ca neerajs body reached jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीए नीरज का शव जयपुर पहुंचा आज अन्तिम संस्कार, लोगों ने की पाक के खिलाफ नारेबाजी
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुए सीए नीरज उधवानी का शव बुधवार देर शाम जयपुर पहुंच गया। उनका शव रात करीब सवा आठ बजे इंडिगो की फ्लाइट से लाया गया। शव के साथ नीरज की पत्नी आयुषी, बडे भाई किशोर और भाभी शुभि भी आए थी। पार्थिव देह के एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शव के घर पहुंचने पर वहां मौजूद भीड़ ने भी नारेबाजी की। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, सांसद मंजू शर्मा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस के विधायक रफीक खान और प्रतिपक्ष के उप नेता रामकेश मीणा भी एयरपोर्ट पहुंचे।  भजनलाल शर्मा ने परिजनों से फोन पर बात कर उनको सांत्वना दी।

उनका गुरुवार को सुबह मालवीय नगर में मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी में नीरज के घर जाने का कार्यक्रम है। उधवानी के परिजनों के अनुसार शव यात्रा गुरुवार सुबह नौ बजे उनके निवास से शुरू होगी, जो झालाना मोक्ष धाम पहुंचेगी, जहां अन्तिम संस्कार होगा। करीब 33 वर्षीय उधवानी यूईए में सीए थे और पिछले दिनों अपनी पत्नी आयुषी के साथ शिमला में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद वे अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकी हमले के बाद आयुषी ने इसकी सूचना अपने जेठ, नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी को दी। परिजन रात को ही कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जयपुर के मॉडल टाउन निवासी नीरज उदवानी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। आज दूरभाष पर उनके परिजनों से वार्ता कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। अपार दु:ख की इस घड़ी में राजस्थान सरकार पूरी प्रतिबद्धता से शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं।
-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री