final farewell to neeraj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रज में समाया नीरज : आतंकी हमले में शिकार हुए नीरज को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकी हमले का शिकार हुए जयपुर के नीरज उधवानी को गुरुवार को यहां हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी। झालाना स्थित श्मशान घाट पर सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई किशोर कुमार उधवानी ने मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।  इससे पहले उनके निवास फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया में बने मंच पर सीए नीरज के शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया।

जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत अनेक राजनेताओं पुष्पांजलि अर्पित की।

एक जाजम पर दिखे पक्ष-विपक्ष के नेता
अंतिम दर्शन के लिए जब नीरज के शव को पांचवें माले से नीचे लाया गया तो मंच के सामने बिछी जाजम पर मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी सरकार के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचन्द बैरवा, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह, गजेन्द्र सिंह खींवसर, मदन राठौड़, वासुदेव देवनानी, जवाहर सिंह बेड़म, सुरेन्द्र पाल टीटी, राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे, जयपुर जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा समेत प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ  गोविंद डोटासरा, रफीक खान समेत रिश्तेदार, समाज और कॉलोनी के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

शव यात्रा पहुंची झालाना मोक्ष धाम, लगाए नीरज भाई अमर रहे के नारे
सीए नीरज की शव यात्रा मॉडल टाउन से झालाना स्थित मोक्ष धाम में पहुंची। शव यात्रा में पत्नी आयुषी और अन्य परिजन भी साथ चल रहे थे। हिंदू रीति रिवाज से नीरज का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा अपेक्स सर्किल होते हुए मोक्ष धाम पहुंची तो इसी बीच कॉलोनी वासियों और समाज के लोगों ने नीरज भाई अमर रहे के नारे लगाए।

यह बोले सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हमला किया वह बहुत ही निंदनीय है। केंद्र और राज्य सरकार एक-एक खतरे का बदला लेगी। आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।