terrorists - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आतंकी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का कर रहे इस्तेमाल, बच्चे निशाने पर
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति कार्यकारी निदेशालय की एक नवीनतम ट्रेंड्स रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आतंकवादी समूह अब युवाओं और बच्चों को निशाना बनाने के लिए गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, वीभत्स हिंसक कंटेंट और नकारवादी आनलाइन उप संस्कृति का सहारा ले रहे हैं। ‘बियॉन्ड मैसेजिंग: टेररिस्ट प्रोपेगैंडा ऐज आपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी संगठन भर्ती, कट्टरपंथ फैलाने, फंडिंग जुटाने, परिचालन योजना और यहां तक कि अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में शासन संबंधी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए दुष्प्रचार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस दुष्प्रचार  का उपयोग केवल संचार माध्यम के रूप में नहीं, बल्कि अपने अभियानों के प्रमुख बुनियादी ढांचे के रूप में कर रहे हैं। हिंसक चरमपंथी विचारधाराओं को दे रहे बढ़ावा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी युवा पीढ़ी को प्रभावित करने के लिए गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, के अलावा, आनलाइन इकोसिस्टम में हिंसक चरमपंथी विचारधाराओं का बढ़ता तालमेल और तकनीक-आधारित लैंगिक हिंसा और महिला-विरोधी आनलाइन मंचों का उपयोग भी चिंता का विषय बना हुआ है। विशेष रूप से अफ्रीका, मध्य और दक्षिण एशिया में सक्रिय आतंकी समूह स्थानीय शिकायतों को भुनाने, अपनी वैधता साबित करने और धन जुटाने के लिए दुष्प्रचार का व्यापक उपयोग कर रहे हैं।

आतंकवाद के मुख्य संचालक के रूप में निपटना होगा :

निदेशालय ने चेतावनी दी है कि आतंकी गुटों के तेजी से बदलने के तरीकों और सदस्य देशों, कानूनी ढांचों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्मों की प्रतिक्रियात्मक क्षमता के बीच एक बड़ा ‘अंतर’ पैदा हो गया है। रिपोर्ट में जोर दिया गया है कि आतंकवाद रोधी उपायों को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के दायरे में रहते हुए, दुष्प्रचार को केवल एक सामग्री न मानकर आतंकवाद के मुख्य संचालक के रूप में निपटना होगा।

गुजरात से तीन आतंकी गिरफ्तार : एटीएस ने विफल की साजिश, आईएसआईएस के लिए कर रहे थे काम
अहमदाबाद। अडलाज से एटीएस ने तीन दुर्दांत आतंकवादियों को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे। उनकी योजना भीषण आतंकी कार्रवाई से गुजरात को दहला देने की थी। एटीएस ने समय से कार्रवाई कर उनके बेजा इरादे को नाकाम कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा आतंकी हैदराबाद का। तीनों यूपी से गुजरात के अडालज पहुंचे थे। इनके पास से तीन पिस्तौल, 30 कारतूस और भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया है।

पूरे देश में हमलों की योजना :

एटीएस को जानकारी मिली है कि आतंकी हथियार जमा करने के लिए गुजरात आ रहे थे और इनकी योजना देश में कई जगहों पर हमले करने की थी। तीनों आतंकी दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं।

सीमा पार के आतंकियों से संपर्क में थे :

एटीएस के मुताबिक आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है और ये भारत में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। इन आतंकियों को कुछ खास और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे। ये आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इनका संपर्क सीमा पार बैठे आतंकियों से भी था। गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां अब इनके नेटवर्क, फंडिंग, ट्रेनिंग और विदेशी संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। इनसे पूछताछ के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बड़ा खुलासा : 26/11 मुंबई हमले के आतंकियों को मारने का मौका गंवाया, सौ फीसदी थी सटीक जानकारी
नई दिल्ली। भारत के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने खुलासा करते हुए कहा है कि भारत के पास 26/11 मुंबई हमले के बाद आतंकियों को मारने का बहुत बड़ा मौका था। अधिकारी, जो मुंबई हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करने वाली टीम का हिस्सा था, उन्होंने खुलासा करते हुए कहा है कि नई दिल्ली ने पाकिस्तान स्थित शीर्ष आतंकवादी नेतृत्व को खत्म करने का एक दुर्लभ ऑपरेशनल मौका गंवा दिया। इस टीम ने आकलन किया था कि अगर भारत कार्रवाई करता है तो पाकिस्तान भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला करने की स्थिति में ही नहीं था और तनाव बढ़ने से बचने के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के टॉप लीडर्स की कुबार्नी देने के लिए तैयार हो था। रिपोर्ट में उस बड़े अधिकारी ने खुलासा करते हुए कहा है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पूरी ऑपरेशनल मंजूरी दे दी थी। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से तनाव बढ़ने का खतरा बेहद कम था। उन्होंने कहा कि हमने अपनी तरफ से पूरी मंजूरी दे दी थी। हमने आवश्यक जानकारी प्रदान की जो हमें जुटाने की जरूरत थी। हमारे आकलन के मुताबिक, उच्च-स्तरीय मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर, पाकिस्तान पारंपरिक संघर्ष के लिए सैन्य, संसाधन या वित्तीय रूप से तैयार नहीं था। वे भारतीय जवाबी कार्रवाई के लिए मानसिक रूप से तैयार थे और युद्ध से बचना चाहते थे। रिपोर्ट में उस अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

इस्लामाबाद सीमित जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार था :

अधिकारी के मुताबिक, उच्च-स्तरीय मानवीय खुफिया जानकारी ने पाकिस्तान की सैन्य, वित्तीय और कूटनीतिक कमजोरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को कार्रवाई करने की पूरी मंजूरी है और आकलन से पता चलता है कि इस्लामाबाद सीमित जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार था और नई दिल्ली के हमले की आशंका से डरा हुआ था। अधिकारी के मुताबिक, उच्चस्तरीय मानव खुफिया सूचनाओं ने यह संकेत दिया था कि पाकिस्तान न तो संसाधनों से लैस था और न ही मनोवैज्ञानिक रूप से युद्ध के लिए तैयार। भारत की सभी खुफिया एजेंसियों ने आॅपरेशनल क्लियरेंस दे दी थी, लेकिन अंतिम फैसला राजनीतिक नेतृत्व के हाथों में था। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा है कि हमने अपनी पूरी रिपोर्ट दी, इनपुट्स शेयर किए और बताया कि पाकिस्तान सैन्य रूप से कमजोर स्थिति में है।

कुख्यात आतंकियों को लेकर थी सटीक जानकारी :

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने खुलासा करते हुए कहा कि मुंबई हमलों के शुरूआती हफ्तों में मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के कई शीर्ष आतंकियों की लोकेशन ट्रैक की गई थी। इन आतंकियों की असामान्य मूवमेंट को जानबूझकर दिखाया गया, ताकि भारत को संकेत मिले कि पाकिस्तान उन्हें कुर्बान करने को तैयार है। अधिकारी के मुताबिक, वे जानते थे कि हम देख रहे हैं। उन्होंने कुछ हद तक खुलकर इन आतंकियों को मूव कराया ताकि हम कार्रवाई करें।

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 आंतकवादी : नाम और तस्वीरें सार्वजनिक, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट
पटना। बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या किसी भी जानकारी को तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें। फिलहाल, सभी सुरक्षा एजेंसियां तीनों आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह आतंकी देश के किसी भी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ठिकाने का खुलासा : सुरक्षाबलों ने युद्ध सामग्री और आईईडी किया बरामद, अभियान जारी
जम्मू। कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और अन्य युद्ध सामग्री बरामद किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुरनकोट तहसील के सुरंथल जंगल में पुलिस और सेना की संयुक्त गश्त के दौरान एक आतंकवादी के ठिकाने का पता लगाया। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान बाल्टी और टिफिन बॉक्स में फिट किए गए 5 तैयार आईईडी, रेडियो सेट, तार, दूरबीन और कंबल बरामद किए। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

कश्मीर में वन क्षेत्र में तलाशी अभियान : आतंकवादियों ने तलाशी दल पर की फायरिंग, मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद
जम्मू। कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में लट्टी के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना मिलने पर जब तलाशी अभियान शुरू किया गया, तब सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त संपर्क स्थापित हुआ। आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसका जवाब दिया गया।

भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर उधमपुर के बसंतगढ़ में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सेना के एक सूत्र ने बताया कि संपर्क स्थापित किया गया और भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। हमारे एक जवान को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई। हालाँकि ऑपरेशन जारी है।