killed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुम्बई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने सभी बच्चों को बचाया सुरक्षित
मुंबई। शहर के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। पैरेंट्स को जैसे ही सूचना मिली कि उनके बच्चों को बंधक बनाया गया है। स्टूडियो के बाहर नीचे भीड़ जमा हो गई।

रोहित ने करीब पौने दो बजे 17 बच्चों, एक वृद्ध और एक अन्य नागरिक को बंधक बना लिया था। पुलिस और स्पेशल कमांडो ने एक घंटे की कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस को घटनास्थल से एक एयरगन और केमिकल भी मिला था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था।

आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में था आरोपी :

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित आर्या मूल रूप से पुणे का रहने वाला था। उसे महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग के एक स्कूल का टेंडर मिला था। रोहित का कहना था कि उसे इस प्रोजेक्ट का भुगतान अब तक नहीं मिला था। जिसके चलते वह आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

मेरे विभाग ने सारे पैसे दे दिए थे : केसरकर

इस बीच पूर्व मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि रोहित को मेरे स्कूल में काम दिया गया था। उसने मेरे विभाग से पैसे लिए। बंधक बनाना गलत है।

मदद की गुहार लगाते दिखे बच्चे :

स्टूडियो में बंधक बनाए गए बच्चे खिड़की से मदद की गुहार लगाते नजर आए। इसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इलाके को चारों ओर से घेर लिया। रोहित अंदर से लगातार पुलिस को धमका रहा था और कह रहा था कि कार्रवाई की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

पुलिस ने आरोपी को बातचीत में लगाकर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की। आरोपी को समझाने में नाकाम रहने पर पुलिस बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में घुसी। इस दौरान आर्या ने पुलिस पर फायरिंग की और बच्चों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। जवाबी कार्रवाई में आर्या पुलिस की गोली से घायल हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक एयर गन और कुछ रासायनिक पदार्थ बरामद किए।

आरोपी का वीडियो आया सामने :

रोहित का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है। मैं रोहित आर्या हूं। सुसाइड करने के बजाय मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी बहुत ही साधारण मांगें हैं और कुछ सवाल हैं। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूंए उनसे सवाल पूछना चाहता हूं। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं और मैं कोई अनैतिक मांग नहीं कर रहा हूं। मैंने एक प्लान के तहत बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मुझे थोड़ा भी उकसाया गया तो मैं इस स्टूडियो को आग लगा दूंगा। मुझे उकसाया न जाएए नहीं तो मैं बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाला कदम उठा लूंगा।

आगरा में नहाने गई 6 बालिकाएं यमुना नदी में डूबी : चार की हुई मौत, 9 से 18 साल के बीच की है बालिका
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह हुए एक बड़े हादसे में यमुना नदी में नहाने गईं 6 बालिकाएं डूब गईं। इनमें से 2 बालिकाओं को बचा लिया गया, जबकि 4 अन्य की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम नगला नाथू में हुआ। मृत बालिकाओं की आयु 9 से 18 साल के बीच बताई गई है। सभी एक ही परिवार के भाइयों की संतानें थीं। मृतकों में 3 सगी और एक चचेरी बहन थी। स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें नदी से निकाला। बचाई गई 2 बालिकाओं की हालत गंभीर है, उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद न केवल एक घर, बल्कि पूरा गांव शोक और सन्नाटे की चपेट में है।

बताया गया है कि थाना सिकंदरा के गांव नगला नाथू की 7-8 बालिकाएं सुबह 10 बजे के करीब यमुना नदी में नहाने पहुंच गईं। यह गांव नदी से बमुश्किल आठ सौ मीटर दूर है। उन्होंने इसके बारे में अपने घर वालों को नहीं बताया था। बालिकाओं ने नदी किनारे मोबाइल फोन से रीलें भी बनाई। नदी में नहाने के दौरान लड़कियां गहरे पानी में डूबने लगीं, उनका शोर सुनकर थोड़ी दूर स्थित खेतों मे काम कर रहे किसान नदी की ओर दौड़ पड़े।

खबर गांव पहुंची, तो गांव के ही कुछ गोताखोरों ने अन्य ग्रामीणों के साथ डूब रही लड़कियों को बचाने की भरपूर कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक 4 बालिकाओं की सांसें थम चुकी थीं। मृत बालिकाएं एक ही परिवार के भाइयों की बेटियां थीं और आपस में चचेरी बहनें थीं।

सूचना पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीशनल पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन 2 बालिकाओं को बचाया गया, उन्हें प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण गांव के ही लोगों को निजी बाइक से ही बालिकाओं को अस्पताल ले जाना पड़ा। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तालाब में गहरे पानी में डूबे बच्चे, 3 बच्चों की मौत
धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना के सेठ पाडा क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सरमथुरा में कस्बे के सेढ पाडा निवासी आठ से 12 वर्ष के तीन बच्चे राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित पोखर के पानी में उतरे थे, जहां गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए।

घटना के बाद बच्चों के परिजन इन बच्चों को लेकर सामुदायिक चिकित्सालय गए, जहां चिकित्सको ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों की पहचान  प्रियांशु, हिमांशु एवं अरूण के रूप में हुई है। बालकों की मौत की सूचना पर बसेड़ी विधायक संजय जाटव भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।