terrorism - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेश मंत्री की दो टूक : अपनी रक्षा के लिए किसी से नहीं पूछेगा भारत, जयशंकर ने कहा- दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी अच्छे नहीं
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को बुरा पड़ोसी करार देते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर चेतावनी दी है। उन्होंने आईआईटी मद्रास में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई पड़ोसी देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा। मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह बयान पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में था। जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया और अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया।

जो करना होगा वो करेंगे :

एस जयशंकर ने कहा कि हम उस अधिकार का प्रयोग कैसे करते हैं, यह हम पर निर्भर है। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। हम अपनी रक्षा के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे।

यह समझौता संभव नहीं :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के बारे में बात करते हुए कहा कि कई साल पहले हमने जल बंटवारे की व्यवस्था पर सहमति जताई थी, लेकिन दशकों तक आतंकवाद जारी रहने पर अच्छे पड़ोसी का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता। अच्छे पड़ोसी का कोई अस्तित्व नहीं रहता, तो उसके लाभ भी नहीं मिलते। आप यह नहीं कह सकते, कृपया मेरे साथ पानी साझा करें, लेकिन मैं आपके साथ आतंकवाद जारी रखूंगा। यह समझौता संभव नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले महीने विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि भारत की अधिकांश समस्याएं पाकिस्तानी सेना से उत्पन्न होती हैं। जिस तरह अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, उसी तरह अच्छे सैन्य नेता भी होते हैं और जाहिर तौर पर उतने अच्छे नहीं होते। इसे पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के संदर्भ में देखा गया।

हमारे पड़ोसी बुरे :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी बुरे हैं। उदाहरण के लिए पश्चिम में स्थित हमारे पड़ोसी को देखें, अगर कोई देश जानबूझकर, लगातार और बिना पश्चाताप किए आतंकवाद को जारी रखने का फैसला करता है, तो हमें आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। हम उस अधिकार का प्रयोग करेंगे।

पीओके से पाकिस्तानी नेता ने आतंकवाद पर कबूला बड़ा सच, कहा- लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हमने ही भारत पर हमला किया
इस्लामाबाद। लाल किला पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के नेता ने पाकिस्तान की भागीदारी की बात कबूली है। पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर, यानि पीओके के पाकिस्तानी नेता अनवारुल हक ने कहा है कि लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हमने ही भारत में हमले करवाए हैं। पाकिस्तानी नेता चौधरी अनवारुल हक ने कहा है कि आतंकवादी समूह भारत में लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हमला कर रहे हैं। यह बहुत बड़ा कबूलनामा है और आतंकी हमले में पाकिस्तान की भागीदारी को दिखाता है।

अनवारुल हक ने अपने भाषण में 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के सामने हुए बम ब्लास्ट का नाम लिया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले का मास्टरमाइंड, डॉ. उमर उन नबी, जैश-ए-मोहम्मद (खीट) से जुड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का सदस्य है, जिसका भंडाफोड़ हमले से कुछ दिन पहले फरीदाबाद में हुआ था। अनवारुल हक की कश्मीर के जंगलों वाली टिप्पणी अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की ओर इशारा करती है, जहां आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

लाल किला आतंकी हमले पर पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा :

वायरल हुए एक वीडियो में हक को कहते सुना जा रहा है कि मैंने पहले कहा था कि अगर आप बलूचिस्तान को खून से लथपथ करते रहेंगे, तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमला करेंगे। अल्लाह की कृपा से, हमने यह कर दिखाया है और वे अभी भी शवों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद हथियारबंद लोग दिल्ली में घुस आए और हमला कर दिया और उन्होंने अभी तक शायद सभी शवों की गिनती नहीं की है।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान से आतंकवाद पर चर्चा : मूल कारणों का करना चाहिए समाधान, वांग यी ने कहा- आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के प्रयास हो मजबूत
काबुल। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि आम सहमति पर आधारित व्यापक उपायों से आतंकवाद के मूल कारणों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह बात अफगानिस्तान और पाकिस्तान से साथ त्रिपक्षीय बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तीनों पक्षों को सहयोग विस्तार, सुरक्षा (एजेंसी) तंत्र, कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सहयोग को गहरा करते हुए अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के प्रयासों को मजबूत करना चाहिए।

चीन, अफग़़ानिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच छठी त्रिपक्षीय बातचीत में चीनी विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य वांग यी के अलावा अफग़़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार भी शामिल हुए।

बातचीत में वांग ने कहा कि चीन, अफग़़ानिस्तान और पाकिस्तान के साथ विश्वास को गहरा करने, एक-दूसरे के मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर समर्थन देने, इस क्षेत्र में किसी भी बाहरी ताकत के हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने आगे कहा कि चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी संगठन या व्यक्ति का कड़ा विरोध करने को तैयार है, जो एक-दूसरे की राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुँचाती हैं।

विदेश मंत्री ने बताया कि चीन और पाकिस्तान ने अफग़़ानिस्तान के स्थिरीकरण और पुनर्निर्माण के प्रयासों के साथ-साथ उसके विदेशी संबंधों के विस्तार में सहायता करने में मदद की है और वह बहुपक्षीय मंचों पर अफग़़ानिस्तान के हितों की वकालत करना जारी रखेगा, मुत्ताकी ने कहा कि अफग़़ानिस्तान मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहरा करने, समन्वय और सहयोग को मजबूत करने और अधिक त्रिपक्षीय सहयोग की आशा करता है।

त्रिपक्षीय सहयोग में अपार संभावनाएँ हैं और साझा विकास के लिए इसे और सशक्त करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी होने के नाते, पाकिस्तान अफग़़ान शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने, वहां पर आजीविका सुधारने में योगदान देने को तैयार है। उन्होंने तीनों पक्षों से सीमा पार आतंकवादी हमलों सहित सभी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने का भी आह्वान किया।

आतंकवाद के कारण किसी की जान गंवाना भारत को मंजूर नहीं : यह हमारे लिए केवल बातचीत का विषय नहीं, रेखा गुप्ता ने कहा- हर व्यक्ति मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद के कारण किसी एक की भी जान गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है। इसलिए आतंकवाद हमारे लिए अब केवल (एजेंसी) का विषय नहीं रह गया है। गुप्ता ने तिरंगा यात्र को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंथ आगे रहा है और आज यह तिरंगा यात्रा यही संदेश लेकर आया है कि देश का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार है और वह देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक एक व्यक्ति सरहद पर खड़ा होने के लिए तैयार है।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उचित निर्णय लिया है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना आवश्यक है कि भारत एकजुट और एकमत है। आतंकवाद हमारे लिए केवल (एजेंसी) का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति की जान आतंकवाद की वजह से यह हमारी सरकार मंजूर नहीं है। यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। यह भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती से लड़ने की जरूरत, सुरक्षा में हुई चूक की व्यापक जांच जरूरी : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले हुए आतंकवादी हमले को पाकिस्तान की तरफ से सोची समझी रणनीति का हिस्सा बताते हुए गुरुवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश के साथ मजबूती से खड़ी है, लेकिन इस हमले में खुफिया विफलताओं और सुरक्षा में हुई चूक की व्यापक जांच जरूरी है। पहलगाम आतंकवादी हमले पर कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति(सीडब्ल्यूसी) आज यहां हुई आपात बैठक के बाद पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि बैठक की शुरुआत 2 मिनट के मौन के साथ की गई और इसके बाद हमले को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस शांति की अपील करती है और उम्मीद की जाती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मुद्दे पर आयोजित सर्वदलीया बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "यह हमला पाकिस्तान की तरफ से रची गई एक साजिश थी, जिसमें खासतौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। यह एक सोची-समझी रणनीतिक चाल थी इसलिए सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ हमें एकता और मजबूती के साथ लड़ने की जरूरत है।"
पार्टी नेताओं ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने इस हमले में उन स्थानीय नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए पर्यटकों की रक्षा करते हुए शहादत दी। उनका यह वीरतापूर्ण बलिदान उस भारत की मूल भावना को सजीव करता है, जहाँ निःस्वार्थ सेवा, मानवता और एकता सर्वोपरि हैं। हमले में हिंदुओं को निशाना बनाया गया लेकिन हम इस गंभीर उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और संकट की इस घड़ी में हमारी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं। कार्यसमिति शांति की अपील करती है और सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और एकजुटता के साथ लड़ने के लिए कांग्रेस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराती है।"

वेणुगोपाल ने इसे खुफिया विफलता और सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए कहा कि इस चूक की गहराई से जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि पहलगाम बहुत ही सुरक्षित इलाका माना जाता है और यह केंद्र शासित प्रदेश है इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे केंद्र सरकार की है। ऐसे में इतनी बड़ी चूक की गहराई से जांच होनी चाहिए।सुरक्षा तंत्र की कमियों और व्यवस्थागत चूकों की विस्तृत और निष्पक्ष जांच आवश्यक है और इन सवालों को जनहित में उठाना भी जरूरी है, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय होता हुआ स्पष्ट रूप से नजर आ सके।

उन्होंने कहा कि समिति ने इस हमले के बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि "अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए मजबूत इंतजाम किए जाने चाहिए। देशभर से लाखों श्रद्धालु इस वार्षिक यात्रा में भाग लेते हैं और उनकी सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में देखा जाना चाहिए। इसके लिए ठोस, पारदर्शी और सक्रिय सुरक्षा उपाय तुरंत लागू किए जाने चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उन लोगों की आजीविका की भी रक्षा की जानी चाहिए, जिनका जीवन पर्यटन पर निर्भर करता है। यह कार्य पूर्ण ईमानदारी और गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए।"

कार्य समिति ने भाजपा पर भी हमला किया और कहा कि "भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के जरिए देश में नफरत और विभाजन फैलाने का काम कर रही है।इस नरसंहार की सभी राजनीतिक दलों और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सर्वसम्मति से निंदा की गई है। किंतु यह अत्यंत चौंकाने वाली बात है कि भाजपा इस गंभीर त्रासदी का दुरुपयोग अपने आधिकारिक और परोक्ष सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से और अधिक वैमनस्य, अविश्वास, ध्रुवीकरण और विभाजन फैलाने के लिए कर रही है जबकि इस समय सबसे अधिक आवश्यकता एकता और एकजुटता की है।"