिंह खींवसर, मदन राठौड़, वासुदेव देवनानी, जवाहर सिंह बेड़म, सुरेन्द्र पाल टीटी, राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे, जयपुर जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा समेत प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ  गोविंद डोटासरा, रफीक खान समेत रिश्तेदार, समाज और कॉलोनी के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

शव यात्रा पहुंची झालाना मोक्ष धाम, लगाए नीरज भाई अमर रहे के नारे
सीए नीरज की शव यात्रा मॉडल टाउन से झालाना स्थित मोक्ष धाम में पहुंची। शव यात्रा में पत्नी आयुषी और अन्य परिजन भी साथ चल रहे थे। हिंदू रीति रिवाज से नीरज का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा अपेक्स सर्किल होते हुए मोक्ष धाम पहुंची तो इसी बीच कॉलोनी वासियों और समाज के लोगों ने नीरज भाई अमर रहे के नारे लगाए।

यह बोले सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हमला किया वह बहुत ही निंदनीय है। केंद्र और राज्य सरकार एक-एक खतरे का बदला लेगी। आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को जयपुर व्यापार महासंघ ने दी श्रद्धांजलि
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ ने पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी चौपड़ पर एकत्रित होकर कैंडल जलकार श्रृद्धांजलि दी। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बतया कि बड़ी चौपड़ पर जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि देते हुए सभी व्यापारी एकत्रित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, महामंत्री सुरेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज और कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी ने सभी व्यापारिक बंधुओं से इस आयोजन में शामिल होकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहर, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, भाजपा नेता रवि नैयर सहित अन्य शामिल थे।

हर कोई गमजदा : पाकिस्तान के प्रति आंखों में गुस्सा-आक्रोश, पत्नी के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए नीरज की 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में हुई थी मौत
जयपुर। शहर के मालवीय नगर स्थित मॉडल टाउन में दिन बेहद गमजदा रहा। हर आंख आसुओं से तर और दिल बेहद बेचैन सा था। हर शख्स की आंखों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा और आकोश झलक रहा था। सभी की निगाहें फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट के पांचवें माले की ओर देख रही थी। गमगीन मां ज्योति उधवानी की आंखें कभी घर के दरवाजे की ओर देखती और कभी मोबाइल पर अपने बेटे की फोटो को निहारने लगती। आंसुओं का आलम था कि वे रूकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। यह घर-जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को आतंकी हमले का शिकार हुए नीरज उधवानी का है, देर शाम उसका शव जब एयरपोर्ट से घर लाया गया तो घर में कोहराम मच गया। उसके पिता का दस साल पहले निधन हो गया था।

जम्मू-कश्मीर को निहारने गए थे
नीरज अपनी पत्नी आयुषी के साथ 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों को निहारने गए थे, लेकिन आतंकवादियों ने धर्म पूछ-पूछकर 28 लोगों की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि नीरज की शादी फरवरी, 2023 में पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में आयुषी से बड़े ही धूमधाम तरीके से हुई थी। दोनों ही शादी के बाद बेहद खुश थे और नीरज का स्वभाव जिन्दादिल होने के कारण कुछ पलों में ही लोगों का चहेता हो जाता था। पति-पत्नी दोनों के सीए होने के कारण पड़ोसी भी उनसे परामर्श लेने आते रहते थे। आस-पास के पड़ोसी उसके खुशमिजाज और सदैव मदद को तैयार रखने वाले नीरज की बातें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं थीं। बड़े भाई किशोर उधवानी और उनकी पत्नी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। नीरज के चाचा दिनेश उधवानी ने बताया कि नीरज दुबई में जॉब करता था और मंकर संक्रांति की छुट्Þिटयों में घर आया था।

आयुषी ने फोन कर जेठ को दी आतंकी घटना की जानकारी
घटना की जानकारी आयुषी ने अपने जेठ किशोर उधवानी को फोन पर दी तो एकबारगी किशोर कुछ समझ ही नहीं पाया। थोड़ी देर बाद उसने वापस फोन कर जानकारी ली तो परिवार को अहसास हो गया कि नीरज के साथ कुछ गड़बड़ हुआ है। मां ज्योति बार-बार अपने बड़े बेटे से पूछने लगी कि नीरज तो ठीक है, बहू तो ठीक है? किशोर बार-बार उन्हें ढांढस बंधाता रहा, लेकिन बाद में वह रो पड़ा तो रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ जुटे।

मां को फोन पर कहा था, जम्मू कश्मीर घूमने जा रहा हूं
नीरज ने 21 अप्रैल की रात को अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ घुमने के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहा है। मां ने उसे अच्छी तरीके से रहने और बहू का ख्याल रखने की नसीहत दी थी, लेकिन उसे क्या पता था कि आतंकी पर्यटकों पर घात लगाए बैठे हैं। नीरज के फुफाजी प्रकाश ने आक्रोश में कहा कि अब वक्त आया गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। आखिर कब तक मांए अपनी की कोख खोती रहेंगी।

आतंकियों को ऑन द स्पॉट खत्म कर दे
आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी के ताऊ का आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने इस बार धर्म को निशाना बनाया है। हमारी यह गुजारिश है कि किसी भी धर्म कास्ट का हो, आतंकवादी है, तो ऑन द स्पॉट खत्म कर देना चाहिए। स्ट्राइक इस तरह होनी चाहिए कि भविष्य में कभी भी ऐसा हमला हो तो, जो भी आतंकवादी पकड़े जाए, उनको ऑन द स्पॉट खत्म कर दें, जिससे आगे ऐसा काम करने वाला डरे। नीरज की मां ज्योति ने कहा कि सरकार यदि मेरे बच्चे को इंसाफ दिलाना चाहती है, तो इन आतंकवादियों को सभी के सामने ऑन द स्पॉट मारें, ताकि कभी किसी मां की कोख सूनी न हो। मेरा दर्द तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक ये आतंकवादी मारे नहीं जाएंगे।

शव के घर पहुंचने के साथ ही लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को आतंकी हमले का शिकार हुए नीरज उधवानी के शव के एम्बुलेंस से घर पहुंचने के साथ ही ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत जिन्दाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गुंजायामान हो उठा। नारे लगाने वालों में ना सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि हर उम्र के बच्चे, बुढ़े और महिलाओं ने नारे लगा रही थीं। अपार्टमेंट के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी, पुलिस का जाब्ता सिर्फ परिजनों और रिश्तेदारों को ही अपार्टमेंट में जाने दे रहे थे।

नीरज भाई अमर रहे का नारा सुनते ही आयुषी बिलख पड़ी
नीरज की पत्नी जब अपने पति के शव के साथ अपार्टमेंट में आई तो उसकी आंखें शून्य में निहार रही थी। रो-रोकर उसका बुरा हाल था, आंखें सूजी हुई थी। लेकिन जैसे ही अपार्टमेंट में घुसी तो ‘नीरज भाई अमर रहे’ का नारा सुनने के साथ ही वह बिलख पड़ी। आस-पास की महिलाओं ने उसे संभाला।

सीए नीरज का शव जयपुर पहुंचा आज अन्तिम संस्कार, लोगों ने की पाक के खिलाफ नारेबाजी
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुए सीए नीरज उधवानी का शव बुधवार देर शाम जयपुर पहुंच गया। उनका शव रात करीब सवा आठ बजे इंडिगो की फ्लाइट से लाया गया। शव के साथ नीरज की पत्नी आयुषी, बडे भाई किशोर और भाभी शुभि भी आए थी। पार्थिव देह के एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शव के घर पहुंचने पर वहां मौजूद भीड़ ने भी नारेबाजी की। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, सांसद मंजू शर्मा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस के विधायक रफीक खान और प्रतिपक्ष के उप नेता रामकेश मीणा भी एयरपोर्ट पहुंचे।  भजनलाल शर्मा ने परिजनों से फोन पर बात कर उनको सांत्वना दी।

उनका गुरुवार को सुबह मालवीय नगर में मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी में नीरज के घर जाने का कार्यक्रम है। उधवानी के परिजनों के अनुसार शव यात्रा गुरुवार सुबह नौ बजे उनके निवास से शुरू होगी, जो झालाना मोक्ष धाम पहुंचेगी, जहां अन्तिम संस्कार होगा। करीब 33 वर्षीय उधवानी यूईए में सीए थे और पिछले दिनों अपनी पत्नी आयुषी के साथ शिमला में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद वे अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकी हमले के बाद आयुषी ने इसकी सूचना अपने जेठ, नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी को दी। परिजन रात को ही कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जयपुर के मॉडल टाउन निवासी नीरज उदवानी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। आज दूरभाष पर उनके परिजनों से वार्ता कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। अपार दु:ख की इस घड़ी में राजस्थान सरकार पूरी प्रतिबद्धता से शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं।
-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री