Cloudy Weather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार को भी गर्मी से राहत है। तापमान में भी कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में 17 मार्च को मौसम साफ रहने और 18 मार्च से एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम का असर 20 मार्च तक रहने की संभावना है।

इसके असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश, आंधी और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई है। 18 मार्च को कुल 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, राजस्थान में दो दिन बारिश और ओले गिरने के बाद गर्मी कम हो गई है। सोमवार को राज्य के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य के नीचे दर्ज हुआ। रात में भी ठंडक बढ़ने से कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 मार्च को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से 18-20 मार्च को कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश होने, शेष भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क रह सकता है। 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

Weather Update : तेज गर्मी से राहत, कल बारिश-आंधी के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
जयपुर। प्रदेश में बदले मौसम का असर देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी और लू से राहत है। वहीं, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं (30-40Kmph) के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश/बूंदाबांदी होने हो सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। वहीं, राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने व हीटवेव से राहत जारी रहने की संभावना है।

Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज सुबह हल्के बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक घुली रही। इससे आज सुबह से ही तेज गर्मी और तपन से राहत मिली। पारे में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट रही। वहीं मौसम विभाग ने कल भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। इधर 14 मार्च से आंधी बारिश का भी अलर्ट है। इससे एक बार फिर मौसम बदल जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी।  इससे पहले राजस्थान में मार्च में ही लू चलने लगी है। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में इसका असर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ।

आगामी दिनों में तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इधर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में बुधवार दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए, जिससे यहां तापमान में मामूली गिरावट हुई।

एक दर्जन जिलों में बदला मौसम : आसमान में छाए बादल, चला धूल भरी हवाओं का दौर
जयपुर। कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कई जिलों में आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की धूल भरी हवाओं का दौर भी चल रहा है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है और गर्मी के साथ ही लू का असर भी कम हुआ है। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं मौसम विभाग ने आज एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उसके प्रभाव से 15 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 27 अप्रैल से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में अगले तीन-चार दिन दोपहर में धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी से अभी कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र जयपुर से जारी फोरकास्ट को देखें तो राज्य में 27 से 30 अप्रैल तक तेज गर्मी रहने और कई जगह दिन में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।